KKR vs DC: कोलकाता को हराकर दिल्ली ने जीत के साथ समाप्त किया सफर, IPL का लीग चरण खत्म हुआ, अब प्लेऑफ की बारी और पढ़ें दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 40 रनों से हरा दिया। रविवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने केएल राहुल की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में केकेआर 18.4 ओवर में सिर्फ 163 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। उनके लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 63 रनों की पारी खेली। इसी के साथ आईपीएल 2026 का लीग चरण समाप्त हो गया। प्लेऑफ की चारों टीमें तय प्लेऑफ की चारों टीमें तय हो चुकी हैं। आरसीबी, गुजरात, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहीं। तालिका में शीर्ष-दो स्थानों पर रहने वाली आरसीबी और गुजरात के बीच 26 मई को धर्मशाला में पहला क्वालिफायर मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, 27 मई को मुल्लांपुर में हैदराबाद और राजस्थान के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। छठे स्थान पर रही दिल्ली, केकेआर सातवें पायदान पर इस सीजन दिल्ली का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। 14 में से सात मैच जीतकर टीम 14 अंक और -0.651 के नेट रन रेट के साथ छठे पायदान पर रही। वहीं, केकेआर को छह मुकाबलों में जीत मिली जबकि सात मैचों में हार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें