यह वीडियो/ हटाएं इस हफ्ते इस्राइल और लेबनान ने वॉशिंगटन में सीधी बातचीत की है, जिसका मकसद शांति समझौता तैयार करना है। इस्राइल से पिछले छह हफ्तों से जंग लड़ रहे हिजबुल्ला ने इस बातचीत का विरोध किया है। नेतन्याहू ने कहा, हमारे पास लेबनान के साथ ऐतिहासिक शांति समझौता करने का अवसर है। हिजबुल्ला ने क्या कहा? उधर, हिजबुल्ला ने एक बयान में कहा, कोई भी युद्ध विराम पूरे लेबनान क्षेत्र में लागू होना चाहिए। इस्राइली दुश्मन को किसी भी तरह की आवाजाही की स्वतंत्रता नहीं मिलनी चाहिए। संगठन ने आगे कहा, हमारी जमीन पर इस्राइली कब्जा लेबनान और उसके लोगों को उसका विरोध करने का अधिकार देता है। यह मामला आगे की घटनाओं के आधार पर तय होगा। इस रुख से युद्ध विराम जटिल हो सकता है। ये भी पढ़ें: इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान में जमीनी हमला किया है, जहां उसकी सेना और हिजबुल्ला के लड़ाकों के बीच सीमा क्षेत्र में भीषण लड़ाई चल रही है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि युद्ध विराम के हिस्से के रूप में इस्राइल अपनी कुछ या सभी सेनाओं को वापस बुलाएगा या नहीं। अमेरिका की मध्यस्थता से हुई थी वार्ता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हफ्ते वाशिंगटन में हुई बातचीत के बाद युद्धविराम की घोषणा की। इस्राइल का लेबनान के साथ सीधा युद्ध नहीं चल रहा था, बल्कि वह लेबनान के अंदर ईरान समर्थित हिजबुल्ला से लड़ रहा था। अमेरिका के अनुसार, लेबनान और इस्राइल की सहमति से तैयार बयान में यह प्रावधान शामिल है कि इजरायल को किसी भी आगे के हमले से बचाव का अधिकार होगा। इसके अलावा, बयान में कहा गया है कि इस्राइल लेबनान के किसी भी लक्ष्य पर कोई आक्रामक सैन्य कार्रवाई नहीं करेगा, जिसमें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
लेबनान में 10 दिन का युद्ध विराम: नेतन्याहू बोले- शांति प्रयासों को आगे बढ़ाना मकसद; हिजबुल्ला ने क्या कहा?
यह वीडियो/ हटाएं इस हफ्ते इस्राइल और लेबनान ने वॉशिंगटन में सीधी बातचीत की है, जिसका मकसद शांति समझौता तैयार करना है। इस्राइल से पिछले छह हफ्तों से जंग लड़ रहे हिजबुल्ला ने इस बातचीत का विरोध किया है। नेतन्याहू ने कहा, हमारे पास लेबनान के साथ ऐतिहासिक शांति समझौता करने का अवसर है। हिजबुल्ला ने क्या कहा? उधर, हिजबुल्ला ने एक बयान में कहा, कोई भी युद्ध विराम पूरे लेबनान क्षेत्र में लागू होना चाहिए। इस्राइली दुश्मन को किसी भी तरह की आवाजाही की स्वतंत्रता नहीं मिलनी चाहिए। संगठन ने आगे कहा, हमारी जम