सोमवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मुकाबले में दिल्ली की टीम 16.3 ओवरों में सिर्फ 75 रन ही बना सकी। जवाब में आरसीबी ने 6.3 ओवर में एक विकेट खोकर 77 रन बनाए और मुकाबला जीत लिया। दिल्ली ने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल मे तीसरा न्यूनतम स्कोर बनाया। इस टीम के खिलाफ न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के नाम है। राजस्थान ने 2009 में 58 और 2023 में 59 रन बनाए थे।कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अब तक 1172 रन बनाए हैं जो इस टीम के खिलाफ किसी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक है। कोहली तीन टीम के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बना चुके हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 1174 रन और पंजाब किंग्स के खिलाफ 1159 रन बनाए हैं। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ रोहित शर्मा ने 1161 रन बनाए हैं, जबकि पंजाब किंग्स के खिलाफ डेविड वॉर्नर ने 1134 रन बनाए हैं।आरसीबी ने महज 81 गेंदों पर दिल्ली के खिलाफ लक्ष्य हासिल किया। ये आईपीएल में गेंद शेष रहने के लिहाज से दूसरा सबसे सफल रन चेज है। इससे पहले 2008 में मुंबई इंडियंस ने केकेआर के खिलाफ 68 रनों का लक्ष्य 87 गेंद शेष रहते हासिल किया था। वहीं, कोच्चि ने 2021 में राजस्थान के खिलाफ 98 रनों का लक्ष्य 76 गेंदें शेष रहते प्राप्त किया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें