Poonch: मुगल रोड पर 250 मीटर नीचे नाले में गिरी कार, इलाज कराने जा रहे दादा-पोता समेत तीन की मौत; चाचा लापता

मुगल रोड पर छत्तापानी इलाके में सोमवार की देर रात कार 250 मीटर गहरी खाई में नाले में गिरने से तीन लोगों की माैत हो गई। मृतकों में दादा, पोता और वाहन चालक शामिल हैं। तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। 32 वर्षीय पोता चाचा के साथ दादा को कैंसर का इलाज कराने श्रीनगर ले जा रहा था। चाचा लापता है। अंधेरा होने और फिसलन के चलते बचाव अभियान रोक दिया गया है। बुधवार सुबह सात बजे फिर से अभियान शुरू होगा। कार खोजने में 5 घंटे लग गए।पुलिस ने बताया, मंगनाड़ निवासी बुजुर्ग अकबर हुसैन कैंसर पीड़ित थे। उनका शोपियां में एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार दोपहर करीब 11 बजे उन्हें लेकर बेटा मोहम्मद बशीर अपने 32 वर्षीय भतीजे अब्दुल मजीद के साथ कार से श्रीनगर के लिए निकला था। कार शाैकत चला रहा था। सभी मंगनाड़ के हैं।सोमवार को प्रदेश में माैसम खराब था। मुगल रोड पर बर्फबारी हुई थी। पुलिस के अनुसार गांव से निकलने के बाद रात 11 बजे तक वे चारों न तो शोपियां पहुंचे और न श्रीनगर। वापस भी नहीं लाैटे। ऐसे में परिवार के लोगों को चिंता हुई। कार चालक शाैकत के परिवार के लोग भी परेशान हुए। चालक के स्वजन लगातार फोन काॅल कर रहे थे लेकिन रिसीव नहीं हो रही थी। रात एक बजे तक काॅल की जाती रही। रिसीव न होने पर उन्होंने शोपियां में जहां शाैकत ठहरता था, वहां फोन किया तो पता चला कि वह वहां नहीं पहुंचा है।इसी बीच, मंगलवार दोपहर सोशल मीडिया एक वाहन के मुगल रोड पर लापता होने की सूचना वायरल होने लगी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो वाहन बैहरामगल्ला से कश्मीर की तरफ जाते देखा गया किंतु वह पीर की गली तक नहीं पहुंचा। इसके बाद हादसे की जानकारी मिली तो सुरनकोट पुलिस, एसडीआरएफ, यातायात पुलिस, सेना औ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 6, 2026 · 2 min · National Desk

West Bengal: असदुद्दीन ओवैसी का ममता बनर्जी पर निशाना; बोले- भाजपा को सत्ता मिलने के फैसले का करना होगा सम्मान

हैदराबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, “उन्होंने मुस्लिमों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, न कि नागरिक के तौर पर। उनके प्रशासन के तहत बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। अगर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मुस्लिमों को नागरिक माना होता, न कि सिर्फ वोट बैंक, तो और अधिक विकास हुआ होता।“ओवैसी ने पश्चिम बंगाल के मतदाताओं को एआईएमआईएम उम्मीदवारों के प्रति समर्थन दिखाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “मैं पश्चिम बंगाल के मतदाताओं का आभारी हूं कि उन्होंने एआईएमआईएम उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया। दुर्भाग्य से, हमारे उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत सके, लेकिन मैं मतदाताओं का आभारी हूं कि उन्होंने अपने वोट का प्रयोग किया। कंडी में हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। उम्मीद है, कंडी से नहीं बल्कि पूरे मालदा, मुर्शिदाबाद से, मैं एआईएमआईएम के लिए एक उज्ज्वल भविष्य देखता हूं। हम अपनी गलतियों को सुधारने के लिए और कड़ी मेहनत करेंगे। हमें भाजपा को सत्ता देने के लोगों के फैसले का सम्मान करना होगा।“ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरमा ने लगभग 50,000 मुसलमानों को विस्थापित किया है। ओवैसी ने कहा कि अगर ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के पास अधिक विधायक होते, तो वे असम के 30% मुसलमानों को एक मजबूत आवाज दे पाते।“ओवैसी ने जोर देते हुए कहा, “मुझे लगता है कि मुसलमानों को अपना स्वतंत्र राजनीतिक नेतृत्व बनाने का प्रयास करना चाहिए। आपका वोट बर्बाद हो रहा है क्योंकि आप तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दलों के पक्ष में मतदान कर रहे हैं, जो भाजपा को रोकने में विफल रहते हैं। यही समय है कि मुसलमानों को अपना नेतृत्व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 6, 2026 · 2 min · National Desk

Tamil Nadu: विजय और कांग्रेस के बीच बन गई बात! गठबंधन सरकार का रास्ता साफ, DMK को छोड़ TVK को देगी समर्थन

तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सेल्वापेरुंथगई ने पार्टी विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ एक देर रात वर्चुअल बैठक की। इस बैठक में टीवीके को समर्थन देने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विजय के नेतृत्व वाली टीवीके ने विधानसभा चुनावों में 108 सीटें जीती हैं।सूत्रों के अनुसार, गूगल मीट सत्र के दौरान तमिलनाडु की बदलती राजनीतिक स्थिति और टीवीके के साथ गठबंधन के रणनीतिक निहितार्थों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। वहीं, दिल्ली में कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इस बात की पुष्टि की है कि विजय ने तमिलनाडु में कांग्रेस से समर्थन मांगा था। उन्होंने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी को अंतिम निर्णय लेने का निर्देश दिया है।इससे पहले चार मई को तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। 234 सदस्यीय विधानसभा में टीवीके को 108 सीटें मिलीं, जो बहुमत के लिए आवश्यक 118 सीटों से 10 कम हैं। पार्टी अब डीएमके और एडीएमके दोनों खेमों की छोटी पार्टियों से समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही है।तमिलनाडु कांग्रेस के पास पांच सीटें हैं, जबकि पीएमके के पास चार सीटें हैं। इसके अलावा, सीपीआई, सीपीआई (एम) और वीसीके के पास दो-दो सीटें हैं। यह उम्मीद जताई जा रही है कि ये पार्टियां भी विजय के नेतृत्व वाली टीवीके को समर्थन दे सकती हैं।कांग्रेस द्वारा टीवीके को समर्थन देना न केवल तमिलनाडु के लिए, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत है। वर्तमान में कांग्रेस केंद्र में इंडिया गठबंधन के तहत एमके स्टालिन के नेतृत्व वाले द्रविड़ मुनेत्र कझगम (डीएमके) के साथ सहयोगी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 6, 2026 · 2 min · National Desk

अखिलेश का आरोप: पश्चिम बंगाल चुनावों में हुई वोट की शर्मनाक लूट, पुलिस प्रशासन का हुआ खुलकर अवैध इस्तेमाल

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने वोट की शर्मनाक लूट की। पुलिस प्रशासन का अवैध इस्तेमाल करने में उसे कतई संकोच नहीं किया। उत्तर प्रदेश में पीडीए की काट भाजपा के पास नहीं है। पीडीए का वोट सबसे ज्यादा है। इसलिए भाजपा बौखलाई हुई है। अखिलेश मंगलवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र और संविधान दोनों को बचाने की बड़ी लड़ाई होगी। सपा आधी आबादी को प्रतिनिधित्व देने के लिए संकल्पित है। महिलाओं का आरक्षण पार्टी आधारित होना चाहिए। पहले जातीय जनगणना हो, फिर आबादी के अनुपात में आरक्षण की व्यवस्था लागू हो। इस दौरान सपा अध्यक्ष ने प्रतापगढ़ के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉपर छात्रों सत्यम यादव एवं ईशान शुक्ला को लैपटॉप देकर सम्मानित किया।सपा अध्यक्ष ने कहा कि पीडीए की मांग है कि जो महिला आरक्षण विपक्ष ने मिलकर संसद में सहर्ष पास किया है, उसे 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लागू करने की घोषणा भाजपा सरकार तत्काल करे। ऐसा न करने का मतलब होगा कि भाजपा महिलाओं को आरक्षण देने के खिलाफ हैं।सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रीपेड मीटर की भ्रष्टाचारी व्यवस्था का हम सबका विरोध सरकार को झुका गया है। ये जनशक्ति की जीत है। प्रीपेड मीटर के बहाने जो बढ़े बिल जनता से वसूले गए हैं, उनका तार्किक समायोजन अगले बिलों में किया जाए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 6, 2026 · 2 min · National Desk

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा पर सख्त EC: मुख्य सचिव-DGP को दिया निर्देश, किसी भी सूरत में शांति हो बहाल

चुनाव आयोग ने यह सख्त निर्देश राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हुई हिंसक वारदातों के बाद जारी किए हैं। मंगलवार को बंगाल में हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में कथित तौर पर दो लोगों की जान चली गई। इसके अलावा राज्य के कई इलाकों से राजनीतिक दलों के कार्यालयों में तोड़फोड़ और लूटपाट की खबरें भी सामने आई हैं। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग ने आला अधिकारियों को तुरंत स्थिति को नियंत्रण में लेने को कहा है।समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट की कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारी ने कहा, ‘शांति भंग करने की किसी भी कोशिश से सख्ती से निपटा जाएगा। चुनाव आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को चुनाव बाद की हिंसा के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने को कहा है। इसमें शामिल व्यक्ति चाहे कोई भी हो, उसके प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।‘आयोग ने राज्य प्रशासन और केंद्रीय सुरक्षा बलों को ही हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर तुरंत प्रतिक्रिया देने को कहा गया है। अधिकारी ने आगे कहा, ‘स्थिति को काबू में रखने के लिए पर्याप्त तैनाती और प्रशासन-सीएपीएफ के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया गया है।’ इससे पहले चुनाव आयोग ने चुनावी राज्यों के राज्यपालों को अधिसूचना जारी कर नई विधानसभा का रास्ता साफ कर दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 6, 2026 · 2 min · National Desk

Video: कोलकाता के न्यू मार्केट में बवाल, बुलडोजर से TMC दफ्तर तोड़ने का आरोप; महुआ मोइत्रा ने कसा तंज

Kolkata’s historic New Market. Bengalis revelling in Parivartan. pic.twitter.com/TfW6jJNkgo — Mahua Moitra (@MahuaMoitra) May 5, 2026 टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने इस घटना का वीडियो एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कोलकाता का ऐतिहासिक न्यू मार्केट। बंगाली परिवर्तन का आनंद ले रहे हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद कई जगहों पर तोड़फोड़ और बवाल की खबरें सामने आई हैं।उत्तर 24 परगना जिले की स्वरूपनगर विधानसभा सीट से जीतने वाली तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार बीना मंडल के घर पर मंगलवार को हमला किया गया। बताया जा रहा है कि बोंगांव में भीड़ ने बीना मंडल के घर में तोड़फोड़ की और उनकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया।टीएमसी की नवनिर्वाचित विधायक बीना मंडल ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर तोड़फोड़ और हमला करने का आरोप लगाया है। टीएमसी के नेता अभिषेक बनर्जी ने भी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कई जगहों पर हिंसा होने का आरोप लगाया है।अभिषेक बनर्जी ने चुनाव नतीजों के बाद व्यापक हिंसा का दावा करते हुए कहा कि भाजपा समर्थकों ने उत्सव के नाम पर राज्य भर में 300 से 400 पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ की। उन्होंने यह भी दावा किया कि उत्तर 24 परगना जिले के स्वरूपनगर में विजयी टीएमसी उम्मीदवार बीना मंडल के घर में तोड़फोड़ की गई और उनकी कार को नुकसान पहुंचाया गया।पश्चिम बंगाल में मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद हिंसा की खबरों पर चुनाव आयोग ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने मंगलवार को राज्य प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिया है कि चुनाव के बाद होने वाली किसी भी तरह की हिंसा को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव दुष्यंत नारिया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 6, 2026 · 2 min · National Desk

बंगाल का दंगल: ममता का इस्तीफा देने से इनकार, शुभेंदु अधिकारी ने दी नसीहत, कहा- संविधान में सब लिखा है

ममता बनर्जी के इस अड़ियल रुख पर भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक शुभेंदु अधिकारी ने पलटवार किया है। शुभेंदु ने इस पूरे विवाद पर बहुत नपी-तुली और संविधानिक टिप्पणी की है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘सब कुछ संविधान में लिखा है। मुझे इस बारे में ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है।‘शुभेंदु अधिकारी का यह इशारा साफ है कि लोकतंत्र में हार-जीत और पद पर बने रहने की प्रक्रिया संविधान के नियमों से चलती है। बंगाल की हाई-प्रोफाइल चुनावी जंग के बाद अब सारा मामला कानूनी और संविधानिक मर्यादाओं के इर्द-गिर्द सिमटता दिख रहा है। ममता बनर्जी के बयान को उनके समर्थकों ने उनके जुझारू व्यक्तित्व से जोड़ा है, वहीं भाजपा इसे नियम विरुद्ध बता रही है।पश्चिम बंगाल की निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सूबे में पार्टी की हार के बाद भड़क गई हैं। मंगलवार को मीडिया ने उनसे लोकभवन जाकर इस्तीफा देने के बारे में सवाल पूछा। इस पर दीदी ने कहा, ‘मैं क्यों जाऊंगी? हम तो हारे नहीं हैं, जो जाएंगे। अगर मैं जीत गई होती तो शपथ से पहले इस्तीफा देने जाती। लोकभवन जाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। चोरी करके जीतने से उन्हें अगर लगता है कि मुझे इस्तीफा देना होगा तो ऐसा नहीं होगा।’ उन्होंने कहा, ‘मैं स्पष्ट कहती हूं कि हम हारे नहीं हैं। उन्होंने जबरन हमें हराया है। चुनाव आयोग के साथ मिलकर वो जीते हैं, लेकिन नैतिक तौर पर मेरी जीत हुई है।‘इस बीच तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की संभावना को पूरी तरह से नकारते हुए एक अनोखा तर्क पेश किया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों से राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू थी, जिसके दौरान सरकार का संचालन मु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 5, 2026 · 2 min · National Desk

DC vs CSK Live Score: सैमसन की धुआंधार बल्लेबाजी जारी, दिल्ली के गेंदबाजों पर बनाया दबाव; कार्तिक भी क्रीज पर

10:43 PM, 05-May-2026 DC vs CSK Live Score: सैमसन की धुआंधार बल्लेबाजी अर्धशतक लगाने के बाद सैमसन की धुआंधार बल्लेबाजी जारी है। अर्धशतक लगाने के बाद सैमसन की धुआंधार बल्लेबाजी जारी है। 10:26 PM, 05-May-2026 DC vs CSK Live Score: सैमसन का पचासा संजू सैमसन ने 32 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। सैमसन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और कार्तिक शर्मा के साथ मिलकर साझेदारी निभा रहे हैं। संजू सैमसन ने 32 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। सैमसन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और कार्तिक शर्मा के साथ मिलकर साझेदारी निभा रहे हैं। 10:23 PM, 05-May-2026 DC vs CSK Live Score: सैमसन-कार्तिक की साझेदारी शुरुआती झटकों के बाद संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा के बीच साझेदारी पनप रही है। सैमसन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और कार्तिक उनका साथ बखूबी निभा रहे हैं। शुरुआती झटकों के बाद संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा के बीच साझेदारी पनप रही है। सैमसन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और कार्तिक उनका साथ बखूबी निभा रहे हैं। 10:01 PM, 05-May-2026 DC vs CSK Live Score: उर्विल पवेलियन लौटे सीएसके को उर्विल पटेल के रूप में दूसरा झटका लगा है। उर्विल नौ गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए। सीएसके को उर्विल पटेल के रूप में दूसरा झटका लगा है। उर्विल नौ गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए। 09:48 PM, 05-May-2026 DC vs CSK Live Score: सीएसके को पहला झटका लुंगी एनगिडी ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को आउट कर सीएसके को पहला झटका दिया है। ऋतुराज 13 गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाकर आउट हुए। लुंगी एनगिडी ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को आउट कर सीएसके को पहला झटका दिया है। ऋतुराज 13 गेंदों पर एक चौके की मदद से छह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 5, 2026 · 2 min · National Desk

अखिलेश का आरोप: पश्चिम बंगाल चुनावों में हुई वोट की शर्मनाक लूट, पुलिस प्रशासन का हुआ खुलकर अवैध इस्तेमाल

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने वोट की शर्मनाक लूट की। पुलिस प्रशासन का अवैध इस्तेमाल करने में उसे कतई संकोच नहीं किया। उत्तर प्रदेश में पीडीए की काट भाजपा के पास नहीं है। पीडीए का वोट सबसे ज्यादा है। इसलिए भाजपा बौखलाई हुई है। अखिलेश मंगलवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र और संविधान दोनों को बचाने की बड़ी लड़ाई होगी। सपा आधी आबादी को प्रतिनिधित्व देने के लिए संकल्पित है। महिलाओं का आरक्षण पार्टी आधारित होना चाहिए। पहले जातीय जनगणना हो, फिर आबादी के अनुपात में आरक्षण की व्यवस्था लागू हो। इस दौरान सपा अध्यक्ष ने प्रतापगढ़ के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉपर छात्रों सत्यम यादव एवं ईशान शुक्ला को लैपटॉप देकर सम्मानित किया।सपा अध्यक्ष ने कहा कि पीडीए की मांग है कि जो महिला आरक्षण विपक्ष ने मिलकर संसद में सहर्ष पास किया है, उसे 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लागू करने की घोषणा भाजपा सरकार तत्काल करे। ऐसा न करने का मतलब होगा कि भाजपा महिलाओं को आरक्षण देने के खिलाफ हैं।सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रीपेड मीटर की भ्रष्टाचारी व्यवस्था का हम सबका विरोध सरकार को झुका गया है। ये जनशक्ति की जीत है। प्रीपेड मीटर के बहाने जो बढ़े बिल जनता से वसूले गए हैं, उनका तार्किक समायोजन अगले बिलों में किया जाए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 5, 2026 · 2 min · National Desk

West Bengal: कोलकाता पुलिस के DCP पर ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लुक आउट नोटिस जारी

पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद सियासी माहौल पूरी तरह बदल गया है। नई सरकार के गठन के साथ ही विवादित और आरोपों में घिरे लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोलकाता पुलिस के डीसीपी शांतनु सिन्हा बिस्वास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक, शांतनु सिन्हा बिस्वास के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज है और इस संबंध में जांच जारी है। सूत्रों के अनुसार, डीसीपी शांतनु सिन्हा बिस्वास का नाम पूर्व सरकार से करीबी संबंधों के चलते चर्चा में रहा है। हाल ही में उनके ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी और उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। ऐसे में जांच एजेंसी को शक है कि वह देश छोड़कर फरार हो सकते हैं। इसी संभावना को देखते हुए उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है, ताकि देश के सभी एयरपोर्ट और सीमाओं पर उनकी निगरानी की जा सके।लुक आउट सर्कुलर (LOC) एक ऐसी चेतावनी होती है, जिसे जांच एजेंसियां जारी करती हैं ताकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति देश छोड़कर भाग न सके। इसके तहत इमिग्रेशन विभाग को अलर्ट किया जाता है।गौरतलब है कि 19 अप्रैल को ईडी की टीम ने शांतनु सिन्हा और सन एंटरप्राइज के प्रबंध निदेशक जॉय कामदार के ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की थी। इस दौरान जांच एजेंसी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे थे, जिनकी जांच जारी है। हालांकि छापेमारी के वक्त उनकी मौजूदगी को लेकर विरोधाभासी बयान सामने आए थे। एक ओर कहा गया कि वह घर पर नहीं थे, वहीं उनके परिवार की तरफ से दावा किया गया कि वह घर में मौजूद थे और उनसे पूछताछ भी हुई थी।बताया जाता है कि शांतनु सिन्हा का संबंध तृणमूल कां …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 5, 2026 · 2 min · National Desk