Hormuz Tension: होर्मुज में IRGC सैनिकों की गोलीबारी, भारतीय जहाजों को लौटना पड़ा; भारत में ईरानी राजदूत तलब

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान की ओर से कथित गोलीबारी के बाद भारतीय जहाजों को अपना रास्ता बदलकर लौटना पड़ा। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब कुछ ही दिन पहले इस अहम समुद्री मार्ग को अस्थायी रूप से खोला गया था। इस पूरे घटनाक्रम ने वैश्विक तेल सप्लाई, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। जानकारी के अनुसार, दो भारतीय जहाज जग अर्नव और सन्मार हेराल्ड इस घटना में शामिल थे। इनमें से जग अर्नव, जो लगभग 20 लाख बैरल इराकी कच्चा तेल लेकर जा रहा था, पर फायरिंग की गई। दूसरा जहाज पास में मौजूद था, लेकिन उसे निशाना नहीं बनाया गया। घटना के बाद दोनों जहाजों ने होर्मुज जलडमरूमध्य से वापस लौटने का फैसला लिया।मामले में भारत ने सख्त रुख अपनाया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इस घटना को लेकर भारत ने ईरान के राजदूत को तलब किया है और कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। सूत्रों के अनुसार, दो भारतीय झंडे वाले जहाजों पर फायरिंग की खबर के बाद भारत ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। सरकार ने ईरान से इस घटना पर स्पष्टीकरण मांगा है और समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।ब्रिटेन की समुद्री एजेंसी ने बताया कि ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड से जुड़ी दो गनबोट्स ने ओमान के उत्तर-पूर्व में एक टैंकर पर गोलीबारी की। इसके अलावा एक अन्य कंटेनर जहाज पर भी अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला होने की खबर है। हालांकि सभी जहाजों और उनके चालक दल को सुरक्षित बताया गया है।रिपोर्ट के अनुसार, करीब 50 दिनों की पाबंदी के बाद शुक्रवार को इस मार्ग को अस्थायी रूप से खोला गया था। इसके बाद एक दर्जन से ज्यादा टैंकर, जिनमें कुछ प्रतिबंधित जहाज भी शामिल थे, इस रास् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 18, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi Live: पीएम मोदी ने कहा- मैं माताओं-बहनों का क्षमाप्रार्थी, नारी अपमान नहीं भूलती; विपक्ष को सजा मिलेगी

09:04 PM, 18-Apr-2026 देश की 100 फीसदी नारी शक्ति का आशीर्वाद हमारे पास है- पीएम मोदी पीएम मोदी ने आगे कहा कुछ लोग इस विधेयक के गिरने को सरकार की नाकामी बता रहे हैं। लेकिन यह उसका मुद्दा नहीं है। मैंने संसद में कहा था कि यह विधेयक पारित हो जाने दीजिए, मैं छपवाकर विपक्ष को इसका क्रेडिट दे दूंगा। लेकिन दकियानूसी विचार वाले अपनी बातों और विरोध पर अड़े रहे। आज आप सब दुखी हैं। मैं भी आपके इस दुख में दुखी हूं। आज भले ही बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें नहीं मिला है। लेकिन मैं जानता हूं कि देश की 100 फीसदी नारी शक्ति का आशीर्वाद हमारे पास है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि हम महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाले हर रुकावट को खत्म कर के रहेंगे। हमारा हौसला भी बुलंद है। हमारी हिम्मत भी अटूट है और हमारा इरादा भी अडिग है। महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां, ये देश की नारी शक्ति को संसद और विधानसभा में उनकी भागीदारी बढ़ाने से रोक नहीं पाएंगी। सिर्फ वक्त का इंतजार है। भाजपा, एनडीए का संकल्प अक्षुण है। कल हमारे पास संख्याबल नहीं था, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम हार गए। हमारा आत्मबल अजेय है। हमारा प्रयास रुकेगा नहीं, हमारा प्रयास थमेगा नहीं। हमारे पास आगे अभी और मौके आएंगे। हमें आधी आबादी के लिए इस संकल्प को पूरा करना ही है। पीएम मोदी ने आगे कहा कुछ लोग इस विधेयक के गिरने को सरकार की नाकामी बता रहे हैं। लेकिन यह उसका मुद्दा नहीं है। मैंने संसद में कहा था कि यह विधेयक पारित हो जाने दीजिए, मैं छपवाकर विपक्ष को इसका क्रेडिट दे दूंगा। लेकिन दकियानूसी विचार वाले अपनी बातों और विरोध पर अड़े रहे।आज आप सब दुखी हैं। मैं भी आपके इस दुख में दुखी हूं। आज भले ही ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 18, 2026 · 2 min · National Desk

महिला आरक्षण पर भाजपा आक्रोशित: राहुल गांधी के आवास पहुंचीं महिला सांसद; बांसुरी स्वराज समेत कई हिरासत में

#WATCH | Delhi: Union MoS Raksha Khadse and BJP MP Bansuri Swaraj detained by Police personnel during protest march to the residence of Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, a day after the Constitution (131st Amendment) Bill failed to pass in the Lok Sabha. pic.twitter.com/OVdpBcXR8W — ANI (@ANI) April 18, 2026 #WATCH | Delhi: Police deploy water cannons to disperse women workers of the BJP, who are protesting near the residence of Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, a day after the Constitution (131st Amendment) Bill failed to pass in the Lok Sabha. pic.twitter.com/DMcOk8Zxq6 — ANI (@ANI) April 18, 2026 महिला आरक्षण कानून में संशोधन के लिए लाए गए संविधान संशोधन विधेयक पारित न होने से आक्रोशित भाजपा नेताओं ने विधेयक के विरोध में मतदान करने वाले विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष पर महिला सशक्तिकरण में बाधा डालने और राजनीतिक स्वार्थ साधने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि यह विधेयक महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए महत्वपूर्ण था। उन्होंने विपक्ष के दोहरे मापदंडों पर सवाल उठाए। भाजपा ने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल वोट बैंक की राजनीति करता है। यह विधेयक महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम था।इससे पहले प्रदर्शन में शामिल दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछले तीस वर्षों से देश की आधी आबादी, यानी महिलाएं लगातार अपमान सह रही हैं। उन्होंने बताया कि यह विधेयक बार-बार सदन में लाया गया, लेकिन कभी इसे फाड़ दिया गया, कभी फेंक दिया गया और कभी इसका विरोध किया गया। गुप्ता ने विपक्ष के बदलते बहानों पर सवाल उठाए, जैसे परिसीमन, पुनर्गठन या सीटों की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 18, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi Live: देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, आज रात 8:30 बजे शुरू होगा संबोधन; इन मुद्दों पर बोल सकते हैं

07:18 PM, 18-Apr-2026 महिला आरक्षण बिल पर रेवंत रेड्डी बोले- भाजपा अपनी नीयत से हारी नई दिल्ली में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत ने लोकसभा में संविधान संशोधन बिल गिरने पर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह हार विपक्ष की नहीं, बल्कि भाजपा की नीयत की हार है। रेड्डी ने आरोप लगाया कि सरकार ने महिला आरक्षण को परिसीमन और सीट बढ़ाने से जोड़कर संविधान में बदलाव की योजना बनाई थी। उन्होंने कहा कि अगर उद्देश्य साफ होता तो सीधा कानून लाया जाता। उन्होंने कहा कि जनता ने मोदी को 400 नहीं, 240 सीटें देकर इरादों को पहले ही नकार दिया था। रेड्डी ने केंद्र से बिना परिसीमन जोड़े नया महिला आरक्षण बिल लाने की मांग की। नई दिल्ली में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत ने लोकसभा में संविधान संशोधन बिल गिरने पर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह हार विपक्ष की नहीं, बल्कि भाजपा की नीयत की हार है। रेड्डी ने आरोप लगाया कि सरकार ने महिला आरक्षण को परिसीमन और सीट बढ़ाने से जोड़कर संविधान में बदलाव की योजना बनाई थी। उन्होंने कहा कि अगर उद्देश्य साफ होता तो सीधा कानून लाया जाता। उन्होंने कहा कि जनता ने मोदी को 400 नहीं, 240 सीटें देकर इरादों को पहले ही नकार दिया था। रेड्डी ने केंद्र से बिना परिसीमन जोड़े नया महिला आरक्षण बिल लाने की मांग की। 06:03 PM, 18-Apr-2026 महिला आरक्षण बिल गिरने पर योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला लखनऊ में महिला आरक्षण को लेकर सियासत तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविधान संशोधन विधेयक के गिरने को देश की महिलाओं के साथ “विश्वासघात” बताया है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के इतिहास में एक काला अध्याय है। योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष, खासकर कांग्रेस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 18, 2026 · 2 min · National Desk

SRH vs CSK Live Score: पावरप्ले में हैदराबाद को दो झटके लगे, ईशान और हेड बने मुकेश चौधरी का शिकार

07:57 PM, 18-Apr-2026 SRH vs CSK Live Score: ईशान किशन आउट ईशान किशन इस मुकाबले में खाता भी नहीं खोल सके। वह भी मुकेश चौधरी का शिकार बने। छह ओवर में हैदराबाद ने दो विकेट पर 75 रन बना लिए हैं। ईशान किशन इस मुकाबले में खाता भी नहीं खोल सके। वह भी मुकेश चौधरी का शिकार बने। छह ओवर में हैदराबाद ने दो विकेट पर 75 रन बना लिए हैं। 07:54 PM, 18-Apr-2026 SRH vs CSK Live Score: हैदराबाद को पहला झटका हैदराबाद को पहला झटका मुकेश चौधरी ने दिया। उन्होंने ट्रेविस हेड को गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। वह 20 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। अब अभिषेक का साथ देने ईशान किशन आए हैं। हैदराबाद को पहला झटका मुकेश चौधरी ने दिया। उन्होंने ट्रेविस हेड को गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। वह 20 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। अब अभिषेक का साथ देने ईशान किशन आए हैं। 07:33 PM, 18-Apr-2026 SRH vs CSK Live Score: हैदराबाद की पारी शुरू हैदराबाद की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड क्रीज पर मौजूद हैं। हैदराबाद की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड क्रीज पर मौजूद हैं। 07:10 PM, 18-Apr-2026 SRH vs CSK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11 चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह। इम्पैक्ट खिलाड़ी: आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैट हेनरी। सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 18, 2026 · 2 min · National Desk

नीमराना में मजदूरों का हंगामा: पत्थरबाजी में कांच टूटे, पुलिस तैनात;मांगों को लेकर कंपनी गेट पर डटे 250 कामगार

1 of 6 मजदूरों पर पत्थरबाजी के आरोप से उपजा तनाव - फोटो : अमर उजाला Link Copied कोटपूतली के नीमराना में स्थित Nidec India Private Limited के बाहर कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। सुबह करीब 6 बजे से ही सैकड़ों श्रमिक कंपनी गेट पर धरना देकर अपनी मांगों को लेकर बैठे हुए हैं। जानकारी के अनुसार करीब 200 से 250 कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी कंपनी गेट के बाहर एकत्रित हुए और प्रदर्शन शुरू किया। 2 of 6 कंपनी के गेट पर प्रदर्शन करते मजदूर - फोटो : अमर उजाला वेतन वृद्धि, साप्ताहिक अवकाश और मेडिकल सुविधा की मांग प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों का कहना है कि वे लंबे समय से वेतन वृद्धि, साप्ताहिक अवकाश, मेडिकल सुविधा सहित कई मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि उनकी समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसके चलते उन्हें विरोध प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा। 3 of 6 पत्थरबाजी में टूटे कांच - फोटो : अमर उजाला प्रदर्शन के दौरान तनावपूर्ण स्थिति, पत्थरबाजी की सूचना धरने के दौरान कुछ समय के लिए हालात तनावपूर्ण भी हो गए। ट्रैक्टर सवार कुछ लोगों पर श्रमिकों को घायल करने का आरोप लगाया गया है। वहीं कंपनी गेट पर पत्थरबाजी की सूचना भी सामने आई, जिससे कांच टूट गया। हालांकि श्रमिकों ने पत्थरबाजी करने के आरोप से साफ इनकार किया है। 4 of 6 मजदूरों का प्रदर्शन के दौरान भारी तादाद में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला 5 of 6 Nidec इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बाहर मजदूरों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 18, 2026 · 2 min · National Desk

Khabaron Ke Khiladi: कॉर्पोरेट कंपनी तक पहुंची जबरन धर्मांतरण की साजिश, विश्लेषकों ने बताया ये कितना खतरनाक

नासिक पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के एक कार्यालय में कथित धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले का खुलासा किया है। इसके बाद टीसीएस ने अपनी कर्मचारी निदा खान को निलंबित कर दिया। निदा खान का नाम महाराष्ट्र के नासिक में कथित धर्म परिवर्तन से जुड़े एक मामले में मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया। इसी को लेकर इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, पूर्णिमा त्रिपाठी, राकेश शुक्ल, अनुराग वर्मा और गुंजा कपूर मौजूद रहीं। गुंजा कपूर: पढ़ाई लिखाई और आपकी विचारधारा दोनों अलग हैं। अगर आप ये कहते हैं कि पढ़ाई लिखाई की वजह से आपका कैरेक्टर बेहतर हो जाता है ये नहीं कहा जा सकता है। आज भी हमारा एजुकेशन सिस्टम कैरेक्टर बिल्डिंग पर फोकस नहीं करता है। समस्या किसी निदा खान पर आकर खत्म नहीं होगी। ये उससे बहुत बड़ी है। हमें अपने घरों में अपनी बहन बेटियों को सिखाना होगा। उसी तरह जैसे हम गुड टच बैड टच के बारे में अपने बच्चों को बताते हैं। राकेश शुक्ल: ये बिलकुल सही है, जांच होनी चाहिए। चरित्र निर्माण की बात की जा रही है। उसी चरित्र के चलते ही वो लड़की बोल नहीं पाई। जो इस तरह के जिहाद को बढ़ावा दे रहे हैं उनकी जांच होनी चाहिए। इस तरह के लोग कहां-कहां घुस चुके हैं इसकी जांच होनी चाहिए। ये भारत के अंदर से चुनौती खड़ी की जा रही है। कंबल ओढ़कर हम कितने दिन जिएंगे। हमें चिह्नित करना होगा। हर सिस्टम में । क्योंकि इस तरह के उदाहरण लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पूर्णिमा त्रिपाठी: हमें यह सोचना जरूरी है कि इस तरह के मामले जो आ रहे हैं। इस तरह की गंभीर शिकायते हैं। ऐसी क्या मजबूरी रही है कि जिनके खिलाफ ये मामल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 18, 2026 · 2 min · National Desk

RCB vs DC Live Score: अर्धशतक लगाकर आउट हुए केएल राहुल, स्टब्स के साथ साझेदारी टूटी

06:30 PM, 18-Apr-2026 RCB vs DC Live Score: केएल राहुल आउट क्रुणाल पांड्या ने केएल राहुल को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को चौथा झटका दिया है। राहुल 34 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए। राहुल और स्टब्स के बीच 69 रनों की साझेदारी हुई। क्रुणाल पांड्या ने केएल राहुल को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को चौथा झटका दिया है। राहुल 34 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए। राहुल और स्टब्स के बीच 69 रनों की साझेदारी हुई। 06:27 PM, 18-Apr-2026 RCB vs DC Live Score: केएल राहुल का पचासा केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक जड़ दिया है। राहुल और स्टब्स के बीच चौथे विकेट के लिए शानदार साझेदारी जारी है जिससे टीम का स्कोर 100 रन के करीब पहुंच गया है। केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक जड़ दिया है। राहुल और स्टब्स के बीच चौथे विकेट के लिए शानदार साझेदारी जारी है जिससे टीम का स्कोर 100 रन के करीब पहुंच गया है। 06:09 PM, 18-Apr-2026 RCB vs DC Live Score: पावरप्ले में समाप्त आरसीबी के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले में 50 रन पूरे किए, जबकि तीन विकेट गंवाए। भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की और लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को शुरुआती झटके दिए। केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच हालांकि, साझेदारी पनप रही है। आरसीबी के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले में 50 रन पूरे किए, जबकि तीन विकेट गंवाए। भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की और लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को शुरुआती झटके दिए। केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच हालांकि, साझेदारी पनप रही है। 05:52 PM, 18-Apr-2026 RCB vs DC Live …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 18, 2026 · 2 min · National Desk

RCB vs DC Live Score: आरसीबी की आधी टीम पवेलियन लौटी, टिम डेविड आउट हुए; अक्षर को मिली सफलता

05:00 PM, 18-Apr-2026 RCB vs DC Live Score: आरसीबी को छठा झटका आरसीबी को छठा झटका कुलदीप यादव ने दिया। उन्होंने रोमारियो शेफर्ड को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब जितेश का साथ देने क्रुणाल पांड्या आए हैं। आरसीबी को छठा झटका कुलदीप यादव ने दिया। उन्होंने रोमारियो शेफर्ड को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब जितेश का साथ देने क्रुणाल पांड्या आए हैं। 04:53 PM, 18-Apr-2026 RCB vs DC Live Score: आरसीबी को पांचवां झटका आरसीबी को पांचवां झटका लगा है। अक्षर पटेल ने टिम डेविड को पवेलियन की राह दिखाई जो 17 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए। आरसीबी को पांचवां झटका लगा है। अक्षर पटेल ने टिम डेविड को पवेलियन की राह दिखाई जो 17 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए। 04:36 PM, 18-Apr-2026 RCB vs DC Live Score: पाटीदार पवेलियन लौटे मुकेश कुमार ने रजत पाटीदार को आउट कर आरसीबी को चौथा झटका दिया है। रजत चार गेंदों पर एक छक्के की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए। मुकेश कुमार ने रजत पाटीदार को आउट कर आरसीबी को चौथा झटका दिया है। रजत चार गेंदों पर एक छक्के की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए। 04:24 PM, 18-Apr-2026 RCB vs DC Live Score: सॉल्ट पवेलियन लौटे कुलदीप यादव ने फिल सॉल्ट को आउट कर पवेलियन की राह दिखाई है। सॉल्ट 38 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 63 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यादव ने फिल सॉल्ट को आउट कर पवेलियन की राह दिखाई है। सॉल्ट 38 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 63 रन बनाकर आउट हुए। 04:21 PM, 18-Apr-2026 RCB vs DC Live Score: आरसीबी को दूसरा झटका आरसीबी को देवदत्त पडिक्कल के रूप में दूसरा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 18, 2026 · 2 min · National Desk

Nashik Conversion Case: कैसे एक शिकायत से उत्पीड़न-धर्मांतरण के कथित रैकेट का हुआ खुलासा, पढ़ें टाइमलाइन

Nashik Conversion Case: कैसे एक शिकायत से उत्पीड़न-धर्मांतरण के कथित रैकेट का हुआ खुलासा, पढ़ें टाइमलाइन ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर नासिक का यह पूरा मामला क्या है? इस घटना की पूरी टाइमलाइन क्या रही है? पुलिस की जांच में अब तक क्या-क्या सामने आया है और मामले में क्या खुलासे हुए हैं? आइये जानते हैं… महाराष्ट्र का नासिक बीते कुछ दिनों से चर्चा में है। यहां एक निजी कंपनी में कथित तौर पर यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन की कोशिशों से जुड़ी घटनाओं का खुलासा हुआ है। इन खुलासों के बाद से ही महाराष्ट्र से लेकर पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच तेज कर दी है और कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। इतना ही नहीं, इस घटना की हर कड़ी की गहराई से जांच की जा रही है। पहले जानें- क्या है नासिक का मामला? नासिक में जो मामला इस वक्त चर्चा में है, वह निजी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) से जुड़ा है। आरोप हैं कि नासिक में टीसीएस की एक बीपीओ यूनिट में बीते कुछ वर्षों से यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण के प्रयास चल रहे थे। यह घटनाक्रम 2022 से मार्च 2026 के बीच का बताया गया है। इस मामले में कंपनी के नौ कर्मचारियों (आठ महिलाएं और एक पुरुष) ने अपने वरिष्ठ सहकर्मियों के खिलाफ नौ अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई हैं। बताया जाता है कि इस पूरे केस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 18, 2026 · 2 min · National Desk