भारतीय रेलवे त्योहरों और भारी भीड़ के दौरान स्टेशनों पर होने वाली अफरा-तफरी और हादसों से बचने के लिए करेगा पुख्ता सुरक्षा प्रबंध। रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने देश भर के 76 प्रमुख रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प के लिए नेक्स्ट जनरेशन सुरक्षा मॉडल अपनाने जा रहा है। इसके लिए होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के लिए विशेष एक्सपर्ट एजेंसियों की नियुक्ति की जा रही है। ये एजेंसियां एआई तकनीक और आधुनिक कंट्रोल रूम के जरिये भीड़ को नियंत्रित करेंगी। आरएलडीए ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पूरे देश में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए चार भौगोलिक पैकेजों में विभाजित किया है। सबसे अधिक बजट उत्तरी जाेन के लिए आवंटित किया गया है, जहां उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली जैसे राज्यों के स्टेशनों पर भारी दबाव रहता है। उत्तरी जोन पर 10.31 करोड़, पूर्वी क्षेत्र 8.12 करोड़, पश्चिमी क्षेत्र 8.91 करोड़ और दक्षिणी क्षेत्र के लिए 6.93 करोड़ खर्च होंगे। इस परियोजना की सबसे बड़ी खासियत प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (पीएमसी) मॉडल है। रेलवे केवल सीमेंट और कंक्रीट के ढांचे नहीं बना रहा, बल्कि विशेषज्ञ एजेंसियां नियुक्त कर रहा है जो आधुनिक तकनीक का समन्वय करेंगी।76 स्टेशनों पर एआई-आधारित सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाया जाएगा, जो प्रति वर्ग मीटर यात्रियों की संख्या गिनकर सीधे कंट्रोल रूम को अलर्ट भेजेंगे। यदि किसी प्लेटफॉर्म पर क्षमता से अधिक भीड़ होती है तो यात्रियों को स्टेशन के बाहर बने होल्डिंग एरिया में रोक लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, पीएमसी एजेंसियां ऐसे सेंसर और वीडियो एनालिटिक्स सिस्टम का प्रस्ताव देंगी जो भीड़ के दबाव का रियल-टाइम डेटा देंगे। जैसे ही भीड़ का ग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Indian Railways: देश के 76 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, पुख्ता इंतजाम और AI तकनीक से नियंत्रित होगी भीड़
भारतीय रेलवे त्योहरों और भारी भीड़ के दौरान स्टेशनों पर होने वाली अफरा-तफरी और हादसों से बचने के लिए करेगा पुख्ता सुरक्षा प्रबंध। रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने देश भर के 76 प्रमुख रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प के लिए नेक्स्ट जनरेशन सुरक्षा मॉडल अपनाने जा रहा है। इसके लिए होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के लिए विशेष एक्सपर्ट एजेंसियों की नियुक्ति की जा रही है। ये एजेंसियां एआई तकनीक और आधुनिक कंट्रोल रूम के जरिये भीड़ को नियंत्रित करेंगी। आरएलडीए ने इस महत्वाकांक्षी परियोजन