पश्चिम एशिया में फिर शुरू होगी जंग?: 14 दिन के युद्धविराम पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- शायद आगे नहीं बढ़ाऊंगा

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष विराम को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि मौजूदा सीजफायर को आगे बढ़ाया भी जा सकता है और नहीं भी, यह पूरी तरह हालात पर निर्भर करेगा। एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि अगर तय समय तक कोई समझौता नहीं होता है, तो सीजफायर को आगे बढ़ाने की संभावना कम हो सकती है। उनका यह बयान क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका को और मजबूत करता है।ट्रंप ने साफ किया कि अमेरिका की नौसैनिक नाकाबंदी जारी रहेगी, लेकिन युद्ध विराम की स्थिति पर अंतिम फैसला बातचीत के नतीजों पर निर्भर करेगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि हालात बिगड़ने पर सैन्य कार्रवाई दोबारा शुरू हो सकती है। ट्रंप ने कहा ‘शायद मैं इसे आगे न बढ़ाऊं, लेकिन नाकाबंदी जारी रहेगी। अगर समझौता नहीं हुआ तो हमें फिर से कार्रवाई करनी पड़ सकती है।‘गौरतलब है कि मौजूदा सीजफायर 22 अप्रैल को समाप्त होने वाला है और इसी को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की एक नई कोशिश भी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मुलाकात कर सकते हैं। इस बातचीत का उद्देश्य लंबे समय से चले आ रहे तनाव को कम करने के लिए एक नया रास्ता निकालना है।इससे पहले 11 से 12 अप्रैल के बीच इस्लामाबाद में हुई वार्ता को ऐतिहासिक तो माना गया, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका था। इस बातचीत की मध्यस्थता पाकिस्तान ने की थी और यह 1979 की ईरानी क्रांति के बाद पहली सीधी उच्च स्तरीय वार्ता थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 18, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi: पीएम मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक आज, राष्ट्रीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर बड़े फैसलों की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजधानी दिल्ली में एक अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सुबह 11:30 बजे होने वाली इस बैठक में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस ) देश की सुरक्षा से जुड़े हालात की समीक्षा करेगी। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री संसद में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) और कैबिनेट की बैठक को भी संबोधित करेंगे। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का वैश्विक अर्थव्यवस्था और विशेष रूप से भारत पर पड़ने वाले प्रभावों का आकलन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी पहले भी 1 अप्रैल को सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति की एक विशेष बैठक की अध्यक्षता कर चुके हैं, जिसमें पश्चिम एशिया संघर्ष के संदर्भ में आगे की पहलों पर चर्चा हुई थी। सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारत में पर्याप्त कोयला भंडार और वैकल्पिक आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि बिजली और खाद्य सुरक्षा पर किसी तरह का संकट न आए।हाल के महीनों में पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सरकार ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया है कि देश में पेट्रोलियम उत्पाद, एलएनजी/एलपीजी और बिजली की आपूर्ति में कोई बाधा न आए। बैठक में देश की ऊर्जा सुरक्षा और आम जनता की जरूरतों की उपलब्धता पर भी विस्तार से चर्चा होगी। इसके अलावा बैठक में उर्वरक की उपलब्धता, खरीफ और रबी सीजन की तैयारियों, बिजली उत्पादन के लिए कोयला भंडार की स्थिति और किसानों की जरूरतों को पूरा करने से जुड़े उपायों की भी विस्तृत समीक्षा की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 18, 2026 · 2 min · National Desk

भारत के लिए खुशखबरी: एक महीने और खरीद सकेंगे रूसी तेल; ट्रंप प्रशासन ने बढ़ाई छूट, जानें कैसे होगा फायदा

वैश्विक ऊर्जा बाजार में उथल-पुथल के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। अमेरिका ने रूसी तेल खरीद पर लगी छूट को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब पहले इस छूट को आगे न बढ़ाने के संकेत दिए गए थे। अब इस कदम को ट्रंप प्रशासन का बड़ा यू-टर्न माना जा रहा है। The U.S. Department of the Treasury’s Office of Foreign Assets Control (OFAC) has extended a waiver from sanctions to allow countries to buy Crude Oil and Petroleum Products of Russian Federation Origin Loaded on vessels until 16th May 2026. pic.twitter.com/bWs0gqfr7R — ANI (@ANI) April 18, 2026 अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने देर रात नया लाइसेंस जारी कर बताया कि अब देशों को 16 मई तक समुद्री मार्ग से रूसी तेल को खरीदने की अनुमति होगी। इससे पहले यह छूट 11 अप्रैल को समाप्त हो चुकी थी। हालांकि, इस लाइसेंस में ईरान, क्यूबा और उत्तर कोरिया से संबंधित किसी भी लेन-देन को शामिल नहीं किया गया है।इस फैसले का मकसद वैश्विक स्तर पर बढ़ती ऊर्जा कीमतों को नियंत्रित करना है, खासकर ऐसे समय में जब पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। इससे पहले अमेरिका ने 5 मार्च से भारत सहित कुछ देशों को रूसी तेल खरीदने के लिए अस्थायी राहत दी थी। बाद में यह छूट अन्य देशों तक भी बढ़ाई गई थी, जिसकी अवधि 11 अप्रैल को समाप्त हो गई थी।इस फैसले से भारत को रूस से कच्चा तेल खरीदने में आसानी होगी। भारत पहले ही रूस से बड़े पैमाने पर तेल आयात कर रहा है। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने भरोसा दिलाया है कि रूस भारत को कच्चा तेल, एलपीजी और एलएनजी की सप्लाई और बढ़ाएगा। उन्होंने भारत को एक विश्वसनीय साझेदार बताया।एक यूरोप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 18, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: ट्रंप ने बताया कब होर्मुज से हटेगी नाकाबंदी; चारधाम यात्रा पर आज रवाना होगा यात्रियों का पहला जत्था

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही बातचीत और पश्चिम एशिया के हालात पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत लगातार चल रही है और यह प्रक्रिया आने वाले सप्ताहांत में भी जारी रहेगी। ट्रंप ने कहा कि इस वार्ता में कई अच्छी चीजें हो रही हैं, और इसमें लेबनान से जुड़े मुद्दे भी शामिल हैं। चारधाम यात्रा के लिए ट्रांजिट कैंप में तीर्थयात्रियों का पंजीकरण शुरू हो गया है। पंजीकरण काम का सुबह छह बजे से शुरू हुआ और शाम तक चला। वहीं चारधाम यात्रा प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की ओर से 18 अप्रैल शनिवार को सीएम के दौरे को लेकर व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की गई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 18, 2026 · 1 min · National Desk

Women Reservation: संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने के बाद आगे की राह क्या? जानिए सबकुछ

परिसीमन अब जनगणना के बाद सरकार यदि कोई बदलाव नहीं करती है, तो परिसीमन अब 2026 की जनगणना के बाद होगा। 2002 में लागू संविधान के 84वें संशोधन अधिनियम-2001 ने 1971 की जनगणना के आधार पर लोकसभा एवं विधानसभाओं में सीटों की कुल संख्या पर लगी रोक 2026 तक बढ़ाई थी। अब अगली जनगणना और उसके आधार पर परिसीमन का इंतजार करना होगा। यानी 2029 में महिला आरक्षण लागू नहीं हो सकेगा। 2026 के बाद, सीटों की संख्या बढ़ाने पर लगी रोक सांविधानिक रूप से हट जाएगी। सरकार जनसंख्या के आधार पर परिसीमन कर पाएगी। इसके लिए जो कानून बनेगा, उसे पारित करने के लिए सिर्फ सामान्य बहुमत जरूरी होगा। अब राज्यसभा में पेश नहीं किया जा सकेगा विधेयक संविधान संशोधन विधेयक संसद के किसी भी सदन में पेश किया जा सकता है। उसका दोनों सदनों में अलग-अलग दो तिहाई बहुमत से पारित होना अनिवार्य है। लोकसभा में विधेयक गिर जाने पर वह वहीं खत्म हो जाता है। उसे फिर राज्यसभा में पेश नहीं किया जा सकता। पीएम मोदी ने की थी अंतरात्मा की आवाज पर वोट देने की अपील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदान से पहले सांसदों से अंतरात्मा की आवाज पर वोट देने की अपील की थी। उन्होंने कहा, समय आ गया है कि देश की आधी आबादी को निर्णय लेने में उनका उचित स्थान मिले। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘ऐसा कुछ भी न करें, जिससे पूरे भारत की महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचे। करोड़ों महिलाएं हमें देख रही हैं। हमारे इरादों और फैसलों को। मैं नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधनों के समर्थन का अनुरोध करता हूं। मैं सभी सांसदों से अपील करना चाहता हूं, कृपया अपनी अंतरात्मा से विचार करें, अपने परिवारों की महिलाओं को याद रखें। हमारी नारी शक् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 18, 2026 · 2 min · National Desk

'अब परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा ईरान': तेहरान पर ट्रंप का बड़ा दावा, बताया होर्मुज पर कब खत्म होगी नाकाबंदी?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही बातचीत और पश्चिम एशिया के हालात पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत लगातार चल रही है और यह प्रक्रिया आने वाले सप्ताहांत में भी जारी रहेगी। ट्रंप ने कहा कि इस वार्ता में कई अच्छी चीजें हो रही हैं, और इसमें लेबनान से जुड़े मुद्दे भी शामिल हैं। उनके अनुसार, अगर अमेरिका और ईरान के बीच कोई मतभेद हैं भी, तो उन्हें जल्द सुलझा लिया जाएगा क्योंकि कोई बड़ा अंतर नहीं दिख रहा है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने यह भी कहा कि जैसे ही अमेरिका और ईरान के बीच समझौता पूरी तरह साइन होगा, तब सभी तरह की रोक और तनाव खत्म हो जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि ईरान ने घोषणा की है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह खुला है और व्यापारिक जहाजों के लिए सुरक्षित है। अपने बयान में ट्रंप ने आगे यह भी बताया कि होर्मुज पर लगाया गया अमेरिकी नाकाबंदी कब खत्म होगी?ट्रंप ने कहा कि यह दुनिया के लिए बेहतरीन और ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि ईरान ने घोषणा की है कि होर्मुज जलडमरूमध्य अब पूरी तरह खुला है और व्यापारिक जहाजों के लिए सुरक्षित रूप से आवाजाही शुरू हो गई है। ट्रंप ने अपने बयान में यह भी कहा कि अमेरिका ने दुनिया की सबसे शक्तिशाली नौसेना और सैन्य ताकत का उपयोग करते हुए इस क्षेत्र में नौसैनिक दबाव बनाया था। उन्होंने दावा किया कि यह पूरी सैन्य व्यवस्था उनके पहले कार्यकाल के दौरान तैयार की गई थी। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका ईरान के मामले में अपनी पूरी ताकत और प्रभाव बनाए रखेगा और जब दोनों देशों के बीच समझौता पूरी तरह से तय और हस्ताक्षरित हो जाएगा तब होर्मुज पर अमेरिकी नाकाबंदी को खत्म कर दिया जाएगा। ट्रंप के अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 18, 2026 · 2 min · National Desk

आज का शब्द: वाष्प और शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ की कविता- सांसों का हिसाब

आज का शब्द: वाष्प और शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ की कविता- सांसों का हिसाब ‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- वाष्प, जिसका अर्थ है- भाप। प्रस्तुत है शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ की कविता- सांसों का हिसाब तुम जो जीवित कहलाने के हो आदी तुम जिसको दफ़ना नहीं सकी बरबादी तुम जिनकी धड़कन में गति का वन्दन है तुम जिसकी कसकन में चिर संवेदन है तुम जो पथ पर अरमान भरे आते हो तुम जो हस्ती की मस्ती में गाते हो तुम जिनने अपना रथ सरपट दौड़ाया कुछ क्षण हाँफे, कुछ साँस रोककर गाया तुमने जितनी रासें तानी, मोड़ी हैं तुमने जितनी सांसें खींची, छोड़ी हैं उनका हिसाब दो और करो रखवाली कल आने वाला है साँसों का माली कितनी साँसों की अलकें धूल सनी हैं कितनी साँसों की पलकें फूल बनी हैं? कितनी साँसों को सुनकर मूक हुए हो? कितनी साँसों को गिनना चूक गये हो? कितनी सांसें दुविधा के तम में रोयीं? कितनी सांसें जमुहाई लेकर खोयीं? जो सांसें सपनों में आबाद हुई हैं जो सांसें सोने में बर्बाद हुई हैं जो सांसें साँसों से मिल बहुत लजाईं जो सांसें अपनी होकर बनी पराई जो सांसें साँसों को छूकर गरमाई जो सांसें सहसा बिछुड़ गईं ठंडाई जिन साँसों को छल लिया किसी छलिया ने उन सबको आज सहेजो इस डलिया में तुम इनको निर्रखो परखो या अवरेखो फिर साँस रोककर उलट पलट कर देखो क्या तुम इन साँसों में कुछ रह पाये हो? क्या तुम इन साँसों से कुछ कह पाये हो? इनमें कितनी ,हाथों में गह सकते हो? इनमें किन किन को अपनी कह सकते हो? तुम चाहोगे टालना प्रश्न यह जी भर शायद हंस दोगे मेरे पागलपन पर कवि तो अदना बातों पर भी रोता है पगले साँसों का भी हिसाब होता है? कुछ हद तक तुम भी ठीक कह रहे लेकिन सांसें हैं केवल नहीं हवाई स्पंदन य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 18, 2026 · 2 min · National Desk

होर्मुज खुला या नहीं?: ईरान की सरकारी मीडिया ने अराघची के फैसले पर उठाए सवाल, रास्ता खुलने के दावों पर संशय

पश्चिम एशिया में 48 दिनों से सुलग रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर आई राहत की खबर अब खुद सवालों के घेरे में है। पहले ईरान की ओर से इसे पूरी तरह खोलने का एलान किया गया, जिससे वैश्विक बाजारों में उम्मीद जगी, लेकिन अब उसी दावे पर ईरान के भीतर से ही तीखा विरोध और संदेह सामने आ गया है। ईरान की दो प्रमुख समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि अभी भी होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है। पूरी दुनिया में तेल की कीमतें बढ़ गईं। वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा। अमेरिका में भी महंगाई पिछले 4 साल में सबसे ज्यादा बढ़ी। पूरी बात को ऐसे समझिए कि ईरान की फार्स और मेहर जैसी प्रभावशाली समाचार एजेंसियों ने ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बयान पर सवाल खड़े किए हैं, जिससे हालात और उलझ गए हैं। शुक्रवार शाम में ईरान ने एलान किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए खोल दिया गया है और उन्हें आने-जाने की पूर्ण छूट दी गई है।इरान के एलान के बाद ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के करीबी माने जाने वाले फार्स न्यूज एजेंसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस फैसले पर हैरानी जताई। एजेंसी ने कहा कि इस मुद्दे पर देश की शीर्ष संस्था सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषदऔर बातचीत करने वाली टीम की अजीब चुप्पी बनी हुई है। वहीं मेहर न्यूज एजेंसी ने भी कहा कि जलडमरूमध्य को खोलने का फैसला अभी पूरी तरह साफ नहीं है और इसके लिए देश के सर्वोच्च नेता की मंजूरी जरूरी है।बता दें कि ईरान में इस समय नेतृत्व को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। खबरों के अनुसार नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर भी अनिश्चितता है, क्योंकि युद्ध के दौरान उनके घायल होने की बात कही जा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 18, 2026 · 2 min · National Desk

UP: योगी सरकार ने श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में किया इजाफा, अब मिलेगा 3288 तक अधिक वेतन; नोटिफिकेशन जारी

प्रदेश सरकार ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों के विरोध और मजदूरी बढ़ाने की मांग के बाद न्यूनतम मजदूरी दरों में वृद्धि कर दी है। एक अप्रैल 2026 से नई दरें लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत प्रदेश को तीन श्रेणियों में बांटकर अलग-अलग मजदूरी दरें तय की गई हैं। 13,940 रुपये से बढ़ाकर 16,868 रुपये कर दिया गया सरकार के फैसले में गौतमबुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) और गाजियाबाद को श्रेणी-1 में रखा गया है, जबकि अन्य नगर निगम वाले जिले श्रेणी-2 और शेष जिले श्रेणी-3 में शामिल किए गए हैं। नई दरों के लागू होने से सबसे अधिक लाभ श्रेणी-1 के श्रमिकों को मिलेगा। नई दरों के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 13,940 रुपये से बढ़ाकर 16,868 रुपये कर दिया गया है, यानी करीब 3,288 रुपये की वृद्धि होगी। वहीं अर्द्धकुशल श्रमिकों का वेतन 12,445 रुपये से बढ़कर 15,059 रुपये और अकुशल श्रमिकों का वेतन 11,313 रुपये से बढ़कर 13,690 रुपये हो जाएगा। अन्य नगर निगम वाले जिलों में भी मजदूरी में बढ़ोतरी की गई है, जहां कुशल श्रमिकों का वेतन 16,025 रुपये तक पहुंचेगा। जबकि बाकी जिलों में कुशल श्रमिकों को 15,224 रुपये, अर्द्धकुशल को 13,591 रुपये और अकुशल को 12,356 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। इस तरह प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी न्यूनतम मजदूरी में कम से कम 1,300 रुपये से अधिक की वृद्धि सुनिश्चित की गई है।दरअसल, गौतमबुद्ध नगर में श्रमिकों ने हरियाणा की तर्ज पर मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद प्रदेश सरकार ने 13 अप्रैल को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार की अध्यक्षता में ए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 18, 2026 · 2 min · National Desk

Uttarakhand: चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू, आज यात्री वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे सीएम धामी

ट्रांसपोर्टर बोले डग्गामार वाहन रोके परिवहन विभाग आईएसबीटी स्थित सभागार में एसपी देहात जया बलूनी के नेृतत्व में बैठक हुई। ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि यात्रा के दौरान कई डग्गामार वाहन संचालित होते हैं। इनको रोकने के उपाय किए जाएं। इस पर एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि पंत ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान जिन वाहनों की उसी दिन की टोल पर्ची होगी उनका ही ग्रीन कार्ड बनाया जा रहा है। दूसरे राज्यों के वाहनों के लिए 15 दिन की अवधि का ग्रीन कार्ड बनता है। ट्रांसपोर्टर बिजेंद्र कंडारी ने कहा कि यात्रा के लिए नया रूल आया है। इसमें राज्य के वाहन अपने राज्य के अंदर से ही यात्रियों को उठाएंगे और उन्हें राज्य के अंदर ही छोड़ेंगे। बैठक के दौरान नगर आयुक्त व्यापारियों से नाली के ऊपर अतिक्रमण स्वयं हटाने को कहा। -हम नेपाल से उत्तराखंड पहली बार आए हैं। हम नेपाल से 30 यात्रियों का दल आया है। यहां पर प्रशासन की ओर से अच्छी व्यवस्था की गई है। हमें यहां प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दी गई। हम सभी यात्रियों की सफल यात्रा की कामना करते हैं।- खेमराज सुवेदी, नेपाल चारधाम यात्रा पर जाने के लिए काफी खुशी है। उत्तराखंड में आने का अच्छा अनुभव है। प्रशासन की ओर से हमें यात्रा के दौरान सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। हम काफी खुश है। बाबा केदार के आशीर्वाद से हर साल आएंगे। - राधा कृष्ण घिमिरे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 18, 2026 · 2 min · National Desk