SRH vs RCB Live Score: आरसीबी का स्कोर तीन विकेट पर 160 के पार, रजत और क्रुणाल क्रीज पर डटे

10:29 PM, 22-May-2026 SRH vs RCB Live Score: आरसीबी को तीसरा झटका आरसीबी को तीसरा झटका मलिंगा ने दिया। उन्होंने अभिषेक के हाथों देवदत्त पडिक्कल को कैच कराया। वह 21 रन बना सके। अब रजत पाटीदार का साथ देने क्रुणाल पांड्या आए हैं। आरसीबी को तीसरा झटका मलिंगा ने दिया। उन्होंने अभिषेक के हाथों देवदत्त पडिक्कल को कैच कराया। वह 21 रन बना सके। अब रजत पाटीदार का साथ देने क्रुणाल पांड्या आए हैं। 10:12 PM, 22-May-2026 SRH vs RCB Live Score: आरसीबी को दूसरा झटका आरसीबी को दूसरा झटका साकिब हुसैन ने दिया। उन्होंने विराट कोहली को आर स्मरण के हाथों कैच कराया। वह 11 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। अब देवदत्त पडिक्कल का साथ देने कप्तान रजत पाटीदार आए हैं। छह ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 75 रन है। आरसीबी को दूसरा झटका साकिब हुसैन ने दिया। उन्होंने विराट कोहली को आर स्मरण के हाथों कैच कराया। वह 11 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। अब देवदत्त पडिक्कल का साथ देने कप्तान रजत पाटीदार आए हैं। छह ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 75 रन है। 10:09 PM, 22-May-2026 SRH vs RCB Live Score: आरसीबी को पहला झटका आरसीबी को पहला झटका ईशान मलिंगा ने दिया। उन्होंने वेंकटेश को अभिषेक के हाथों कैच कराया। वह 44 रन बनाकर लौटे। अब विराट का साथ देने देवदत्त पडिक्कल आए हैं। आरसीबी को पहला झटका ईशान मलिंगा ने दिया। उन्होंने वेंकटेश को अभिषेक के हाथों कैच कराया। वह 44 रन बनाकर लौटे। अब विराट का साथ देने देवदत्त पडिक्कल आए हैं। 09:36 PM, 22-May-2026 SRH vs RCB Live Score: आरसीबी की पारी शुरू आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं। आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। विराट कोह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 22, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिका: तुलसी गबार्ड ने ट्रंप कैबिनेट से दिया इस्तीफा, पति की दुर्लभ बीमारी का दिया हवाला

और पढ़ें रिपोर्ट के मुताबिक, गबार्ड ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इसकी जानकारी दी। उनका अंतिम कार्य दिवस 30 जून 2026 होने की उम्मीद है। अपने इस्तीफे में गबार्ड ने इस पद पर नेतृत्व करने का अवसर देने के लिए आभार जताया। इस्तीफे में तुलसी गबार्ड ने क्या लिखा? इस्तीफे में उन्होंने लिखा, दुर्भाग्य से मुझे अपना इस्तीफा देना पड़ रहा है, जो 30 जून 2026 से प्रभावी होगा। मेरे पति अब्राहम को हाल ही में हड्डी के एक अत्यंत दुर्लभ प्रकार के कैंसर का पता चला है। गबार्ड ने कहा कि उनके पति आने वाले हफ्तों और महीनों में बड़ी चुनौतियों का सामना करेंगे। उन्होंने कहा, इस समय मुझे सार्वजनिक सेवा से दूर होकर उनके साथ रहना होगा और इस संघर्ष में उन्हें पूरा समर्थन देना होगा। गबार्ड ने आगे कहा, 11 साल के वैवाहिक विवाह जीवन में अब्राहम मेरा सहारा रहे हैं, चाहे पूर्वी अफ्रीका में जॉइंट स्पेशल ऑपरेशंस मिशन पर मेरी तैनाती हो, कई राजनीतिक अभियान हों या फिर इस पद पर मेरी सेवा हो। ये भी पढ़ें: अब्राहम को अकेले नहीं छोड़ सकती: गबार्ड उन्होंने कहा, मेरी ताकत और प्यार ने हर चुनौती में मेरा साथ दिया है। उन्होंने आगे कहा कि वह अपने पति को अकेले इस संघर्ष का सामना करने के लिए नहीं छोड़ सकतीं। उन्होंने इस पद को बेहद जिम्मेदारी वाला और समय लेने वाला बताया। गबार्ड ने कहा कि उनके कार्यकाल में राष्ट्रीय खुफिया निदेशक कार्यालय ने अहम प्रगति की है। उन्होंने अभूतपूर्व पारदर्शिता बढ़ाई है और खुफिया समुदाय में ईमानदारी बहाल करने की कोशिश की है। लेकिन अभी भी बहुत काम बाकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, गबार्ड ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में राष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 22, 2026 · 2 min · National Desk

गुरुग्राम में बिजली संकट: ट्रांसफार्मर जलने से रैपिड मेट्रो सेवा बाधित, कई सेक्टरों में घंटों से बिजली गुल

गुरुग्राम सेक्टर-72 के 220 केवीए बिजली घर का मुख्य ट्रांसफार्मर फूंकने से शहर में बड़ा बिजली संकट उत्पन्न हो गया है। इस घटना के कारण सात बिजली घर ठप हो गए हैं। रैपिड मेट्रो की सेवा भी घटों बाधित हुई। और पढ़ें बता दें कि रैपिड मेट्रो में हजारों लोग सफर करते हैं, जिससे वे प्रभावित हुए हैं। सेक्टर-15, 38, 44, 46, 52, 56 और मारुति 66केवीए बिजली घर इस संकट से प्रभावित हैं। सेक्टर-38 से 57 तक, सेक्टर-15 पार्ट-1/2 और सेक्टर-18 जैसे इलाकों में बिजली गुल है। अधिकारियों के अनुसार, ट्रांसफार्मर ठीक होने में आठ से दस घंटे लगेंगे। देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। बता दें कि रैपिड मेट्रो में हजारों लोग सफर करते हैं, जिससे वे प्रभावित हुए हैं। सेक्टर-15, 38, 44, 46, 52, 56 और मारुति 66केवीए बिजली घर इस संकट से प्रभावित हैं। सेक्टर-38 से 57 तक, सेक्टर-15 पार्ट-1/2 और सेक्टर-18 जैसे इलाकों में बिजली गुल है। अधिकारियों के अनुसार, ट्रांसफार्मर ठीक होने में आठ से दस घंटे लगेंगे। देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 22, 2026 · 1 min · National Desk

Transport Strike: दिल्ली में दिखने लगा असर, सब्जी-फलों के दाम में लगी आग; 18 रुपये वाली लौकी 30 की हुई

छोटे वाहन वैकल्पिक रास्तों से पहुंच रही मंडी हालांकि स्थानीय स्तर पर आने वाली सब्जियों की आपूर्ति फिलहाल सामान्य बनी हुई है। टमाटर, लौकी, भिंडी, बैंगन, खीरा, पालक और हरी मिर्च जैसी सब्जियां छोटे वाहनों के जरिए मंडियों तक पहुंच रही हैं। व्यापारी बताते हैं कि छोटे वाहन वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं, इसलिए दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से आने वाली उपज पर अभी ज्यादा असर नहीं पड़ा है। ओखला मंडी कारोबारी असुद्दीन ने कहा कि यदि हड़ताल लंबी चली तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। आपूर्ति में लगातार कमी से कीमतों में और बढ़ोतरी होने की आशंका है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 22, 2026 · 1 min · National Desk

NEET UG: पेपर लीक मामले में 11वीं गिरफ्तारी, सीबीआई ने पुणे की लेक्चर मनीषा हवलदार को लिया हिरासत में

NEET UG: सीबीआई ने नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुणे की एक लेक्चरर को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार आरोपी मनीषा संजय हवलदार पर मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी के फिजिक्स प्रश्नपत्र को चुनिंदा अभ्यर्थियों तक पहुंचाने का आरोप है। एनटीए की विशेषज्ञ के रूप में थी नियुक्त सीबीआई के मुताबिक मनीषा संजय हवलदार पुणे के सेठ हीरालाल सराफ प्रशाला में कार्यरत हैं। जांच एजेंसी ने उन्हें पेपर लीक का एक महत्वपूर्ण “स्रोत” बताया है। सीबीआई प्रवक्ता ने कहा कि जांच के दौरान एजेंसी ने एक और मुख्य आरोपी की पहचान की है, जो नीट यूजी 2026 के फिजिक्स प्रश्नों के लीक होने का स्रोत थी। सीबीआई के अनुसार हवलदार को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा परीक्षा प्रक्रिया में विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त किया गया था। इस वजह से उसे फिजिक्स के प्रश्नपत्र तक पूरी पहुंच प्राप्त थी। एजेंसी का आरोप है कि अप्रैल 2026 में उसने फिजिक्स विषय के कुछ प्रश्न सह-आरोपी मनीषा मंधारे के साथ साझा किए थे। कई जगहों पर छापेमारी सीबीआई ने मंधारे को 16 मई को गिरफ्तार किया था। वह पुणे की एक बॉटनी शिक्षिका हैं और उन पर पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप है। जांच में यह भी सामने आया है कि हवलदार द्वारा साझा किए गए प्रश्न नीट यूजी के फिजिक्स पेपर से मेल खाते हैं। सीबीआई ने बताया कि मामले की जांच के दौरान देशभर के कई स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। एजेंसी फिलहाल इन सभी सामग्री का विस्तृत विश्लेषण कर रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 22, 2026 · 2 min · National Desk

Twisha Sharma Case: 'सरेंडर के लिए आने से पहले जज के कमरे में था समर्थ', त्विषा के वकील के आरोप से मचा हड़कंप

मॉडल त्विषा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह को शुक्रवार शाम जबलपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि समर्थ सिंह शाम जिला अदालत में आत्मसमर्पण करने पहुंचा था। इससे पहले उसने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में दायर अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली थी। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

May 22, 2026 · 1 min · National Desk

प्रिंसिपल बने चौकीदार: गर्मी की छुट्टियों में स्कूल बंद, विद्यालय में लगे उपकरणों की रक्षा करेंगे हेडमास्टर

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किया पत्र नोएडा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर कहा है कि विद्यालयों में विभागीय, सीएसआर, एनजीओ और अन्य योजनाओं के तहत उपलब्ध कराए गए स्मार्ट टीवी, स्मार्ट क्लासरूम सेट, इन्वर्टर, बैटरी, प्रोजेक्टर, लैपटॉप, डेस्कटॉप, माउस, एक्सटेंशन बोर्ड और स्पीकर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सुरक्षित रखा जाए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 22, 2026 · 1 min · National Desk

Supreme Court: दिल्ली दंगा केस में उमर खालिद-शरजील इमाम को राहत नहीं, UAPA में जमानत पर बड़ी बेंच करेगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगा मामले में आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत ने संकेत दिया कि आदेश शुक्रवार के दौरान या फिर 25 मई को सुनाया जा सकता है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने साफ कहा कि दोनों आरोपियों को जमानत से इनकार इसलिए नहीं किया गया क्योंकि संविधान के अनुच्छेद 21 को कम महत्व दिया गया, बल्कि उनके कथित रोल और मामले की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया था।सुनवाई के दौरान बेंच ने कहा कि वह हालिया फैसलों में की गई टिप्पणियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहती। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले में कानूनी पहलुओं को व्यापक स्तर पर देखने की जरूरत है। कोर्ट की इस टिप्पणी को यूएपीए मामलों में बेल को लेकर भविष्य की सुनवाई के लिहाज से अहम माना जा रहा है।अदालत ने एक अहम कानूनी सवाल को बड़ी बेंच के पास भेज दिया है। यह सवाल इस बात से जुड़ा है कि क्या लंबे समय तक जेल में रहना और ट्रायल में देरी, UAPA जैसे सख्त कानूनों के तहत जमानत पर लगी कानूनी पाबंदियों को पीछे छोड़ सकती है। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस पी बी वराले की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि इस मुद्दे पर विस्तृत और अधिकारिक फैसला जरूरी है। अदालत ने मामले को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के पास भेजते हुए उचित बड़ी बेंच गठित करने का निर्देश दिया।दिल्ली दंगा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को छह महीने की अंतरिम जमानत भी दी है। हालांकि अदालत ने इसके साथ सख्त शर्तें भी लगाई हैं। कोर्ट ने कहा कि यदि आरोपी किसी भी शर्त का उल्लंघन करते हैं, तो अभियोजन पक्ष उनकी जम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 22, 2026 · 2 min · National Desk

Twisha Sharma Case: दिल्ली एम्स की टीम दोबारा करेगी त्विषा का पोस्टमार्टम, एमपी हाईकोर्ट ने दिए आदेश

जबलपुर हाईकोर्ट में शुक्रवार को त्विषा केस से संंबंधित तीन याचिकाओं में सुनवाई हुई। इसमें से एक याचिका त्विषा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करने से संबंधित थी। इस याचिका का निस्तारण करते हुए कोर्ट ने त्विषा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए हैं। पोस्टमार्टम भोपाल में दिल्ली एम्स की टीम करेगी। कोर्ट ने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम मृत देह के सम्मान को ध्यान में रखते हुए किया जाना चाहिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कोर्ट यह तय करेगा कि शव किसे सौंपा जाएगा। इससे पहले राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाली त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों को भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय से झटका लगा था। परिवार वाले भोपाल एम्स में हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से सहमत नहीं थे। इसके बाद उन्होंने सत्र न्यायालय में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की याचिका दायर की थी, जिसे सत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया था। त्विषा शर्मा का 13 मई को भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पोस्टमार्टम किया गया था। कोर्ट के आदेश के बाद अब दिल्ली एम्स की टीम त्विषा शर्मा का पोस्टमार्टम करेगी। त्विषा की सास गिरिबाला सिंह त्विषा का पति समर्थ सिंह दरअसल यह बहुचर्चित मामला भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में रहने वाली 31 वर्षीय त्विषा शर्मा की 12 मई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से संबंद्ध है। त्विषा का शव उनके ससुराल में फंदे से लटका मिला था। दिसंबर 2025 में उनकी शादी भोपाल के एडवोकेट समर्थ सिंह से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही मायके पक्ष ने मानसिक प्रताड़ना, दहेज की मांग और चरित्र पर सवाल उठाए जाने के आरोप लगाए। परि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 22, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi HC: विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, अयोग्य घोषित करने के फैसले पर कोर्ट ने WFI को फटकारा

दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) को फटकार लगाई। डब्ल्यूएफआई ने पहलवान विनेश फोगाट को घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था। कोर्ट ने केंद्र से कहा कि विशेषज्ञों की टीम बनाकर विनेश की स्थिति का मूल्यांकन किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि वह ट्रायल में हिस्सा ले सकें। डब्ल्यूएफआई ने हाल ही में अनुशासनहीनता और डोपिंग विरोधी नियमों के उल्लंघन के आरोपों पर विनेश को नोटिस भेजा था। इतना ही नहीं विनेश जून 2026 तक घरेलू टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अयोग्य घोषित की गईं क्योंकि उन्होंने यूडब्ल्यूडब्ल्यू के डोपिंग रोधी नियम के तहत संन्यास से वापसी के बाद जरूरी छह महीने का नोटिस पीरियड नहीं दिया है। यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया था कि यदि विनेश दोबारा कुश्ती में वापसी करना चाहती हैं, तो उन्हें आईटीए या इंटरनेशनल फेडरेशन को कम से कम छह महीने पहले सूचना देनी होगी और इस दौरान एंटी-डोपिंग टेस्टिंग के लिए उपलब्ध रहना होगा। 15 पन्नों के नोटिस में, डब्ल्यूएफआई ने आरोप लगाया था कि विनेश के आचरण ने राष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदा किया है जिससे भारतीय कुश्ती की छवि को नुकसान पहुंचा है। डब्ल्यूएफआई ने विशेष रूप से उल्लेख किया था कि विनेश इस वर्ष 26 जून तक किसी भी घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पात्र नहीं हैं, जिसमें गोंडा में 10 से 12 मई तक होने वाला राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट भी शामिल था। चीफ जस्टिस डी.के. उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की बेंच ने केंद्र सरकार से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि फोगाट को आने वाले एशियन गेम्स के सिलेक्शन ट्रायल में हिस्सा ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 22, 2026 · 2 min · National Desk