UP: बृजभूषण, राजा भैया, धनंजय-अब्बास को कैसे मिली सुरक्षा और शस्त्र लाइसेंस? बाहुबलियों की आपराधिक कुंडली तलब

UP: बृजभूषण, राजा भैया, धनंजय-अब्बास को कैसे मिली सुरक्षा और शस्त्र लाइसेंस? बाहुबलियों की आपराधिक कुंडली तलब या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें और पढ़ें यह आदेश न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर की एकल पीठ ने संतकबीर नगर निवासी जय शंकर की याचिका पर दिया है। इससे पहले गन कल्चर से चिंतित कोर्ट ने प्रदेश में शस्त्र लाइसेंस के आवंटन, नवीनीकरण और नियमों की अनदेखी को लेकर मंडलवार जारी शस्त्र लाइसेंस की जानकारी मांगी थी। प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को बताया कि सूबे में 10 लाख से ज्यादा शस्त्र लाइसेंसधारी हैं, जिसमें 6062 लोग दागी हैं। इससे हैरान कोर्ट ने उन बाहुबलियों की आपराधिक कुंडली और उन्हें मिली सरकारी सुरक्षा का ब्योरा तलब किया है, जिनका नाम सरकारी हलफनामे में गुम है। इनमें अब्बास अंसारी, बृजभूषण सिंह, राजा भैया समेत कई लोग हैं। कोर्ट ने लखनऊ जोन और लखनऊ कमिश्नरेट के इन लोगों की मांगी कुंडली खान मुबारक, अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय सिपाही, संजय सिंह सिंघाला, अतुल वर्मा, मोहम्मद साहिब, सुधाकर सिंह, गुड्डू सिंह, अनूप सिंह, लल्लू यादव, बच्चू यादव, जुगनू वालिया उर्फ हरविंदर। इन प्रभावशाली व्यक्तियों के लाइसेंसों की जांच के आदेश रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया), धनंजय सिंह, सुशील सिंह, बृजभूषण शरण सिंह, विनीत सिंह, अजय म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 23, 2026 · 1 min · National Desk

Rajya Sabha Elections: तमिलनाडु के बाद अब राज्यसभा की सीटों पर TVK की नजर, सत्ताधारी गठबंधन में शुरू हुआ मंथन

टीवीके गठबंधन के अंदर उम्मीदवार को लेकर चर्चा तेज कब होगा नामांकन? इस चुनाव को लेकर अब सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर उम्मीदवार चयन और सहयोगी दलों को साधने की रणनीति पर चर्चाएं तेज होने की उम्मीद है। राजनीतिक हलकों में खास तौर पर इस बात पर नजर है कि टीवीके इस सीट पर अपना उम्मीदवार उतारेगी या गठबंधन प्रबंधन के तहत किसी सहयोगी दल को मौका देगी। कांग्रेस पर भी सबकी नजरें टिकी हैं, जिसने टीवीके सरकार को समर्थन देने में अहम भूमिका निभाई थी।चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 1 जून को अधिसूचना जारी होगी और उसी दिन से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 8 जून तय की गई है, जबकि 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 11 जून तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। जरूरत पड़ने पर 18 जून को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन मतगणना भी होगी।तमिलनाडु विधानसभा की वर्तमान प्रभावी संख्या 233 है और किसी उम्मीदवार को जीत के लिए 117 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। चूंकि किसी भी पार्टी के पास अपने दम पर स्पष्ट बहुमत नहीं है, इसलिए चुनाव का परिणाम काफी हद तक गठबंधन की गणित पर निर्भर करेगा।मौजूदा आंकड़ों के आधार पर TVK नीत गठबंधन को बढ़त में माना जा रहा है और उसे इस सीट का प्रबल दावेदार समझा जा रहा है। हालांकि नामांकन प्रक्रिया नजदीक आने के साथ सहयोगी दलों को साधने और उम्मीदवार चयन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 23, 2026 · 2 min · National Desk

शांति वार्ता बेपटरी: अराघची बोले-अमेरिका की अत्यधिक मांगें बनीं रोड़ा, ईरान पर हमले को तैयार ट्रंप सेना?

विदेशी मीडिया रिपोर्ट अल जजीरा के हवाले से सामने आई इस खबर के मुताबिक, विदेश मंत्री अराघची ने बातचीत के दौरान अमेरिका की नीयत पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका ने लगातार अपने वादों को तोड़कर, विरोधाभासी रुख अपनाकर और सैन्य आक्रामकता दिखाकर कूटनीतिक प्रयासों को हमेशा कमजोर किया है। अराघची ने कहा कि इन तमाम विपरीत परिस्थितियों और अमेरिकी दबाव की राजनीति के बावजूद तेहरान लगातार युद्धविराम वार्ताओं में सकारात्मक रूप से शामिल है और बातचीत के जरिए समाधान का रास्ता तलाश रहा है। अराघची ने यह भी कहा कि एक तरफ सैन्य हमलों की धमकियां और दूसरी तरफ शांति का ढोंग, अमेरिका की यह विरोधाभासी और दबाव की राजनीति अब नहीं चलेगी। ईरान अपनी संप्रभुता की कीमत पर अमेरिका के आगे कभी घुटने नहीं टेकेगा।इस बीच सुरक्षा के मोर्चे पर एक बेहद सनसनीखेज और परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन ईरान के खिलाफ नए सिरे से सैन्य हमले करने की गंभीर योजना बना रहा है। अमेरिकी खुफिया सूत्रों के हवाले से ‘सीबीएस न्यूज’ ने दावा किया है कि शुक्रवार को अमेरिकी प्रशासन ईरान पर हमलों के एक नए दौर की रणनीतिक तैयारियों में जुटा था। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि इन हमलों को लेकर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।इस संभावित सैन्य कार्रवाई की खबर मिलते ही अमेरिकी सेना और खुफिया समुदाय के कई बड़े अधिकारियों ने अपने ‘मेमोरियल डे वीकेंड’ की छुट्टियां और प्लान तक रद्द कर दिए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी न्यू जर्सी में अपने गोल्फ रिसॉर्ट पर वीकेंड बिताने और अपने बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी में शामिल होने का कार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 23, 2026 · 2 min · National Desk

US: आरोन लुकास बनेंगे अमेरिका के नए कार्यवाहक खुफिया प्रमुख, तुलसी गबार्ड के इस्तीफे के बाद ट्रंप का बड़ा एलान

अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस की निदेशक तुलसी गबार्ड अपने पद से इस्तीफा देने जा रही हैं। वह आने वाली 30 जून को अपना पद पूरी तरह छोड़ देंगी। यह फैसला उन्होंने किसी राजनीतिक कारण से नहीं, बल्कि एक दुखद पारिवारिक स्थिति की वजह से लिया है। उनके पति इब्राहिम को हाल ही में हड्डियों के कैंसर (बोन कैंसर) जैसी दुर्लभ और गंभीर बीमारी का पता चला है। ऐसे मुश्किल समय में अपने पति का साथ देने और उनके इलाज में मदद करने के लिए गबार्ड ने यह बड़ा पद छोड़ने का मन बनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपना इस्तीफा साझा करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पति के साथ रहना ही उनके लिए सबसे जरूरी है।तुलसी गबार्ड के पद छोड़ने के बाद अमेरिका की खुफिया एजेंसियों का काम प्रभावित न हो, इसके लिए नई नियुक्ति की घोषणा भी कर दी गई है। राष्ट्रपति ने बताया है कि गबार्ड के विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और उपनिदेशक आरोन लुकास अब नए कार्यवाहक निदेशक होंगे। आरोन लुकास अब अमेरिका के खुफिया प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे। गबार्ड ने अपने पद पर बहुत ही शानदार काम किया है, लेकिन अब उनके जाने के बाद लुकास पर देश की सुरक्षा से जुड़ी यह अहम जिम्मेदारी होगी।गबार्ड के इस भावुक फैसले पर अमेरिका के कई बड़े नेताओं ने उनका पूरा समर्थन किया है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने गबार्ड को एक सच्ची देशभक्त बताया है। उनका कहना है कि इंसान के लिए परिवार हमेशा सबसे पहले आता है और वे उनके पति के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करेंगे। इसके साथ ही सीनेटर लिंडसे ग्राहम, कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टोड ब्लैंच और टर्निंग पॉइंट की सीईओ एरिका किर्क ने भी गबार्ड के काम की जमकर तारीफ की। वहीं दूसरी तरफ, कैलिफोर्निया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 23, 2026 · 2 min · National Desk

आसमान से बरस रही आग: दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के, इसमें 26 उत्तर प्रदेश के

और पढ़ें सुबह से रात तक भीषण गर्मी से हैरान कर देने वाला आंकड़ा सामने आया है। शुक्रवार सुबह दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के थे। इनमें भी आधे से अधिक यानी 26 शहर उत्तर प्रदेश के थे। यूपी के दो तिहाई जिले में भीषण तपिश ने बेहाल कर रखा है। शाम को देश के 19 शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। इनमें भी छह यूपी के थे। 46.4 डिग्री तापमान के साथ बांदा यूपी में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं, विदर्भ का ब्रह्मपुरी 47.2 डिग्री के साथ देश में सर्वाधिक गर्म रहा। रात में भी तपिश कम होने का नाम नहीं ले रही। गुरुवार रात 35 शहरों में तापमान 30 डिग्री या उसके आसपास रहा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 23, 2026 · 1 min · National Desk

एशियाई विरोधी बयान पर अमेरिका में बवाल: भारतीयों-चीनी समुदाय पर टिप्पणी से घिरे ट्रंप, US संसद में विरोध तेज

और पढ़ें अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के एशियाई समुदाय पर दिए गए विवादित बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। अमेरिकी संसद (हाउस) में डेमोक्रेट नेताओं ने एक प्रस्ताव लाकर ट्रंप के बयानों की कड़ी निंदा की है। वॉशिंगटन में डेमोक्रेट सांसद राजा कृष्णमूर्ति, टेड लियू और प्रमिला जयपाल ने यह प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव में कहा गया कि ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक ऐसे पोस्ट को शेयर किया, जिसमें भारतीय और चीनी मूल के लोगों के खिलाफ ‘नस्लवादी और अपमानजनक’ भाषा का इस्तेमाल किया गया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 23, 2026 · 1 min · National Desk

NEET-UG 2026: फीस रिफंड के लिए एनटीए ने खोला पोर्टल, 27 मई तक छात्र भरें बैंक डिटेल; 21 जून को पुनर्परीक्षा

और पढ़ें राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा शुल्क वापसी के लिए उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। एजेंसी ने शुक्रवार को एक विशेष ऑनलाइन सुविधा शुरू की, जिसके जरिए छात्र अपने बैंक खाते की जानकारी जमा कर सकते हैं। यह सुविधा 27 मई 2026 रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

May 23, 2026 · 1 min · National Desk

SRH vs RCB: जीतकर भी हारी हैदराबाद, शीर्ष पर रहते हुए क्वालिफायर-1 में पहुंची आरसीबी; गुजरात से होगी टक्कर

आरसीबी की पारी हैदराबाद के दिए 256 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी आरसीबी 20 ओवर में 4 विकेट पर 200 रन बना सकी और 55 रन से मैच हार गई। आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करने आए वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंदों पर 4 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 44 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने 39 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली। क्रुणाल पांड्या 31 गेंदों पर 41 और टिम डेविड 7 गेंदों पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट कोहली 15 और देवदत्त पड्डिकल 21 रन बनाकर आउट हुए। एसआरएच की तरफ से ईशान मलिंगा ने 4 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट लिए। साकिब हुसैन और ट्रेविस हेड को एक-एक विकेट मिला। हैदराबाद की पारी इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 विकेट पर 255 रन बनाए थे। एसआरएच के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 46 गेंदों पर सर्वाधिक 79 रन की पारी खेली। किशन ने अपनी पारी में तीन छक्के और आठ चौके लगाए। इसके अलावा, अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों पर पांच छक्कों और चार चौकों की मदद से 56 और हेनरिक क्लासेन ने 24 गेंदों पर पांच छक्कों और दो चौकों की मदद से 51 रन बनाए। नीतीश रेड्डी ने 12 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाए थे। आरसीबी के लिए रसिख सलाम डार ने चार ओवर में 52 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या ने एक-एक विकेट लिए थे। ईशान किशन लगातार दूसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बने। तालिका का हाल एसआरएच-आरसीबी दोनों का यह आखिरी लीग मैच था। दोनों टीमें प्लेऑफ में जगह बना चुकी हैं। आरसीबी 14 मैचों से 18 अंक लेकर बेहतर रन रेट के आधार पर पहले, गुजरात टाइटंस 14 मैचों से 18 अंक लेकर दूसरे और एसआरएच 14 मैचों से 18 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 23, 2026 · 2 min · National Desk

मार्को रुबियो भारत के लिए रवाना: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दी जानकारी, क्वाड देशों की बैठक में होंगे शामिल

अमेरिका में भारत के राजदूत सर्जियो गोर ने पोस्ट कर बताया, ‘अभी-अभी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का उन्हें फोन आया। वह अभी भारत के लिए रवाना हो रहे हैं। इस अहम दौरे को लेकर उत्साहित हूं!’ अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी 26 मई 2026 को नई दिल्ली में होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 23, 2026 · 1 min · National Desk

Cockroach Janta Party: सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके का इंस्टाग्राम हैक; CJP का बैकअप अकाउंट मेटा ने हटाया

और पढ़ें कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शुक्रवार को दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह अपने अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अचानक कंट्रोल खत्म हो गया और लॉगिन करने में दिक्कत आ रही है। उनका कहना है कि अकाउंट हैक होने की वजह से पार्टी की ऑनलाइन गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 23, 2026 · 1 min · National Desk