और पढ़ें सुबह से रात तक भीषण गर्मी से हैरान कर देने वाला आंकड़ा सामने आया है। शुक्रवार सुबह दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के थे। इनमें भी आधे से अधिक यानी 26 शहर उत्तर प्रदेश के थे। यूपी के दो तिहाई जिले में भीषण तपिश ने बेहाल कर रखा है। शाम को देश के 19 शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। इनमें भी छह यूपी के थे। 46.4 डिग्री तापमान के साथ बांदा यूपी में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं, विदर्भ का ब्रह्मपुरी 47.2 डिग्री के साथ देश में सर्वाधिक गर्म रहा। रात में भी तपिश कम होने का नाम नहीं ले रही। गुरुवार रात 35 शहरों में तापमान 30 डिग्री या उसके आसपास रहा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें