NIA का खुलासा: एक ही M-4 कार्बाइन से हुए थे पहलगाम और गगनगीर हमले, बैलिस्टिक जांच में सामने आया ये राज

‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया। इसने न केवल पहलगाम हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाया, बल्कि 20 अक्टूबर 2024 को हुए गगनगीर आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वालों को भी न्याय दिलाया। पहलगाम हमले की जांच के दौरान राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) गगनगीर हमले से इसका संबंध स्थापित करने में सफल रही, जिसमें सात लोगों की जान चली गई थी। बैलिस्टिक जांच से पता चला कि गगनगीर और पहलगाम से बरामद कारतूस एक ही एम-4 कार्बाइन से चलाए गए थे। यह हथियार उन सुरक्षा बलों ने बरामद किया था जिन्होंने ‘ऑपरेशन महादेव’ को अंजाम दिया था। 20 अक्टूबर 2024 को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के गगनगीर में रणनीतिक जेड-मोड़ सुरंग के पास एपीसीओ इंफ्राटेक के मजदूरों के कैंप पर हमला किया। आतंकवादियों ने डाइनिंग मेस के अंदर गोलीबारी की, जिसमें एक डॉक्टर सहित सात लोग मारे गए।जांच से पता चला कि दोनों हमलों को एक ही मॉड्यूल ने अंजाम दिया था। एनआईए को जांच के दौरान पता चला कि दोनों हमलों की योजना बनाने और उन्हें निर्देशित करने वाले लोग (हैंडलर) एक ही समूह के थे। लश्कर-ए-तैयबा के छद्म संगठन ‘द रजिस्टेंस फ्रंट’ ने पहले पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली, लेकिन बाद में इससे इनकार करने का फैसला किया। ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि संगठन को भारत की ओर से कड़ी जवाबी कार्रवाई का डर था। दावा वापस लेने के बावजूद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया, जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादी ढांचे को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की सीधी संलिप्तता पहले ही साबित हो चुकी थी और इस बार दी गई सजा भी काफी कड़ी थी।एनआईए क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 23, 2026 · 2 min · National Desk

दो पैन कार्ड केस: आजम खां की सजा तीन साल बढ़ी, अब 10 साल की जेल, अब्दुल्ला की सात वर्ष की सजा बरकरार

हेट स्पीच में हो चुकी है दो साल की कैद इससे पहले शनिवार यानि 16 मई को साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान रामपुर के डीएम को तनखैया बोलते हुए उनसे जूते साफ कराने का बयान देने पर दर्ज केस में अदालत ने सपा नेता आजम खां को दो साल कैद की सजा सुनाई थी। आजम पर 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया। बेटे के दो पैन कार्ड मामले में सुनाई गई सजा के बाद आजम खां और अब्दुल्ला आजम नवंबर 2025 से जेल में हैं। तत्कालीन डीएम पर बयान के मामले में सजा सुनाए जाने के दौरान पर आजम जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट की कार्यवाही से जुड़े रहे। सपा नेता आजम खां के खिलाफ यह मामला भोट थाना क्षेत्र में दर्ज कराया गया था। आरोप था कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भोट इलाके में उन्होंने जनता के बीच रोड शो में यह बयान दिया था। उस समय का चुनाव सपा-बसपा गठबंधन का था और रामपुर लोकसभा सीट से आजम खां प्रत्याशी थे। बयान देते समय का आजम खां का वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद चुनाव आयोग ने राज्य निर्वाचन आयोग से रिपोर्ट तलब की थी। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगते हुए कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस आदेश के बाद चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के एआरओ एवं टांडा के एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी ने 11 मई 2019 को मुकदमा दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट शोभित बंसल की अदालत ने इस मामले में सपा नेता आजम खां को दोषी करार दिया। इसके बाद कोर्ट ने आजम खां को दो साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 23, 2026 · 2 min · National Desk

Marco Rubio India Visit LIVE: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को से मिले पीएम मोदी; कई अहम मुद्दों पर हुई बातचीत

04:37 PM, 23-May-2026 पीएम को व्हाइट हाउस आने का दिया न्योता अमेरिकी विदेश मंत्री ने पीएम मोदी को व्हाइट हाउस आने का भी न्योता दिया। इससे पहले नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच व्यापार, सुरक्षा संबंधों समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। अमेरिकी विदेश मंत्री ने पीएम मोदी को व्हाइट हाउस आने का भी न्योता दिया। इससे पहले नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच व्यापार, सुरक्षा संबंधों समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। 04:22 PM, 23-May-2026 कल जयशंकर के साथ रूबियो की द्विपक्षीय वार्ता अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो रविवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा वह नई दिल्ली में होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भी शामिल होंगे। इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच ऊर्जा, व्यापार, निवेश, महत्वपूर्ण तकनीक और जन-जन के संबंधों को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। साथ ही पश्चिम एशिया संकट और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति जैसे विषय भी बातचीत का हिस्सा रहेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो रविवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा वह नई दिल्ली में होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भी शामिल होंगे। इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच ऊर्जा, व्यापार, निवेश, महत्वपूर्ण तकनीक और जन-जन के संबंधों को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। साथ ही पश्चिम एशिया संकट और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति जैसे विषय भी बातचीत का हिस्सा रहेंगे। 04: …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 23, 2026 · 2 min · National Desk

MP: त्विषा शर्मा मौत मामले में भोपाल कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी समर्थ सिंह सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया

त्विषा शर्मा केस में आरोपी पति समर्थ सिंह को शनिवार को भोपाल जिला कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने समर्थ की 7 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली। वहीं, त्विषा के परिजनों की ओर से दिए गए आवेदन पर कोर्ट ने समर्थ का पासपोर्ट जब्त करने के भी आदेश दिए हैं। बता दें कि त्विषा शर्मा के पति समर्थ सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने पर भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि सबसे पहले उनका मेडिकल कराया जाएगा और कोर्ट से पीआर (पर्सनल रिकॉग्निजेंस बॉन्ड) लिया जाएगा। हम सात दिन की रिमांड मांगेंगे। उन्हें देर रात लाया गया था, इसलिए कुछ प्रक्रियाओं में समय लग रहा है। आगे उनसे पूछताछ की जाएगी, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। भोपाल पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जब उनसे विस्तार से पूछताछ होगी और यदि यह सामने आता है कि फरारी के दौरान किसी ने उन्हें शरण दी थी, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, वह जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे थे, लेकिन कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने की अनुमति नहीं दी। इस बीच मेरी टीम भी वहां मौजूद थी। इसके बाद मेरी टीम ने जबलपुर पुलिस की मदद से उन्हें हिरासत में ले लिया। मेकअप का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया त्विषा शर्मा के आखिरी मेकअप का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें वह ससुराल के पास स्थित एक ब्यूटी पार्लर में तैयार होती नजर आ रही है। वीडियो में वह सामान्य और रिलैक्स दिखाई दे रही है। पुलिस ने फुटेज जब्त कर लिया है। ब्यूटी पार्लर त्विषा के ससुराल से करीब 100 मीटर दूर बताया गया है। उधर, भोपाल के कटारा हिल्स स्थित त्विषा के घर के उस हिस्से की तस्वीर भी सामने आई है, जहां उसका शव मिला था। मीडिया से बचते हुए समर्थ सिंह को म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 23, 2026 · 2 min · National Desk

Fuel: 'जनता की कमाई को किश्तों में लूटा जा रहा है', ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर खरगे का केंद्र पर हमला

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। लगातार आठ दिनों में तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को केंद्र सरकार पर जनता की कमाई किस्तों में लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें कम होने के बावजूद सरकार ने लोगों को राहत नहीं दी, बल्कि टैक्स बढ़ाकर जनता पर बोझ डाला। खरगे ने क्या किया पोस्ट? खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हिंदी में पोस्ट करते हुए कहा कि देश में नेतृत्व का संकट है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी स्थिति बनी और दुनिया के कई देशों ने अपने नागरिकों को राहत दी, तब भारत में भाजपा सरकार लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर आम लोगों की जेब पर चोट कर रही है। खरगे ने क्या दावा किया? उन्होंने कहा कि पेट्रोल अब कई जगहों पर 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है और सरकार किस्तों में जनता की कमाई लूट रही है। खरगे ने दावा किया कि पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार रोजाना लगभग 1,000 करोड़ रुपये का टैक्स वसूल रही है। उन्होंने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम थीं, तब सरकार ने उसका फायदा जनता तक नहीं पहुंचाया। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि संकट के समय भाजपा नेतृत्व चुनावों में व्यस्त रहा और चुनाव खत्म होते ही लोगों को “त्याग” का संदेश दिया जाने लगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ आठ दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें तीन बार बढ़ा दी गईं। किन देशों का दिया उदाहरण? खरगे ने कई देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि इटली ने ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर लोगों को राहत दी। ऑस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 23, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia: ट्रंप की धमकी के बीच अराघची-मुनीर की बैठक, क्यों पश्चिम एशिया के लिए मानी जा रही आखिरी कोशिश?

बैठक में किन-किन मुद्दों पर चर्चा हुई? अराघची ने गुटेरेस से की बात अराघची ने क्या स्पष्ट किया? अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्या धमकी दी? ईरानी विदेश मंत्री ने मतभेदों का किया जिक्र नाटो को लेकर रुबियो ने क्या कहा? ईरानी समाचार एजेंसी तस्नीम की रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक में क्षेत्र में तनाव बढ़ने से रोकने के लिए जारी कूटनीतिक प्रयासों और नई पहलों पर भी विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्षों ने पश्चिम एशिया में सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया। हालांकि इस पाकिस्तान पहले भी ऐसी चर्चा के साथ सुलह की कोशिशे कर चुका है लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला है।इसी बीच, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से भी फोन पर बातचीत की। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, अराघची ने कहा कि अमेरिका की अत्यधिक मांगें शांति वार्ता में सबसे बड़ी बाधा बनी हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वॉशिंगटन ने बार-बार अपने वादे तोड़े, विरोधाभासी रुख अपनाया और सैन्य आक्रामकता दिखाई, जिससे कूटनीतिक प्रक्रिया कमजोर हुई।हालांकि, अराघची ने यह भी स्पष्ट किया कि ईरान युद्धविराम और शांति वार्ता में शामिल बना हुआ है। वहीं संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस ने किसी भी देश की संप्रभुता के खिलाफ बल प्रयोग का विरोध करते हुए क्षेत्र में स्थिरता बहाल करने के लिए कूटनीति पर जोर दिया।दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमलों की तैयारी में जुटा हुआ है। सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर रणनीति तैयार कर रहा है, हालांकि अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।ईरा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 23, 2026 · 2 min · National Desk

त्विषा शर्मा केस में बड़ा अपडेट: समर्थ की कोर्ट में पेशी आज, सात दिन की रिमांड मांगेगी पुलिस; खुलेंगे कई राज

भोपाल में घटित त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले ने देशभर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। यह पूरा मामला अब काफी हाईप्रोफाइल बन चुका है। अब मुद्दे पर भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय झा का ताजा बयान सामने आया है। #WATCH | Bhopal, MP | Twisha Sharma death case | On the victim’s husband, Samarth Singh, being taken to police custody, Bhopal Commissioner of Police, Sanjay Kumar, says, “First, we will get his medical done and file a PR (Personal Recognisance Bond) from the Court. We will ask… pic.twitter.com/TGta0xZrHf — ANI (@ANI) May 23, 2026 मीडिया को जानकारी देते हुए भोपाल पुलिस कमिश्नर ने कहा कि गिरिबाला सिंह को हमने तीन नोटिस जारी किए हैं। अब वह इससे इनकार कर रही हैं, यह अलग बात है, लेकिन नोटिस दिए गए थे। वह गंभीर अपराधों की आरोपी हैं। मामले में किसी तरह की कोई अनियमितता नहीं है। हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द उनसे पूछताछ की जाए। हमें पूरी प्रक्रिया का पालन करना होता है। हमने कोर्ट में उनकी अग्रिम जमानत निरस्त करने के लिए भी आवेदन लगाया है। जांच में कोई लापरवाही नहीं हुई है। हमने निष्पक्ष और पूरी पारदर्शिता के साथ जांच की है और सब कुछ रिकॉर्ड में मौजूद है।त्विषा शर्मा के शव के दूसरे पोस्टमार्टम को लेकर एम्स दिल्ली द्वारा यह कहे जाने पर कि उन्हें अभी तक कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि कोर्ट ने इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) को पत्र लिखा है। हम जीएडी के साथ समन्वय कर रहे हैं और कोशिश कर रहे हैं कि टीम जल्द से जल्द यहां पहुंचे। जीएडी भी अपनी प्रक्रिया पूरी कर रहा है और हम लगातार उनके संपर्क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 23, 2026 · 2 min · National Desk

UP: पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी का मामला, अजय राय और 30 समर्थकों पर एफआईआर, अधिवक्ता ने सौंपी ‘पेन ड्राइव’

महोबा जिले में अपहरण व दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली नीट की तैयारी कर रही छात्रा से मिलने आए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य और अधिवक्ता नीरज रावत की तहरीर पर अजय राय, निवर्तमान प्रदेश सचिव बृजराज सिंह समेत 30 समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। और पढ़ें मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवती महोबा में किराये का कमरा लेकर नीट की तैयारी कर रही थी। 30 अप्रैल को वह लाइब्रेरी से घर लौटते समय लापता हो गई थी। 16 दिन बाद युवती को पुलिस ने बरामद किया था। युवती ने आरोपियों पर अपहरण, दुष्कर्म व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। हालांकि, बाद में युवती का शादी करते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 23, 2026 · 1 min · National Desk

आसमान से बरस रही आग: कई राज्यों में पारा 48 डिग्री के पार; 28 मई तक चलेगी हीटवेव, छह दिन तक ऑरेंज अलर्ट

इन राज्यों में दिखेगा गर्म हवाओं का असर राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी गर्म हवाओं का असर लगातार बना हुआ है। हरियाणा के रोहतक में तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फरीदाबाद के कई इलाकों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। गुरुग्राम में तापमान 42 डिग्री से ऊपर रहने के कारण प्रशासन ने 24 से 27 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि गर्म और शुष्क हवाएं अभी जारी रहेंगी। मध्य भारत है भीषण गर्मी के चपेट में मध्य भारत, खासकर मध्य प्रदेश, लंबे समय से भीषण गर्मी की चपेट में है। पूर्वी मध्य प्रदेश में पूरे सप्ताह गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी रहने का अनुमान है। लगातार गर्म रातें लोगों की परेशानी और बढ़ा रही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि लंबे समय तक ऐसी गर्मी में रहने से डिहाइड्रेशन, हीट एग्जॉशन और हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। क्या है पूर्वी-दक्षिण भारत का हाल? पूर्वी भारत के झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गर्मी के साथ उमस भी लोगों को परेशान कर रही है। आईएमडी ने ओडिशा में 26 मई तक गर्म रातों की चेतावनी दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ती नमी के कारण गर्मी और ज्यादा खतरनाक महसूस हो रही है, खासकर तटीय और निचले इलाकों में। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी हीटवेव का असर दिखाई देने लगा है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में अगले कुछ दिनों तक लू चलने की संभावना है। विजयवाड़ा में लोगों और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को राहत देने के लिए प्रमुख चौराहों पर हरे रंग के शेड नेट लगाए गए हैं। पहाड़ी इलाकों में भी गर्मी तेज हैरानी की बात यह है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्यों में भी असामान्य गर्मी दर्ज क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 23, 2026 · 2 min · National Desk

'कल को रुबियो तय करेंगे PM मोदी का मंत्रिमंडल': सांसद ब्रिटास ने केंद्र को घेरा, कहा- अब US तय कर रहा शर्तें

राज्यसभा सांसद ब्रिटास ने कहा कि मुझे इसमें कोई हैरानी नहीं हुई है। कल को मार्को रुबियो या डोनाल्ड ट्रंप यह तय करेंगे और घोषणा करेंगे कि इस सरकार में कैबिनेट मंत्री कौन होगा। कल को अगर कैबिनेट का विस्तार या फेरबदल होना होगा, तो आपको आश्चर्य नहीं होना चाहिए अगर मार्को रुबियो पहले ही इसकी लिस्ट जारी कर दें। यह इस देश की दुखद स्थिति है।ब्रिटास ने देश की कूटनीतिक आजादी पर सवाल उठाते हुए आगे कहा, ‘हमें किससे मिलना चाहिए? किस देश के राष्ट्रप्रमुख का स्वागत करना चाहिए? अब अमेरिका हमारे लिए ये शर्तें तय कर रहा है। 140 करोड़ लोगों के इस संप्रभु और लोकतांत्रिक देश ने इतिहास में किसी भी सरकार के दौरान ऐसा खराब बर्ताव कभी नहीं देखा था।‘यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपने भारत दौरे से पहले मियामी में पत्रकारों से बात करते हुए एक बयान दिया। उन्होंने घोषणा की कि वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज तेल और ऊर्जा संबंधों पर चर्चा के लिए भारत का दौरा करने वाली हैं।विपक्ष का मुख्य ऐतराज इस बात पर है कि भारत और वेनेजुएला के बीच होने वाले द्विपक्षीय दौरे की आधिकारिक घोषणा भारत सरकार या वेनेजुएला की तरफ से होने के बजाय किसी तीसरे देश के विदेश मंत्री की ओर से क्यों की गई?कूटनीति के मुताबिक, किसी भी विदेशी नेता के दौरे की घोषणा मेजबान देश या खुद वह देश करता है। विपक्ष का आरोप है कि अमेरिका ने इस प्रोटोकॉल को बाईपास किया है।विपक्षी नेताओं ने इसकी तुलना मई 2025 की एक पुरानी घटना से की है, जब अमेरिकूी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत सरकार से पहले ऑपरेशन सिंदूर के रुकने की सार्वजनिक घोषणा कर दी थी।वेनेजुएला मे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 23, 2026 · 2 min · National Desk