Uttarakhand Rainfall: टिहरी में भारी बारिश से तबाही; बिलौंदी पुल के पास कई दुकानों में घुसा पानी और मलबा

टिहरी में दोपहर बाद मौसम बदला और तेज बारिश हुई। जौनपुर ब्लॉक में धनोल्टी तहसील क्षेत्र के नौघर गांव में अचानक हुई तेज बारिश का पानी बिलौंदी पुल बाजार में कुलवीर सिंह नकचवाल की दुकान में घुस गया। जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। जबकि सड़क पर मलबा एकत्रित होने से नगुण-भवान-देहरादून स्टेट हाईवे काफी देर अवरुद्ध रहा। बिलोंदी पुल में रोड पर मलबा भरने के कारण वहां से जा रहे कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार वहां घंटों फंसे रहे।जौनपुर क्षेत्र में दोपहर के समय हुई अनाचक तेज बारिश से अगलाड़ नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। बिलौंदी पुल बाजार की दुकानों में पानी घुसने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे राजस्व उप निरीक्षक अब्बुज चौधरी ने बातया कि 15 मई को शाम करीब तीन-चार बजे के बीच क्षेत्र में बहुत तेज बारिश हुई। एकत्रित बरसाती पानी मलबे के साथ कुलवीर सिंह के कमरों और दुकान में घुस गया। जिससे उनका घर और दुकान में रखा काफी सामान खराब हो गया। Uttarakhand Weather: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, देहरादून समेत आठ जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 15, 2026 · 1 min · National Desk

NEET UG: सीबीआई ने मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी को पकड़ा, परीक्षा प्रक्रिया में शामिल था केमिस्ट्री का शिक्षक

सीबीआई ने शुक्रवार को नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में कथित मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार किया है। लातूर का रहने वाला पी.वी. कुलकर्णी पुणे में रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) का शिक्षक है। वह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से परीक्षा प्रक्रिया में शामिल था, जिसके कारण उसकी पहुंच सीधे प्रश्नपत्रों तक थी। सीबीआई का आरोप है कि आरोपी ने पुणे में विशेष कोचिंग क्लासेस चलाकर छात्रों को लीक हुए सवाल और उनके जवाब बताए थे। मॉक टेस्ट से 42 सवाल परीक्षा में आए मामले की जांच के दौरान एजेंसी ने देशभर में कई स्थानों पर छापेमारी भी की, जहां से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, अब तक इस मामले में सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सीबीआई फिलहाल पेपर लीक से जुड़े बड़े नेटवर्क और इसमें शामिल बिचौलियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। इसी बीच, महाराष्ट्र के लातूर में भी जांच तेज हो गई है। लातूर को कोचिंग हब माना जाता है, जहां राज्यभर से छात्र पढ़ाई के लिए आते हैं। यहां एक छात्र के अभिभावक ने शिकायत की थी कि एक निजी कोचिंग संस्थान द्वारा आयोजित मॉक टेस्ट के 42 सवाल नीट परीक्षा में पूछे गए सवालों से मेल खाते थे। इसके बाद सीबीआई ने लातूर के एक कॉलेज के रिटायर्ड शिक्षक को हिरासत में लिया है। हालांकि, एजेंसी ने अभी उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है। इससे पहले लातूर पुलिस कोचिंग स्टाफ, काउंसलर और छात्रों समेत छह लोगों से पूछताछ कर चुकी है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एनटीए ने नीट-यूजी की नई तारीख का एलान कर दिया है। अब यह परीक्षा देशभर में 21 जून को होगी। इससे पहले यह परीक्षा 3 मई को हुई थी। हालांकि, पेपर लीक की आशंका के चल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 15, 2026 · 2 min · National Desk

BCCI पर भड़के विराट कोहली?: कहा- भारत के लिए वर्ल्ड कप खेलना शानदार अनुभव, पर सम्मान और अहमियत दोनों तरफ से हो

और पढ़ें ‘मुझसे बार-बार पूछा जाता है- वर्ल्ड कप खेलूंगा?’ कोहली ने आरसीबी के पॉडकास्ट में कहा, ‘मैं हमेशा कोई भी सीरीज खेलने के तैयार रहता हूं क्योंकि यही मेरी रोजमर्रा की जिंदगी है। मैं वर्कआउट करता हूं, घर पर अच्छा खाना खाते हैं। यह सिर्फ क्रिकेट खेलने के लिए नहीं है, बल्कि मुझे ऐसा जीवन जीना पसंद है। इसलिए मैं हमेशा तैयार रहता हूं। और जहां तक 2027 वर्ल्ड कप की बात है, ईमानदारी से कहूं तो अभी हम 2026 के बीच में ही हैं, लेकिन मुझसे बार-बार पूछा जाता है कि क्या मैं 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहता हूं?’ ‘सम्मान और अहमियत दोनों तरफ से होनी चाहिए’ विराट ने कहा, ‘मुझे इसका जवाब पता है। आखिर मैं अपना घर छोड़कर, अपना सामान पैक करके क्यों निकलूंगा अगर मुझे खुद नहीं पता कि मैं क्या चाहता हूं? बिल्कुल, अगर मैं खेल रहा हूं तो मैं क्रिकेट खेलना चाहता हूं। मैं आगे भी खेलना चाहता हूं। भारत के लिए वर्ल्ड कप खेलना शानदार अनुभव है। लेकिन जैसा मैंने कहा, सम्मान और अहमियत दोनों तरफ से होनी चाहिए।’ ‘मुझे अपनी कीमत और अहमियत साबित करनी है…’ विराट ने कहा, ‘मेरा नजरिया बिल्कुल साफ है। अगर मैं जिस माहौल का हिस्सा हूं उसमें वैल्यू जोड़ सकता हूं और उस माहौल को भी लगता है कि मैं योगदान दे सकता हूं, तो मैं खेलता रहूंगा। लेकिन अगर मुझे ऐसा महसूस कराया जाए कि मुझे अपनी कीमत और अहमियत साबित करनी है, तो मैं उस जगह पर नहीं रहना चाहता।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं अपनी तैयारी के साथ पूरी तरह ईमानदार हूं। मैं जिस तरह खेल को अपनाता हूं, उसमें पूरी मेहनत करता हूं। भगवान ने मुझे मेरे क्रिकेट करियर में बहुत कुछ दिया है और इसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा।’ ‘ईमानदारी से बात …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 15, 2026 · 2 min · National Desk

'बंगाल में चुनाव बाद हिंसा की जानकारी नहीं': CM शुभेंदु बोले-जांच के बाद होगी कार्रवाई, TMC ने लगाया ये आरोप

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी विधायक के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, ‘हमें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। यदि कोई भी व्यक्ति विस्थापित हुआ है, तो पुलिस और प्रशासन यह सुनिश्चित करेंगे कि वे सुरक्षित अपने घर लौटें।’ मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हिंसा में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून अपना काम करेगा।सदन की कार्यवाही के दौरान भाजपा विधायक रथिंद्र बोस को निर्विरोध पश्चिम बंगाल विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। वह उत्तरी बंगाल से इस प्रतिष्ठित पद पर आसीन होने वाले पहले विधायक हैं। अध्यक्ष के चुनाव के बाद मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब से विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाएगा, ताकि जनता देख सके कि सदन के भीतर क्या हो रहा है।मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र में मजबूत और रचनात्मक विपक्ष की आवश्यकता की बात कही। उन्होंने घोषणा की कि सदन में बोलने का समय सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच 50-50 के अनुपात में साझा किया जाएगा। अधिकारी ने कहा, ‘विधानसभा संविधानिक रूप से विपक्ष की होती है। हम नहीं चाहते कि किसी भी विधायक को निलंबित किया जाए। हम चाहते हैं कि सदन की मर्यादा और भाषा लोकतांत्रिक सीमाओं के भीतर रहे।‘सदन में उस समय तनाव बढ़ गया जब भाजपा विधायकों ने ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए, जिसके विरोध में टीएमसी सदस्यों ने संक्षिप्त वॉकआउट किया। भाजपा विधायक तापस रॉय ने कहा कि अब सदन भयमुक्त हो गया है, जबकि आईएसएफ विधायक नौशाद सिद्दीकी ने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि पिछली बार चुनाव बाद हुई हिंसा ने लोगों में डर पैदा कर दिया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 15, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: 'कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच की तरह हैं, जो व्यवस्था पर हमले करते हैं', शीर्ष कोर्ट की टिप्पणी

और पढ़ें यह टिप्पणी उस समय आई ,जब मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ एक वकील की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिका में वकील ने वरिष्ठ वकील का दर्जा पाने की कोशिश कर रहा था। कोर्ट ने इस पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि समाज में पहले से ही कुछ ऐसे परजीवी मौजूद हैं, जो व्यवस्था पर लगातार हमला करते हैं। पीठ ने याचिकाकर्ता वकील से कहा, पूरी दुनिया वरिष्ठ (वकील) बनने के योग्य हो सकती है, लेकिन कम से कम आप तो इसके हकदार नहीं हैं। सीजेई ने स्पष्ट रूप से टिप्पणी की कि अगर दिल्ली हाईकोर्ट याचिकाकर्ता को वरिष्ठ वकील का पदनाम प्रदान करता है, तो सुप्रीम कोर्ट उनके पेशेवर आचरण को देखते हुए इसे रद्द कर देगा। ये भी पढ़ें: सीजेआई सूर्य कांत ने क्या कहा? सीजेआई ने फेसबुक पर याचिकाकर्ता की ओर से इस्तेमाल की गई भाषा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, समाज में पहले से ही ऐसे परजीवी हैं, जो सिस्टम पर हमला करते हैं और आप उनसे हाथ मिलाना चाहते हैं? उन्होंने कहा, कई युवा कॉकरोच की तरह हैं, जिन्हें न तो कोई नौकरी मिलती है और न ही पेशे में कोई जगह। उनमें से कुछ मीडिया में चले जाते हैं। कुछ सोशल मीडिया कार्यकर्ता बन जाते हैं। कुछ आरटीआई कार्यकर्ता और अन्य कार्यकर्ता बन जाते हैं और फिर वे हर किसी पर हमला करने लगते हैं। ‘वरिष्ठ पदनाम के लिए प्रयास नहीं किया जाना चाहिए’ पीठ ने याचिकाकर्ता से यह भी पूछा कि क्या उसके खिलाफ कोई अन्य मुकदमा नहीं है। पीठ ने पूछा, क्या यह उस व्यक्ति का आचरण है जो वरिष्ठ वकील के रूप में नामित होना चाहता है? कोर्ट ने कहा, वरिष्ठ वकील का पदनाम एक ऐसी चीज है, जो किसी व्यक्ति को प्रदान की जाती है और इसके ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 15, 2026 · 2 min · National Desk

Hydrogen Bus In Delhi: पहली बार दिल्ली में हाइड्रोजन बसें, जानें कहां से कहां तक चलेंगी, कितना होगा किराया?

राजधानी दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पहली बार, हाइड्रोजन गैस से चलने वाली बसों का संचालन शुरू हो गया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने दिल्ली मेट्रो को दो ऐसी अत्याधुनिक बसें सौंपी हैं। और पढ़ें दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन 15 मई यानी आज से सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में एक एकीकृत हाइड्रोजन चालित शटल बस सेवा शुरू की। यह पहल आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सहयोग से की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य स्वच्छ, टिकाऊ और आधुनिक शहरी परिवहन को बढ़ावा देना है। यह सेवा अंतिम छोर तक बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने में सहायक होगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 15, 2026 · 1 min · National Desk

Rajasthan: भारतीय सेना सीईई प्रवेश पत्र 2027 जारी: 1 जून से ऑनलाइन परीक्षा, तुरंत डाउनलोड करें हॉल टिकट

भारतीय सेना भर्ती वर्ष 2027 के तहत आयोजित होने वाली ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) के लिए एडमिट कार्ड जारी होने शुरू हो गए हैं। भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थी 15 मई 2026 से भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

May 15, 2026 · 1 min · National Desk

'बार-बार खुद को साबित नहीं करूंगा': 2027 विश्वकप पर कोहली की दो टूक; किससे बोले- या भरोसा रखो, या साफ मना करो?

‘बार-बार खुद को साबित नहीं करूंगा’: 2027 विश्वकप पर कोहली की दो टूक; किससे बोले- या भरोसा रखो, या साफ मना करो? और पढ़ें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए विराट कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर और 2027 वनडे विश्व कप को लेकर खुलकर बात की। विराट ने कहा, ‘मेरा नजरिया बिल्कुल साफ है। अगर मैं जिस माहौल का हिस्सा हूं उसमें वैल्यू जोड़ सकता हूं और उस माहौल को भी लगता है कि मैं योगदान दे सकता हूं, तो मैं खेलता रहूंगा। लेकिन अगर मुझे ऐसा महसूस कराया जाए कि मुझे अपनी कीमत और अहमियत साबित करनी है, तो मैं उस जगह पर नहीं रहना चाहता।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं अपनी तैयारी के साथ पूरी तरह ईमानदार हूं। मैं जिस तरह खेल को अपनाता हूं, उसमें पूरी मेहनत करता हूं। भगवान ने मुझे मेरे क्रिकेट करियर में बहुत कुछ दिया है और इसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा।’ क्या है पूरा मामला? विराट का यह बयान उन चर्चाओं को तूल दे रहा है, जिसमें कहा जा रहा था कि टीम इंडिया में सबकुछ ठीक नहीं है। पिछले साल रोहित शर्मा और उसके बाद विराट कोहली ने अचानक टेस्ट से संन्यास की घोषणा की थी। दोनों अब सिर्फ वनडे खेलते हैं और कई बार यह बात सामने आई कि दोनों का 2027 के वनडे विश्वकप में हिस्सा लेना भी तय नहीं है। ऐसा कहा गया था कि दोनों ने बीसीसीआई से ये कहा है कि वह खेलने को लेकर कमिटेड नहीं हैं। फिर कोच गौतम गंभीर, विराट कोहली और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 15, 2026 · 2 min · National Desk

Bhopal: लव जिहाद और मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद भोपाल में बवाल, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पर FIR; 11 गिरफ्तार

भोपाल में 10 मई की रात गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के गौतम नगर कॉलोनी स्थित एक होटल में कथित ‘लव जिहाद’ के आरोप में एक मुस्लिम युवक को पकड़कर पीटने और हंगामा करने के बाद उन्मादी भाषण देने के आरोप में हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तिवारी के खिलाफ टीटी नगर थाने में FIR दर्ज की गई है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 15, 2026 · 1 min · National Desk

PM Modi: पीएम मोदी पांच देशों के दौरे पर रवाना, आज यूएई के राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

दौरे की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचेंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता आपसी संबंधों, ऊर्जा सहयोग और दोनों देशों के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया, ‘दोनों नेता द्विपक्षीय ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ को आगे बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा करेंगे। यह साझेदारी मजबूत राजनीतिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और लोगों से लोगों के बीच के संबंधों पर आधारित है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के महत्वपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगी।‘प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा में ऊर्जा सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा रहेगा। इस दौरान एलपीजी और रणनीतिक पेट्रोलियम भंडारण से जुड़े दो महत्वपूर्ण समझौतों (एमओयू) पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। यूएई में 45 लाख से ज्यादा भारतीय रहते हैं, इसलिए इस दौरे में वहां रहने वाले भारतीयों के हितों और सुविधाओं पर भी चर्चा होगी। विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी छह दिनों की विदेश यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वे यूएई के अलावा नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली भी जाएंगे।अपनी यात्रा के दूसरे चरण में, प्रधानमंत्री नीदरलैंड का दौरा करेंगे। वर्ष 2017 के बाद यह प्रधानमंत्री की नीदरलैंड की दूसरी यात्रा होगी। जॉर्ज ने बताया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 15, 2026 · 2 min · National Desk