दिल्ली में सीएम पद पर माथापच्ची: केरल में सड़कों से हटे पोस्टर और बैनर, क्या गुटबाजी छोड़ एकजुट हुई कांग्रेस?

केरल की राजनीति में इस बार वेणुगोपाल फैक्टर सबसे ज्यादा चर्चा में है। अलाप्पुझा से सांसद वेणुगोपाल को लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने जो रिपोर्ट दी है, वह उनके पक्ष में झुकती दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के 63 में से करीब 43 विधायकों और राज्य के सभी सांसदों ने वेणुगोपाल के नाम का समर्थन किया है। वेणुगोपाल राहुल गांधी के बेहद करीबी हैं। अब फैसला राहुल गांधी को लेना है कि क्या वह अपने खास सिपहसालार को दिल्ली की राजनीति से हटाकर केरल की कमान सौंपेंगे?मुख्यमंत्री पद के लिए वीडी सतीशन और रमेश चेन्निथला भी मजबूती से डटे हैं। सतीशन ने बतौर नेता प्रतिपक्ष एलडीएफ सरकार के खिलाफ शानदार माहौल बनाया था, जिसके चलते मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) जैसी सहयोगी पार्टियां उनके पक्ष में हैं। वहीं, रमेश चेन्निथला के समर्थकों का कहना है कि उन्होंने हमेशा पार्टी के लिए त्याग किया है, इसलिए इस बार उनकी वरिष्ठता का सम्मान होना चाहिए। सतीशन की उम्र 61 साल है जबकि चेन्निथला 69 वर्ष के हैं।पिछले कुछ दिनों से केरल में समर्थकों के बीच छिड़े ‘पोस्टर वॉर’ से आलाकमान काफी नाराज दिखा। पार्टी नेतृत्व की सख्ती के बाद वेणुगोपाल, सतीशन और चेन्निथला ने संयुक्त अपील जारी की। शनिवार रात से ही पूरे केरल में नेताओं के समर्थन वाले फ्लेक्स बोर्ड और पोस्टर हटाए जा रहे हैं। पार्टी ने साफ संदेश दिया है कि किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हाईकमान का फैसला सबको मान्य होगा।वहीं, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पीसीसी अध्यक्ष सनी जोसेफ ने दिल्ली में जारी गतिरोध के बीच बड़ा बयान देते हुए नेतृत्व के संकट पर विराम लगा दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में आत्मविश्वास के साथ कहा कि सब कुछ सुलझा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 10, 2026 · 2 min · National Desk

कुश्ती विवाद: विनेश फोगाट को डब्ल्यूएफआई का कारण बताओ नोटिस, पहलवान बोलीं- कोई ताकत मेरा सिर नहीं झुका सकती

कुश्ती विवाद: विनेश फोगाट को डब्ल्यूएफआई का कारण बताओ नोटिस, पहलवान बोलीं- कोई ताकत मेरा सिर नहीं झुका सकती विनेश फोगाट को डब्ल्यूएफआई ने एंटी-डोपिंग और अनुशासनहीनता के आरोपों में कारण बताओ नोटिस जारी कर 26 जून तक घरेलू प्रतियोगिताओं से बाहर कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद विनेश ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर कहा कि कोई भी ताकत उनका सिर नहीं झुका सकती। वापसी पर लगा ब्रेक डब्ल्यूएफआई के अनुसार, विनेश ने रिटायरमेंट के बाद वापसी करने वाले खिलाड़ियों के लिए लागू यूडब्ल्यूडब्ल्यू एंटी-डोपिंग नियमों के तहत अनिवार्य छह महीने की नोटिस अवधि पूरी नहीं की है। इसी कारण उनकी वापसी फिलहाल रोक दी गई है। विनेश गोंडा में रविवार से शुरू हो रहे नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट से प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी करना चाहती थीं। गौरतलब है कि उन्होंने 2024 ओलंपिक में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद 2024 में कुश्ती से संन्यास ले लिया था। सोशल मीडिया पर दिया जवाब विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, ‘जिदगी किसी गहरे भंवर में फंसी हुई है। दुनिया मेरे चरित्र में खामियां ढूंढ रही है। लेकिन जिंदगी ने हमेशा सिर ऊंचा रखना सिखाया है। कोई तलवार इसे झुका नहीं सकती।’ विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, ‘जिदगी किसी गहरे भंवर में फंसी हुई है। दुनिया मेरे चरित्र में खामियां ढूंढ रही है। लेकि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 9, 2026 · 2 min · National Desk

तमिलनाडु में सरकार बनाने का रास्ता साफ: राज्यपाल से मिले विजय, कल सुबह 10 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रही उथल-पुथल मची अब पूरी तरह से खत्म हो गई है। टीवीके के प्रमुख सी. जोसेफ विजय कल राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। सबसे बड़ी पार्टी के नेता के रूप में विजय ने शनिवार को चेन्नई के लोक भवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने 234 सदस्यों वाली विधानसभा में 120 विधायकों के मजबूत समर्थन के साथ सरकार बनाने का अपना दावा आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया। कांग्रेस… सबसे पहले समर्थन देने वाले दलों में से एक। इनके पास 5 विधायक हैं। सबसे पहले समर्थन देने वाले दलों में से एक। इनके पास 5 विधायक हैं। भाकपा… भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने “स्थिर और लोकतांत्रिक शासन” के लिए अपना समर्थन दिया है। इनके पास दो विधायक हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने “स्थिर और लोकतांत्रिक शासन” के लिए अपना समर्थन दिया है। इनके पास दो विधायक हैं। माकपा… मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भी आधिकारिक तौर पर टीवीके को समर्थन पत्र सौंपा है। इनके पास दो विधायक हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भी आधिकारिक तौर पर टीवीके को समर्थन पत्र सौंपा है। इनके पास दो विधायक हैं। वीसीके… थोल. थिरुमावलवन के नेतृत्व वाली इस पार्टी ने आज (9 मई) अपना समर्थन पत्र सौंपकर सस्पेंस खत्म कर दिया। इनके पास दो विधायक हैं। थोल. थिरुमावलवन के नेतृत्व वाली इस पार्टी ने आज (9 मई) अपना समर्थन पत्र सौंपकर सस्पेंस खत्म कर दिया। इनके पास दो विधायक हैं। आईयूएमएल… इस दल के दो विधायकों ने भी समर्थन दे दिया है। इसके बाद से अब बहुमत की संख्या 121 पहुंच गई है। इस घटनाक्रम के बाद अब नई सरकार के शपथ ग्रहण की भव्य तैया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 9, 2026 · 2 min · National Desk

केरल में सीएम को लेकर फंसा पेच: खरगे के आवास पर तीन घंटे हुई बैठक, फिर भी नहीं बन सकी सहमति

इस हाई-प्रोफाइल बैठक में केरल कांग्रेस के कई कद्दावर नेता शामिल हुए, जिनमें वीडी सतीशन, केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्नितला प्रमुख हैं। यह बैठक राज्य में कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन के बाद नेतृत्व परिवर्तन को अंतिम रूप देने के खास उद्देश्य से बुलाई गई थी। हालांकि, लंबी चर्चा और लगातार विचार-विमर्श के बावजूद फैसला सार्वजनिक नहीं किया जा सका, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि पार्टी के अंदर अभी और भी आंतरिक बातचीत होनी बाकी है। अब यह पूरा मामला दिल्ली दरबार यानी आलाकमान के हाथों में चला गया है और मुख्यमंत्री चुनने का अंतिम फैसला पूरी तरह से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर छोड़ दिया गया है। बैठक के बाद सभी बड़े नेता कुछ समय के लिए फिर खरगे के आवास लौटे और बाद में वहां से रवाना हो गए।राज्य के सभी नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों ने मिलकर एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम उठाया है और अपनी तरफ से गेंद आलाकमान के पाले में डाल दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की केरल प्रभारी दीपा दासमुंशी ने जानकारी दी है कि सभी कांग्रेस विधायकों ने एक पंक्ति के प्रस्ताव (वन-लाइन रेजोल्यूशन) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस प्रस्ताव के जरिए विधायकों ने राज्य के नए मुख्यमंत्री का चुनाव करने का पूरा अधिकार पार्टी के शीर्ष नेतृत्व यानी हाईकमान को सौंप दिया है। इसका सीधा मतलब यह है कि अब विधायक दल की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कोई आपसी खींचतान या विवाद नहीं होगा।विधायकों का प्रस्ताव मिलने के बाद अब मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर दिल्ली से ही लगेगी। दीपा दासमुंशी ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी इस मामले में अंतिम निर्णय लेंगे। ये …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 9, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली-NCR में दो दिन बारिश: IMD का यलो अलर्ट, अभी नहीं पड़ेगी जेठ वाली गर्मी; एक्टिव हो रहा पश्चिमी विक्षोभ

आज कहां रहा कितना तापमान शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य 2.9 डिग्री कम 36.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री कम 35.5 डिग्री सेल्सियस, लोदी रोड में सामान्य से 2.2 डिग्री कम 35.8, रिज में सामान्य से 3.1 डिग्री कम 36.2 और आयानगर में सामान्य से 4 डिग्री कम 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया था। लेकिन पूरे दिन धूप निकली रही इससे हल्की गर्मी का अहसास हुआ। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 9, 2026 · 1 min · National Desk

RR vs GT Live Score: गुजरात ने राजस्थान को दिया 230 रन का लक्ष्य, सुदर्शन-गिल के अर्धशतक

09:18 PM, 09-May-2026 RR vs GT Live Score: गुजरात की पारी समाप्त गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 230 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने साई सुदर्शन और शुभमन गिल की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 229 रन बनाए। राजस्थान के लिए बृजेश शर्मा ने दो विकेट लिए जबकि यश और जडेजा के नाम एक-एक विकेट रहा। गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 230 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने साई सुदर्शन और शुभमन गिल की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 229 रन बनाए। राजस्थान के लिए बृजेश शर्मा ने दो विकेट लिए जबकि यश और जडेजा के नाम एक-एक विकेट रहा। 08:56 PM, 09-May-2026 RR vs GT Live Score: गुजरात को तीसरा झटका गुजरात को तीसरा झटका बृजेश शर्मा ने दिया। उन्होंने शुभमन गिल को तुषार के हाथों कैच कराया। वह 44 गेंदों में 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब सुंदर का साथ देने जेसन होल्डर आए हैं। गुजरात को तीसरा झटका बृजेश शर्मा ने दिया। उन्होंने शुभमन गिल को तुषार के हाथों कैच कराया। वह 44 गेंदों में 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब सुंदर का साथ देने जेसन होल्डर आए हैं। 08:48 PM, 09-May-2026 RR vs GT Live Score: गुजरात को दूसरा झटका गुजरात को दूसरा झटका जडेजा ने दिया। उन्होंने बटलर को फरेरा के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 13 रन बना सके। अब गिल का साथ देने वाशिंगटन सुंदर आए हैं। गुजरात को दूसरा झटका जडेजा ने दिया। उन्होंने बटलर को फरेरा के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 13 रन बना सके। अब गिल का साथ देने वाशिंगटन सुंदर आए हैं। 08:28 PM, 09-May-2026 RR vs GT Live Score: गुजरात को पहला झटका गुजरात को पहला झटका यश राज पु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 9, 2026 · 2 min · National Desk

RR vs GT Live Score: साई सुदर्शन का 30 गेंदों में पचासा, गुजरात का स्कोर 100 के पार; गिल भी क्रीज पर डटे

08:16 PM, 09-May-2026 RR vs GT Live Score: साई सुदर्शन का 30 गेंदों में पचासा साई सुदर्शन ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, शुभमन गिल भी अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो चुकी है। नौ ओवर के बाद स्कोर 108/0 है। साई सुदर्शन ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, शुभमन गिल भी अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो चुकी है। नौ ओवर के बाद स्कोर 108/0 है। 08:04 PM, 09-May-2026 RR vs GT Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ पावरप्ले में गुजरात ने बिना किसी नुकसान के 82 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 39 और शुभमन गिल 32 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दोनों 13.66 के रन रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। पावरप्ले में गुजरात ने बिना किसी नुकसान के 82 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 39 और शुभमन गिल 32 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दोनों 13.66 के रन रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। 07:49 PM, 09-May-2026 RR vs GT Live Score: तीन ओवर के बाद स्कोर 37/0 साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने गुजरात को सधी शुरुआत दिलाई है। तीन ओवर के बाद स्कोर 37/0 है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने गुजरात को सधी शुरुआत दिलाई है। तीन ओवर के बाद स्कोर 37/0 है। 07:31 PM, 09-May-2026 RR vs GT Live Score: गुजरात की पारी शुरू गुजरात की पारी शुरू हो चुकी है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद हैं। गुजरात की पारी शुरू हो चुकी है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद हैं। 07:06 PM, 09-May-2026 RR vs GT Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11 राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 9, 2026 · 2 min · National Desk

UP: गर्मी की छुट्टियों में शिक्षकों के बाहर जाने पर रोक, आदेश हुआ जारी; पालन न करने पर होगी कार्रवाई

जिले से बाहर जाने से पहले देनी होगी लिखित जानकारी उन्होंने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवेश प्रवक्ता की परीक्षा 14 जून को एक पाली में होगी। वहीं यूपीटेट की प्रवेश परीक्षा दो, तीन और चार जुलाई को प्रतिदिन दो पाली में कराई जाएंगी। यदि कहीं किसी आवश्यक काम के चलते जिले के बाहर जाना होगा, तो उसे विभाग को लिखित में जानकारी देने के साथ ही अनुमति लेना आवश्यक होगा। आदेश जारी किए जाने के बाद भी यदि कोई जिले से बाहर बिना अनुमति के जाता है, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 9, 2026 · 1 min · National Desk

IPL 2026: आईपीएल में अब नहीं चलेगी मनमानी! खिलाड़ियों की रील्स, देर रात मुलाकातें और इन्फ्लुएंसर्स पर सख्ती

IPL 2026: आईपीएल में अब नहीं चलेगी मनमानी! खिलाड़ियों की रील्स, देर रात मुलाकातें और इन्फ्लुएंसर्स पर सख्ती बीसीसीआई ने आईपीएल में खिलाड़ियों की सोशल मीडिया गतिविधियों, देर रात आउटिंग और होटल में अनधिकृत मेहमानों को लेकर सख्त नियम लागू किए हैं। बीसीसीआई को डर है कि इन्फ्लुएंसर्स से बढ़ती नजदीकी और सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी खिलाड़ियों को हनी ट्रैप और अन्य जोखिमों में फंसा सकती है। और पढ़ें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों और टीम स्टाफ के लिए सख्त नियम लागू कर दिए हैं। इसके पीछे सोशल मीडिया गतिविधियां, होटल में अनधिकृत मेहमानों की एंट्री और सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी जैसी कई गंभीर वजहें सामने आई हैं। रील्स और सोशल मीडिया गतिविधियों पर बढ़ी निगरानी बीसीसीआई की एंटी-करप्शन यूनिट (एसीयू) ने पाया कि कुछ खिलाड़ी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के बेहद करीब आ रहे थे। कई फ्रेंचाइजियां आईपीएल सीजन के दौरान शॉर्ट-टर्म कंटेंट टीम हायर करती हैं, जो खिलाड़ियों के वीडियो, रील्स और फोटो शूट संभालती हैं। एक मामले में एक युवा खिलाड़ी ने कंटेंट टीम के नए सदस्यों से अपने निजी सोशल मीडिया अकाउंट्स के लिए वीडियो और तस्वीरें बनवाईं। बाद में उन वीडियोज़ को व्लॉगर ने अपने निजी अकाउंट पर भी इस्तेमाल किया, जिससे मामला बीसीसीआई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 9, 2026 · 2 min · National Desk

Agni MIRV Missile: भारत का रक्षा कवच हुआ और मजबूत, अग्नि मिसाइल के आधुनिक वेरिएंट का हुआ सफल परीक्षण

यह कोई साधारण मिसाइल नहीं है, बल्कि यह मिसाइल एमआईआरवी यानी मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेड री-एंट्री व्हीकल नाम की एक बेहद जटिल और मारक तकनीक से पूरी तरह लैस है। यह परीक्षण अपने सभी पैमानों पर पूरी तरह से सफल रहा है और इसने तय किए गए सभी कठिन लक्ष्यों को आसानी से पार कर लिया है। इस बड़ी और अहम कामयाबी से यह पूरी तरह साबित हो गया है कि भारत की रक्षा प्रणाली और मिसाइल तकनीक अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत, ताकतवर और अचूक हो गई है। यह एक ऐसी शानदार खबर है जो देश के हर एक नागरिक को सुरक्षित महसूस कराती है।रक्षा मंत्रालय के अनुसार, भारत ने शुक्रवार को एक बेहद ताकतवर मिसाइल को आसमान में दागा है। यह एमआईआरवी तकनीक वाली उन्नत अग्नि मिसाइल है। आसान और सीधे शब्दों में कहें तो, इस एक अकेली मिसाइल के अंदर यह अद्भुत ताकत है कि यह अपने साथ कई सारे हथियार या पेलोड एक ही समय में ले जा सकती है। जब इस मिसाइल को दागा जाता है, तो यह अपने रास्ते में आगे जाकर अलग-अलग हिस्सों में बंट जाती है और एक ही समय में कई अलग-अलग जगहों पर मौजूद निशानों पर एकदम सटीक हमला कर सकती है। इस सफल उड़ान ने यह पक्का कर दिया है कि हमारी यह तकनीक बिना किसी चूक के एक साथ कई काम कर सकती है।इस उन्नत और खास अग्नि मिसाइल का यह उड़ान परीक्षण ओडिशा के समुद्री तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया है। भारत के रक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह बेहद महत्वपूर्ण और बड़ा परीक्षण 8 मई 2026, दिन शुक्रवार को किया गया। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप भारत की वह अहम जगह है जहाँ से देश अपने सबसे बड़े और मारक हथियारों की जांच करता है। ठीक यहीं से इस नई एमआईआरवी प्रणाली वाली मिसाइल को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 9, 2026 · 2 min · National Desk