Crude Prices: होर्मुज खुलने के एलान से कच्चे तेल में 10% की भारी गिरावट, वैश्विक बाजार में लौटी खरीदारी

वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ी राहत के रूप में, ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से खोलने की घोषणा के बाद शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में 10 प्रतिशत से अधिक की भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस कदम से फारस की खाड़ी से तेल टैंकरों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है, जिससे दुनिया भर में ग्राहकों तक कच्चे तेल की आपूर्ति सुचारू हो सकेगी। कच्चे तेल की आपूर्ति बहाल होने और भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीद के बीच अमेरिकी शेयर बाजार एक और रिकॉर्ड ऊंचाई की ओर बढ़ गए हैं। कच्चे तेल के बाजार में भारी नरमी अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बावजूद वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए सबसे खराब स्थिति से बचने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इसका सबसे बड़ा और सीधा असर ऊर्जा बाजार पर दिखा है। बेंचमार्क अमेरिकी क्रूड की कीमत 10.8 प्रतिशत लुढ़ककर 81.28 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 10.3 प्रतिशत टूटकर 89.13 डॉलर पर आ गया है। हालांकि, ब्रेंट क्रूड अभी भी युद्ध से पहले के 70 डॉलर के स्तर से ऊपर बना हुआ है, जो यह दर्शाता है कि वित्तीय बाजारों में अभी भी कुछ हद तक सतर्कता मौजूद है। होर्मुज खुलने के बाद ट्रंप के पोस्ट पर जिंबाब्वे में ईरानी दूतावास ने दी रोचक प्रतिक्रिया शेयर बाजार में शानदार उछाल वॉल स्ट्रीट पर हैलोवीन के बाद से लगातार तीसरे सप्ताह सबसे बड़ी बढ़त का दौर जारी है। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.8 प्रतिशत चढ़ गया, जबकि डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 678 अंक या 1.4 प्रतिशत की भारी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। तकनीकी शेयरों से भरपूर नैस्डैक में भी 1 प्रतिशत की तेजी देखी गई। देर मार्च में अपने निचले स्तर को छूने के बाद से अब तक अमेर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 17, 2026 · 2 min · National Desk

'16 नंबर' में छिपा है जवाब: राहुल गांधी की पहेली से हलचल, क्या परिसीमन को लेकर दक्षिण की राजनीति पर है इशारा?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक ऐसा बयान दिया, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने ‘16’ नंबर को लेकर एक रहस्यमयी टिप्पणी करते हुए कहा ‘हे भगवान यही तो वो नंबर है 16। जिसमें पूरा जवाब छिपा है।’ VIDEO | In Lok Sabha, LoP Rahul Gandhi says, “Yesterday I was watching the Prime Minister speak. Low energy, broken, nothing transmitting, and I suddenly noticed that yesterday was the 16th of April… He was not able to engage because clearly trying to pass this bill was a… pic.twitter.com/UKbggr71H0 — Press Trust of India (@PTI_News) April 17, 2026 राहुल गांधी ने बताया कि कल जब वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा में भाषण सुन रहे थे, तब उन्हें उनकी ऊर्जा कम लगी। उसी दौरान उन्होंने तारीख देखी 16 अप्रैल। इसी पर उन्होंने कहा कि 16 नंबर में ही इस पहेली का जवाब है। अगर आप किसी को कुछ समझ आया तो प्लीज मुझे सोशल मीडिया पर बताएं। आप जल्द ही इस नंबर के रहस्य को जान जाएंगे।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राहुल गांधी का इशारा सीधे एनडीए गठबंधन के अंदरूनी गणित की ओर हो सकता है। 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा अपने दम पर बहुमत से पीछे रह गई थी और उसे सहयोगियों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इस संदर्भ में आंध्र प्रदेश की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) का महत्व बढ़ जाता है, जिसके पास 16 सांसद हैं और जिसका नेतृत्व चंद्रबाबू नायडू करते हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं है कि राहुल गांधी का इशारा इसी तरफ था।हालांकि राहुल गांधी ने कोई विवरण नहीं दिया, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि वे इस ओर इशारा कर रहे थे कि टीडीपी (जो दक्षिण भारत का एक दल है) प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 17, 2026 · 2 min · National Desk

हाथ तो आया पर मुंह को न लगा: LPG की सप्लाई में बाधा बन रहा अब ये सिस्टम, घर आकर वापस एजेंसी जा रहा सिलिंडर

छोटे सिलिंडर दे रहे राहत कीमतों की बात करें तो फरीदाबाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत लगभग 913 रुपये प्रति सिलिंडर है। वहीं छोटे पांच किलो सिलिंडर की कीमत लगभग 317 रुपये के आसपास बताई जा रही है। नई व्यवस्था के तहत पांच किलो एलपीजी सिलिंडर के लिए कई जगहों पर केवल आईडी प्रूफ को पर्याप्त माना जा रहा है, जिससे छोटे उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है। हालांकि बड़े उपभोक्ताओं के लिए ओटीपी आधारित बुकिंग अनिवार्य बनी हुई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 17, 2026 · 1 min · National Desk

संसद में दिखे हल्के-फुल्के पल: राहुल के हाथ में पट्टी देख बिरला ने पूछा- क्या हुआ? नड्डा ने दिया खरगे को सहारा

बिरला ने राहुल से क्या पूछा? नड्डा ने खरगे के लिए हाथ बढ़ाया The Beauty of Democracy..!😍 Union Minister J.P. Nadda assists Congress President Mallikarjun Kharge on the steps of Parliament This is how a healthy democracy should look. Unfortunately, only the BJP upholds this culture !!🫂 pic.twitter.com/Mr2xO3yHiF — Junjun (@junjunjitweets) April 17, 2026 जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी महिला आरक्षण बिल पर अपनी बात रखने के लिए खड़े हुए, तो उनके हाथ पर बंधी पट्टी ने सभी का ध्यान खींच लिया। इस पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने हल्के अंदाज में उनसे चोट के बारे में पूछा। राहुल गांधी ने बताया कि उनके अंगूठे में चोट लगी है। इसके बाद उन्होंने अपना भाषण जारी रखा और सदन की कार्यवाही सामान्य रूप से आगे बढ़ी।इसी दौरान संसद परिसर में एक और दिलचस्प और सकारात्मक दृश्य सामने आया। राजनीतिक मतभेदों के बीच जेपी नड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर मदद का हाथ बढ़ाया। संसद के गलियारों में अक्सर तीखी नोकझोंक देखने को मिलती है, लेकिन इस क्षण ने सियासत से परे आपसी सम्मान और शालीनता की मिसाल पेश की।गहमा-गहमी और आरोप-प्रत्यारोप के माहौल के बीच यह छोटा सा दृश्य इस बात का संकेत था कि लोकतंत्र में मतभेद भले ही तीखे हों, लेकिन मानवीय रिश्तों की गर्माहट अब भी कायम है। यही वजह रही कि यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने इसे सकारात्मक राजनीति की झलक बताते हुए सराहा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 17, 2026 · 2 min · National Desk

क्या 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में सरकारी गवाह बनेंगी जैकलीन फर्नांडिस? कोर्ट ने ईडी को भेजा नोटिस

पटियाला हाउस कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान जैकलीन फर्नांडिस ने कहा कि वह इस मामले में जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करना चाहती हैं और सरकारी गवाह बनने के लिए भी तैयार हैं। जानिए, अदालत ने इस मामले पर क्या रूख अपनाया है। इस मनी लॉन्ड्रिंग केस की अगली सुनवाई कब होगी? …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

April 17, 2026 · 1 min · National Desk

Parliament LIVE: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा, राहुल ने सरकार को घेरा; PM ने सभी दलों से समर्थन मांगा

04:03 PM, 17-Apr-2026 निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर हमला: महिला आरक्षण बहस के बीच सोनिया गांधी और बोफोर्स का जिक्र लोकसभा में महिला आरक्षण को लेकर चल रही चर्चा के दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से सरकार महिलाओं को आरक्षण देने के मुद्दे पर गंभीरता से काम कर रही है और सांसद देर रात तक सदन में मौजूद रहे। मुझे लगा कि कांग्रेस के जो लीडर हैं उनका जो भाषण है वो एक शो जैसा था, जैसा कि माइकल जैक्सन का। अपने संबोधन में दुबे ने 17 अप्रैल की तारीख का उल्लेख करते हुए कांग्रेस के अतीत पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इसी दिन वर्ष 1987 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर बोफोर्स मामले को लेकर आरोप लगे थे, जिसने देश की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा किया था। इसके साथ ही उन्होंने वर्ष 1998 की एक घटना का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेतृत्व परिवर्तन को लेकर भी टिप्पणी की। दुबे ने कहा कि उस समय सोनिया गांधी सीताराम केसरी की धोती खोलकर कांग्रेस की अध्यक्ष बन गई। लोकसभा में महिला आरक्षण को लेकर चल रही चर्चा के दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से सरकार महिलाओं को आरक्षण देने के मुद्दे पर गंभीरता से काम कर रही है और सांसद देर रात तक सदन में मौजूद रहे। मुझे लगा कि कांग्रेस के जो लीडर हैं उनका जो भाषण है वो एक शो जैसा था, जैसा कि माइकल जैक्सन का।अपने संबोधन में दुबे ने 17 अप्रैल की तारीख का उल्लेख करते हुए कांग्रेस के अतीत पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इसी दिन वर्ष 1987 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर बोफोर्स मामले को लेकर आरोप लगे थे, जिसने देश की राजनीति में बड …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 17, 2026 · 2 min · National Desk

Menstrual Leave: कर्नाटक में पीरियड लीव लागू करने की तैयारी तेज, हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सरकार सख्त

कर्नाटक में कामकाजी महिलाओं के लिए पीरियड्स लीव नीति को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। कर्नाटक हाई कोर्ट के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने इस नीति को सभी क्षेत्रों में जल्द और सख्ती से लागू करने की बात कही है। प्रस्तावित नीति के तहत महिलाओं को क्या लाभ मिलेगा? राज्य के श्रम मंत्री संतोष लाड ने कहा कि वह हाईकोर्ट के इस निर्देश का स्वागत करते हैं और सरकार इसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू करेगी। उन्होंने बताया कि यह नीति कामकाजी महिलाओं के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी एक अहम पहल है। मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने बयान में कहा कि राज्य सरकार इस महत्वाकांक्षी पीरियड लीव नीति को व्यापक रूप से लागू करने के लिए ठोस कदम उठा रही है और इसे देश के लिए एक मॉडल के रूप में स्थापित करना चाहती है। हाईकोर्ट ने क्या दिया था निर्देश? उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि प्रस्तावित नीति के तहत महिलाओं को हर महीने एक दिन का भुगतान सहित अवकाश दिया जाएगा, जो साल में कुल 12 दिन होगा। यह सुविधा सभी क्षेत्रों में लागू की जाएगी। हाईकोर्ट ने अपने हालिया आदेश में राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि प्रस्तावित कानून के औपचारिक रूप से लागू होने तक भी इस नीति को सख्ती और ईमानदारी के साथ लागू किया जाए। कोर्ट ने यह भी कहा कि पीरियड लीव महिलाओं की गरिमा, न्याय और उनके वास्तविक जीवन की परिस्थितियों की मानवीय स्वीकृति से जुड़ा मुद्दा है। कोर्ट ने सरकार से यह सुनिश्चित करने को कहा कि इस बीच नीति को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश, सर्कुलर और प्रशासनिक आदेश जारी किए जाएं, ताकि सभी क्षेत्रों में इसका एक समान और सख्त क्रियान्वयन हो सके। यह निर्देश धारवाड़ बेंच में उस याच …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 17, 2026 · 2 min · National Desk

वाराणसी में बवाल: दो संगठनों के विवाद में जमकर हुआ पथराव, एसीपी का फटा सिर, दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल

वाराणसी कमिश्नरेट के चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया में आंबेडकर और केशरिया झंडा उतारने को लेकर दूसरे दिन भी बवाल हो गया। दोनों संगठनों के विवाद में जमकर पत्थरबाजी हुई। जिसमें एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना का सिर फट गया। घटना के बाद घायल एसीपी सारनाथ को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पत्थरबाजी में एक दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। वहीं दो संगठनों के विवाद में पथराव के बाद मौके पर पांच थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीएम पिंडरा, तहसीलदार पिंडरा कुलवंत सिंह सहित एडिशनल सीपी भी पहुंचे और घटना की जानतारी ली। क्या है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के अवसर पर गांव स्थित भैरव बटुक धाम जाने वाले गेट पर कुछ लोगों ने आंबेडकर का झंडा लगाया था। आरोप है कि बाद में कुछ अराजकतत्वों ने झंडे को फाड़कर जला दिया। इसकी सूचना मिलते ही भीम आर्मी के कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे और विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई, जब हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से माहौल गरमा गया और विवाद बढ़ने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इधर, शुक्रवार को फिर दोनों पक्ष आमने- सामने आ गए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 17, 2026 · 2 min · National Desk

गठबंधन टूटे, पार्टी रूठी, पर नहीं छूटा पद: कौन हैं हरिवंश नारायण सिंह, फिर बने राज्यसभा के उपसभापति

गठबंधन टूटे, पार्टी रूठी, पर नहीं छूटा पद: कौन हैं हरिवंश नारायण सिंह, फिर बने राज्यसभा के उपसभापति इस बीच जिस डिप्टी चेयरमैन पद को लेकर विपक्ष नाराजगी जता रहा है, उसके बारे में भी एक बात जानना अहम है। यह पद 2018 से ही हरिवंश नारायण सिंह के पास रहा है, जो कि एक बार फिर मनोनीत सांसद के तौर पर इसे ग्रहण कर सकते हैं। ऐसे में राज्यसभा के उपसभापति पद के साथ-साथ यह जानना जरूरी है कि आखिर इस पद पर नौ साल तक आसीन रहने वाले हरिवंश नारायण कौन हैं और उनका परिचय क्या है? उनका राज्यसभा का कार्यकाल कैसा रहा है? उपसभापति के तौर पर कैसे उन्हें राज्यसभा भेजने वाले दल का ही सत्तासीन गठबंधन से बैर हो गया, लेकिन हरिवंश अपने पद से नहीं हटाए गए? आइये जानते हैं… राज्यसभा में शुक्रवार को इतिहास बन सकता है। दरअसल, यहां पहली बार किसी मनोनीत सांसद को उपसभापति यानी डिप्टी चेयरमैन का पद मिल सकता है। यह नाम है- हरिवंश नारायण सिंह का, जिन्हें बीते हफ्ते ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया। इसे लेकर विपक्ष की भौहें तनी हैं। दरअसल, कांग्रेस समेत अधिकतर विपक्षी दलों का आरोप है कि हरिवंश नारायण के नामांकन के लिए उनके साथ कोई मतलब की चर्चा नहीं की गई। इतना ही नहीं विपक्ष का आरोप है कि भाजपा ने बीते सात साल से लोकसभा में डिप्टी स्पीकर का पद खाली छोड़ा है। इसे लेक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 17, 2026 · 2 min · National Desk

Lizlaz: कौन हैं लिजलैज? विराट कोहली ने पोस्ट लाइक किया तो चर्चा में आईं जर्मन मॉडल, आरसीबी को करती हैं सपोर्ट

क्रिकेटर विराट कोहली सिर्फ अपने खेल और उम्दा प्रदर्शन के लिए ही चर्चा में नहीं रहते, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनका तहलका है। वे सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट कर रहे हैं और किसकी पोस्ट पर रिएक्शन दे रहे हैं? इस पर खूब चर्चाएं हो जाती हैं। कुछ समय पहले विराट कोहली ने अवनीत कौर की तस्वीर लाइक की थी। इंटरनेट पर जब इसकी चर्चा शुरू हुई तो क्रिकेटर ने इसे एल्गोरिदम की दिक्कत करार दिया। अब उन्होंने जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलैज की तस्वीर लाइक की है, जिस पर खूब चर्चा हो रही है। जानिए कौन हैं लिजलैज यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 17, 2026 · 1 min · National Desk