और पढ़ें ईरान के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा? प्रवक्ता बगाई ने एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरानी जहाजों पर गैरकानूनी कब्जे को खुलेतौर पर ‘समुद्री डकैती’ बताया है और बेशर्मी से यह शेखी बघारी है कि हम समुद्री डाकुओं की तरह काम करते हैं। उन्होंने आगे कहा, यह कोई जुबान फिसलने का मामला नहीं था, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री आवाजाही के खिलाफ उनके आपराधिक कृत्यों की एक सीधी और गंभीर स्वीकारोक्ति थी। उन्होंने आगे अतरराष्ट्रीय समुदाय, संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के सदस्य देशों और यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से आह्वान किया कि वे अंतरराष्ट्रीय कानून के ऐसे घोर उल्लंघन को सामान्य बनाने की किसी भी कोशिश को पूरी तरह खारिज करें। अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्या बयान दिया था? ईरान की ओर से यह टिप्पणी ट्रंप के उस बयान के जवाब में आई, जिसमें उन्होंने कहा था- हम समुद्री लुटेरों जैसे हैं। फ्लोरिडा में पाम बीच के फोरम क्लब में रात्रिभोज में ट्रंप ने समुद्र में अमेरिकी सैन्य अभियानों का एक विस्तृत ब्योरा पेश किया। उन्होंने सीधी-सपाट भाषा और दृश्य चित्रण का इस्तेमाल करते हुए जहाजों और तेल के टैकरों को जब्त करने की प्रक्रिया को बताया। ट्रंप ने कहा कि समुद्र में एक सैन्य कार्रवाई के दौरान उनके कर्मचारी ने एक जहाज को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया और फिर उसे निष्क्रिय कर दिया। उन्होंने कहा, अपना जहाज घुमा दो! तुरंत इंजन कक्ष खाली करो। आप देख सकते हैं कि सभी लोग वहां से भाग रहे हैं। ट्रंप ने आगे कहा, किसने सोचा होगा कि हम ऐसा करेंगे? हम समुद्री लुटेरों जैसे हैं। हम कुछ हद तक समुद्री लुटेरों जैसे हैं। ये भी पढ़ें: ट्रंप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें