ट्रंप के अनुसार, फिलहाल स्थिति पूरी तरह उनके नियंत्रण में है। उन्होंने अमेरिकी नौसेना के काम की जमकर तारीफ की और उसे स्टील की दीवार जैसा बताया। ट्रंप ने कहा कि नौसेना ने ऐसी जबरदस्त घेराबंदी की है कि वहां से कोई भी पार नहीं जा पा रहा है। इस वजह से ईरान का सारा कामकाज ठप हो गया है और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।ट्रंप ने आगे कहा कि ईरान के लोग अब समझौता करने के लिए बहुत ज्यादा बेचैन हैं। अब यह देखना होगा कि क्या वे ऐसा समझौता कर पाते हैं जो अमेरिका को मंजूर हो। ट्रंप ने भरोसा जताया कि अगर वे अभी राजी नहीं होते हैं, तो उन्हें बहुत जल्द हमारी बात माननी ही पड़ेगी।ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की सैन्य ताकत अब खत्म हो चुकी है। उनके पास न तो विमान बचे हैं और न ही रडार या एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम। उनकी मिसाइलें भी पूरी तरह तबाह हो गई हैं। ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि ईरान के सभी नेता मर चुके हैं, इसलिए अमेरिका यह जंग जीत चुका है। उन्होंने जानकारी दी कि पिछले 44 घंटों में बहुत अच्छी बातचीत हुई है और इस बात की पूरी संभावना है कि जल्द ही कोई बड़ा समझौता हो जाए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें