दिल्ली: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान हमले का आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज तिहाड़ से बाहर, तीन सप्ताह की जमानत पर

सीजेपी विरोध प्रदर्शन के दौरान हमले के मामले में तिहाड़ में बंद स्वतंत्र भारद्वाज दिल्ली कोर्ट से 3 सप्ताह की अंतरिम जमानत मिलने के बाद देर रहा रिहा हो गया। इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट ने संजय आजाद नामक व्यक्ति पर हमले के मामले में जेल में बंद स्वतंत्र भारद्वाज की रिहाई के लिए बृहस्पतिवार को वारंट जारी किया था। #WATCH | Delhi | CJP protest assault case | Swatantra Bhardwaj leaves Tihar Jail after a Delhi court issued his release warrant following the grant of 3-week interim bail. pic.twitter.com/qRy7smaZ5M September 17, 2026 अदालत ने 15 सितंबर को उन्हें तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत दी थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सौरभ प्रताप सिंह लालर ने जमानतदार की पुष्टि होने के बाद रिहाई का आदेश जारी किया। स्वतंत्र भारद्वाज को 50 हजार रुपये के जमानत बाॅन्ड और इतनी ही राशि की जमानत देने पर अंतरिम जमानत मिली है।उनके वकील उमेश चंद्र शर्मा ने अदालत को बताया कि जमानत की पुष्टि हो गई है। इसके बाद अदालत ने तिहाड़ जेल को रिहाई का वारंट भेज दिया। स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने चार अगस्त को बुलंदशहर से पकड़ा था। उन्हें 23 जून को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान संजय आजाद पर कथित हमले के मामले में गिरफ्तार किया गया था। स्वतंत्र की कल देर रात रिहाई हो गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 18, 2026 · 2 min · National Desk

टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर रोक: कांग्रेस ने ईसी को घेरा, कहा- ज्ञानेश कुमार ने पीएम को दिया जन्मदिन का तोहफा

कांग्रेस ने यह भी कहा कि टीएमसी के नाम और चुनाव चिह्न को रोकना मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘देर रात जन्मदिन का तोहफा’ है।निर्वाचन आयोग ने टीएमसी के प्रतिद्वंद्वी दोनों गुटों को उपचुनाव के दौरान पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न का इस्तेमाल नहीं करने का निर्देश दिया है। आयोग ने दोनों गुटों से शुक्रवार सुबह तक अपने पसंदीदा नाम और चुनाव चिह्न बताने को कहा है। गुरुवार रात जारी अंतरिम आदेश में आयोग ने ममता बनर्जी और अरूप रॉय के नेतृत्व वाले दोनों गुटों के नेताओं की सुनवाई के बाद कहा कि इस मामले में चुनाव चिह्न (आरक्षण और आवंटन) आदेश, 1968 के प्रावधानों के तहत विस्तृत फैसला जरूरी है।कांग्रेस महासचिव और संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘भाजपा द्वारा खुले तौर पर असंवैधानिक तरीके से किए गए कब्जे के बाद एआईटीसी के नाम और चुनाव चिह्न को रोकना मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की ओर से पीएम मोदी को देर रात जन्मदिन का तोहफा है।‘उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में भाजपा के खिलाफ लड़ने वालों को अब उनके खिलाफ बगावत करने और निर्वाचन आयोग की मदद से दल-बदल का असंवैधानिक पाप करने के लिए लाल कालीन बिछाकर मौका दिया जा रहा है।वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह ‘भाजपा के हाथों की कठपुतली’ और ‘लोकतंत्र को धीरे-धीरे नष्ट करने का औजार’ है। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और अब एआईटीसी के मामले में ऐसा किया है। जो भी भाजपा का विरोध करता है, उसे करारा झटका दिया जाता है और उसका पूरा चुनावी अस्तित्व छीन लिया जाता है।‘वेणुगोपाल ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 18, 2026 · 2 min · National Desk

अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा का तूफान: भारत के लिए जड़ा सबसे तेज शतक, रोहित के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा

अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा का तूफान: भारत के लिए जड़ा सबसे तेज शतक, रोहित के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। अभिषेक ने शतक लगाया। भारत ने इसके साथ ही पावरप्ले में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। अभिषेक ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए पहले 16 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और फिर 30 गेंदों पर शतक लगाया। टेस्ट खेलने वाले देशों में किसी बल्लेबाज का टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह सबसे तेज शतक है। पावरप्ले में ही पार किया 100 रनों का आंकड़ा भारत को अभिषेक और संजू सैमसन ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले ही ओवर से धुआंधार बल्लेबाजी की। सबसे पहले अभिषेक ने गेंदबाजों को निशाने पर लेना शुरू किया और इसके बाद सैमसन ने भी हाथ खोले। इन दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में ही 100 रनों का आंकड़ा पार करा दिया। भारत का पावरप्ले में यह अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। भारतीय टीम इससे पहले कभी पावरप्ले में 100 रन नहीं बना सकी थी। रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा अभिषेक का यह शतक भारत के लिए टी20 में किसी बल्लेबाज का सबसे तेज सैकड़ा है। इससे पहले ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था जिन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में खेले गए मैच में 35 गेंदों पर शतक लगाया था। किसी टेस्ट नेशन देश के बल्लेबा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 17, 2026 · 2 min · National Desk

UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों में से 2,297 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। चयन प्रक्रिया में कुल 814 पदों पर भर्ती होनी है। लोक सेवा आयोग के सचिव गिरिजेश त्यागी के अनुसार मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 मार्च से एक अप्रैल 2026 तक प्रयागराज और लखनऊ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कराया गया था। कुल 28 प्रकार के पदों के लिए 814 रिक्तियां घोषित की गई थीं। इनमें से एक प्रकार के पद की दो रिक्तियों पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होना है। इन दो पदों का परिणाम अंतिम चयन परिणाम के साथ घोषित किया जाएगा। शेष 812 पदों पर लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाना है। आयोग ने इन 812 पदों के सापेक्ष 2,297 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 17, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs AFG 3rd T20 Live score: अफगानिस्तान को दूसरा झटका, सेदिकुल्लाह भी आउट; अक्षर के एक ओवर में दो विकेट

09:50 PM, 17-Sep-2026 IND vs AFG 3rd T20 Live: अफगानिस्तान को दूसरा झटका अक्षर पटेल ने एक ही ओवर में अपना दूसरा विकेट झटक लिया। सिदीकुल्लाह अटल घुटने के बल बैठकर स्लॉग स्वीप खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर हवा में ऊंची चली गई। डीप मिडविकेट पर अभिषेक शर्मा ने आसान कैच पकड़ लिया। अटल तीन गेंदों में एक रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल ने एक ही ओवर में अपना दूसरा विकेट झटक लिया। सिदीकुल्लाह अटल घुटने के बल बैठकर स्लॉग स्वीप खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर हवा में ऊंची चली गई। डीप मिडविकेट पर अभिषेक शर्मा ने आसान कैच पकड़ लिया। अटल तीन गेंदों में एक रन बनाकर आउट हुए। 09:43 PM, 17-Sep-2026 IND vs AFG 3rd T20 Live: अक्षर पटेल ने दिलाई भारत को पहली सफलता तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर अक्षर पटेल ने रहमानुल्लाह गुरबाज को बोल्ड कर दिया। गेंद ज्यादा टर्न नहीं हुई और सीधी रही। गुरबाज इसे संभाल नहीं सके और 11 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी पारी में तीन चौके शामिल रहे। तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर अक्षर पटेल ने रहमानुल्लाह गुरबाज को बोल्ड कर दिया। गेंद ज्यादा टर्न नहीं हुई और सीधी रही। गुरबाज इसे संभाल नहीं सके और 11 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी पारी में तीन चौके शामिल रहे। 09:30 PM, 17-Sep-2026 IND vs AFG 3rd T20 Live: अफगानिस्तान की पारी शुरू अफगानिस्तान की पारी का आगाज हो गया है। रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान क्रीज पर मौजूद हैं। गुरबाज स्ट्राइक पर हैं, जबकि भारत की ओर से नितीश रेड्डी गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे। पहले ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 15/0 है। 09:15 PM, 17-Sep-2026 IND vs AFG 3rd T20 Live: भारत ने दिय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 17, 2026 · 2 min · National Desk

एक्सप्लेनर: सेमीकॉन इंडिया 2026 क्यों खास, देश में कितना बढ़ा सेमीकंडक्टर उद्योग, दुनिया के मुकाबले हम कहां?

नीति आयोग के रोडमैप के पांच रणनीतिक स्तंभ क्या है? 2035 रोडमैप में सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए पांच रणनीतिक स्तंभ रखे गए हैं। पायनियरिंग: नई और उन्नत डिजाइन क्षमता विकसित करना। नीति और निवेश: लंबे समय के निवेश और स्थिर नीतिगत वातावरण को मजबूत करना। उत्पादन: फैब, पैकेजिंग और मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम का विस्तार करना। लोग: सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार करना। साझेदारी: वैश्विक कंपनियों और देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाना। सेमीकंडक्टर के लिए कितनी बड़ी ट्रेनिंग व्यवस्था बनाई जा रही है? सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की रणनीति केवल फैक्ट्री लगाने तक सीमित नहीं है। चिप्स टू स्टार्टअप यानी सी2एस कार्यक्रम के तहत 332 शैक्षणिक संस्थानों को अत्याधुनिक चिप डिजाइन टूल्स मुफ्त उपलब्ध कराए गए हैं। इन टूल्स का इस्तेमाल 240 लाख घंटे से ज्यादा हो चुका है और करीब 68,000 लोगों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। एससीएल मोहाली से 175 डिजाइन टेप-आउट भी किए जा चुके हैं। इसके अलावा सरकार ने एनआईईएलआईटी कालीकट में स्मार्ट लैब के जरिए वीएलएसआई, एम्बेडेड सिस्टम और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसे क्षेत्रों में 1 लाख इंजीनियरों को प्रशिक्षित करने की पहल की है। 12 अगस्त को लोकसभा में सरकार ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत 1 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों को प्रशिक्षित किया जा चुका था। एनआईईएलआईटी गुवाहाटी में एटीएमपी के लिए ट्रेनिंग लैब स्थापित करने की परियोजना भी मंजूर की गई है। इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन और लैम रिसर्च की साझेदारी के तहत नैनोफैब्रिकेशन और प्रोसेस इंजीनियरिंग में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसका लक्ष्य 10 वर्षों में 60,000 प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करना है। उद्योग के साथ भी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 17, 2026 · 2 min · National Desk

एक्सप्लेनर: यूपीआई पर शुल्क से खत्म हुआ मुफ्त डिजिटल भुगतान का दौर, पर इसकी असली कीमत आखिर चुकाएगा कौन?

डिजिटल इंडिया की रीढ़ बन चुका यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) अब अपनी पूरी तरह से मुफ्त सेवाओं के दौर से बाहर निकलकर एक नए वित्तीय मॉडल में कदम रख रहा है। 15 अक्तूबर से 2,000 रुपये से अधिक के मर्चेंट पेमेंट्स पर 0.4% का नया शुल्क लागू किया जा रहा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर यह दावा किया गया है कि यह शुल्क आम उपभोक्ताओं की रसीद में नहीं जोड़ी जाएगा। लेकिन देश में अब तक का आर्थिक अनुभव यह साफ दिखाता है कि यह शुल्क प्रत्यक्ष नहीं तो अप्रत्यक्ष रूप से हर नागरिक की जेब पर ही असर डालेगा। यूपीआई पर नया शुल्क क्या है और यह कब से लागू हो रहा है? 15 अक्तूबर से लागू होने वाले नए नियमों के तहत 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4% का मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) या शुल्क वसूला जाएगा। बड़े भुगतानों के लिए राहत देते हुए 75,000 रुपये या उससे अधिक के लेनदेन पर इस फीस की अधिकतम सीमा (कैप) 300 रुपये तय की गई है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के अनुसार, इस राशि का उपयोग डिजिटल पेमेंट के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, धोखाधड़ी रोकने और साइबर सुरक्षा को बेहतर बनाने में किया जाएगा। उद्योग ने क्या मांग की थी और सरकार/एनपीसीआई ने क्या तय किया? इस नए शुल्क को लागू करने में बैंकिंग और फिनटेक सेक्टर की अहम भूमिका रही है। बैंकों, पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स (पीएसपी) और फिनटेक कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को पत्र लिखकर बड़े व्यापारियों पर 0.3% एमडीआर लगाने और रूपे (रूपे) डेबिट कार्ड के लिए एमडीआर में समानता की सिफारिश की थी। इस शुल्क संरचना का असली गणित क्या है? …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 17, 2026 · 2 min · National Desk

बंगाल एसटीएफ को बड़ी सफलता: शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल गिरफ्तार, पैसे जुटाने के लिए पहुंचा था ससुराल

64 वर्षीय आकाश पश्चिम मेदिनीपुर के चंद्रकोना के फूलचक गांव का रहने वाला है। वह 1980 के दशक में अतिवामपंथी राजनीति से जुड़ा और बाद में पीपुल्स वार ग्रुप में शामिल हुआ। सीपीआई (माओवादी) के गठन के बाद उसने पश्चिम बंगाल और झारखंड में संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। लालगढ़ आंदोलन के दौरान भी उसकी अहम भूमिका बताई जाती है। 2010 में तत्कालीन बंगाल राज्य सचिव की गिरफ्तारी के बाद आकाश को संगठन की राज्य स्तरीय जिम्मेदारी मिली थी।माओवादी संगठन पर सुरक्षा बलों का दबाव बढ़ने के बाद आकाश झारखंड के जंगलों में सक्रिय रहा। हाल के वर्षों में उसके क्षेत्रीय कमांडरों के एक के बाद एक आत्मसमर्पण करने के बाद उसने कुछ समय सारंडा इलाके में माओवादी नेता मिसिर बेसरा के साथ बिताया। मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी के बाद आकाश अपने छोटे दस्ते के साथ बंगाल लौट रहा था। इस दौरान उसके तीन सहयोगियों के भी पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है।सूत्रों के मुताबिक, दस्ते के पास मौजूद पैसे भी पुलिस के हाथ लग गए थे। इसके बाद आर्थिक तंगी के कारण आकाश पोटाशपुर स्थित अपने ससुराल पहुंचा था। उसकी पत्नी के भी माओवादी संगठन से जुड़े होने की बात सामने आई है। एसटीएफ लंबे समय से इस ठिकाने पर नजर रख रही थी। सूचना मिलते ही तड़के करीब तीन बजे कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, आकाश के पास से संगठन से जुड़े दस्तावेज और माओवादी साहित्य बरामद हुआ है। पुलिस उससे पूछताछ कर बंगाल और झारखंड में माओवादी नेटवर्क की मौजूदा स्थिति की जानकारी जुटा रही है। राज्य सरकार ने कहा है कि बंगाल में माओवादी गतिविधियों को दोबारा सिर नहीं उठाने दिया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 17, 2026 · 2 min · National Desk

आईफोन18 प्रो व प्रो मैक्स की सेल आज से शुरू: कितना मिलेगा डिस्काउंट? जानें कैसे उठाएं हजारों के ऑफर्स का फायदा

एपल के नए आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदने का इंतजार खत्म हो चुका है। आज यानी 18 सितंबर से इनकी पहली आधिकारिक सेल शुरू हो गई है। ए20 प्रो 2nm चिपसेट, सेरेमिक शील्ड 2 प्रोटेक्शन और 48MP ट्रिपल कैमरा वाले इन नए आईफोन्स की कीमत, ऑफर्स और फीचर्स की पूरी जानकारी यहां देखें। एपल के लेटेस्ट आईफोन 18 प्रो सीरीज की पहली सेल शुरू हो गई है। कंपनी ने इस सीरीज में आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स को पेश किया है। दोनों फोन की बिक्री आज यानी 18 सितंबर से शुरू हो रही है। सेल में ग्राहकों को बैंक ऑफर के साथ पुराने फोन को एक्सचेंज करने का विकल्प भी मिल सकता है। ऐसे में नए आईफोन को कम कीमत में खरीदने की कोशिश कर रहे ग्राहकों के लिए कई सेविंग विकल्प मौजूद हैं। आइए कीमत, ऑफर और फीचर्स की पूरी जानकारी जानते हैं। आईफोन 18 प्रो की कीमत और ऑफर आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत करीब 1,64,900 है। इस कीमत में 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला मॉडल मिलता है। वहीं इसका टॉप-एंड वेरिएंट 2TB स्टोरेज के साथ आता है और इसकी कीमत लगभग 3,14,900 है। वहीं आईफोन 18 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत तकरीबन 1,79,900 है। इसमें 256GB स्टोरेज मिलती है। इसके 2TB वेरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग 3,29,900 है। कैसे उठाएं हजारों रुपये का फायदा? आप आईफोन 18 प्रो सीरीज को एपल के ऑफिशियल पोर्टल के जरिए ऑर्डर कर सकते हैं। खरीदारी पर चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिए सात हजार तक का इंस्टैंट कैशबैक भी हासिल किया जा सकता है। इसके अलावा ग्राहक पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके भी नए आईफोन की कीमत कम कर सकते हैं। बता दें कि एपल के ऑफिशियल स्टोर पर पुराना फोन एक्सचेंज करने पर फोन की कंडीशन और मॉडल के हिसाब से 21 हजार से लेकर आप 81,500 रुपये त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 17, 2026 · 2 min · National Desk

एक्सप्लेनर: प्रधानमंत्री मोदी के नाम कितने कीर्तिमान, उपलब्धियां क्या; नेहरू-इंदिरा के कौन से रिकॉर्ड अभी दूर?

एक्सप्लेनर: प्रधानमंत्री मोदी के नाम कितने कीर्तिमान, उपलब्धियां क्या; नेहरू-इंदिरा के कौन से रिकॉर्ड अभी दूर? उनके कीर्तिमानों मे सबसे लंबे समय तक अलग-अलग स्तरों पर सरकार चलाने वाले नेता के साथ-साथ सबसे लंबे समय तक गैर-कांग्रेसी पीएम रहने तक की उपलब्धि शामिल है। इसी साल पीएम मोदी ने भारत पर लगातार सबसे लंबा शासन करने वाले प्रधानमंत्री बनने का कीर्तिमान भी अपने नाम किया। वे लगातार शासन के मामले में पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के लगातार 4398 दिन शासन (चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर) करने के रिकॉर्ड को जून में तोड़ चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। केंद्र की सत्ता में रहते हुए यह उनका 13वां जन्मदिन है। गुरुवार सुबह से ही उन्हें देश-विदेश से बधाई मिलने का सिलसिला जारी है। अगर मोदी के पीएम के तौर पर कार्यकाल को देखा जाए तो बीते 12 वर्षों के अपने शासन में प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। फिर चाहे देश की अर्थव्यवस्था को गति देने की बात हो या इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने का विषय। इन पहलुओं के साथ पीएम मोदी ने निजी तौर पर भी कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। हालांकि, यह सिर्फ कुछ रिकॉर्ड हैं, जिन्हें पीएम मोदी ने छुआ है। अभी कई और कीर्तिमान उनकी झोली में गिरना बाकी है। वहीं, कुछ और रिकॉर्ड ऐसे भी हैं, जो फि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 17, 2026 · 2 min · National Desk