Weather: तेज आंधी के साथ बरसे बदरा, ओले पड़े और दिन में छाया अंधेरा; यूपी से उत्तराखंड, पंजाब तक बदला मौसम

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज पंजाब में रविवार की छुट्टी का आगाज सामान्य उजाले के साथ नहीं, बल्कि काले घने बादलों के पहरे के साथ हुई। आसमान में उमड़े बादलों ने ऐसा डेरा डाला कि सुबह के वक्त ही रात जैसा नजारा बन गया। सड़कों पर गाड़ियों को हेडलाइट्स जलाकर चलना पड़ा। 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएंमौसम ने अचानक करवट ली और देखते ही देखते करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफानी हवाएं चलने लगीं। बादलों की कड़कड़ाहट और बिजली की चमक के बीच शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया। #WATCH | Chandigarh: Rain, accompanied by thunderstorms and strong winds, lashes Chandigarh. Visuals from the Sector 19 area. pic.twitter.com/egDHG3NRTG — ANI (@ANI) May 3, 2026 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 3, 2026 · 1 min · National Desk

दिल्ली अग्निकांड: कोई बेड से उठ न सका, कोई सीढ़ियों पर झुलसा, कंकाल बने लोग; नौ लोगों के जिंदा जलने की कहानी

1 of 17 दिल्ली के विवेक विहार में लगी चार मंजिला इमारत में लगी आग - फोटो : जी पॉल प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत इमारत की दूसरी मंजिल के पिछले हिस्से में स्थित एयर कंडीशनर (एसी) में विस्फोट के कारण हुई। यह घटना तड़के करीब 3:30 बजे हुई, जब ज्यादातर लोग गहरी नींद में सो रहे थे। आग की लपटें तुरंत फैल गईं और तीसरी मंजिल तक पहुंच गईं। पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में रविवार तड़के भीषण आग लग गई, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर नहीं निकल पाए और अपनी जान गंवा बैठे। 2 of 17 दिल्ली के विवेक विहार में लगी चार मंजिला इमारत में लगी आग - फोटो : जी पॉल जब आग लगी, तो कई निवासियों ने बचने की कोशिश की। कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए छत की ओर भागे, लेकिन दुर्भाग्यवश, छत का दरवाजा बंद होने के कारण वे वहीं फंस गए और सीढ़ियों पर ही झुलसकर उनकी मौत हो गई। जिस मंजिल पर आग लगी थी, वहां मौजूद चार लोग भी इस अग्निकांड का शिकार हो गए। 3 of 17 दिल्ली के विवेक विहार में लगी चार मंजिला इमारत में लगी आग, विलाप करते परिजन - फोटो : जी पॉल बचाव दल ने इमारत के आगे के हिस्से में रहने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की, लेकिन पीछे के हिस्से में फंसे लोगों को बचाना मुश्किल साबित हुआ। मृतकों के शव इस हद तक झुलस गए हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। 4 of 17 दिल्ली के विवेक विहार में लगी चार मंजिला इमारत में लगी आग, विलाप करते परिजन - फोटो : जी पॉल अग्निशमन विभाग के अनुसार, तीन लोगों के शव बिस्तर पर मिले हैं, जो आग की भयावहता …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 3, 2026 · 2 min · National Desk

Iran-US: अमेरिका की नाक के नीचे से ईरान ने निकाला अपना 'सुपर टैंकर', होर्मुज से दो हजार करोड़ का तेल किया पार

मॉनिटरिंग फर्म ‘टैंकरट्रैकर्सडॉटकॉम’ के मुताबिक, ईरान का यह जहाज करीब 1.9 मिलियन बैरल कच्चा तेल लेकर वहां से निकला है। इस भारी मात्रा में मौजूद तेल की कीमत लगभग 220 मिलियन डॉलर आंकी गई है। इस विशाल जहाज (वेरी लार्ज क्रूड कैरियर या वीएलसीसी) का संबंध ‘नेशनल इरानियन टैंकर कंपनी’ से बताया जा रहा है। ट्रैकिंग फर्म ने जानकारी दी है कि इस खास जहाज की पहचान “ह्यूज” (Huge) नाम से की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस जहाज को आखिरी बार करीब डेढ़ हफ्ते पहले श्रीलंका के समुद्री इलाके के पास देखा गया था। फिलहाल यह विशाल तेल टैंकर लोमबोक स्ट्रेट के रास्ते से होकर रिओ आर्किपेलेगो (द्वीप समूह) की दिशा में आगे बढ़ रहा है। फर्म ने बताया कि 13 अप्रैल को जब अमेरिकी नौसेना ने नाकेबंदी की घोषणा की थी, तब यह टैंकर ईरान के ही जलक्षेत्र में मौजूद था। इस जहाज ने 20 मार्च को स्ट्रेट ऑफ मलाका से ईरान के लिए रवाना होने के बाद अपना ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (एआईएस) बंद कर दिया था। इससे इसकी लोकेशन ट्रैक करना काफी मुश्किल हो गया था। दरअसल, अमेरिका ने ईरान को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के लिए उसके तेल व्यापार पर रोक लगाने की कोशिश की है। इसके लिए अमेरिकी नौसेना ने समंदर में कड़ी नाकेबंदी कर रखी है। लेकिन, ट्रैकिंग फर्म की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान का एक विशाल जहाज अमेरिका की इस नाकेबंदी को भेदने में सफल रहा है। यह जहाज कोई छोटा-मोटा जहाज नहीं है, बल्कि यह अपने अंदर लाखों बैरल कच्चा तेल लेकर जा रहा है। इस घटना ने यह दिखा दिया है कि ईरान अपने तेल को बेचने के लिए नए-नए और छुपे हुए रास्ते निकाल रहा है।ईरानी सरकारी मीडिया ने 29 अप्रैल को दावा किया था कि उनके कम से कम 52 जहाज अमेरिकी नाकेबं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 3, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी में चार बच्चों का कत्ल: जहर दे ईंट और हथौड़े से सिर पर किए वार, खून ही खून, मां ने इसलिए मारा; पूरी कहानी

1 of 16 ambedkarnagar murder case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied अकबरपुर स्थित घर पर बच्चों के साथ रह रही पहली पत्नी शनिवार दोपहर चारों बच्चों की हत्या कर भाग गई। पुलिस पहुंची तो घर अंदर से बंद मिला। पहली मंजिल के रास्ते घर में दाखिल होकर कमरे में पहुंची तो चार बच्चों के शव पड़े मिले। पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ के साथ महिला की तलाश कर रही है। यूपी के अंबेडकरनगर जिले से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने चार बच्चों का कत्ल कर दिया। वजह चौंकाने वाली है। दरअसल, सऊदी अरब में पाकिस्तानी महिला से दूसरा निकाह कर पति का चार साल से घर नहीं लौटना चार बच्चों के जीवन को निगल गया। 2 of 16 उमरा करने गए पूरे परिवार की एक साथ ली गई तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो एसपी प्राची सिंह के अनुसार, पति के दूसरी शादी करने के बाद से पहली पत्नी की उससे अनबन चल रही थी। वह चार साल से घर नहीं लौटा था। इसी तनाव के चलते वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है। महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 3 of 16 अकबरपुर के मीरानपुर स्थित घर का शनिवार को जायजा लेने पहुंची एसपी प्राची सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी चार बच्चों के साथ रहती थी महिला महरुआ के कसड़ा निवासी नियाज (37) सऊदी अरब में नौकरी करता है। उसने चार साल पहले मीरानपुर, मुरादाबाद में पत्नी गासिया खातून (34) के नाम पर मकान बनवाया था। यहां गासिया अपने बड़े बेटे शफीक (14), सऊद (12), उमर (10) और बेटी बयान (8) उर्फ सादिया के साथ रहती थी। 4 of 16 मीरानपुर में शनिवार को घटना की जानकारी मिलने पर घर के निकट जुटी स्थानीय लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी बच्च …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 3, 2026 · 2 min · National Desk

Iran: 'समुद्री डकैती को सामान्य बनाने की कोशिश', ईरान का अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर पलटवार

और पढ़ें ईरान के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा? प्रवक्ता बगाई ने एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरानी जहाजों पर गैरकानूनी कब्जे को खुलेतौर पर ‘समुद्री डकैती’ बताया है और बेशर्मी से यह शेखी बघारी है कि हम समुद्री डाकुओं की तरह काम करते हैं। उन्होंने आगे कहा, यह कोई जुबान फिसलने का मामला नहीं था, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री आवाजाही के खिलाफ उनके आपराधिक कृत्यों की एक सीधी और गंभीर स्वीकारोक्ति थी। उन्होंने आगे अतरराष्ट्रीय समुदाय, संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के सदस्य देशों और यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से आह्वान किया कि वे अंतरराष्ट्रीय कानून के ऐसे घोर उल्लंघन को सामान्य बनाने की किसी भी कोशिश को पूरी तरह खारिज करें। अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्या बयान दिया था? ईरान की ओर से यह टिप्पणी ट्रंप के उस बयान के जवाब में आई, जिसमें उन्होंने कहा था- हम समुद्री लुटेरों जैसे हैं। फ्लोरिडा में पाम बीच के फोरम क्लब में रात्रिभोज में ट्रंप ने समुद्र में अमेरिकी सैन्य अभियानों का एक विस्तृत ब्योरा पेश किया। उन्होंने सीधी-सपाट भाषा और दृश्य चित्रण का इस्तेमाल करते हुए जहाजों और तेल के टैकरों को जब्त करने की प्रक्रिया को बताया। ट्रंप ने कहा कि समुद्र में एक सैन्य कार्रवाई के दौरान उनके कर्मचारी ने एक जहाज को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया और फिर उसे निष्क्रिय कर दिया। उन्होंने कहा, अपना जहाज घुमा दो! तुरंत इंजन कक्ष खाली करो। आप देख सकते हैं कि सभी लोग वहां से भाग रहे हैं। ट्रंप ने आगे कहा, किसने सोचा होगा कि हम ऐसा करेंगे? हम समुद्री लुटेरों जैसे हैं। हम कुछ हद तक समुद्री लुटेरों जैसे हैं। ये भी पढ़ें: ट्रंप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 3, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली में भीषण अग्निकांड: विवेक विहार में एसी ब्लास्ट, चार मंजिला इमारत में लगी आग, नौ की मौत; रेस्क्यू जारी

दिल्ली के विवेक विहार में देर रात छह फ्लैटों में अचानक आग लग गई। सुबह 3:47 पर आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली। जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग लगने की बाद उसमें कई लोग फंस गए जिनका रेस्क्यू करने के लिए रेस्क्यू टीमें जुटी हुई हैं।अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 16 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 9 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।जानकारी के अनुसार, विवेक विहार पुलिस स्टेशन में आग लगने की घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही, पुलिसकर्मी SHO विवेक विहार और ACP विवेक विहार के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 3, 2026 · 1 min · National Desk

नसरापुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्या कांड: पुणे के श्मशान घाट पर भारी सुरक्षा, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस अलर्ट

पुणे जिले के भोर तालुका के नसरापुर इलाके में एक चार साल की बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या की जघन्य वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस वीभत्स घटना के बाद पीड़िता के अंतिम संस्कार से पहले वैकुंठ धाम श्मशान घाट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। #WATCH | Pune, Maharashtra: Police security has been deployed at Vaikunth Dham Crematorium ahead of the last rites of the victim in the Nasrapur minor and murder case. The 65-year-old accused in the case has been sent to Police custody till 7 May by the Judicial Magistrate… https://t.co/dWY5NWHHBP pic.twitter.com/J1psgF1Ci3 — ANI (@ANI) May 2, 2026 पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। श्मशान घाट के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और शोक का माहौल है।वहीं, इस घटना के खिलाफ जिले में शनिवार की देर रात लोगों ने पुणे-बंगलूरू राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। इन लोगों को लाठीचार्ज कर पुलिस ने तितर-बितर कर दिया। इस मामले के 65 वर्षीय आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक अदालत ने सात मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है।यह भयावह घटना एक मई को पुणे जिले के भोर के नसरापुर इलाके में हुई, जब कथित तौर पर 65 वर्षीय एक व्यक्ति ने चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी। इस घटना ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 3, 2026 · 2 min · National Desk

Iran: 'नाकाबंदी हटाओ और लेबनान समेत हर मोर्चे पर खत्म करो जंग', ईरान ने अमेरिका को भेजा 14 सूत्रीय प्रस्ताव

ईरान का यह प्रस्ताव वॉशिंगटन की ओर से पहले भेजे गए नौ सूत्रीय प्रस्ताव के जवाब में आया है, जिसमें कथित तौर पर दो महीने के संघर्ष विराम की समय-सीमा शामिल थी। हालांकि, तेहरान ने किसी भी विस्तारित अंतरिम व्यवस्था को अस्वीकार कर दिया है। इसके बजाय ईरान ने 30 दिनों के भीतर एक व्यापक समाधान पर जोर दिया है, जिसे अस्थायी युद्धविराम के बजाय स्थायी युद्ध की समाप्ति के रूप में देखा जाएगा।ईरान के प्रस्ताव में कड़ी सुरक्षा गारंटी शामिल हैं। इसमें भविष्य में ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य आक्रामकता को रोकने की मांग की गई है। साथ ही अमेरिका को ईरान के आसपास के इलाके से सेना वापस बुलाने की मांग भी की गई है। इसमें मौजूदा नौसैनिक प्रतिबंधों और नाकाबंदी को हटाने के साथ-साथ विदेशों में जब्त की गई ईरानी संपत्तियों को मुक्त करने की मांग शामिल है। वहीं, तेहरान द्वारा प्रतिबंधों और सैन्य दबाव के कारण हुए नुकसान के लिए मुआवजे की मांग भी की गई है।आर्थिक मोर्चे पर, प्रस्ताव में ईरान पर लगाए गए सभी अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को पूरी तरह से हटाने की मांग की गई है। क्षेत्रीय स्तर पर, प्रस्ताव ईरान-अमेरिका के तनाव से परे जाकर, लेबनान सहित सभी मोर्चों पर युद्ध को समाप्त करने का आह्वान करता है।यह प्रस्ताव एक महत्वपूर्ण वैश्विक तेल पारगमन बिंदु, होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए एक नई प्रबंधन व्यवस्था स्थापित करने का भी सुझाव देता है, जिसका उद्देश्य स्थिरता और निर्बाध समुद्री प्रवाह सुनिश्चित करना है। ईरान अब व\शिंगटन से आधिकारिक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा कर रहा है।ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम घरीबाबादी ने पुष्टि की है कि पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को भेजा गया यह कूटनीतिक प्रस्ताव थोपे गए युद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 3, 2026 · 2 min · National Desk

CPEC: चीन के ड्रीम प्रोजेक्ट को PAK में लगा झटका, घाटे में डूबी कंपनी तो जड़ा ताला; निकाले सारे कर्मचारी

तीन महीने का वेतन जुर्माना भुगतान बिजली बिल कंटेनर डेमरेज चार्ज रिपोर्ट के अनुसार, हैंगेंग ट्रेड कंपनी (Hangeng Trade Company) ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के दिन यह बड़ा फैसला लिया। कंपनी ने कहा कि गैर-व्यावसायिक कारणों और संचालन संबंधी समस्याओं के चलते उसका व्यवसाय जारी रखना संभव नहीं था।कंपनी ने दावा किया कि उसने अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार उत्पादन और निर्यात तो किया, लेकिन उसकी खेप (शिपमेंट) लगातार अटकी रही। इससे व्यापार को भारी नुकसान हुआ। कंपनी के अनुसार, पिछले तीन महीनों से वह संबंधित अधिकारियों के संपर्क में थी, ताकि समस्या का समाधान निकाला जा सके, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।फैक्ट्री बंद करने से पहले कंपनी ने दावा किया कि उसने अपने सभी वित्तीय दायित्व पूरे कर दिए हैं। इसमें शामिल हैं:-हालांकि, कर्मचारियों की नौकरी जाने से स्थानीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है।ग्वादर बंदरगाह चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) की एक प्रमुख परियोजना है। कंपनी ने कहा कि उसका निवेश दोनों देशों के सहयोग की भावना से किया गया था, लेकिन स्पष्ट और स्थिर नीति वातावरण की कमी के कारण कारोबार जारी रखना मुश्किल हो गया। कंपनी ने यह भी कहा कि भविष्य के निवेशक ग्वादर जैसी परियोजनाओं में निवेश से पहले जोखिमों का सावधानीपूर्वक आकलन करें। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के चीन दौरे की तैयारी चल रही है। इस दौरे में व्यापार और निवेश पर चर्चा होनी है। ऐसे में इस फैसले ने विदेशी निवेश और CPEC परियोजनाओं की स्थिरता पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 3, 2026 · 2 min · National Desk

Water Crisis: देश में गहराया जल संकट, 166 जलाशयों का स्तर 40% से नीचे; ये आठ राज्य ज्यादा प्रभावित

केंद्रीय जल आयोग के साप्ताहिक बुलेटिन के अनुसार देश के 166 जलाशयों में कुल लाइव स्टोरेज 71.082 अरब घन मीटर (बीसीएम) रह गया है, जो उनकी कुल क्षमता 183.565 बीसीएम का केवल 38.72 प्रतिशत है। 9 अप्रैल 2026 को यह स्तर 44.71 प्रतिशत था, यानी तीन सप्ताह में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। ये 166 जलाशय देश की कुल अनुमानित जल भंडारण क्षमता 257.812 बीसीएम का लगभग 71.20 प्रतिशत हिस्सा रखते हैं। इनमें से 20 जलाशय जलविद्युत परियोजनाओं से जुड़े हैं, जिनकी संयुक्त क्षमता 35.299 बीसीएम है।केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अप्रैल की शुरुआत की तुलना में कई प्रमुख नदी बेसिनों में जल स्तर घटा है। गंगा बेसिन 53.8% से गिरकर लगभग 50.01% पर आ गया है। गोदावरी 47.58 से घटकर 40.69% और नर्मदा 46.09 से गिरकर 38.82 प्रतिशत पर पहुंच गई है। कृष्णा बेसिन पहले से ही कमजोर स्थिति में था और अब भी लगभग 22.55% के आसपास बना हुआ है। कावेरी (अब 35.74%) और महानदी (43.51%) में भी गिरावट दर्ज की गई है, जबकि ताप्ती अपेक्षाकृत संतुलित स्थिति में बनी हुई है।मध्य प्रदेश के जलाशयों में पिछले वर्ष की तुलना में कमी दर्ज की गई है। वहीं गोवा में केवल एक प्रमुख जलाशय होने के बावजूद वहां भी 12 प्रतिशत से अधिक गिरावट दर्ज की गई है, जो स्थानीय जल उपलब्धता के लिहाज से महत्वपूर्ण संकेत है। कई प्रमुख जलाशयों में गंभीर स्थितिदेश के कई प्रमुख जलाशयों में जल स्तर अत्यंत निम्न स्तर पर पहुंच गया है।असम का खांडोंग जलाशय लगभग 21.16 प्रतिशत पर है, जबकि झारखंड का चंदन डैम पूरी तरह खाली हो गया है। कर्नाटक का तट्टिहल्ला 24.63, केरल का पेरियार 29.21, तमिलनाडु के वैगई 15.17, करायर 49.89 और अलियार 48.89 प्रतिशत नीचे हैं। कुल 166 जलाशयों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 3, 2026 · 2 min · National Desk