उज्जैन में संघ प्रमुख का युवाओं को संदेश: धर्म बांधता नहीं बल्कि मुक्त करता है, बताया रिलीजन से क्यों है अलग

उज्जैन के देवास रोड स्थित गीता भवन में आयोजित तीन दिवसीय युवा धर्म संसद के दूसरे दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान संघ प्रमुख ने युवाओं को धर्म का वास्तविक अर्थ समझाया और जीवन में इसके महत्व पर मार्गदर्शन दिया। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपने उद्बोधन में रिलीजन और धर्म का अंतर बताते हुए स्पष्ट किया कि रिलीजन का अर्थ धर्म नहीं होता। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी शब्दकोश में धर्म के लिए कोई सटीक शब्द ही नहीं है। रिलीजन शब्द की उत्पत्ति रिलिजियो से हुई है, जो बांधने का संकेत देता है, जबकि धर्म किसी को बांधता नहीं, बल्कि मुक्त करता है। उन्होंने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति इसके कर्मकांड को मिटाना चाहती है, इसलिए इसे रिलीजन का नाम देती है। स्वामी विवेकानंद के विचारों का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि भारत धर्मप्राण देश है। किसी भी नए विचार या जिज्ञासा का समाधान पाने के लिए पहले अपने मन को स्थिर और खाली करना होगा। जब तक पुरानी बातें दिमाग से नहीं हटेंगी, तब तक नया सीखना संभव नहीं है।बता दें कि इस धर्म संसद में देशभर से लगभग 1,700 युवा छात्र-छात्राएं तथा 300 से अधिक विद्वान, शिक्षक, शोधकर्ता और धर्माचार्य हिस्सा ले रहे हैं। प्रसिद्ध पटकथा लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान धर्म की अस्तित्वपरक अवधारणा, एआई तथा सूचना-विचार संघर्ष जैसे समसामयिक विषयों पर विस्तृत संवाद और व्याख्यान आयोजित किए जा रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि धर्म केवल बुजुर्गों के लिए नहीं है बल्कि यह युवाओं को सही दिशा दिखाने का माध्यम ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 18, 2026 · 2 min · National Desk

भाजपा की नशा विरोधी यात्रा: रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला, बोले-मुझे कुछ हुआ तो सीएम-डीजीपी जिम्मेदार

वहीं यात्रा में शामिल होने आ रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने काफिले पर हमले का आरोप लगाया है। रवनीत बिट्टू के ऑफिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार उनकी सुरक्षा टीम ने कथित तौर पर आम आदमी पार्टी से जुड़े तीन लोगों को पकड़ा है। बिट्टू ने कहा कि अगर मुझे कुछ भी होता है, तो पंजाब के डीजीपी और पंजाब के सीएम जिम्मेदार होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे आप विधायक कलसी का हाथ है। ऐसी घटनाएं लोकतंत्र और राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। नेताओं ने की निंदा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने रवनीत सिंह बिट्टू पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। ढिल्लों ने कहा कि नशा मुक्त यात्रा शुरू होने से पहले ही आम आदमी पार्टी घबरा गई है। आप कार्यकर्ताओं ने सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला कर दिया। उनके काफिले की गाड़ियों पर अंडे और टमाटर फेंके गए और गाड़ियों की खिड़कियां तोड़ दी गईं। ढिल्लों ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता आप के ड्रग माफिया द्वारा की गई ऐसी कायरतापूर्ण हरकतों से डरने वाले नहीं हैं। हम नशे के खिलाफ अपनी लड़ाई को उसके सही अंजाम तक पहुंचाकर रहेंगे। सुनील जाखड़ ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह सिर्फ रवनीत बिट्टू की बात नहीं है, आज सुबह अमृतसर में नाइट पेट्रोलिंग के दौरान एक एएसआई की हत्या कर दी गई। बिट्टू पर हुआ हमला राजनीतिक कारणों से प्रेरित है। यह पंजाब में हालात को अस्थिर करने की कोशिश है। भगवंत मान सिर्फ एक कठपुतली हैं। असली भूमिका केजरीवाल और मनीष सिसोदिया निभाते हैं। वे हत्यारों को आजाद कर रहे हैं और उन्हें पार्टी में शामिल कर रहे हैं। बिट्टू के काफिले पर हमले पर बीजेपी नेता विजय सांपला ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 18, 2026 · 2 min · National Desk

वीडियो कॉल पर पति को मरता देखा: तीन बेटियों के पिता ने बात करते-करते क्यों दी जान? रोकती रही बीवी लेकिन न सुनी

पुलिस के अनुसार, चेतन ने अपनी पत्नी को फोन किया और अचानक वीडियो कॉल शुरू कर दी। इसी दौरान उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया। पत्नी ने उसे रोकने के लिए काफी समझाया और खुद को संभालने की अपील करती रही। जब उसे लगा कि चेतन उसकी बात नहीं मान रहा है तो उसने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही लाइनपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 18, 2026 · 1 min · National Desk

होर्मुज में ईरान का बड़ा एक्शन: टोगो के तेल टैंकर को बनाया निशाना, इलाके में बढ़ा तनाव

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य में टोगो के झंडे के नीचे चल रहे एक तेल टैंकर पर हमला किया। इसके बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है। यह जानकारी ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के अनुसार है। अमेरिका और इस्राइल की ओर से फरवरी के अंत में ईरान पर हमला करने के बाद से तेहरान ने जलडमरूमध्य की प्रभावी नाकाबंदी कर रखी है। दरअसल, इस्लामी गणराज्य आवागमन के लिए शुल्क लगाना चाहता है और उन जहाजों पर हमला करता है, जिन पर वह अपने पसंदीदा मार्ग को दरकिनार करने का प्रयास करने का आरोप लगाता है।बयान में कहा गया है, ‘टोगो के झंडे वाले तेल टैंकर ‘ट्रेंड’ को उस समय निशाना बनाया गया और हिरासत में लिया गया जब उसमें आग लग गई।’ यह बयान महत्वपूर्ण जलमार्ग से अवैध रूप से गुजरने के प्रयास का जिक्र करते हुए दिया गया था।यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने गुरुवार को ओमान के खासब से 16 समुद्री मील (29.6 किमी) उत्तर-पूर्व में होर्मुज जलडमरूमध्य में एक सुरक्षा घटना की घोषणा की।यूकेएमटीओ ने शामिल पोत के बारे में कोई जानकारी नहीं दिया। इसके साथ ही यह स्पष्ट नहीं है कि क्या यह वही पोत है जिसका जिक्र रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने किया था।होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है क्योंकि यह फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी को जोड़ता है। दुनिया के तेल परिवहन का एक बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। यह लगभग 30 मील चौड़ा है और ईरान और ओमान के बीच स्थित है। इस मार्ग से होकर हर दिन दर्जनों टैंकर गुजरते हैं, जिनका संचालन एक सुव्यवस्थित ट्रैफिक सेपरेशन स्कीम (TSS) के जरिए किया जाता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 18, 2026 · 2 min · National Desk

तीन राज्यों में अलर्ट: जम्मू से हटे तो अगला ठौर खोज रहे रोहिंग्या, अब दूसरे राज्यों में बसने की फिराक में

जम्मू के नरवाल इलाके से बेदखल किए जाने के बाद रोहिंग्या अब गुपचुप तरीके से देश के अन्य राज्यों में अपना ठिकाना बनाने की फिराक में हैं। पिछले 18 वर्षों में स्थानीय संस्कृति और भाषा में पूरी तरह घुल-बस चुके इन लोगों का अब अलग-अलग राज्यों में बिखरना सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। पुलिस की कार्रवाई से बचने और अपनी पहचान छिपाने के लिए ये रोहिंग्या सहानुभूति का कार्ड खेलने के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा के नूंह से लेकर हैदराबाद और बंगलूरू तक फैलने का षड्यंत्र रच रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि नरवाल में झुग्गियां और दुकानें हटाए जाने के बाद रोहिंग्या परिवारों ने अपने अगले कदम को लेकर पूरी तरह से चुप्पी साध ली है। यह खामोशी एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा बताई जा रही है। रोहिंग्याओं की शुरुआती योजना जम्मू के ही अन्य हिस्सों में अपने रिश्तेदारों के पास छिपने की है। यदि वहां बात नहीं बनती है तो ये परिवार दूसरे राज्यों के शहरों का रुख करेंगे।सूत्रों के अनुसार उन शहरों में इनके लिए पहले से ही पुराने संपर्क मौजूद हो सकते हैं। नरवाल से झुग्गी छोड़ रहे सद्दाम ने बताया कि पहली कोशिश जम्मू के दूसरे हिस्सों में रहने वाले रिश्तेदारों के पास शरण लेने की होगी। वहां जगह नहीं मिली तो पंजाब, हरियाणा के नूह, हैदराबाद या बंगलूरू जाने पर विचार करेंगे।रोहिंग्याओं के जम्मू के दूसरे हिस्सों में जाने की आशंका के बीच उधमपुर, कठुआ, रियासी, पुंछ और राजोरी को भी सतर्क किया गया है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की एजेंसियों को संभावित आवाजाही को लेकर अलर्ट किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार साल 2008 से जम्मू में डेरा डाले इन रोहिंग्याओं ने 18 वर्षों में स्थानीय बोली, पह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 18, 2026 · 2 min · National Desk

उत्तराखंड से कश्मीर तक बदला मौसम: कई राज्यों में फिर मानसून सक्रिय, पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश

उत्तराखंड में यमुनोत्री धाम में गुरुवार सुबह से हो रही बारिश और आसपास की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई। सप्त ऋषि कुंड, बंदरपूंछ और गरुड़ गंगा टॉप की चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। बदरीनाथ, केदारनाथ, मद्महेश्वर व तुंगनाथ की चोटियों में भी बर्फबारी हुई। उधर, हेमकुंड साहिब और बदरीनाथ धाम के ऊंचाई वाले स्थानों पर भी जमकर बर्फबारी हुई। मौसम में अचानक आए बदलाव से निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई।वहीं चार धामा यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को भी मुश्किलों का सामना पड़ा। बर्फबारी के बाद केदारनाथ में अधिकतम तापमान 3 डिग्री से 5 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। हरियाणा में विदाई से पहले मानसून कहर बरपा रहा है। बुधवार शाम से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के 20 जिलों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश हुई।हिमाचल प्रदेश में साच पास में करीब 30 सेमी हिमपात हुआ। कुल्लू और लाहौल-स्पीति में रोहतांग, बारालाचा, कुंजम और शिंकुला दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर रुक-रुक कर बर्फबारी हुई। जिले में सुंदरासी, गौरीकुंड और पवित्र मणिमहेश क्षेत्र में करीब 10 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई। हिमपात के चलते मणिमहेश यात्रा सुबह के समय तीन घंटे तक रोकनी पड़ी। भरमौर में बिजली गिरने से 27 भेड़-बकरियों की मौत हो गई और कई घायल हो गईं। मंडी के सुंदरनगर में भारी भूस्खलन से दो रिहायशी मकान गिर गए और दो कारें मलबे की चपेट में आ गईं।कश्मीर घाटी के बांदीपोरा जिले में गुरेज घाटी में बर्फबारी होने की मौसम विभाग ने पुष्टि की है। इस इलाके में ठंड की आहट शुरू हो गई है। जम्मू के किश्तवाड़ के सिंथन टॉप पर भी बर्फ गिरी है। सीजन की पहली बर्फबारी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 18, 2026 · 2 min · National Desk

ट्रंप लगाएंगे 100% टैरिफ वाले बिल पर मुहर: भारत का दो टूक जवाब; क्वात्रा बोले- ऊर्जा खरीद राष्ट्रीय जिम्मेदारी

विधेयक राष्ट्रपति ट्रंप को उन देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार देता है, जो रूसी तेल और गैस खरीदना जारी रखते हैं। हालांकि, विधेयक पारित होते ही टैरिफ अपने आप लागू नहीं होंगे; कुछ शर्तें पूरी होने पर राष्ट्रपति को कार्रवाई करने का अधिकार मिलेगा।क्वात्रा ने कहा कि भारत की ऊर्जा जरूरत विकास की बुनियादी आवश्यकता है और देश को अपने लोगों के लिए भरोसेमंद, सस्ती तथा निर्बाध ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करनी है।सोशल मीडिया मंच एक्स पर ‘पीपुल फर्स्ट: व्हाट ड्राइव्स इंडियाज एनर्जी इम्पेरेटिव’ शीर्षक से पोस्ट की गई शृंखला में क्वात्रा ने कहा कि ऊर्जा 1.4 अरब भारतीयों के लिए रणनीतिक जरूरत और विकास की बुनियाद है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था और तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता है। इसके बावजूद एक औसत भारतीय की ऊर्जा खपत वैश्विक औसत के एक-तिहाई से भी कम और औसत अमेरिकी की खपत की करीब एक-दसवीं है। उनके मुताबिक, यही अंतर बताता है कि भारत की ऊर्जा जरूरत आगे भी बढ़ती रहेगी।क्वात्रा के अनुसार भरोसेमंद और सस्ती ऊर्जा घरों, खेतों, अस्पतालों, स्कूलों, कारखानों और परिवहन को चलाने के लिए जरूरी है। इससे लोगों की आजीविका और आर्थिक विकास भी जुड़ा है।भारत अपनी जरूरत का 85 प्रतिशत से ज्यादा कच्चा तेल और करीब आधी प्राकृतिक गैस आयात करता है। ऐसे में देश के लिए विदेशों से पर्याप्त, सस्ती और लगातार ऊर्जा हासिल करना अहम है।राजदूत क्वात्रा ने कहा कि भारत की ऊर्जा खरीद का आधार देश के लोगों की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘हमारी खरीद एक बुनियादी राष्ट्रीय जिम्मेदारी को दर्शाती है, अपने लोगों के लिए पर्याप्त, सस्ती और निर्बाध ऊर्जा सुनिश्चित करने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 18, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान हमले का आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज तिहाड़ से बाहर, तीन सप्ताह की जमानत पर

सीजेपी विरोध प्रदर्शन के दौरान हमले के मामले में तिहाड़ में बंद स्वतंत्र भारद्वाज दिल्ली कोर्ट से 3 सप्ताह की अंतरिम जमानत मिलने के बाद देर रहा रिहा हो गया। इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट ने संजय आजाद नामक व्यक्ति पर हमले के मामले में जेल में बंद स्वतंत्र भारद्वाज की रिहाई के लिए बृहस्पतिवार को वारंट जारी किया था। #WATCH | Delhi | CJP protest assault case | Swatantra Bhardwaj leaves Tihar Jail after a Delhi court issued his release warrant following the grant of 3-week interim bail. pic.twitter.com/qRy7smaZ5M September 17, 2026 अदालत ने 15 सितंबर को उन्हें तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत दी थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सौरभ प्रताप सिंह लालर ने जमानतदार की पुष्टि होने के बाद रिहाई का आदेश जारी किया। स्वतंत्र भारद्वाज को 50 हजार रुपये के जमानत बाॅन्ड और इतनी ही राशि की जमानत देने पर अंतरिम जमानत मिली है।उनके वकील उमेश चंद्र शर्मा ने अदालत को बताया कि जमानत की पुष्टि हो गई है। इसके बाद अदालत ने तिहाड़ जेल को रिहाई का वारंट भेज दिया। स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने चार अगस्त को बुलंदशहर से पकड़ा था। उन्हें 23 जून को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान संजय आजाद पर कथित हमले के मामले में गिरफ्तार किया गया था। स्वतंत्र की कल देर रात रिहाई हो गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 18, 2026 · 2 min · National Desk

टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर रोक: कांग्रेस ने ईसी को घेरा, कहा- ज्ञानेश कुमार ने पीएम को दिया जन्मदिन का तोहफा

कांग्रेस ने यह भी कहा कि टीएमसी के नाम और चुनाव चिह्न को रोकना मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘देर रात जन्मदिन का तोहफा’ है।निर्वाचन आयोग ने टीएमसी के प्रतिद्वंद्वी दोनों गुटों को उपचुनाव के दौरान पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न का इस्तेमाल नहीं करने का निर्देश दिया है। आयोग ने दोनों गुटों से शुक्रवार सुबह तक अपने पसंदीदा नाम और चुनाव चिह्न बताने को कहा है। गुरुवार रात जारी अंतरिम आदेश में आयोग ने ममता बनर्जी और अरूप रॉय के नेतृत्व वाले दोनों गुटों के नेताओं की सुनवाई के बाद कहा कि इस मामले में चुनाव चिह्न (आरक्षण और आवंटन) आदेश, 1968 के प्रावधानों के तहत विस्तृत फैसला जरूरी है।कांग्रेस महासचिव और संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘भाजपा द्वारा खुले तौर पर असंवैधानिक तरीके से किए गए कब्जे के बाद एआईटीसी के नाम और चुनाव चिह्न को रोकना मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की ओर से पीएम मोदी को देर रात जन्मदिन का तोहफा है।‘उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में भाजपा के खिलाफ लड़ने वालों को अब उनके खिलाफ बगावत करने और निर्वाचन आयोग की मदद से दल-बदल का असंवैधानिक पाप करने के लिए लाल कालीन बिछाकर मौका दिया जा रहा है।वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह ‘भाजपा के हाथों की कठपुतली’ और ‘लोकतंत्र को धीरे-धीरे नष्ट करने का औजार’ है। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और अब एआईटीसी के मामले में ऐसा किया है। जो भी भाजपा का विरोध करता है, उसे करारा झटका दिया जाता है और उसका पूरा चुनावी अस्तित्व छीन लिया जाता है।‘वेणुगोपाल ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 18, 2026 · 2 min · National Desk

अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा का तूफान: भारत के लिए जड़ा सबसे तेज शतक, रोहित के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा

अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा का तूफान: भारत के लिए जड़ा सबसे तेज शतक, रोहित के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। अभिषेक ने शतक लगाया। भारत ने इसके साथ ही पावरप्ले में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। अभिषेक ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए पहले 16 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और फिर 30 गेंदों पर शतक लगाया। टेस्ट खेलने वाले देशों में किसी बल्लेबाज का टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह सबसे तेज शतक है। पावरप्ले में ही पार किया 100 रनों का आंकड़ा भारत को अभिषेक और संजू सैमसन ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले ही ओवर से धुआंधार बल्लेबाजी की। सबसे पहले अभिषेक ने गेंदबाजों को निशाने पर लेना शुरू किया और इसके बाद सैमसन ने भी हाथ खोले। इन दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में ही 100 रनों का आंकड़ा पार करा दिया। भारत का पावरप्ले में यह अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। भारतीय टीम इससे पहले कभी पावरप्ले में 100 रन नहीं बना सकी थी। रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा अभिषेक का यह शतक भारत के लिए टी20 में किसी बल्लेबाज का सबसे तेज सैकड़ा है। इससे पहले ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था जिन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में खेले गए मैच में 35 गेंदों पर शतक लगाया था। किसी टेस्ट नेशन देश के बल्लेबा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 17, 2026 · 2 min · National Desk