वाशिंगटन में हुई सफल बातचीत: इस्राइल-लेबनान के बीच 45 दिन तक बढ़ा युद्धविराम, अब इस दिन होगी अगली अहम बैठक

वाशिंगटन में इस्राइल और लेबनान के प्रतिनिधियों के बीच लगातार दो दिनों तक गंभीर बातचीत चल रही थी। अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, यह बातचीत बहुत ही ‘लाभदायक और सफल’ रही। इसी बातचीत के बाद शुक्रवार को यह तय हुआ कि रविवार को खत्म होने वाले युद्धविराम को अब 45 दिनों के लिए आगे बढ़ाया जाएगा। लेबनान के उग्रवादी गुट हिजबुल्ला और इस्राइल के बीच चल रहा यह युद्धविराम अभी बहुत कमजोर स्थिति में था, जिसके टूटने का भारी डर बना हुआ था। अब इस नए फैसले से दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने और आगे की चर्चा करने का पर्याप्त समय मिल गया है।अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर इस बड़े फैसले की आधिकारिक जानकारी दुनिया को दी है। उन्होंने बताया कि वाशिंगटन में दो दिनों तक चली बातचीत बहुत ही सकारात्मक और सही दिशा में रही, जिसका सीधा नतीजा यह 45 दिनों का युद्धविराम है। प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि रविवार को पुराने युद्धविराम की मियाद पूरी होने वाली थी और युद्ध फिर से भड़क सकता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।इस 45 दिन के युद्धविराम को कोई अंतिम फैसला नहीं माना जा रहा है, बल्कि यह एक नई शुरुआत है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने साफ तौर पर कहा है कि दोनों देशों के बीच बातचीत का सिलसिला यहीं नहीं रुकेगा। इस शांति समझौते को और अधिक मजबूत करने के लिए आने वाली 2 और 3 जून को बातचीत का एक और नया दौर शुरू होगा। अमेरिका की पूरी कोशिश है कि इस शांति के समय का इस्तेमाल दोनों देशों के बीच के सभी विवादों को हमेशा के लिए सुलझाने में किया जाए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 16, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi-NCR: प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र बिना अक्टूबर से दिल्ली-एनसीआर में नहीं मिलेगा ईंधन, CAQM ने चेताया

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने चेतावनी दी है कि दिल्ली-एनसीआर में अक्टूबर से बिना प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी) ईंधन नहीं मिलेगा। आयोग ने दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अन्य उपायों के बारे में भी बात की है। इसी क्रम में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण एक जटिल, बहुक्षेत्रीय चुनौती है।वे स्वच्छ वायु संवाद के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे, जिसका आयोजन वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) संसाधन प्रयोगशाला द्वारा किया गया था, जो आयोग और राहगिरी फाउंडेशन की एक संयुक्त पहल है।वर्मा ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में इस चुनौती की जटिलता परिवहन, बायोमास दहन और उद्योगों जैसे कई उत्सर्जन स्रोतों के कारण है। उन्होंने आगे कहा कि सीएक्यूएम एक पारदर्शी, सहयोगात्मक पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां नियामक ढांचे को सार्वजनिक समझ और वैज्ञानिक सहमति से मजबूत किया जाता है। अध्यक्ष ने उन तीन निर्देशों पर भी प्रकाश डाला जिन्हें सीएक्यूएम ने शुक्रवार को अपनी 28वीं पूर्ण बैठक के दौरान अनुमोदित और जारी किया।पहला निर्देश यह है कि दिल्ली में 1 जनवरी, 2027 से केवल एल5 श्रेणी के इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर का पंजीकरण किया जाएगा। यही निर्देश गुरुग्राम, फरीदाबाद, गौतम बुद्ध नगर और सोनीपत में 1 जनवरी, 2028 से और शेष एनसीआर में 1 जनवरी, 2029 से लागू होगा।दूसरे निर्देश के तहत, इस वर्ष 1 अक्टूबर से, एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी) के बिना वाहनों को ईंधन प्रदान नहीं किया जाएगा। तीसरे निर्देश में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकारों को 2026 की फसल के मौस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 16, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi Europe Visit LIVE: नीदरलैंड पहुंचे पीएम मोदी, राजा विलियम और रानी से मुलाकात की योजना; जानिए कार्यक्रम

02:14 AM, 16-May-2026 स्वीडन में यूरोपीय गोलमेज सम्मेलन में होंगे मुख्य अतिथि नीदरलैंड के बाद पीएम स्वीडन जाएंगे, जहां वह भारत-स्वीडन नवाचार साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। वार्ता में एआई, हरित परिवर्तन, रक्षा सहयोग, जलवायु कार्रवाई और उभरती तकनीकों पर विशेष ध्यान रहेगा। पीएम मोदी यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन में मुख्य अतिथि भी होंगे, जहां यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन भी मौजूद रहेंगी। नीदरलैंड के बाद पीएम स्वीडन जाएंगे, जहां वह भारत-स्वीडन नवाचार साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। वार्ता में एआई, हरित परिवर्तन, रक्षा सहयोग, जलवायु कार्रवाई और उभरती तकनीकों पर विशेष ध्यान रहेगा। पीएम मोदी यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन में मुख्य अतिथि भी होंगे, जहां यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन भी मौजूद रहेंगी। 02:05 AM, 16-May-2026 यात्रा के अंत में इटली प्रवास… यूरोपीय देशों की यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री 19-20 मई को इटली जाएंगे। वहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से होगी। दोनों नेता व्यापार, निवेश और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री रोम स्थित संयुक्त राष्ट्र की संस्था फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन के मुख्यालय का भी दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि 2023 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी और मेलोनी के बीच सात मुलाकातें हो चुकी हैं। यूरोपीय देशों की यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री 19-20 मई को इटली जाएंगे। वहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से होगी। दोनों नेता व्यापार, निवेश और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री रोम स्थित संयुक्त राष्ट्र की संस्था फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन के मुख्या …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 16, 2026 · 2 min · National Desk

LSG vs CSK: प्लेऑफ की डगर हुई मुश्किल, तालिका में छठे स्थान पर खिसकी चेन्नई; जीत के साथ लखनऊ ने बिगाड़ा खेल

LSG vs CSK: प्लेऑफ की डगर हुई मुश्किल, तालिका में छठे स्थान पर खिसकी चेन्नई; जीत के साथ लखनऊ ने बिगाड़ा खेल और पढ़ें आकाश सिंह की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के बाद मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस की शतकीय साझेदारी के दम पर लखनऊ सुपर जाएंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को सात विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने कार्तिक शर्मा की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने 20 गेंदों के शेष रहते तीन विकेट पर 188 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 17वें ओवर की चार गेंदों पर पूरन ने लगातार चार छक्के ठोककर लखनऊ को जीत दिलाई। लखनऊ ने बिगाड़ा चेन्नई का ‘खेल’ इस हार के साथ चेन्नई की प्लेऑफ की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। टीम छठे पायदान पर पहुंच गई। उसके खाते में 12 अंक हैं और नेट रन रेट 0.027 हो गया है। वहीं, प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी लखनऊ की टीम तालिका में 10वें स्थान पर पहुंच गई है। टॉप-4 में आरसीबी, गुजरात, हैदराबाद और पंजाब की टीमें हैं। आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 8 4 0 16 +1.053 गुजरात टाइटंस 12 8 4 0 16 +0.551 सनराइजर्स हैदर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 16, 2026 · 2 min · National Desk

Petrol-Diesel: सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगाया तीन रुपये का विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क, डीजल पर दी राहत

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, अब पेट्रोल के निर्यात पर तीन रुपये प्रति लीटर का विंडफॉल टैक्स देना होगा। हालांकि, सरकार ने डीजल के निर्यात पर लगने वाले शुल्क को 23 रुपये से घटाकर 16.5 रुपये प्रति लीटर और एटीएफ (विमान ईंधन) पर 33 रुपये से घटाकर 16 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। सरकार ने यह भी साफ किया है कि पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर सड़क और बुनियादी ढांचा उपकर अब शून्य रहेगा। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि देश के अंदर बिकने वाले पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले कर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका सीधा मतलब है कि आम जनता के लिए देश में ईंधन के दाम नहीं बढ़ेंगे।पश्चिम एशिया में चल रहे गहरे संकट की शुरुआत के बाद यह पहली बार है जब पेट्रोल पर तीन रुपये प्रति लीटर का विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगाया गया है। इस कदम का मुख्य मकसद अमेरिका-इस्राइल और ईरान युद्ध के बीच घरेलू बाजार में तेल की कमी को रोकना है। दरअसल, युद्ध शुरू होने के बाद से ही दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतें बहुत तेजी से बढ़ी हैं। ऐसे में तेल निर्यातक कंपनियां इस कीमत के अंतर का गलत फायदा उठाकर सारा तेल विदेशों में न बेच दें, इसलिए निर्यात को हतोत्साहित करने के लिए यह विंडफॉल टैक्स लगाया गया है।डीजल और एटीएफ पर लगने वाले निर्यात शुल्क में पिछले कुछ महीनों में कई बार समीक्षा और बदलाव किए गए हैं। 30 अप्रैल की समीक्षा में डीजल पर शुल्क 23 रुपये और एटीएफ पर 33 रुपये प्रति लीटर तय किया गया था, जिसे अब घटाया गया है। इससे पहले 26 मार्च को सरकार ने डीजल पर 21.50 रुपये और एटीएफ पर 29.5 रुपये का निर्यात शुल्क लगाया था। इसके बाद 11 अप्रैल को हुई समीक्षा में इस शुल्क को बढ़ाकर क्रमशः 55.5 रु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 16, 2026 · 2 min · National Desk

Abhishek Banerjee: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर FIR दर्ज, अमित शाह पर टिप्पणी और भड़काऊ बयानों के आरोप

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बड़े नेता अभिषेक बनर्जी बड़ी कानूनी मुश्किल में फंस गए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उनके द्वारा दिए गए भड़काऊ और विवादित भाषणों को लेकर पुलिस ने उनके खिलाफ एक प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर ली है। यह मामला सीधे तौर पर चुनाव के दौरान माहौल खराब करने और देश के गृह मंत्री को धमकी देने के गंभीर आरोपों से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान अभिषेक बनर्जी ने कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया था। आरोप है कि इन रैलियों में उन्होंने बेहद आक्रामक और भड़काऊ भाषण दिए थे। इसी मामले में उनके खिलाफ विधाननगर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में साफ तौर पर कहा गया है कि उनके भाषणों से समाज में नफरत फैल सकती थी और सार्वजनिक शांति भंग हो सकती थी। इसके अलावा, उन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ धमकी भरे शब्द इस्तेमाल करने का भी बहुत गंभीर आरोप लगाया गया है। शिकायत किसने दर्ज कराई? टीएमसी नेता के खिलाफ यह अहम शिकायत राजीव सरकार नाम के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने दर्ज कराई है। राजीव सरकार ने चुनाव के नतीजे आने के ठीक एक दिन बाद यानी पांच मई को बागुईहाटी पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को अपनी बात साबित करने के लिए अभिषेक बनर्जी के कई विवादित भाषणों के वीडियो लिंक भी सबूत के तौर पर सौंपे हैं। इन्ही सबूतों के आधार पर पुलिस ने आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने इस पूरी शिकायत की जांच करने के बाद 15 मई को दोपहर 2.45 बजे विधाननगर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में औपचारिक रूप से एफआईआर दर्ज कर ली है। अभिषेक बनर्जी के खिला …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 16, 2026 · 2 min · National Desk

LSG vs CSK Live Score: लखनऊ को तीसरा झटका, जॉनसन ने समद को भेजा पवेलियन; सिर्फ सात रन बना सके

10:55 PM, 15-May-2026 LSG vs CSK Live Score: लखनऊ को तीसरा झटका लखनऊ को तीसरा झटका स्पेंसर जॉनसन ने दिया। उन्होंने अब्दुल समद को बोल्ड किया। वह सिर्फ सात रन बना सके। अब पूरन का साथ देने मुकुल चौधरी आए हैं। लखनऊ को तीसरा झटका स्पेंसर जॉनसन ने दिया। उन्होंने अब्दुल समद को बोल्ड किया। वह सिर्फ सात रन बना सके। अब पूरन का साथ देने मुकुल चौधरी आए हैं। 10:50 PM, 15-May-2026 LSG vs CSK Live Score: मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस की शतकीय साझेदारी टूटी मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस के बीच हुई शतकीय साझेदारी मुकेश चौधरी ने तोड़ी। उन्होंने 135 के स्कोर पर पहले इंग्लिस को आउट किया। इसके बाद मार्श रनआउट हुए। दोनों ने क्रमश: 36 और 90 रन बनाए। अब निकोलस पूरन और अब्दुल समद क्रीज पर मौजूद हैं। 13 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 138 रन है। मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस के बीच हुई शतकीय साझेदारी मुकेश चौधरी ने तोड़ी। उन्होंने 135 के स्कोर पर पहले इंग्लिस को आउट किया। इसके बाद मार्श रनआउट हुए। दोनों ने क्रमश: 36 और 90 रन बनाए। अब निकोलस पूरन और अब्दुल समद क्रीज पर मौजूद हैं। 13 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 138 रन है। 10:34 PM, 15-May-2026 LSG vs CSK Live Score: 10 ओवर का खेल पूरा 10 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और लखनऊ ने बिना किसी नुकसान के 124 रन बना लिए हैं। मिचेल मार्श 83 और जोश इंग्लिस 32 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। 10 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और लखनऊ ने बिना किसी नुकसान के 124 रन बना लिए हैं। मिचेल मार्श 83 और जोश इंग्लिस 32 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। 10:13 PM, 15-May-2026 LSG vs CSK Live Score: पावरप्ले में लखनऊ ने 86 रन बनाए पावरप्ले में लखनऊ ने बिना कोई विकेट गंवाए 86 रन बनाए हैं। इस दौरान मिचेल मा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 15, 2026 · 2 min · National Desk

कुलकर्णी की काली करतूत: 23 लाख अभ्यर्थियों की मेहनत पर फेरा पानी, CBI ने बताया कैसे लीक हुआ NEET का पेपर?

घर पर चलती थीं विशेष कोचिंग क्लास जांच में सामने आया है कि अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में कुलकर्णी ने अपने घर पर विशेष कोचिंग क्लास आयोजित की थी। इन क्लासों में छात्रों को प्रश्न, विकल्प और उनके उत्तर डिक्टेट किए गए थे। सीबीआई का कहना है कि यही प्रश्न 3 मई को आयोजित नीट यूजी परीक्षा में पूछे गए। सीबीआई के अनुसार, इस काम में मनीषा वाघमारे नाम की आरोपी ने छात्रों को जुटाने में मदद की। मनीषा वाघमारे को 14 मई को गिरफ्तार किया गया था। जांच एजेंसी ने बताया कि छात्रों से इन विशेष क्लासों में शामिल होने के लिए कई लाख रुपये वसूले गए थे। छात्रों ने कॉपियों में प्रश्न लिखे थे और बाद में वे वास्तविक प्रश्न पत्र से पूरी तरह मेल खाते पाए गए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 15, 2026 · 1 min · National Desk

PM Modi: विदेश यात्रा पर टैक्स की खबरों को पीएम मोदी ने बताया फर्जी, बोले- कोई प्रतिबंध या फैसला नहीं लिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी यात्रा पर टैक्स, सेस या सरचार्ज लगाने की खबरों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसी किसी भी योजना को लेकर सरकार की ओर से कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह पूरी तरह से झूठ है। इस तरह की खबरों में एक भी सच्चाई नहीं है और सरकार का फोकस आम लोगों के जीवन को आसान बनाने पर है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि विदेश यात्रा पर किसी भी प्रकार की रोक या प्रतिबंध लगाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। उनका कहना था कि ऐसी अफवाहें देश की नीतिगत दिशा को गलत तरीके से पेश करती हैं।एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि सरकार विदेशी यात्रा पर नया टैक्स या सरचार्ज लगाने पर विचार कर रही है। दावा किया गया कि यह प्रस्ताव उच्च स्तर पर चर्चा में है और इसका उद्देश्य युद्ध संबंधी वित्तीय दबाव को संतुलित करना हो सकता है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि यह संभावित शुल्क अस्थायी हो सकता है और इसका उपयोग इम्पोर्ट खर्च और कच्चे तेल की कीमतों के दबाव को कम करने के लिए किया जा सकता है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मई को हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान पश्चिम एशिया संकट और देश के आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए नागरिकों से कुछ महत्वपूर्ण अपील की। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में छोटे-छोटे कदम भी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं।प्रधानमंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 15, 2026 · 2 min · National Desk

भोजशाला को हाईकोर्ट ने माना मंदिर: फैसले के बाद हिंदू पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की कैविएट, रखी ये मांग

धार स्थित भोजशाला परिसर विवाद मामले में हिंदू पक्ष ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में कैविएट याचिका दायर की। याचिका में मांग की गई है कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर होने वाली किसी भी अपील पर हिंदू पक्ष को सुने बिना कोई आदेश पारित न किया जाए। यह कैविएट जितेंद्र सिंह ‘विशेन’ की ओर से अधिवक्ता बरुण कुमार सिन्हा के माध्यम से दाखिल की गई। याचिका में कहा गया है कि उपरोक्त मामले में हस्ताक्षरकर्ता को नोटिस दिए बिना कोई आदेश पारित न किया जाए। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 15, 2026 · 1 min · National Desk