राजस्थान की जीत ने पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के दरवाजे बंद कर दिए हैं। राजस्थान के 14 मैचों में आठ जीत और छह हार के साथ 16 अंक हो गए और वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी। पंजाब के 14 मैचों में सात जीत, छह हार और एक बेनजीता के साथ 15 अंक ही रहे और वह प्लेऑफ में जाने से चूक गई। पंजाब ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की थी और वह शुरुआती सात मैचों में अजेय भी थी, लेकिन दूसरे चरण में टीम की लय बिगड़ गई। केकेआर को भी उम्मीद थी, लेकिन राजस्थान की जीत ने पंजाब और केकेआर दोनों टीमों की उम्मीद खत्म कर दी।आईपीएल 2026 का सीजन अब समाप्ति की ओर है। प्लेऑफ की सभी चार टीमें तय हो गई हैं। पहले स्थान पर गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) है, जबकि दूसरे नंबर पर गुजरात है। आरसीबी और गुजरात के बीच 26 मई को धर्मशाला में क्वालिफायर-1 खेला जाएगा, जबकि 27 मई को राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से एलिमिनेटर में मुल्लांपुर में होगा। क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी, जबकि हारने वाली टीम एलिमिनेटर की विजेता से क्वालिफायर-2 में भिड़ेगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें