इंजीनियर पर कीचड़ फेंकने का मामला: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे को एक महीने की जेल, अदालत ने सुनाई सजा

क्या है नितेश राणे को सजा मिलने की असली वजह? महाराष्ट्र की एक अदालत ने भाजपा के मौजूदा मंत्री नितेश राणे को दोषी करार दिया है। अदालत ने उन्हें 2019 के एक पुराने मामले में एक महीने की जेल की सजा सुनाई है। यह मामला राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के एक इंजीनियर पर कीचड़ फेंकने से जुड़ा हुआ है। राणे और उनके समर्थकों पर हाईवे की खराब हालत को लेकर इंजीनियर के साथ सरेआम बदसलूकी करने का आरोप था। ‘कीचड़ कांड’ में क्या-क्या हुआ था? साल 2019 में महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मुंबई-गोवा हाईवे पर बहुत ज्यादा कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। इस बात से नाराज होकर नितेश राणे और उनके कुछ कार्यकर्ताओं ने NHAI के इंजीनियर को पकड़ लिया था। इन लोगों ने इंजीनियर को एक पुल से बांधने की कोशिश की और उनके ऊपर बाल्टियों से भरकर कीचड़ डाल दिया था। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट का केस दर्ज किया था। अदालत के इस फैसले के बाद अब आगे क्या होगा? नितेश राणे वर्तमान में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री हैं और भाजपा के एक कद्दावर नेता माने जाते हैं। एक महीने की जेल की सजा मिलने के बाद उनकी मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। हालांकि, राणे के पास इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत (हाईकोर्ट) में अपील करने और जमानत मांगने का विकल्प अभी बचा हुआ है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या उन्हें ऊपरी अदालत से कोई राहत मिलती है या नहीं। अन्य वीडियो- नितेश राणे वर्तमान में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री हैं और भाजपा के एक कद्दावर नेता माने जाते हैं। एक महीने की जेल की सजा मिलने के बाद उनकी मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। हालांकि, राणे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 27, 2026 · 2 min · National Desk

DC vs RCB: कोहली दिल्ली के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज, आरसीबी के विरुद्ध DC का तीसरा न्यूनतम स्कोर

सोमवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मुकाबले में दिल्ली की टीम 16.3 ओवरों में सिर्फ 75 रन ही बना सकी। जवाब में आरसीबी ने 6.3 ओवर में एक विकेट खोकर 77 रन बनाए और मुकाबला जीत लिया। दिल्ली ने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल मे तीसरा न्यूनतम स्कोर बनाया। इस टीम के खिलाफ न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के नाम है। राजस्थान ने 2009 में 58 और 2023 में 59 रन बनाए थे।कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अब तक 1172 रन बनाए हैं जो इस टीम के खिलाफ किसी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक है। कोहली तीन टीम के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बना चुके हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 1174 रन और पंजाब किंग्स के खिलाफ 1159 रन बनाए हैं। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ रोहित शर्मा ने 1161 रन बनाए हैं, जबकि पंजाब किंग्स के खिलाफ डेविड वॉर्नर ने 1134 रन बनाए हैं।आरसीबी ने महज 81 गेंदों पर दिल्ली के खिलाफ लक्ष्य हासिल किया। ये आईपीएल में गेंद शेष रहने के लिहाज से दूसरा सबसे सफल रन चेज है। इससे पहले 2008 में मुंबई इंडियंस ने केकेआर के खिलाफ 68 रनों का लक्ष्य 87 गेंद शेष रहते हासिल किया था। वहीं, कोच्चि ने 2021 में राजस्थान के खिलाफ 98 रनों का लक्ष्य 76 गेंदें शेष रहते प्राप्त किया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 27, 2026 · 2 min · National Desk

बंगाल में थमा चुनावी शोर: भाजपा बोली- TMC ने घुसपैठियों का गढ़ बनाया; ममता ने राज्य को बांटने का लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार सोमवार को समाप्त हो गया। यह चुनाव घुसपैठ, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भाजपा और टीएमसी के बीच तीखी राजनीतिक लड़ाई से प्रभावित रहा। दोनों दलों ने 142 निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं से कई वादे किए। इस जोरदार प्रचार अभियान के दौरान, भाजपा नेतृत्व ने सत्ताधारी टीएमसी पर पश्चिम बंगाल को घुसपैठियों का गढ़ बनाने का आरोप लगाया। वहीं, ममता बनर्जी ने भगवा दल पर विभाजनकारी राजनीति करने, राज्य को बांटने का प्रयास करने और मछली व अंडे के सेवन के हतोत्साहित करने का आरोप लगाया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 27, 2026 · 1 min · National Desk

DC vs RCB Live Score: 75 पर ऑलआउट हुई दिल्ली कैपिटल्स, हेजलवुड और भुवनेश्वर ने बरपाया कहर

09:08 PM, 27-Apr-2026 DC vs RCB Live Score: 75 पर ऑलआउट हुई दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को 76 रनों का लक्ष्य दिया है। टीम 75 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को 76 रनों का लक्ष्य दिया है। टीम 75 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। 09:00 PM, 27-Apr-2026 DC vs RCB Live Score: नौवां विकेट गिरा दिल्ली को नौवां झटका सुयश शर्मा ने दिया। उन्होंने कुलदीप यादव को बोल्ड किया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए। फिलहाल अभिषेक पोरेल 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दिल्ली को नौवां झटका सुयश शर्मा ने दिया। उन्होंने कुलदीप यादव को बोल्ड किया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए। फिलहाल अभिषेक पोरेल 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 08:47 PM, 27-Apr-2026 DC vs RCB Live Score: आठवां विकेट गिरा दिल्ली को आठवां झटका क्रुणाल पांड्या ने 13वें ओवर में दिया। उन्होंने काइल जैमीसन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 13 गेंदों में 12 रन बना पाए। अब कुलदीप यादव आए हैं। दिल्ली को आठवां झटका क्रुणाल पांड्या ने 13वें ओवर में दिया। उन्होंने काइल जैमीसन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 13 गेंदों में 12 रन बना पाए। अब कुलदीप यादव आए हैं। 08:41 PM, 27-Apr-2026 DC vs RCB Live Score: 11 ओवर का खेल पूरा 11 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और दिल्ली ने सात विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। अभिषेक पोरेल और काइल जैमीसन क्रीज पर मौजूद हैं। 11 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और दिल्ली ने सात विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। अभिषेक पोरेल और काइल जैमीसन क्रीज पर मौजूद हैं। 08:22 PM, 27-Apr-2026 DC vs RCB Live Score: सातवां विकेट गिरा दिल्ली को सातवां झटका नौवें ओवर में रसिख सलाम डार ने दिया। उन्होंने जितेश के हाथों डेविड मिलर को कैच कराया। वह 18 गेंदों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 27, 2026 · 2 min · National Desk

Russia: ईरान को मिला रूस का साथ, व्लादिमीर पुतिन बोले- पश्चिम एशिया में शांति के लिए सब कुछ करेंगे

Russia: ईरान को मिला रूस का साथ, व्लादिमीर पुतिन बोले- पश्चिम एशिया में शांति के लिए सब कुछ करेंगे Russia: ईरान को मिला रूस का साथ, व्लादिमीर पुतिन बोले- पश्चिम एशिया में शांति के लिए सब कुछ करेंगे वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को। Published by: Published by: Nirmal Kant Updated Mon, 27 Apr 2026 07:59 PM IST सार Russia: अमेरिका-इस्राइल से तनाव के बीच ईरान को रूस का साथ मिला है। आज सेंट पीटर्सबर्ग में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की बैठक हुई, जिसमें पुतिन ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए हरसंभव कदम उठाने की बात कही। पढ़िए रिपोर्ट- Link Copied …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 27, 2026 · 1 min · National Desk

PM मोदी ने बंगालवासियों के नाम लिखा पत्र: कहा- भय बहुत हुआ, अब भरोसा चाहिए; सभी विकसित बंगाल के लिए संकल्पित

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है। वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यवासियों के नाम एक पत्र और एक ऑडियो संदेश जारी किया है। बता दें कि, राज्य में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा और इसके नतीजे 4 मई को जारी होंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

April 27, 2026 · 1 min · National Desk

अमेरिका-ईरान में शांति वार्ता क्यों नहीं: कहां अटकी है बात, क्या है नया प्रस्ताव; क्या चाहते हैं ट्रंप-मोजतबा?

अमेरिका-ईरान में शांति वार्ता क्यों नहीं: कहां अटकी है बात, क्या है नया प्रस्ताव; क्या चाहते हैं ट्रंप-मोजतबा? एक मौके पर जब अमेरिका ने पुरानी शर्तों के साथ ईरान को शांति स्थापित करने का मौका दिया तो ईरान ने इसे स्वायत्तता पर सीधा हमला करार देते हुए नकार दिया था। इसके बाद जब ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य खोल कर शांति का संदेश दिया तो अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ कर दिया कि उनकी तरफ से होर्मुज के बाहर लगाया गया ब्लॉकेड तब तक नहीं हटेगा, जब तक ईरान अमेरिका की मांगों को पूरा नहीं करता। कभी हां, कभी न। वैसे तो यह एक फिल्म का भी नाम है, लेकिन मौजूदा समय में कुछ इसी तरह की स्थिति अमेरिका और ईरान में शुरू हुई शांति वार्ता को लेकर बनी हुई है। दरअसल, 8 अप्रैल को अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच दो हफ्ते के युद्ध विराम पर सहमति बन गई थी और इसके ठीक बाद दोनों ही देशों के शीर्ष प्रतिनिधि पाकिस्तान में साथ बैठे भी। लेकिन शांति वार्ता पर कोई सहमति नहीं बन पाई। तब से लेकर अब तक न तो दोनों पक्षों के बीच शांति वार्ता पर सीधी बात हुई है और न ही दोनों में से कोई पीछे हटने के लिए तैयार है। ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम लागू होने के बावजूद अब तक शांति वार्ता पर बात कहां अटकी है? दोनों देशों की तरफ से अब तक एक-दूसरे को क्या प्रस्ताव दिए गए हैं? इ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 27, 2026 · 2 min · National Desk

बंगाल में फिर खुलेंगे भ्रष्टाचार के बड़े राज?: दूसरे चरण के मतदान से पहले ईडी का एक्शन, मारे ताबड़तोड़ छापे

यह मामला मुख्य रूप से दो अलग-अलग घोटालों से जुड़ा हुआ है। पहला मामला मनी लॉन्ड्रिंग (काले धन को सफेद करने) का है, जिसमें पुलिस के एक बड़े अधिकारी और कुछ अन्य लोग शक के घेरे में हैं। वहीं, दूसरा मामला सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानी राशन घोटाले से जुड़ा है। ईडी की टीमों ने इन दोनों मामलों में 25 और 26 अप्रैल 2026 को कुल 14 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। इस दौरान जांच एजेंसी को लाखों रुपये का कैश मिला है और कई ऐसे सबूत हाथ लगे हैं, जो आने वाले समय में कई सफेदपोशों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। ईडी को छापेमारी में क्या-क्या मिला? 26 अप्रैल 2026 को ईडी की कोलकाता जोनल यूनिट ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में 3 ठिकानों पर छापे मारे। यह कार्रवाई सोना पप्पू, जय एस. कामदार, डीसीपी शांतनु सिन्हा विश्वास और अन्य के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा है। कल्याण शुक्ला और संजय कुमार कनोडिया के परिसरों की तलाशी ली गई। इस दौरान 10 लाख रुपये कैश, सोने के गहने, डिजिटल डिवाइस और कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं। बरामद दस्तावेजों से पता चलता है कि संदिग्धों और राजनीतिक रूप से जुड़े लोगों के बीच बड़े पैमाने पर नकद लेन-देन हुआ है। डीसीपी शांतनु सिन्हा की भूमिका क्यों घेरे में? मामले में डीसीपी शांतनु सिन्हा विश्वास की भूमिका बेहद संदिग्ध मानी जा रही है। ईडी ने जांच में शामिल होने और पूछताछ के लिए उन्हें आधिकारिक समन (बुलावा) भेजा था। हालांकि, डीसीपी शांतनु सिन्हा विश्वास अब तक जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए हैं। उनके इस तरह पेश न होने से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं और जांच एजेंसी उनके खिलाफ कड़ा कदम उठा सकती है। राशन (पीडीएस) घोटाले में कहां-कहां हुई छापेमारी? म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 27, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: एंटनी राजू को नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; सबूत छेड़छाड़ मामले में सजा बरकरार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केरल के पूर्व मंत्री एंटनी राजू को बड़ा झटका देते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी है। उन्होंने 1990 के चर्चित अंडरवियर सबूत छेड़छाड़ मामले में अपनी सजा पर रोक लगाने की मांग की थी। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने केरल हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए राहत देने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही निचली अदालत द्वारा सुनाई गई सजा और दोषसिद्धि प्रभावी बनी रहेगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 27, 2026 · 1 min · National Desk

'सरके चुनर' गीत विवाद से जुड़े मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग पहुंचे संजय दत्त; सुनवाई में हुए शामिल

क्या संजय दत्त को पता था कि लिरिक्स ऐसे हैं? संजय दत्त जब सुनवाई के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग के दफ्तर से बाहर निकले तो पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि आपको समन जारी किया गया था। क्या यह गाना करने से पहले आपको पता था कि इसके लिरिक्स ऐसे हैं? हालांकि, संजय दत्त ने किसी सवाल का कोई जवाब नहीं दिया और वे सीधे अपनी कार में जाकर बैठ गए। VIDEO | Delhi: Actor Sanjay Dutt leaves the National Commission for Women in Jasola after attending a hearing regarding the song “Sarke Chunar”. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/39ifmKPwRy — Press Trust of India (@PTI_News) April 27, 2026 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 27, 2026 · 1 min · National Desk