जबलपुर हाईकोर्ट में शुक्रवार को त्विषा केस से संंबंधित तीन याचिकाओं में सुनवाई हुई। इसमें से एक याचिका त्विषा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करने से संबंधित थी। इस याचिका का निस्तारण करते हुए कोर्ट ने त्विषा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए हैं। पोस्टमार्टम भोपाल में दिल्ली एम्स की टीम करेगी। कोर्ट ने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम मृत देह के सम्मान को ध्यान में रखते हुए किया जाना चाहिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कोर्ट यह तय करेगा कि शव किसे सौंपा जाएगा। इससे पहले राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाली त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों को भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय से झटका लगा था। परिवार वाले भोपाल एम्स में हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से सहमत नहीं थे। इसके बाद उन्होंने सत्र न्यायालय में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की याचिका दायर की थी, जिसे सत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया था। त्विषा शर्मा का 13 मई को भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पोस्टमार्टम किया गया था। कोर्ट के आदेश के बाद अब दिल्ली एम्स की टीम त्विषा शर्मा का पोस्टमार्टम करेगी। त्विषा की सास गिरिबाला सिंह त्विषा का पति समर्थ सिंह दरअसल यह बहुचर्चित मामला भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में रहने वाली 31 वर्षीय त्विषा शर्मा की 12 मई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से संबंद्ध है। त्विषा का शव उनके ससुराल में फंदे से लटका मिला था। दिसंबर 2025 में उनकी शादी भोपाल के एडवोकेट समर्थ सिंह से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही मायके पक्ष ने मानसिक प्रताड़ना, दहेज की मांग और चरित्र पर सवाल उठाए जाने के आरोप लगाए। परि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें