Nashik Conversion Case: कैसे एक शिकायत से उत्पीड़न-धर्मांतरण के कथित रैकेट का हुआ खुलासा, पढ़ें टाइमलाइन ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर नासिक का यह पूरा मामला क्या है? इस घटना की पूरी टाइमलाइन क्या रही है? पुलिस की जांच में अब तक क्या-क्या सामने आया है और मामले में क्या खुलासे हुए हैं? आइये जानते हैं… महाराष्ट्र का नासिक बीते कुछ दिनों से चर्चा में है। यहां एक निजी कंपनी में कथित तौर पर यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन की कोशिशों से जुड़ी घटनाओं का खुलासा हुआ है। इन खुलासों के बाद से ही महाराष्ट्र से लेकर पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच तेज कर दी है और कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। इतना ही नहीं, इस घटना की हर कड़ी की गहराई से जांच की जा रही है। पहले जानें- क्या है नासिक का मामला? नासिक में जो मामला इस वक्त चर्चा में है, वह निजी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) से जुड़ा है। आरोप हैं कि नासिक में टीसीएस की एक बीपीओ यूनिट में बीते कुछ वर्षों से यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण के प्रयास चल रहे थे। यह घटनाक्रम 2022 से मार्च 2026 के बीच का बताया गया है। इस मामले में कंपनी के नौ कर्मचारियों (आठ महिलाएं और एक पुरुष) ने अपने वरिष्ठ सहकर्मियों के खिलाफ नौ अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई हैं। बताया जाता है कि इस पूरे केस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें