AAP पर भड़के राघव चड्ढा: BJP में गए सांसदों के उत्पीड़न का आरोप, बोले- खतरानक खेल शुरू आप किए, अंत खराब होगा

AAP पर भड़के राघव चड्ढा: BJP में गए सांसदों के उत्पीड़न का आरोप, बोले- खतरनाक खेल शुरू आप किए, अंत खराब होगा राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी उन सांसदों के खिलाफ खतरनाक बदले की राजनीति कर रही है। ये सांसद अप्रैल में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। राघव चड्ढा के अनुसार, विलय के बाद से ही उनका लगातार उत्पीड़न हो रहा है। और पढ़ें राज्यसभा सांसद ने कहा कि उत्पीड़न के कई मामले सामने आए हैं। विश्व कप विजेता हरभजन सिंह के जालंधर स्थित निवास पर पथराव किया गया। पंजाब पुलिस की मदद से उनके घर के बाहर ‘देशद्रोही’ लिखा गया। उनकी माता और बहनों के बारे में आपत्तिजनक नारे भी लगाए गए। पद्म श्री राजेंद्र गुप्ता की पंजाब के मालवा इलाके में स्थित फैक्ट्री को बंद करने का प्रयास हुआ। जब तक थे आज्ञाकारी, तभी तक थे संस्कारी साथ छोड़ते ही बता दिया ‘भ्रष्टाचारी?’ जो लूट-खसोट को बताता हो ‘कट्टर ईमानदारी’ आख़िर कोई कैसे निभाता उनसे यारी? Today AAP has become a toxic outfit behaving like an obsessed, jilted ex that simply cannot move on. Our media briefing after… pic.twitter.com/vmipbkwRJs — Raghav Chadha (@raghav_chadha) May 5, 2026 राज्यसभा सांसद ने कहा कि उत्पीड़न के कई मामले सामने आए हैं। विश्व कप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 5, 2026 · 2 min · National Desk

डीके शिवकुमार बनेंगे CM?: कर्नाटक में बदलाव के मिल रहे संकेत, सिद्दारमैया बोले-दिल्ली से बुलावा आएगा तो जाऊंगा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कैबिनेट फेरबदल, नेतृत्व परिवर्तन और हालिया चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कई अहम बयान दिए। कैबिनेट में संभावित फेरबदल को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर फैसला पार्टी हाईकमान के स्तर पर होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमें जब बुलाया जाएगा, तब हम दिल्ली जाएंगे। शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने पर क्या बोले? उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की उनके समर्थकों की मांग पर सिद्धारमैया ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उनके इस बयान को राज्य कांग्रेस में चल रही अंदरूनी चर्चाओं के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अटकलें तेज वहीं, अन्य राज्यों के चुनावी नतीजों पर टिप्पणी करते हुए सिद्धारमैया ने ममता बनर्जी के लंबे कार्यकाल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 15 साल सत्ता में रहने के बाद एंटी-इंकंबेंसी एक बड़ा कारण हो सकता है। साथ ही, उन्होंने मतदाता सूची से 91 लाख नाम हटाए जाने को भी संभावित कारण बताया। तमिलनाडु के नतीजों पर उन्होंने कहा कि युवाओं ने बदलाव की इच्छा के चलते अभिनेता और टीवीके के संस्थापक विजय को समर्थन दिया, जो एक चौंकाने वाला परिणाम रहा। नवंबर 2025 में सरकार के ढाई साल पूरे होने के साथ ही कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें फिर तेज हो गईं। दरअसल, इसकी शुरुआत 2023 में कांग्रेस की जीत के समय ही हो गई थी, जब संकेत मिले थे कि सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच ढाई-ढाई साल के पावर शेयरिंग फॉर्मूले पर सहमति बनी है। खरगे ने क्या दिए संकेत? जैसे ही सिद्धारमैया का कार्यकाल ढाई साल के करीब पहुंचा, शिवकुमार के समर्थकों ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 5, 2026 · 2 min · National Desk

Election Analysis: बंगाल के 23 में से नौ जिलों में खाता नहीं खोल पाई TMC; भाजपा ने किस तरह मतदाताओं को साधा?

मध्य बंगाल के जंगल महल क्षेत्र (पुरुलिया, बांकुरा और झारग्राम) में भी टीएमसी का पूरी तरह सफाया हो गया। पुरुलिया की 9, बांकुरा की 12 और झारग्राम की 4 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की। विशेषज्ञों का कहना है कि कुड़मी-महतो समुदाय के वोट इस बार भाजपा की ओर चले गए, क्योंकि अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने में देरी से उनमें नाराजगी थी। इससे टीएमसी को नुकसान हुआ। भाजपा ने इस समुदाय से जुड़े नेताओं को उम्मीदवार बनाया, जिससे उसे फायदा मिला।इसके अलावा, आदिवासी वोटों का बंटवारा, रोजगार की कमी के कारण पलायन, टीएमसी में अंदरूनी गुटबाजी और उम्मीदवारों के चयन को लेकर असंतोष भी पार्टी के खराब प्रदर्शन के कारण बने।पश्चिम बर्धमान जिले में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी नौ सीटों पर कब्जा कर लिया। उसने 2021 में टीएमसी द्वारा जीती गई 6 सीटें छीन लीं और बाकी 3 सीटें भी बरकरार रखीं। स्थानीय टीएमसी कार्यकर्ताओं का कहना है कि कुछ नेताओं के अहंकार और जनता की सेवा की बजाय निजी लाभ पर ध्यान देने से पार्टी की छवि खराब हुई। टीएमसी के पूर्व नेता जितेंद्र तिवारी ने कहा कि जनता ने यह जनादेश ‘बंगाल में फिर से उद्योग लाने, रोजगार बढ़ाने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने’ के लिए दिया है। जितेंद्र तिवारी अब भाजपा में हैं और इस बार चुनाव जीत गए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 5, 2026 · 2 min · National Desk

एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ओवरटेक करने की कोशिश और गाड़ी की जोरदार टक्कर, पलभर में खत्म हो गई पांच जिंदगियां

नूंह जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा धुलावट टोल प्लाजा के पास करीब सुबह 10:30 बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक स्कॉर्पियो कार पलवल की ओर से आ रही थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक वाहन चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान गाड़ी असंतुलित हो गई और सामने चल रही दूसरी गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। क्षतिग्रस्त वाहन में शव बुरी तरह फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस और बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर एंबुलेंस बुलाकर राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा गया।तावड़ू सदर थाना प्रभारी शीशराम यादव के अनुसार, हादसे में मृत सभी लोग उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान थे, जो जालौन जिले में तैनात थे। इस संबंध में जालौन, उत्तर प्रदेश के पुलिस अधीक्षक से भी संपर्क कर लिया गया है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और ओवरटेक के दौरान वाहन का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि एक्सप्रेसवे पर सावधानी से वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 5, 2026 · 2 min · National Desk

राष्ट्रपति भवन के दर पहुंची आप: राघव चड्ढा ने लगाए उत्पीड़न के आरोप, सीएम मान बोले-सात एमपी की मान्यता रद्द हो

राघव चड्ढा ने आप सरकार पर लगाया आरोप सीएम मान बोले-पंजाब के साथ धोखा किया वहीं उनसे पहले आम आदमी पार्टी छोड़ चुके राज्यसभा सांसद राघव चड्डा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, राजेंद्र गुप्ता ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।मुलाकात के बाद सांसद राघव चड्ढा ने आप और पंजाब सरकार पर बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हमने राष्ट्रपति को बताया कि पंजाब सरकार किस तरह उन सांसदों के खिलाफ बदले की खतरनाक राजनीति के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है, जिन्होंने आप छोड़कर भाजपा जॉइन कर ली है। वर्ल्ड कप विजेता हरभजन सिंह के घर के बाहर आप कार्यकर्ताओं ने पंजाब पुलिस की मदद से गद्दार लिख दिया था।इसके बाद, पंजाब में पद्मश्री राजेंद्र गुप्ता की फैक्टरी का पानी का कनेक्शन काट दिया गया। आप ने संदीप पाठक के खिलाफ भी दुर्भावनापूर्ण और मनगढ़ंत एफआईआर दर्ज करवाईं, और मीडिया के जरिए यह बात फैलाई गई कि उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। मैं आप को बताना चाहता हूं कि उन्होंने विजिलेंस बोर्ड और प्रदूषण बोर्ड की मदद से बदले का एक खतरनाक खेल शुरू किया है, लेकिन इसका अंजाम बहुत बुरा होगा।सूत्रों के मुताबिक, अगला निशाना मैं हूं। पंजाब सरकार ने सोशल मीडिया पर हमें धमकाने के लिए एजेंसियों को हायर किया है। आप यह सब पंजाब सरकार के फंड का इस्तेमाल करके कर रही है। यही वजह है कि मैंने कहा था कि आप भ्रष्ट और समझौता करने वाले लोगों के हाथों में फंसी हुई है।वहीं मुलाकात के बाद सीएम मान ने कहा कि आज राष्ट्रपति के सामने हमने देश में हो रही ‘लोकतंत्र की हत्या’ के खिलाफ मजबूती से आवाज बुलंद की है। असांविधानिक तरीके से पार्टियों को तोड़ना और ईडी-सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके दागी नेताओं को भाजपा की ‘व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 5, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar Cabinet: बिहार में सात मई को होगा मंत्रिमंडल विस्तार, पीएम मोदी भी आएंगे; संजय सरावगी ने बताई सारी बात

सम्राट चौधरी फिलहाल 30 मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारी में हैं। इनमें भाजपा से 12, जदयू से 11, लोजपा (रामविलास) से और रालोमो व हम से एक-एक मंत्री बनेंगे। गृह विभाग और विधानसभा अध्यक्ष का पद भाजपा अपने पास ही रखेगी। जदयू, रालोमो और हम कोई खास प्रयोग नहीं करेगी। नवंबर 2025 में नई सरकार में जिन लोगों ने शपथ ली थी, उन्हें ही दुबारा मौका दिया जाएगा।15 अप्रैल को नई सरकार बनने के बाद से अब तक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के काम करने के तौर तरीके और बयानों से स्पष्ट हो गया है कि वह एक नई टीम चाहते हैं। सम्राट चौधरी के करीबी इसे ‘नई विकास टीम’ का नाम दे रहे हैं। नई टीम में कई चेहरों का नाम फाइल हो चुका है। कुछ पर मंथन चल रहा है। इधर, पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की कथित नाराजगी और भूमिहार समाज में उठ रहे असंतोष को देखते हुए पार्टी कोई बड़ा और चौंकाने वाला फैसला ले सकती है। हाल की घटनाओं पर नजर डालें तो ऐसा लग रहा है कि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। भूमिहार समाज भी भाजपा पर अपने नेता की अनदेखी करने का आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच पूर्व मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। वह भी एमएलसी हैं और उनका कार्यकाल ज्यादा लंबा नहीं बचा है। उनके राजनीतिक कद को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि पार्टी उन्हें दोबारा मंत्री बना सकती है और आगे चलकर फिर से विधान परिषद भेजने की रणनीति अपना सकती है।वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण बागी ने कहा कि भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की है। पार्टी सोशल इंजीनियरिंग के तहत सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश में है। संकेत यह मिल रहे हैं कि भाज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 5, 2026 · 2 min · National Desk

IPL 2026 Points Table: लखनऊ पर जीत के बावजूद नौवें नंबर पर मुंबई इंडियंस, ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?

टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट पंजाब किंग्स 9 6 2 1 13 +0.855 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9 6 3 0 12 +1.420 सनराइजर्स हैदराबाद 10 6 4 0 12 +0.644 राजस्थान रॉयल्स 10 6 4 0 12 +0.510 गुजरात टाइटंस 10 6 4 0 12 -0.147 चेन्नई सुपर किंग्स 9 4 5 0 8 +0.005 दिल्ली कैपिटल्स 9 4 5 0 8 -0.895 कोलकाता नाइट राइडर्स 9 3 5 1 7 -0.539 मुंबई इंडियंस 10 3 7 0 6 -0.649 लखनऊ सुपर जाएंट्स 9 2 7 0 4 -1.076 पंजाब किंग्स नौ मैचों से 13 अंक लेकर पहले स्थान पर है। आरसीबी नौ मैचों से 12 अंक लेकर दूसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 10 मैचों से 12 अंक लेकर तीसरे, राजस्थान रॉयल्स 10 मैचों से 12 अंक लेकर चौथे और गुजरात टाइटंस 10 मैचों से 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।चेन्नई सुपर किंग्स नौ मैचों से आठ अंक लेकर छठे, दिल्ली कैपिटल्स नौ मैचों से आठ अंक लेकर सातवें, कोलकाता नाइट राइडर्स नौ मैचों से सात अंक लेकर आठवें, एमआई 10 मैचों से छह अंक लेकर नौवें और एलएसजी नौ मैचों से चार अंक लेकर दसवें स्थान पर है। समान अंक के बावजूद टीमों की रैंकिंग में अंतर रन रेट की वजह से है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 5, 2026 · 2 min · National Desk

सिर्फ एक वोट से जीता चुनाव: कौन हैं विजय की पार्टी के एस. सेतुपति? जिन्होंने मंत्री पेरियाकरुप्पन को हराया

चुनाव आयोग के अनुसार, विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के उम्मीदवार श्रीनिवास सेतुपति आर ने 83,375 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि पेरियाकरुप्पन को 83,374 वोट मिले। मतगणना के दौरान मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। आखिरी राउंड से पहले पेरियाकरुप्पन करीब 30 वोटों से आगे चल रहे थे, लेकिन अंतिम चरण में नतीजा पलट गया और TVK उम्मीदवार ने बाजी मार ली। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार केसी थिरुमारन तीसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 29,054 वोट मिले।यह हार कई मायनों में अहम मानी जा रही है, क्योंकि पेरियाकरुप्पन राज्य सरकार में मंत्री पद संभाल रहे थे। उनकी हार न सिर्फ DMK के लिए झटका है, बल्कि राज्य की राजनीति में बदलते रुझानों का भी संकेत देती है। इस चुनाव में अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर पारंपरिक राजनीति को चुनौती दी है।(यह खबर अपडेट की जा रही है) …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 5, 2026 · 1 min · National Desk

आज के दिन: सुप्रीम कोर्ट में नागरिकता संशोधन अधिनियम पर सुनवाई, सीएम भगवंत मान राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की जयंती संगीत कंपनी टी सीरीज के मालिक गुलशन कुमार का आज जन्मदिन है। वह फिल्म निर्माता भी थे। उनका जन्म दिल्ली के पंजाबी परिवार में हुआ था। 12 अगस्त 1997 को मुंबई के एक मंदिर के बाहर गुलशन कुमार को कुछ बदमाशों ने गोली मार हत्या कर दी थी। जिसके बाद पता चला कि उनकी हत्या के पीछे अंडरवर्ल्ड का हाथ था। कहा जाता है कि गुलशन कुमार ने जबरन वसूली की मांग के आगे झुकने से मना कर दिया था, जिसकी वजह से उनकी हत्या कर दी गई थी। गुलशन कुमार की हत्या के बाद टी सीरीज के बिजनेस को उनके बेटे भूषण कुमार और बेटी तुलसी कुमार ने संभाला। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 5, 2026 · 1 min · National Desk

Weather: पंजाब समेत उत्तर भारत में आंधी के साथ तेज बारिश, पारा गिरा; आज भी आंधी-पानी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर 11-20 सेमी तक वर्षा दर्ज की गई है। कुछ जगहों पर 60-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में ओले गिरे। इसके अलावा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा त्रिपुरा में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है।मौसम में बदलाव से अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिमी बंगाल के गंगा किनारे वाले क्षेत्रों, उप-हिमालयी पश्चिमी बंगाल और सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, राजस्थान में अधिकतम तापमान 36-40 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। सबसे अधिक तेलंगाना के आदिलाबाद में 45.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद और हिमाचल प्रदेश में 6 मई तक और उत्तराखंड में 8 मई तक छिटपुट से लेकर हल्की बारिश और बर्फबारी होने, गरज और बिजली की कड़क के साथ 30-50 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना है। मंगलवार को राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और बिहार में भी बारिश हो सकती है। इससे गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन फसलों को नुकसान पहुंचने की भी आशंका है। दिल्ली समेत एनसीआर के गाजियाबाद, नोएडा और हापुड़ में बिजली कड़कने, तेज आंधी और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 5, 2026 · 2 min · National Desk