The Bonus Market Update: शेयर बाजार में हरियाली; सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 23750 के पार

भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे सत्र में हरे निशान पर खुला। शुक्रवार सुबह सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त दर्ज की गई। दूसरी ओर, रुपया कमजोर हुआ, तेल की कीमतें बढ़ीं और एशियाई बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंकों से अधिक चढ़ा वहीं निफ्टी भी 23750 के पार पहुंच गया है। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 29 पैसे गिरकर 95.93 पर आ गया। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 15, 2026 · 1 min · National Desk

व्यापार संबंधों में नया मोड़: राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- चीन 200 बोइंग जेट खरीदेगा, खबर के बाद शेयर 4% गिरे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज चैनल को बताया कि चीन 200 बोइंग जेट खरीदने पर सहमत हो गया है। यह पहला मौका है जब बीते लगभग एक दशक में अमेरिका में निर्मित वाणिज्यिक जेट को चीन खरीदने वाला है। हालांकि, अमेरिका और चीन के बीच होने वाले इस सौदे का विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक खरीदारी की ये खबर आने के बाद बोइंग के शेयर में करीब 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 15, 2026 · 1 min · National Desk

Iran-UAE: भारत में भिड़ गए ईरान और यूएई के विदेश मंत्री, ब्रिक्स बैठक में पश्चिम एशिया संकट पर हुआ भारी विवाद

दरअसल, गुरुवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक का पहला सत्र चल रहा था। इसी दौरान ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और यूएई के विदेश राज्य मंत्री खलीफा शाहीन अल मरार के बीच जमकर जुबानी जंग शुरू हो गई। मामला इतना ज्यादा बिगड़ गया कि बैठक में मौजूद रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव को बीच-बचाव करने के लिए आगे आना पड़ा। लावरोव ने हस्तक्षेप करके दोनों मंत्रियों को शांत कराया। यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब यूएई के मंत्री ने ईरान पर अपने पड़ोसी देशों पर हमला करने का गंभीर आरोप लगाया। इसके जवाब में ईरान के मंत्री ने भी यूएई को खरी-खोटी सुनाई और दोनों के बीच तनातनी बहुत अधिक बढ़ गई।इस बैठक में अपने संबोधन के दौरान ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने खुद को पीड़ित बताया। उन्होंने कहा कि ईरान अमेरिका और इस्राइल के अवैध विस्तारवाद और युद्ध भड़काने वाली नीतियों का शिकार हुआ है। उन्होंने ब्रिक्स देशों से अपील की कि वे अमेरिका और इस्राइल द्वारा अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन की कड़ी निंदा करें। इसके साथ ही, अरागची ने कहा कि दुनिया को पश्चिमी देशों के वर्चस्व के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि ब्रिक्स को एक ऐसी दुनिया बनाने में मदद करनी चाहिए जहां सिर्फ ताकतवर की ही बात न मानी जाए। हालांकि, उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में सीधे तौर पर यूएई का नाम नहीं लिया था।जब यूएई के विदेश राज्य मंत्री खलीफा शाहीन अल मरार के बोलने की बारी आई, तो उन्होंने सीधे तौर पर ईरान का नाम लिया। अल मरार ने ईरान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि वह कई पड़ोसी देशों पर हमले कर रहा है। यूएई की इस बात पर ईरान के विदेश मंत्री तुरंत भड़क गए। उन्होंने जवाब देते हु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 15, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिका-चीन व्यापार संबंधों में नया मोड़: ट्रंप का दावा- चीन 200 बोइंग जेट खरीदेगा, खबर के बाद शेयर 4% गिरे

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस ने ट्रंप के बयान और बोइंग की खरीदारी को लेकर टिप्पणी नहीं की है। खबर आने के बाद बोइंग के शेयर 4 फीसदी से अधिक गिर गए। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत के बाद ट्रंप ने फॉक्स न्यूज के साथ इंटरव्यू के दौरान कहा,बता दें कि नवंबर 2017 में ट्रंप की यात्रा के दौरान, बीजिंग ने 300 बोइंग विमान खरीदने पर सहमति व्यक्त की थी। करीब नौ साल के बाद चीन दौरे पर गए ट्रंप की जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक से पहले अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा था कि ट्रंप की बीजिंग यात्रा के दौरान एक बड़े बोइंग ऑर्डर की घोषणा की उम्मीद है। हालांकि, 200 की संख्या अमेरिका की उम्मीद से कम है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक उद्योग जगत के सूत्रों ने चर्चा के दौरान कम से कम 500-जेट के सौदे की उम्मीद जताई थी। ऐसे में 200 काफी कम है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 15, 2026 · 1 min · National Desk

PBKS vs MI: आखिरी 18 गेंदों में 50 रन नहीं बचा सके पंजाब के गेंदबाज, लगातार पांचवां मैच हारी श्रेयस की टीम

आईपीएल की शुरुआत से ही पंजाब किंग्स की गेंदबाजी यूनिट सवालों के घेरे में रही है। बल्लेबाजों के दम पर 200 का स्कोर बनाने वाली टीम के गेंदबाज डिफेंड करने में नाकाम रहे। इसका मुजायरा आज के मैच में देखने को मिला, जब आखिरी 18 गेंदों पर मुंबई को जीत के लिए 50 रनों की जरूरत थी और गेंदबाज विफल रहे। बता दें कि, गुरुवार को धर्मशाला में खेले गए आईपीएल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 200 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19.5 ओवर में चार विकेट पर 205 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पंजाब के लिए अजमतुल्लाह ओमरजई ने दो विकेट लिए जबकि मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल ने एक-एक सफलता अपने नाम की। आखिरी 18 गेंदों में 50 रन नहीं डिफेंड कर सके पंजाब के गेंदबाज रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन ने मुंबई को इस मैच में अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई, जिसके ओमरजई ने तोड़ा। उन्होंने रिकेल्टन को प्रियांश आर्या के हाथों कैच कराया। वह 23 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद यानसेन ने नमन धीर को पवेलियन भेजा। वह सिर्फ नौ रन बना सके। वहीं, रोहित (25) भी चहल का शिकार बने। 88 पर तीन विकेट खो चुकी मुंबई को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी। मोर्चा तिलक वर्मा और शेरफेन रदरफोर्ड ने संभाला। दोनों के बीच 42 गेंदों में 61 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान रदरफोर्ड 20 रन बनाकर आउट हुए। उस वक्त मुंबई का स्कोर चार विकेट पर 149 रन था। अब बल्लेबाजी के लिए विल जैक्स आए। उन्होंने तिलक वर्मा के साथ पांचवें विकेट के लिए 20 गेंदों में 56 रनों की नाबाद साझेदारी की और टीम की जीत सुनिश्चित की। इस द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 15, 2026 · 2 min · National Desk

UP: एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर प्राथमिकी दर्ज, राजा भैया की पत्नी भानवी की अर्जी पर कोर्ट ने दिया था आदेश

धोखाधड़ी से कंपनी हड़पने के आरोप में एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी की अर्जी पर एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष एसीजेएम अलोक वर्मा ने सात मई को इंस्पेक्टर हजरतगंज को अक्षय के अलावा कुछ अन्य पर मामला दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया था। भानवी की ओर से अर्जी में कहा गया कि उन्होंने अक्षय प्रताप सिंह व अन्य के साथ मिलकर 10 फरवरी 2014 को एक साझेदारी फर्म का पंजीकरण कराया। फर्म में करोड़ों रुपये का निवेश किया गया। फर्म के नाम पर पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की चल अचल संपत्ति बनाई गई। इन पर अक्षय प्रताप सिंह का कब्जा है।आरोप है कि अक्षय प्रताप और उनके सहयोगियों ने फर्म की संपत्तियों को हड़पने के लिए पंजीकरण के अभिलेखों में हेरफेर कर फर्जी अभिलेख बनवाए। इनमें भानवी के जाली हस्ताक्षर कर 15 नवंबर 2020 को कूटरचित कागज बनाए गए। फर्म के पंजीकरण का पता भी बदल कर अक्षय प्रताप सिंह के लखनऊ स्थित निजी आवास का करा लिया गया।अर्जी पर विशेष एसीजेएम कोर्ट ने अक्षय प्रताप सिंह, रोहित कुमार सिंह, अनिल सिंह एवं रामदेव यादव सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया था। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह का कहना है कि विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 15, 2026 · 2 min · National Desk

नीट परीक्षा रद्द होने पर एक्शन में सरकार: शिक्षा मंत्री के घर देर शाम तक चली बैठक, NTA के अफसर भी रहे मौजूद

गुरुवार देर शाम केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर पर यह उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बड़ी बैठक का मुख्य मकसद नीट (यूजी) परीक्षा को नए सिरे से कराने की तैयारियों की गहन समीक्षा करना था। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मेडिकल प्रवेश परीक्षा को सही ढंग से आयोजित करने से जुड़े हर एक पहलू पर बहुत ही बारीकी और विस्तार से चर्चा की गई। सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि इस बार परीक्षा में किसी भी तरह की कोई चूक न हो।केंद्रीय शिक्षा मंत्री के घर हुई इस खास बैठक में शिक्षा विभाग के कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी और स्कूली शिक्षा सचिव संजय कुमार ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया। इनके अलावा, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक अभिषेक सिंह और सीबीएसई (CBSE) के चेयरपर्सन भी इस अहम चर्चा का हिस्सा बने।इस बैठक में केवल एनटीए और शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी ही मौजूद नहीं थे, बल्कि स्कूलों के बड़े अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के आयुक्तों (कमिश्नरों) ने भी अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। इसके साथ ही कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी नई परीक्षा की तैयारियों को लेकर इस चर्चा में भाग लिया।दरअसल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 3 मई को हुई नीट परीक्षा को रद्द करने का एक बहुत बड़ा ऐलान किया था। यह कड़ा कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि इस परीक्षा में कई तरह की बड़ी गड़बड़ियों और अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगे थे। इन्हीं आरोपों के बाद छात्रों का भरोसा जीतने और परीक्षा की पवित्रता बनाए रखने के लिए अब यह परीक्षा नए सिरे से कराई जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 15, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली: जस्टिस स्वर्णकांता नहीं करेंगी केजरीवाल से जुड़े मामले की सुनवाई, अवमानना की कार्यवाही का लिया फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि वे आबकारी नीति मामले के कुछ बरी किए गए आरोपियों द्वारा सोशल मीडिया पर उनके और अदालत के खिलाफ की गई अत्यंत अपमानजनक, मानहानिकारक और घृणित टिप्पणियों पर चुप नहीं रह सकती हैं। न्यायमूर्ति ने स्पष्ट कहा कि मेरे संज्ञान में आया है कि कुछ प्रत्यर्थी मेरे खिलाफ और इस अदालत के खिलाफ बेहद घृणित, अवमाननापूर्ण और मानहानिकारक सामग्री पोस्ट कर रहे हैं। मैं चुप नहीं रह सकती। मैंने कुछ प्रत्यर्थियों और अन्य अवमाननाकर्ताओं के खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू करने का फैसला कर लिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, न्यायमूर्ति शर्मा ने स्पष्ट किया कि वह खुद को इस मामले से अलग नहीं कर रही हैं। हालांकि, आबकारी मामले की सुनवाई अब एक अन्य पीठ द्वारा की जाएगी। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 14, 2026 · 1 min · National Desk

PBKS vs MI Live Score: तिलक वर्मा का अर्धशतक, मुंबई का स्कोर चार विकेट पर 160 के पार; विल जैक्स क्रीज पर

11:05 PM, 14-May-2026 PBKS vs MI Live Score: तिलक वर्मा का अर्धशतक तिलक वर्मा ने 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और मुंबई का स्कोर चार विकेट पर 160 के पार पहुंच गया है। तिलक वर्मा ने 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और मुंबई का स्कोर चार विकेट पर 160 के पार पहुंच गया है। 10:59 PM, 14-May-2026 PBKS vs MI Live Score: मुंबई को चौथा झटका मुंबई को चौथा झटका अजमतुल्लाह ओमरजई ने दिया। उन्होंने बार्टलेट के हाथों रदरफोर्ड को कैच कराया। वह सिर्फ 20 रन बना सके। अब तिलक वर्मा का साथ देने विल जैक्स आए हैं। मुंबई को चौथा झटका अजमतुल्लाह ओमरजई ने दिया। उन्होंने बार्टलेट के हाथों रदरफोर्ड को कैच कराया। वह सिर्फ 20 रन बना सके। अब तिलक वर्मा का साथ देने विल जैक्स आए हैं। 10:39 PM, 14-May-2026 PBKS vs MI Live Score: 14 ओवर का खेल पूरा 14 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और मुंबई ने तीन विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा 25 और रदरफोर्ड 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 27 गेंदों में 33 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 14 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और मुंबई ने तीन विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा 25 और रदरफोर्ड 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 27 गेंदों में 33 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 10:21 PM, 14-May-2026 PBKS vs MI Live Score: रोहित शर्मा आउट हुए पंजाब को तीसरी सफलता चहल ने दिलाई। उन्होंने रोहित शर्मा को बोल्ड किया। वह 25 रन बना सके। अब तिलक वर्मा का साथ देने शेरफेन रदरफोर्ड आए हैं। पंजाब को तीसरी सफलता चहल ने दिलाई। उन्होंने रोहित शर्मा को बोल्ड किया। वह 25 र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 14, 2026 · 2 min · National Desk

कोलकाता के डीसीपी पर ED का शिकंजा: डिप्टी पुलिस कमिश्नर शांतनु सिन्हा गिरफ्तार; पूर्व सीएम ममता से थी करीबी

कोलकाता से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता के डिप्टी पुलिस कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास को एक कथित वसूली रैकेट में गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एक संगठित अपराध नेटवर्क से जुड़े मामले की जांच के दौरान की गई, जिसमें कुख्यात अपराधी सोना पप्पू और व्यवसायी जय कामदार के नाम भी सामने आए हैं। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और इसे संगठित अपराध और भ्रष्टाचार के बड़े नेटवर्क के रूप में देखा जा रहा है। जांच एजेंसी के अनुसार, डिप्टी पुलिस कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद वह ED के समक्ष पूछताछ के लिए पेश हुए। हालांकि, जांच के दौरान उन पर सहयोग न करने और महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाने का आरोप लगाया गया। ईडी अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई सवालों के स्पष्ट जवाब नहीं दिए गए, जिससे जांच प्रक्रिया प्रभावित हुई।यह पूरा मामला कथित रूप से एक बड़े वसूली रैकेट से जुड़ा हुआ है, जिसमें अपराधी सोना पप्पू और व्यवसायी जय कामदार के बीच आर्थिक लेन-देन और अवैध वसूली के नेटवर्क की जांच चल रही थी। जांच एजेंसी को संदेह है कि इस नेटवर्क में कुछ प्रभावशाली लोगों की भी भूमिका हो सकती है, जिसके चलते मामले की जांच को और गहराई से आगे बढ़ाया जा रहा है। ईडी की जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क के जरिए कथित रूप से अवैध धन की वसूली और उसे अलग-अलग माध्यमों से घुमाने की कोशिश की गई।ईडी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा है कि गिरफ्तार अधिकारी से पूछताछ के दौरान असहयोग की स्थिति बनी रही। एजेंसी का दावा है कि कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं दिए गए। इसके ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 14, 2026 · 2 min · National Desk