Vladimir Putin: 12-13 सितंबर को भारत आएंगे पुतिन, ब्रिक्स सम्मेलन में होंगे शामिल; क्रेमलिन ने की पुष्टि

और पढ़ें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होंगे। क्रेमलिन के सलाहकार यूरी उशाकोव ने यह जानकारी दी। दक्षिण अफ्रीका में रूसी दूतावास ने एक्स पर इसकी पुष्टि की है। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन एक वार्षिक बैठक है, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों के नेता शामिल होते हैं। इसके अलावा इसमें नए सदस्य देश भी शामिल हैं। इस बैठक में आर्थिक सहयोग, व्यापार, वैश्विक शासन और भू-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की जाती है। यह मंच उभरती अर्थव्यवस्थाओं को नीतियों के समन्वय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सामूहिक आवाज उठाने का अवसर देता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 19, 2026 · 1 min · National Desk

Umar Khalid: उमर खालिद को बड़ा झटका, दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका खारिज की

इस आधार पर खारिज हुई याचिका अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी की अदालत ने दिल्ली पुलिस के विरोध पर यह फैसला सुनाया। पुलिस ने कहा कि मां की सर्जरी इमरजेंसी नहीं है और खालिद के चाचा दूर के रिश्तेदार हैं। अदालत ने पुलिस की दलीलों से सहमति जताते हुए कहा कि खालिद की बहनें और पिता मां की देखभाल कर सकते हैं। अदालत ने आदेश में कहा, आवेदन में दिए गए कारण उचित नहीं पाए गए, इसलिए आवेदक को वांछित राहत देना उचित नहीं है। आवेदन खारिज किया जाता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 19, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs AFG ODI Squad: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, प्रिंस-गुरनूर को मिला मौका

IND vs AFG ODI Squad: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, प्रिंस-गुरनूर को मिला मौका और पढ़ें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ अगले महीने होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। पुरुष चयन समिति की मंगलवार को गुवाहाटी में बैठक हुई जिसके बाद टीम की घोषणा की गई। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलेंगे। दोनों देशों के बीच यह सीरीज आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद खेली जाएगी। अगले साल वनडे विश्व कप होना है, इसलिए इसकी तैयारी के लिहाज से यह सीरीज अहम होगी। सीरीज का कार्यक्रम भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज 14 जून से धर्मशाला में होने वाले पहले मैच से शुरू होगी। इसके बाद अगले दो मैच लखनऊ और चेन्नई में क्रमश: 17 और 20 जून को खेले जाएंगे। वनडे सीरीज से पहले छह जून से मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट मैच भी खेला जाएगा। 🚨 News 🚨 Presenting #TeamIndia’s squads for the @IDFCFIRSTBank Test match and the 3️⃣-match ODI series against Afghanistan in June 🙌#INDvAFG pic.twitter.com/hFiABALLld — BCCI (@BCCI) May 19, 2026 प्रिंस-गुरनूर को पहली बार मिली जगह प्रिंस यादव और गुरनूर बराड़ को पहली बार भारतीय वनडे टीम में जगह मिली है। वहीं, हार्दिक पा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 19, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: रेबीज और गंभीर रूप से बीमार कुत्तों को मारने का निर्देश, सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति

राज्य भारतीय पशु कल्याण बोर्ड के नियमों को लागू करने के लिए उपाय करें। हर जिले में कम से कम एक पशु जन्म नियंत्रण केंद्र स्थापित करने के निर्देश। राज्यों में रेबीज रोधी टीकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश। कुत्तों से सुरक्षा करने के निर्देशों को लागू करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अपने कर्तव्य के निर्वहन के लिए कोई एफआईआर दर्ज नहीं होनी चाहिए। अधिकारी मानव जीवन के खतरे को कम करने के लिए कानूनी रूप से अनुमति प्राप्त उपाय कर सकते हैं, जिनमें रेबीज और अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त कुत्तों को मारने का निर्देश भी शामिल है। निर्देशों की निगरानी के लिए उच्च न्यायालयों को स्वतः संज्ञान लेकर मामले दर्ज करने होंगे। राजमार्गों से आवारा पशुओं से सुरक्षित करने के निर्देश। डॉग लवर्स ने अपनी याचिका में तर्क दिया था कि आवारा कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों से हटाने का आदेश बहुत कठोर है और इससे कुत्तों के अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने पशु जन्म नियंत्रण कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इन दलीलों को खारिज करते हुए जनहित और सार्वजनिक सुरक्षा को प्राथमिकता दी।सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी से निपटने के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की ओर से लंबे समय तक ठोस प्रयास नहीं किए गए। अदालत ने टिप्पणी की कि एनिमल बर्थ कंट्रोल व्यवस्था ठीक से लागू नहीं की गई है और इसके लिए फंडिंग भी अपर्याप्त और असमान है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘गरिमा के साथ जीवन जीने के अधिकार में यह भी शामिल है कि लोग कुत्तों के हमलों और खतरे के डर के बिना स्वतंत्र रूप से जीवन जी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 19, 2026 · 2 min · National Desk

पंजाबी गायिका इंदर काैर की हत्या: छह दिन पहले हुई थी अगवा, नहर से मिला शव; कनाडा से जुड़ा लिंक

1 of 5 इंदर काैर - फोटो : फाइल खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री को दहला देने वाली एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। छह दिनों से लापता मशहूर पंजाबी गायिका यशइंदर कौर उर्फ इंदर कौर की निर्मम हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मृतका का शव नीलो नहर से बरामद किया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे एकतरफा प्यार और सनक की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी सामने आई है। गायिका की मौत की पुष्टि के बाद से संगीत जगत और उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर समराला के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। 2 of 5 इंदर काैर - फोटो : Instagram ग्रोसरी लेने निकली थी गायिका, रास्ते से किया अगवा मृतका के भाई जोतइंदर सिंह की शिकायत के मुताबिक, 13 मई की रात करीब 8:30 बजे इंदर कौर अपनी फोर्ड फिगो कार से घरेलू सामान लेने के लिए बाजार गई थीं। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटीं, तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। अपने स्तर पर की गई पड़ताल में सामने आया कि मोगा के भलूर गांव का रहने वाला सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा, इंदर कौर पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इंदर कौर द्वारा प्रस्ताव ठुकराए जाने से बौखलाए सुखविंदर ने इस खूनी साजिश को अंजाम दिया। 3 of 5 इंदर काैर - फोटो : Instagram कनाडा से कत्ल की साजिश रचने आया था मुख्य आरोपी परिजनों का आरोप है कि सुखविंदर सिंह खास तौर पर इंदर कौर से बदला लेने की नीयत से ही कनाडा से पंजाब आया था। उसने अपने अन्य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 19, 2026 · 2 min · National Desk

Falta Re-Election: फलता पुनर्मतदान से पहले टीएमसी को लगा बड़ा झटका; जहांगीर खान ने वापस नामांकन, जानिए वजह

दक्षिण 24 परगना जिले की सीट फलता से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के मुताबिक, फलता से टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनावी मैदान से अपना नाम वापस ले लिया है। फलता में पुनर्मतदान 21 मई को होना है। ऐसे में उम्मीदवार के हटने अचनाक से नाम वापस लेना एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम पर तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने कहा कि पार्टी को खान के इस निर्णय के बारे में सूचना मिली है। हालांकि, पार्टी को अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस फैसले के पीछे क्या कारण है। उन्होंने कहा, हमने सुना है कि जहांगीर खान ने फलता उपचुनाव में चुनाव नहीं लड़ने या भाग नहीं लेने का फैसला किया है।" प्रवक्ता ने आगे कहा कि पार्टी अभी तक उनके नाम वापस लेने के पीछे के कारण से अवगत नहीं है। यह अचानक लिया गया फैसला माना जा रहा है। पार्टी इस मामले में अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।तृणमूल कांग्रेस के नेता जहांगीर खान ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य फलता में शांति, सुरक्षा और समग्र विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि उनका सपना क्षेत्र को “सोनार फलता” के रूप में विकसित देखना था। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा फलता के लिए विशेष विकास पैकेज दिया जा रहा है, जो क्षेत्र के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसी वजह से उन्होंने अपना नामांकन वापस लेने का निर्णय लिया। जहांगीर खान के अनुसार, यह फैसला फलता की प्रगति, शांति और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।फलता विधानसभा सीट के लिए वोटिंग हाल ही में संपन्न हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दो चरणों में से दूसरे चरण में, 29 अप्रैल को हुई थी। उस दिन, फलता से चुना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 19, 2026 · 2 min · National Desk

पासपोर्ट विवाद: कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला को समन, 23 मई को गुवाहाटी क्राइम ब्रांच में पेश होने का निर्देश

असम में कथित पासपोर्ट विवाद को लेकर राजनीतिक माहौल गर्माता जा रहा है। इसी बीच असम पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला को समन जारी किया है। पुलिस ने उन्हें 23 मई को गुवाहाटी स्थित क्राइम ब्रांच पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा है। यह मामला असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान सरमा से जुड़े कथित पासपोर्ट विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि अब तक पुलिस की ओर से मामले के सभी पहलुओं का सार्वजनिक खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन जांच एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से देख रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कथित तौर पर इस मामले में सुरजेवाला का नाम लिया था। इसके बाद जांच एजेंसियों ने मामले की कड़ियों को और गहराई से खंगालना शुरू किया है। जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि क्या गौरव गोगोई और रणदीप सिंह सुरजेवाला कथित तौर पर इस विवाद से जुड़े बड़े षड्यंत्र की योजना बनाने में शामिल थे। असम पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।दरअसल, असम विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया था कि सीएम सरमा की पत्नी के पास तीन देशों, यूएई, एंटीगुआ और मिस्र के पासपोर्ट हैं। साथ ही, यह भी दावा किया था कि दुबई में प्रॉपर्टीज सहित कुछ विदेशी एसेट्स का ऑफिशियल फाइलिंग में खुलासा नहीं किया गया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि यूनाइटेड स्टेट्स के व्योमिंग में रजिस्टर्ड एक कंपनी सरमा से जुड़ी है और इसमें हजारों करोड़ डॉलर के फाइनेंशियल लेन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 19, 2026 · 2 min · National Desk

Twisha Sharma: ‘मुझे बहुत घुटन हो रही है मां’, ट्विशा की संदिग्ध मौत मामले में वायरल चैट में एक और नया खुलासा

और पढ़ें भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ा जा रहा है। यह मुद्दा कई दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। पीड़िता की एक के बाद एक चैट सामने आ रही हैं। पहले सहेली और अब मां और बहन के साथ हुई चैट वायरल हो रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

May 19, 2026 · 1 min · National Desk

गृह मंत्रालय का फैसला: नागरिकता नियम में हुआ संशोधन, पाकिस्तान समेत इन देशों के आवेदकों के लिए नया नियम लागू

गृह मंत्रालय (MHA) ने नागरिकता नियम, 2009 में अहम संशोधन करते हुए एक नई अधिसूचना जारी की है। इस संशोधन के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले नागरिकता आवेदकों के लिए पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी देना अब अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार के इस कदम को नागरिकता प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सख्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए प्रावधानों के अनुसार, नागरिकता के लिए आवेदन करने वाले इन तीन देशों के आवेदकों को अब अपने पासपोर्ट से संबंधित विस्तृत जानकारी देना जरूरी होगा। इसमें पहचान, यात्रा इतिहास और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन शामिल होगा। गृह मंत्रालय का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य नागरिकता प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी या फर्जीवाड़े को रोकना है।यह संशोधन विशेष रूप से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले आवेदकों पर लागू होगा। इन देशों के नागरिक यदि भारत में नागरिकता के लिए आवेदन करते हैं, तो उन्हें नए नियमों का पालन करना होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, नागरिकता आवेदन प्रक्रिया को और अधिक मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे आवेदकों की पहचान और उनकी पृष्ठभूमि की बेहतर जांच संभव होगी। इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि नागरिकता केवल उन्हीं लोगों को मिले जो सभी कानूनी शर्तों को पूरा करते हैं।इस संशोधन के बाद नागरिकता प्रक्रिया पहले से अधिक सख्त और विस्तृत हो जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, दस्तावेजों की जांच और सत्यापन प्रक्रिया को और मजबूत किया जाएगा। इससे देश की आंतरिक सुरक्षा को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 19, 2026 · 2 min · National Desk

Water Crisis: देश के कई बांध सूखे,13 बड़े जलाशयों में पानी आधे से कम; केंद्रीय आयोग की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

केंद्रीय जल आयोग की जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में इस समय कुल 63.232 अरब घन मीटर (बीसीएम) पानी उपलब्ध है। 30 अप्रैल तक इन 166 जलाशयों में 71.082 बीसीएम पानी था, जो कुल क्षमता का 38.72 प्रतिशत था। अब यह घटकर 34.45 प्रतिशत रह गया है। यानी केवल दो हफ्तों में करीब 8 बीसीएम पानी कम हो गया। रिपोर्ट के अनुसार तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना के कई जलाशयों में पानी सामान्य स्तर के आधे से भी नीचे पहुंच चुका है। तमिलनाडु के वैगई जलाशय में केवल 12.47 प्रतिशत पानी बचा है, जबकि अलियार में 21.25 प्रतिशत पानी है।केरल के पेरियार बांध में 41.65 प्रतिशत रह गया है। कर्नाटक का तट्टिहल्ला जलाशय 26.27 प्रतिशत और तेलंगाना का प्रियदर्शिनी जूराला बांध 39.49 प्रतिशत स्तर पर पहुंच गया है। पूर्वी और मध्य भारत के भी कई जलाशयों की स्थिति तेजी से बिगड़ी है। बिहार का चंदन डैम, महाराष्ट्र का भीमा उज्जैनी और उत्तर प्रदेश का मौदाहा जलाशय पूरी तरह शून्य स्तर पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा असम का खांडोंग जलाशय केवल 17.42 प्रतिशत, मध्य प्रदेश का राजघाट डैम 35.05 प्रतिशत, उत्तराखंड का टिहरी बांध 20.85 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल का कांगसबाती जलाशय 31.50% स्तर पर रह गया है। उत्तर प्रदेश का माताटीला जलाशय भी सामान्य भंडारण के 40.58 प्रतिशत तक सिमट गया है।रिपोर्ट के अनुसार गंगा बेसिन का भंडारण भी घटकर 43.34 फीसदी रह गया है। गोदावरी बेसिन में 36.52 प्रतिशत और नर्मदा बेसिन में 34.96 प्रतिशत दर्ज किया गया है। कृष्णा बेसिन की स्थिति चिंताजनक है, जहां केवल 19.31 प्रतिशत पानी बचा है। पूर्वोत्तर का बराक बेसिन का स्तर 20 फीसदी से नीचे बना हुआ है। ब्रह्माणी-बैतरणी, कावेरी और महानदी-पेन्नार के बीच की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 19, 2026 · 2 min · National Desk