पुणे जिले के भोर तालुका के नसरापुर इलाके में एक चार साल की बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या की जघन्य वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस वीभत्स घटना के बाद पीड़िता के अंतिम संस्कार से पहले वैकुंठ धाम श्मशान घाट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। #WATCH | Pune, Maharashtra: Police security has been deployed at Vaikunth Dham Crematorium ahead of the last rites of the victim in the Nasrapur minor and murder case. The 65-year-old accused in the case has been sent to Police custody till 7 May by the Judicial Magistrate… https://t.co/dWY5NWHHBP pic.twitter.com/J1psgF1Ci3 — ANI (@ANI) May 2, 2026 पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। श्मशान घाट के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और शोक का माहौल है।वहीं, इस घटना के खिलाफ जिले में शनिवार की देर रात लोगों ने पुणे-बंगलूरू राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। इन लोगों को लाठीचार्ज कर पुलिस ने तितर-बितर कर दिया। इस मामले के 65 वर्षीय आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक अदालत ने सात मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है।यह भयावह घटना एक मई को पुणे जिले के भोर के नसरापुर इलाके में हुई, जब कथित तौर पर 65 वर्षीय एक व्यक्ति ने चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी। इस घटना ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
नसरापुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्या कांड: पुणे के श्मशान घाट पर भारी सुरक्षा, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस अलर्ट
पुणे जिले के भोर तालुका के नसरापुर इलाके में एक चार साल की बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या की जघन्य वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस वीभत्स घटना के बाद पीड़िता के अंतिम संस्कार से पहले वैकुंठ धाम श्मशान घाट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। #WATCH | Pune, Maharashtra: Police security has been deployed at Vaikunth Dham Crematorium ahead of the last rites of the victim in the Nasrapur minor and m