West Bengal: 'वे झालमुड़ी का वादा कर रहे हैं, मैं भेलपुरी खिलाऊंगी', ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा हमला

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बौबाजार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘वे झालमुड़ी का वादा कर रहे हैं, लेकिन मैं आपको भेलपुरी खिलाऊंगी।’ उन्होंने आरोप लगाया कि झारग्राम में प्रधानमंत्री के झालमुड़ी खाने का कार्यक्रम पहले से तैयार किया गया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

April 24, 2026 · 1 min · National Desk

'कभी भारत आकर देखो, फिर बोलना': ट्रंप के विवादित पोस्ट पर ईरान ने कसा तंज, भारत की तारीफ में कही बड़ी बात

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बड़ा कूटनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। ट्रंप ने एक पोस्ट साझा किया था जिसमें भारत और चीन जैसे देशों को नरक जैसे देश कहा गया था और अमेरिका की नागरिकता नीति में बदलाव की मांग की गई थी। इस बयान के बाद ईरान ने ट्रंप पर तंज कसा है। भारत के मुंबई स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महाराष्ट्र की संस्कृति और पर्यटन से जुड़ा एक वीडियो साझा किया और कहा कि ट्रंप को यहां की यात्रा सांस्कृतिक डिटॉक्स की तरह करनी चाहिए। पोस्ट में लिखा गया कि शायद किसी को ट्रंप के लिए एक वन-वे कल्चरल डिटॉक्स बुक कर देना चाहिए, जिससे उनका बिना मतलब का बयानबाजी कम हो सके। साथ ही लिखा गया कि कभी भारत आकर देखो, फिर बोलना। बता दें कि यह विवाद तब शुरू हुआ जब ट्रंप ने अमेरिकी टिप्पणीकार माइकल सैवेज के एक पॉडकास्ट को रीपोस्ट किया, जिसमें भारत और चीन जैसे देशों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इसमें आरोप लगाया गया कि इन देशों से लोग अमेरिका आकर बच्चे पैदा कर लेते हैं ताकि उन्हें नागरिकता मिल जाए। Maybe someone should book a one-way cultural detox for Mr. #Trump, it might just reduce the random bakwaas 😏 Kabhi #India aa ke dekho, phir bolna. pic.twitter.com/kkocLZ31XX — Iran in Mumbai (@IRANinMumbai) April 23, 2026 बता दें कि इससे पहले भारत ने भी ट्रंप के इस पोस्ट पर करारा जवाब दिया था। भारत के विदेश मंत्रालय ने इसे गलत जानकारी, अनुचित और खराब स्वाद वाला बयान बताया। मंत्रालय ने कहा कि यह टिप्पणी भारत-अमेरिका रिश्तों की वास्तविकता को नहीं दर्शाती, जो आपसी सम्मान और सहयोग पर आधारित हैं। बा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar Floor Test LIVE: सीएम सम्राट चौधरी बोले- सत्ता किसी की बपौती नहीं है, लालू यादव के बारे में क्या कहा?

12:41 PM, 24-Apr-2026 Bihar Vidhan Sabha: आसानी से फ्लोर टेस्ट पास कर गए सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फ्लोर टेस्ट आसानी से पास कर लिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बहुमत के साथ विश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। उन्होंने सभी सदस्यों को बधाई दी। साथ ही नीतीश कुमार के कामकाज की भी खूब तारीफ की। विजय चौधरी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के व्यवहार का निंदा प्रस्ताव लाया। जो कि बहुमत से पास हो गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकल के लिए स्थगित कर दी गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फ्लोर टेस्ट आसानी से पास कर लिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बहुमत के साथ विश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। उन्होंने सभी सदस्यों को बधाई दी। साथ ही नीतीश कुमार के कामकाज की भी खूब तारीफ की। विजय चौधरी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के व्यवहार का निंदा प्रस्ताव लाया। जो कि बहुमत से पास हो गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकल के लिए स्थगित कर दी गई। 12:40 PM, 24-Apr-2026 Bihar Vidhan Sabha Live: सम्राट चौधरी बोले- लालू प्रसाद ने आरएसएस के सामने घुटना टेका मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की धरती है। लालू प्रसाद बड़े नेता हैं। मैं उनके साथ भी काम किया है। लेकिन, वह अगर अपने बारे नहीं सोचते तो आज सब लोग उनके साथ नहीं होते। लालू प्रसाद ने आरएसएस दफ्तर जाकर घुटना टेका था। 33 विधायकों का समर्थन मिला तब वह मुख्यमंत्री बने। नीतीश कुमार नहीं होते तो लालू प्रसाद नेता नहीं बनते। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की धरती है। लालू प्रसाद बड़े नेता हैं। मैं उनके साथ भी काम किया है। लेकिन, वह अगर अपने बारे नहीं सोचते तो आज सब लोग उनके साथ नहीं होते। लालू प्रसा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 2 min · National Desk

Election: केरल में नतीजों से पहले कांग्रेस में घमासान, सीएम के चेहरे की लड़ाई से यूडीएफ की बढ़ी मुश्किलें

केरल में चुनाव नतीजों से पहले सियासी माहौल गर्म हो गया है, लेकिन इस बार मुकाबला केवल विपक्ष और सत्तारूढ़ गठबंधन के बीच नहीं, बल्कि कांग्रेस के भीतर भी दिखाई दे रहा है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ में मुख्यमंत्री पद को लेकर शुरू हुई अंदरूनी खींचतान ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 10 साल बाद सत्ता में वापसी की उम्मीद राज्य में 9 अप्रैल को मतदान हो चुका है और अब 4 मई को नतीजों का इंतजार है। करीब 10 साल बाद सत्ता में वापसी की उम्मीद लगाए यूडीएफ खेमे में उत्साह तो है, लेकिन इसी बीच नेतृत्व को लेकर उठी बहस ने माहौल असहज कर दिया है। कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री के दावदेरी आ रही सामने केरल की राजनीति में लंबे समय तक हर चुनाव में सत्ता बदलने की परंपरा रही है, लेकिन 2021 में सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चे ने दोबारा सरकार बनाकर इस परंपरा को तोड़ दिया था। ऐसे में इस बार का चुनाव कांग्रेस और यूडीएफ के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर खुलकर दावेदारी सामने आने लगी है। वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला, विपक्ष के नेता वी डी सतीशान और संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल के समर्थक सार्वजनिक रूप से अपने-अपने नेता को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। क्या है विशेषज्ञों की राय? यह बहस चुनाव परिणाम आने से पहले ही शुरू हो जाने से पार्टी नेतृत्व असहज स्थिति में है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह की खुली बयानबाजी से मतदाताओं के बीच गलत संदेश जा सकता है। वरिष्ठ मीडिया आलोचक एम एन करासेरी ने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि सत्ता मिलने से पहले पद की लड़ाई जनता का भरोसा कमजोर कर सकती है। इस विवाद का अस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 2 min · National Desk

अमर उजाला ‘भविष्य ज्योति’ 2026: बोर्ड परिणामों के बाद पंजीकरण में तेजी, जिला स्तर पर होगा मेधावियों का सम्मान

‘अमर उजाला भविष्य ज्योति 2026’ को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद अब तक हजारों छात्र-छात्राएं इस प्रतिष्ठित सम्मान समारोह के लिए अपना पंजीकरण करा चुके हैं। विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने के साथ ही रजिस्ट्रेशन में और तेजी देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में सफल विद्यार्थी अपने अंकों के साथ इस मंच से जुड़ने के लिए आवेदन कर रहे हैं, जिससे अभियान को व्यापक प्रतिक्रिया मिल रही है। ‘भविष्य ज्योति’ की खास बात इसका हाइपरलोकल स्वरूप है। यह पहल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में आयोजित की जा रही है, जहां प्रत्येक जिले में अलग-अलग सम्मान समारोह आयोजित होंगे। इन जिला स्तरीय कार्यक्रमों में स्थानीय मेधावियों को उनके अपने शहर और समुदाय के बीच सम्मानित किया जाएगा, जिससे उनकी सफलता एक सामूहिक उत्सव का रूप लेगी और अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।अभियान के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं (CBSE, ICSE एवं अन्य सभी बोर्ड) में 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं पंजीकरण कर सकते हैं। हालांकि, जिला स्तरीय सम्मान समारोह के लिए अंतिम चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा।पंजीकरण प्रक्रिया को बेहद आसान बनाया गया है। विद्यार्थी क्यूआर कोड स्कैन कर अथवा दिए गए लिंकपे सीधे रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं और अपनी दावेदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। बोर्ड परिणामों के बाद जिस तेजी से आवेदन बढ़ रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि यह पहल छात्रों और अभिभावकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।अमर उजाला ने सभी पात्र विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 2 min · National Desk

कैसे हैं मोजतबा खामेनेई?: पैर की तीन सर्जरी, चेहरा भी झुलसा; ईरानी अधिकारियों ने बताया सुप्रीम लीडर का हाल

रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा के चलते और अमेरिका और इस्राइल की निगरानी से बचने के लिए मोजतबा खामेनेई तक संदेश पहुंचाने का तरीका भी बेहद गोपनीय रखा गया है। संदेश हाथ से लिखे जाते हैं, लिफाफों में सील किए जाते हैं और फिर भरोसेमंद कूरियरों की एक श्रृंखला के जरिए आगे बढ़ाए जाते हैं। ये कूरियर कारों और मोटरसाइकिलों से मुख्य सड़कों और अंदरूनी रास्तों के जरिए सफर करते हुए संदेश को उनके ठिकाने तक पहुंचाते हैं। मोजतबा खामेनेई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अपने पिता की मौत के बाद सत्ता संभालने वाले मुजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं और फिलहाल छिपकर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई होश में हैं, लेकिन वह सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आ रहे हैं और उनकी भूमिका को धीरे-धीरे कम किया जा रहा है।रिपोर्ट में बताया गया है कि वह मानसिक रूप से पूरी तरह एक्टिव हैं, लेकिन शारीरिक चोटें काफी गंभीर हैं। उनके एक पैर का तीन बार ऑपरेशन हो चुका है और अब उन्हें कृत्रिम पैर (प्रोस्थेटिक) की जरूरत है। एक हाथ की भी सर्जरी हुई है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहा है। उनके चेहरे और होंठ बुरी तरह झुलस गए हैं, जिससे बोलने में दिक्कत हो रही है, और आगे चलकर प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।मोजतबा खामेनेई को लेकर ये जानकारी ऐसे समय सामने आई है, जब ऐसा दावा किया जा रहा है कि ईरान के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व में एकजुटता नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ऐसा दावा किया कि ईरान के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व के बीच आंतरिक कलह है। हालांकि ईरान ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 2 min · National Desk

Bengal Polls: रिकॉर्ड मतदान के बाद शाह ने चुनाव आयोग और पुलिस बल की सराहना की, कुछ देर में करेंगे प्रेस वार्ता

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का सियासी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। पहले चरण में हुए रिकॉर्ड मतदान ने जहां चुनावी मुकाबले को नया मोड़ दिया है, वहीं अब सभी राजनीतिक दल दूसरे चरण की तैयारी में पूरी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं। 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण से पहले राजधानी कोलकाता में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भाजपा के शीर्ष नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी कोलकाता में प्रेस वार्ता करने जा रहे हैं, जिसे चुनावी रणनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 1 min · National Desk

Delhi Firing: दिल्ली के फैज रोड इलाके में देर रात चलीं गोलियां, एक व्यक्ति घायल; पुलिस मौके पर

Firing reported in Central Delhi’s Faiz Road area; one person injured. The incident took place around 2.30 to 3 AM today. Police are present at the spot; further details are awaited. (Source: Delhi Police) https://t.co/HDhvm1V0M3 — ANI (@ANI) April 24, 2026 करोल बाग के कालका दास चौक के पास गोलीबारी की घटना के बाद फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। #WATCH | Delhi: Forensic team reaches the spot after bullet rounds were fired near Kalka Das Chowk in Karol Bagh. Visuals from the spot. pic.twitter.com/6T6SNgNjnL— ANI (@ANI) April 24, 2026 दिल्ली में कल देर रात गोलियां चलीं। फायरिंग में एक शख्स घायल हुआ है। घटना मध्य दिल्ली के फैज रोड इलाके में हुई। पुलिस के मुताबिक यह घटना आज सुबह लगभग 2:30 से 3 बजे के बीच हुई। अब पुलिस मौके पर मौजूद है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 1 min · National Desk

Top News: ट्रंप का ईरान से अभी जंग खत्म न करने का एलान, अमेरिका में भारत-RSS को लेकर गलतफहमी पर बोले होसबाले

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने में जल्दबाजी से इनकार किया। उधर, आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने भारत और आरएसएस को लेकर अमेरिका में बनी गलत धारणाओं पर बयान दिया। एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि देश में महिलाओं के खिलाफ ऑनलाइन अपराध तेजी से बढ़े हैं। वहीं, एक अन्य रिपोर्ट में 2031 तक अमीरों और अरबपतियों की संख्या में बड़ा इजाफा होने का अनुमान है। अमेरिका के लुइसियाना में गोलीबारी में एक की मौत हुई। आईपीएल में चेन्नई ने मुंबई को हराया है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के नीचे मेगा पार्किंग हब बनने की योजना है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में लू का अलर्ट जारी हुआ है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 1 min · National Desk

Donald Trump: 'इस्राइल-लेबनान के बीच तीन हफ्तों के लिए बढ़ा संघर्ष विराम', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का एलान

व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि लेबनान और इस्राइल के उच्च-स्तरीय अधिकारियों के साथ उनकी एक शानदार बैठक हुई। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले हफ्तों में लेबनान के राष्ट्रपति और इस्राइल के प्रधानमंत्री अमेरिका दौरे पर आएंगे।डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “उन्होंने तीन अतिरिक्त हफ्तों के लिए, मैं समझता हूं, गोलीबारी न करने यानी संघर्ष विराम पर सहमति जताई है। हम देखेंगे कि क्या ऐसा होता है। यह उनके बीच नहीं होगा, लेकिन हमें अभी भी हिजबुल्ला के बारे में सोचना है।“इससे पहले ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की थी कि इस्राइल और लेबनान के बीच संघर्ष विराम तीन सप्ताह के लिए बढ़ाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा था कि अमेरिका लेबनान के साथ मिलकर काम करेगा, ताकि उसे हिजबुल्ला से अपनी सुरक्षा करने में मदद मिल सके।ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, “अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो, इस्राइल में राजदूत माइक हकाबी, और लेबनान में राजदूत मिशेल ईसा, आज ओवल ऑफिस में इस्राइल और लेबनान के उच्च-स्तरीय प्रतिनिधियों से मिले। बैठक बहुत अच्छी रही! अमेरिका लेबनान के साथ मिलकर काम करेगा, ताकि उसे हिजबुल्ला से अपनी सुरक्षा करने में मदद मिल सके।“उन्होंने कहा, “इस्राइल और लेबनान के बीच संघर्ष विराम तीन सप्ताह के लिए बढ़ाया जाएगा। मैं निकट भविष्य में इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू, और लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हूं। इस ऐतिहासिक बैठक में भाग लेना एक महान सम्मान था।” …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 2 min · National Desk