ट्रांसपोर्टर बोले डग्गामार वाहन रोके परिवहन विभाग आईएसबीटी स्थित सभागार में एसपी देहात जया बलूनी के नेृतत्व में बैठक हुई। ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि यात्रा के दौरान कई डग्गामार वाहन संचालित होते हैं। इनको रोकने के उपाय किए जाएं। इस पर एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि पंत ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान जिन वाहनों की उसी दिन की टोल पर्ची होगी उनका ही ग्रीन कार्ड बनाया जा रहा है। दूसरे राज्यों के वाहनों के लिए 15 दिन की अवधि का ग्रीन कार्ड बनता है। ट्रांसपोर्टर बिजेंद्र कंडारी ने कहा कि यात्रा के लिए नया रूल आया है। इसमें राज्य के वाहन अपने राज्य के अंदर से ही यात्रियों को उठाएंगे और उन्हें राज्य के अंदर ही छोड़ेंगे। बैठक के दौरान नगर आयुक्त व्यापारियों से नाली के ऊपर अतिक्रमण स्वयं हटाने को कहा। -हम नेपाल से उत्तराखंड पहली बार आए हैं। हम नेपाल से 30 यात्रियों का दल आया है। यहां पर प्रशासन की ओर से अच्छी व्यवस्था की गई है। हमें यहां प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दी गई। हम सभी यात्रियों की सफल यात्रा की कामना करते हैं।- खेमराज सुवेदी, नेपाल चारधाम यात्रा पर जाने के लिए काफी खुशी है। उत्तराखंड में आने का अच्छा अनुभव है। प्रशासन की ओर से हमें यात्रा के दौरान सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। हम काफी खुश है। बाबा केदार के आशीर्वाद से हर साल आएंगे। - राधा कृष्ण घिमिरे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें