आत्मघाती हमले से दहला पाकिस्तान: विस्फोटक से भरी गाड़ी चेकपोस्ट से टकराई, 15 पुलिसकर्मियों की मौत; कई घायल

धमाका इतना जोरदार था कि पुलिस चेकपोस्ट पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया। बन्नू के डीआईजी सज्जाद खान ने बताया कि विस्फोट से भारी तबाही हुई और कई जवान मलबे के नीचे दब गए। बचाव दल ने रात भर चले अभियान के बाद मलबे से तीन पुलिस अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को तुरंत जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डीआईजी ने जाकर उनके इलाज का जायजा लिया।अधिकारियों ने मृतक जवानों की पहचान कर ली है। इनके नाम रहमत अयाज, सनाउल्लाह, नियाज अली, हबीब, सादुल्लाह जान, कामरान (पुत्र खान सिकंदर), एक अन्य कामरान, नूरुल्लाह, आबिद जानी, इमरान, कलीमुल्लाह, सादिकुल्लाह, मुनीर आलम खान, राहतुल्लाह खान और फारूक हैं। घायल जवानों के नाम मुजरिम फिरोज, हयातुल्लाह और कदरुल्लाह बताए गए हैं।रिपोर्ट के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज जिले के दूर-दराज के इलाकों तक सुनी गई। धमाके से आसपास के घरों और नागरिक इमारतों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। चश्मदीदों का कहना है कि धमाके की वजह से कई घरों की छतें गिर गईं। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है।इससे पहले रविवार को, बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने बलूचिस्तान के अलग-अलग इलाकों में 10 ऑपरेशनों की जिम्मेदारी ली है। संगठन का दावा है कि उन्होंने खारन, वाशुक, आवारान, केच और मस्तुंग में हमले किए। इन हमलों में 10 सुरक्षाकर्मी और 4 अन्य लोग मारे गए। बीएलएफ प्रवक्ता मेजर ग्वहराम बलूच ने कहा कि उनके लड़ाकों ने सैन्य शिविरों, काफिलों और सड़क निर्माण कंपनी की सुरक्षा में लगे जवानों को निशाना बनाया। उन्होंने यह भी दावा किया कि 3 मई को खारन शहर में एक चेकपोस्ट पर रॉकेट और ग्रेनेड लॉन्चर से हमला …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 10, 2026 · 2 min · National Desk

सीएम बनने वाली पहली अभिनेत्री नहीं थीं जयललिता; ये दिग्गज भी राजनीति में उतरे, अब विजय बने नए मुख्यमंत्री

सीएम बनने वाली पहली अभिनेत्री नहीं थीं जयललिता; ये दिग्गज भी राजनीति में उतरे, अब विजय बने नए मुख्यमंत्री 30 जून 1977- यह वो तारीख है जो दक्षिण भारत की राजनीति और फिल्म जगत में बहुत बड़ा बदलाव लेकर आई। इस दिन साउथ के सुपरस्टार एमजीआर (मारुतूर गोपालन रामचन्द्रन) वो पहले अभिनेता बने, जिसने मुख्यमंत्री की गद्दी तक का सफर तय किया। इसके बाद ताे साउथ में दिग्गज फिल्मी अभिनेताओं का राजनीति में आना रिवाज सा बन गया। अब इसी क्रम में तमिलनाडु को विजय थलापति के रूप में एक और ‘सुपरस्टार’ मुख्यमंत्री मिल सकता है। और पढ़ें चुनावों में टीवीके की शानदार जीत के बाद, थलापति विजय (जोसेफ विजय चंद्रशेखर) तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं। हालांकि, एमजीआर और थलापति विजय ही नहीं बल्कि साउथ की राजनीति में कई और फिल्मी सितारे भी उतरे हैं। इनमें से कुछ मुख्यमंत्री की कुर्सी तक भी पहुंचे हैं। जानते हैं लिस्ट में किन-किन के नाम शामिल हैं… यह वो तारीख है जो दक्षिण भारत की राजनीति और फिल्म जगत में बहुत बड़ा बदलाव लेकर आई। इस दिन साउथ के सुपरस्टार एमजीआर (मारुतूर गोपालन रामचन्द्रन) वो पहले अभिनेता बने, जिसने मुख्यमंत्री की गद्दी तक का सफर तय किया। इसके बाद ताे साउथ में दिग्गज फिल्मी अभिनेताओं का राजनीति में आना रिवाज सा बन गया। अब इसी क्रम में तमिलनाडु को विजय थलापति …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 10, 2026 · 2 min · National Desk

मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन में विजय: पहले ही दिन लिए तीन ताबड़तोड़ फैसले, बोले- मामा हमेशा आपका ध्यान रखेगा

और पढ़ें मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में अपने पहले संबोधन में विजय ने कहा कि अब सच्ची धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय के लिए काम करने वाले नए शासन की शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार में उनके अलावा कोई दूसरा शक्ति केंद्र नहीं होगा और वही एकमात्र शक्ति केंद्र रहेंगे। विजय ने सरकार बनाने के लिए उनकी पार्टी को समर्थन देने पर कांग्रेस, वीसीके, आईयूएमएल और वामपंथी दलों का धन्यवाद किया। उन्होंने खास तौर पर युवाओं का आभार जताया और कहा कि टीवीके की जीत में युवाओं की बड़ी भूमिका रही, क्योंकि उन्होंने अपने परिवारों को उनकी पार्टी के लिए वोट देने के लिए मनाया। जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण समारोह में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए। इसके साथ ही तमिलनाडु में करीब 60 साल बाद पहली बार गैर द्रविड़ दल की सरकार बनी है। विजय की कैबिनेट में युवा और अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है। अभिनेता से नेता बने विजय की करीबी टीम को उनकी पहली सरकार में जगह मिली है। अपने पहले संबोधन में विजय ने कहा कि वह किसी शाही परिवार से नहीं आते और लोगों ने उन्हें स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि वह जनता को झूठे वादे कर उन्हें धोखा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि अब एक नई शुरुआत हुई है और सच्चे धर्मनिरपेक्ष तथा सामाजिक न्याय के नए दौर की शुरुआत हो रही है। जेन-जी से क्या कहा? शपथ ग्रहण के बाद तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने युवा मतदाताओं,खासकर जेन-जी समर्थकों का धन्यवाद किया। उहोंने कहा, जो छोटे दोस्त मुझे विजय मामा कहते हैं, उन्हीं की वजह से यह संभव हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह युवाओं के बेहतर भविष् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 10, 2026 · 2 min · National Desk

क्या फिर लौटेंगी ममता: 1977 के बाद जो बंगाल की सत्ता से गया वो दल कभी लौटकर नहीं आया, टीएमसी का क्या होगा?

क्या फिर लौटेंगी ममता: 1977 के बाद जो बंगाल की सत्ता से गया वो दल कभी लौटकर नहीं आया, टीएमसी का क्या होगा? और पढ़ें बंगाल में छोटे या कम अवधि की सरकारें और मुख्यमंत्री दोनों की ही काफी कमी रही है। इसी का नतीजा है कि राज्य में शुभेंदु से पहले तक बंगाल के पूरे इतिहास में सिर्फ आठ मुख्यमंत्री ही रहे हैं। इतना ही नहीं, कांग्रेस के बंगाल की सत्ता से जाने के बाद कोई भी मुख्यमंत्री चुनाव हारने के बाद दोबारा कभी सत्ता में वापस नहीं लौटा। यहां तक की 1977 के बाद कोई पार्टी भी हारने के बाद कभी सत्ता में नहीं लौटी। पश्चिम बंगाल में 9 मई (शनिवार) को शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के साथ ही राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बन गई। इसी के साथ राज्य में एक और मुख्यमंत्री के लंबे शासन का अंत हो गया। ममता बनर्जी ने राज्य में मुख्यमंत्री के तौर पर कुल तीन कार्यकाल यानी 15 साल पूरे किए। हालांकि, अब उनके भविष्य को लेकर चर्चा का दौर जारी है। इसकी दो बड़ी वजहें हैं, पहली- बंगाल में अब तक किसी भी सरकार का कार्यकाल छोटा यानी एक बार का नहीं रहा है। दूसरा- ममता बनर्जी की उम्र भी अब 71 साल है। आइये जानते हैं… पश्चिम बंगाल में सरकारों और मुख्यमंत्रियों के बदलने का क्या इतिहास रहा है? पश्चिम बंगाल में सबसे पहला शासन कांग्रेस का रहा। आजाद भारत में बिधान चं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 10, 2026 · 2 min · National Desk

हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराया कैंटर, दो महिलाओं और आठ माह के मासूम की मौत

हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराया कैंटर, दो महिलाओं और आठ माह के मासूम की मौत या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें और पढ़ें जानकारी के अनुसार, हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना इलाके में रविवार तड़के गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं और आठ माह के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस के अनुसार, हादसा तड़के करीब तीन बजे गांव जखेड़ा रहमत के पास हुआ, जहां बरेली से लुधियाना जा रहा एक कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। जानकारी के अनुसार, हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना इलाके में रविवार तड़के गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं और आठ माह के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस के अनुसार, हादसा तड़के करीब तीन बजे गांव जखेड़ा रहमत के पास हुआ, जहां बरेली से लुधियाना जा रहा एक कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 10, 2026 · 2 min · National Desk

UP: 'आप यहां कैसे?, आओ बैठो तुम्हें ही लेने आए हैं', से शुरू हुई अपहरण की कहानी; मामा ने किया भांजे का किडनैप

UP: ‘आप यहां कैसे?, आओ बैठो तुम्हें ही लेने आए हैं’, से शुरू हुई अपहरण की कहानी; मामा ने किया भांजे का किडनैप और पढ़ें अपहरणकर्ताओं से मुक्त हुए हर्षित ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह अपने मित्र के साथ स्कूल से लौट रहा था। तभी उसके मामा रामजी काली कार से आए और उसके पास कार रोककर उसे इशारा किया। उसने मामा को देखा तो पूछा अरे आप यहां, तो उन्होंने कहा कि तुम्हें लेने आए हैं। अरे आप यहां कैसे, आओ गाड़ी में बैठो, तुम्हें ही लेने आए हैं। यह बातचीत की शुरुआत अपहरण की वारदात में बदल गई। बांदा जिले के बबेरू कोतवाली इलाके के कृष्णानगर निवासी व्यापारी अनिल कुमार के इकलौते पुत्र हर्षित (10) का स्कूल से लौटते वक्त बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे उसके ही मामा महोबा के सूपा गांव निवासी रामजी ने अपहरण किया। घर चलना है। यहीं से वह हर्षित को लेकर चले गए थे। इस बात की पुष्टि हर्षित के हमउम्र मित्र ने भी पुलिस की पूछताछ में की थी। तभी पुलिस को शक हुआ था कि कोई अपना जानकार ही हर्षित का अपहरण कर ले गया है। हर्षित ने बताया कि रास्ते भर मामा घुमाने ले जाने की बात कहकर बहलाते रहे। खाने में नमकीन और कोल्डड्रिंक भी पिलाई गई। मामा कार की आगे वाली सीट पर ड्राइवर के बगल में बैठे थे। मामा के एक दोस्त पीछे उसके साथ बैठे थे। उधर, अपहरण की इस वारदात के बाद पुलिस की टीम हर्षित के घर पहुंची तो हर्षित की म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 10, 2026 · 2 min · National Desk

योगी कैबिनेट विस्तार: जानिए उन चेहरों के बारे में जो चुनाव से एक साल पहले बनेंगे मंत्री, ये है भाजपा की रणनीति

1 of 7 योगी कैबिनेट विस्तार - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें भाजपा नेतृत्व इस विस्तार के जरिये पश्चिम से लेकर पूर्वांचल तक ओबीसी, दलित और ब्राह्मण वोट बैंक को साधने की रणनीति पर काम कर रहा है। जिन नामों की सबसे अधिक चर्चा है, उनमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, सपा से भाजपा में आए मनोज पांडेय, बसपा पृष्ठभूमि की पूजा पाल, अलीगढ़ की खैर सीट से विधायक सुरेंद्र दिलेर और दलित चेहरे के तौर पर फतेहपुर के खागा सीट से विधायक कृष्णा पासवान शामिल हैं। आइए जानते हैं, उन चेहरों के बारे में जो मंत्रिमंडल में शामिल होने की रेस में सबसे आगे हैं। - यूपी की योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब विराम लगने जा रहा है। आज होने वाले विस्तार में छह मंत्री शपथ ले सकते हैं। माना जा रहा है कि 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच यह विस्तार राजनीतिक संदेश देने वाला है। 2 of 7 योगी कैबिनेट विस्तार - फोटो : अमर उजाला भूपेंद्र चौधरी: पश्चिम यूपी और जाट राजनीति का बड़ा चेहरा भूपेंद्र सिंह चौधरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद क्षेत्र से आते हैं। वह जाट समुदाय में भाजपा का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। वह प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ विधान परिषद सदस्य भी रह चुके हैं। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में पंचायतीराज मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 10, 2026 · 2 min · National Desk

Weather: बिहार-झारखंड समेत उत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश, कई राज्य गर्मी से बेहाल; छह लोगों की मौत

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी और उत्तरी कर्नाटक में छिटपुट स्थानों पर 50-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और बारिश हुई। पटना में आए भीषण तूफान में पेड़ और बिजली के पोल उखड़ गए। इससे तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह चरमरा गई। झारखंड के कोडरमा जिले में बीती रात भीषण बारिश के दौरान बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। ये तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे। राज्य सरकार ने चार-चार लाख मुआवजे की घोषणा की है।आईएमडी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर के राज्यों, गुजरात और तमिलनाडु में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और चमक और गरज के साथ बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश में रामपुर, रोहरू और कल्पा जिलों में भीषण तेज हवाएं चलीं और बिजली कौंधी। मौसम विभाग ने प्रदेश का चार जिलों में 12 और 13 मई को आंधी-तूफान और बिजली कौंधने की संभावना जताई है।आईएमडी ने 11 मई से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। 10 मई को उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ेगा, जबकि गुजरात के सौराष्ट्र, कच्छ और पश्चिम राजस्थान में लू चलने की आशंका है। दूसरी ओर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश, आंधी और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का दौर जारी रह सकता है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने किसानों को मौसम को देखते हुए कृषि कार्यों में सावधानी बरतने की सलाह द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 10, 2026 · 2 min · National Desk

'मेरी मां': रंग खत्म हो गए मां की तस्वीर बनाते-बनाते उनकी ममता की दास्तान इतनी लंबी जो थी, मदर्स डे पर खास

1 of 10 ‘मेरी मां’ ड्रॉइंग प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied मां। एक ऐसा शब्द है जिसमें पूरा ब्रह्मांड समाया है। मातृ दिवस के उपलक्ष्य में जब सैकड़ों बच्चों ने इसी ब्रह्मांड को अपने छोटे-छोटे हाथों से कैनवास पर उकेरा तो वहां मौजूद हर शख्स का हृदय भर आया। मौका था अमर उजाला की ओर से सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘मेरी मां’ पेंटिंग प्रतियोगिता का। यहां बच्चों ने अपने रंगों और तूलिका के जरिये मां के प्रेम, उनके मूक त्याग और निस्वार्थ समर्पण की सजीव तस्वीरें बनाईं। 2 of 10 मेरी मां’ ड्रॉइंग प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला इस प्रतियोगिता में 700 से अधिक बच्चे शामिल हुए। सुबह 8:30 बजे से शुरू हुए रजिस्ट्रेशन के दौरान लंबी कतारें देखने को मिलीं। कुछ परिवार ऐसे भी थे जो छुट्टियां बिताने नोएडा में अपने रिश्तेदारों के घर आए थे। उन्होंने सुबह अमर उजाला में प्रतियोगिता की जानकारी पढ़ी और सीधे बच्चों को लेकर आयोजन स्थल पहुंच गए। 3 of 10 मेरी मां’ ड्रॉइंग प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला कार्यक्रम में नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी, डीसीपी महिला सुरक्षा व साइबर क्राइम शैव्या गोयल और एडीएम न्यायिक प्रियंका भी शामिल हुईं।उन्होंने बच्चों की कला की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के साथ उनकी भावनात्मक अभिव्यक्ति को भी मजबूत करती हैं। 4 of 10 मेरी मां’ ड्रॉइंग प्रतिय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 10, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi: आज कर्नाटक-तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी; हैदराबाद को देंगे ₹9400 करोड़ के परियोजनाओं की सौगात

और पढ़ें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और कल यानी 11 मई को कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह हैदराबाद में करीब 9,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव में भी शामिल होंगे। दो आधिकारिक बयानों में कहा गया है कि पीएम मोदी रविवार सुबह बंगलूरू में द आर्ट ऑफ लिविंग के 45वें वर्षगांठ समारोह में भी हिस्सा लेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। वह आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में नवनिर्मित ध्यान मंदिर का उद्घाटन भी करेंगे। पीएम मोदी आर्ट ऑफ लिविंग की देशव्यापी सेवा पहलों का भी शुभारंभ करेंगे। इनमें मानसिक स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन पर केंद्रित साल भर चलने वाली परियोजनाएं शामिल हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 10, 2026 · 1 min · National Desk