मुगल रोड पर छत्तापानी इलाके में सोमवार की देर रात कार 250 मीटर गहरी खाई में नाले में गिरने से तीन लोगों की माैत हो गई। मृतकों में दादा, पोता और वाहन चालक शामिल हैं। तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। 32 वर्षीय पोता चाचा के साथ दादा को कैंसर का इलाज कराने श्रीनगर ले जा रहा था। चाचा लापता है। अंधेरा होने और फिसलन के चलते बचाव अभियान रोक दिया गया है। बुधवार सुबह सात बजे फिर से अभियान शुरू होगा। कार खोजने में 5 घंटे लग गए।पुलिस ने बताया, मंगनाड़ निवासी बुजुर्ग अकबर हुसैन कैंसर पीड़ित थे। उनका शोपियां में एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार दोपहर करीब 11 बजे उन्हें लेकर बेटा मोहम्मद बशीर अपने 32 वर्षीय भतीजे अब्दुल मजीद के साथ कार से श्रीनगर के लिए निकला था। कार शाैकत चला रहा था। सभी मंगनाड़ के हैं।सोमवार को प्रदेश में माैसम खराब था। मुगल रोड पर बर्फबारी हुई थी। पुलिस के अनुसार गांव से निकलने के बाद रात 11 बजे तक वे चारों न तो शोपियां पहुंचे और न श्रीनगर। वापस भी नहीं लाैटे। ऐसे में परिवार के लोगों को चिंता हुई। कार चालक शाैकत के परिवार के लोग भी परेशान हुए। चालक के स्वजन लगातार फोन काॅल कर रहे थे लेकिन रिसीव नहीं हो रही थी। रात एक बजे तक काॅल की जाती रही। रिसीव न होने पर उन्होंने शोपियां में जहां शाैकत ठहरता था, वहां फोन किया तो पता चला कि वह वहां नहीं पहुंचा है।इसी बीच, मंगलवार दोपहर सोशल मीडिया एक वाहन के मुगल रोड पर लापता होने की सूचना वायरल होने लगी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो वाहन बैहरामगल्ला से कश्मीर की तरफ जाते देखा गया किंतु वह पीर की गली तक नहीं पहुंचा। इसके बाद हादसे की जानकारी मिली तो सुरनकोट पुलिस, एसडीआरएफ, यातायात पुलिस, सेना औ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें