और पढ़ें मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में अपने पहले संबोधन में विजय ने कहा कि अब सच्ची धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय के लिए काम करने वाले नए शासन की शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार में उनके अलावा कोई दूसरा शक्ति केंद्र नहीं होगा और वही एकमात्र शक्ति केंद्र रहेंगे। विजय ने सरकार बनाने के लिए उनकी पार्टी को समर्थन देने पर कांग्रेस, वीसीके, आईयूएमएल और वामपंथी दलों का धन्यवाद किया। उन्होंने खास तौर पर युवाओं का आभार जताया और कहा कि टीवीके की जीत में युवाओं की बड़ी भूमिका रही, क्योंकि उन्होंने अपने परिवारों को उनकी पार्टी के लिए वोट देने के लिए मनाया। जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण समारोह में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए। इसके साथ ही तमिलनाडु में करीब 60 साल बाद पहली बार गैर द्रविड़ दल की सरकार बनी है। विजय की कैबिनेट में युवा और अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है। अभिनेता से नेता बने विजय की करीबी टीम को उनकी पहली सरकार में जगह मिली है। अपने पहले संबोधन में विजय ने कहा कि वह किसी शाही परिवार से नहीं आते और लोगों ने उन्हें स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि वह जनता को झूठे वादे कर उन्हें धोखा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि अब एक नई शुरुआत हुई है और सच्चे धर्मनिरपेक्ष तथा सामाजिक न्याय के नए दौर की शुरुआत हो रही है। जेन-जी से क्या कहा? शपथ ग्रहण के बाद तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने युवा मतदाताओं,खासकर जेन-जी समर्थकों का धन्यवाद किया। उहोंने कहा, जो छोटे दोस्त मुझे विजय मामा कहते हैं, उन्हीं की वजह से यह संभव हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह युवाओं के बेहतर भविष् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन में विजय: पहले ही दिन लिए तीन ताबड़तोड़ फैसले, बोले- मामा हमेशा आपका ध्यान रखेगा
और पढ़ें मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में अपने पहले संबोधन में विजय ने कहा कि अब सच्ची धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय के लिए काम करने वाले नए शासन की शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार में उनके अलावा कोई दूसरा शक्ति केंद्र नहीं होगा और वही एकमात्र शक्ति केंद्र रहेंगे। विजय ने सरकार बनाने के लिए उनकी पार्टी को समर्थन देने पर कांग्रेस, वीसीके, आईयूएमएल और वामपंथी दलों का धन्यवाद किया। उन्होंने खास तौर पर युवाओं का आभार जताया और कहा कि टीवीके की जीत में