MI vs PBKS: वानखेड़े में पंजाब ने छठी बार मुंबई को हराया, श्रेयस और प्रभसिमरन के बीच चौथी सबसे बड़ी साझेदारी यह वीडियो/ हटाएं अर्शदीप सिंह (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने क्विंटन डिकॉक की शतकीय और नमन धीर की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। शीर्ष पर पहुंची पंजाब की टीम पंजाब ने वानखेड़े में छटी बार मुंबई को मात दी। वहीं, आईपीएल में यह पंजाब की इस टीम के खिलाफ 18वीं जीत है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में यह पंजाब की पांच मैचों में चौथी जीत है। इससे पहले उनका एक मुकाबला कोलकाता के खिलाफ बारिश में धुल गया था। वहीं, मुंबई को लगातार चौथे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इस जीत के साथ पंजाब की टीम अंक तालिका में नौ अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गई है जबकि आरसीबी दूसरे स्थान पर खिसक गई। आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल टीम मैच जीते हारे टाई बेनतीजा अंक नेट रन रेट पंजाब किंग्स 5 4 0 0 1 9 +1.067 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें