US-Iran Tensions: दक्षिणी ईरान में अमेरिका का हवाई हमला, माइन बिछा रही नौकाएं और मिसाइल लॉन्च साइट बने निशाना

अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम के अनुसार ईरानी बलों की गतिविधियां अमेरिकी सैनिकों और जहाजों के लिए खतरा बन रही थीं। इसी वजह से अमेरिकी सेना ने दक्षिणी ईरान में सीमित लेकिन सटीक कार्रवाई की। सेंटकॉम के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने कहा कि अमेरिकी सेना ने आत्मरक्षा में यह हमला किया और साथ ही संयम भी बरता।अमेरिका का दावा है कि ईरानी नौकाएं होर्मुज जलडमरूमध्य के पास समुद्र में माइन बिछाने की कोशिश कर रही थीं। इसके अलावा कुछ मिसाइल लॉन्च साइटों को भी सक्रिय किया जा रहा था। अमेरिकी सेना ने इन्हें संभावित खतरा मानते हुए निशाना बनाया। हालांकि हमले में कितना नुकसान हुआ, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष विराम के दौरान भी पहले कई बार तनावपूर्ण घटनाएं हो चुकी हैं। मई की शुरुआत में भी अमेरिकी सेना ने ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमला किया था। उस समय अमेरिका ने आरोप लगाया था कि ईरान ने उसके युद्धपोतों पर मिसाइल, ड्रोन और छोटी नौकाओं से हमला करने की कोशिश की थी।होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल है। यहां किसी भी सैन्य गतिविधि का असर वैश्विक तेल बाजार और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पड़ता है। यही वजह है कि अमेरिका इस क्षेत्र में लगातार सैन्य निगरानी बनाए हुए है।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के संवर्धित यूरेनियम को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान का न्यूक्लियर डस्ट यानी संवर्धित यूरेनियम या तो अमेरिका को सौंपा जाएगा ताकि उसे नष्ट किया जा सके, या फिर ईरान के साथ मिलकर उसी जगह पर खत्म किया जाएगा।ट्रंप ने संकेत दिए कि दोनों देशों के बीच परमाणु समझौते को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 26, 2026 · 2 min · National Desk

पंजाब निकाय चुनाव: बठिंडा में मतदान से पहले फायरिंग, आजाद उम्मीदवार ने लगाया आरोप; कतारों में लगे मतदाता

08:44 AM, 26-May-2026 बठिंडा के वार्ड नंबर 3 में फायरिंग बठिंडा के वार्ड नंबर 3 में वोटिंग शुरू होने से पहले सुबह करीब 5:00 बजे फायरिंग करने का मामला सामने आया है वार्ड नंबर 3 में आजाद उम्मीदवार ने सत्ताधर पार्टी के लोगों पर वार्ड में पैसे बांटने और उनके द्वारा रोकने पर उन पर जानलेवा हमला करते हुए सरेआम फायरिंग करने के आरोप लगाए हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद बठिंडा शहरी विधायक जगरूप सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने एसएसपी को फोन कर पूरे मामले की निपक्ष जांच करने और आरोपी लोगों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए। फायरिंग के रोष में आजाद उम्मीदवार और उनके समर्थकों ने धरना भी दिया। उनका आरोप है कि सत्ताधर पार्टी के लोग सरेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं और पैसे देकर वोट खरीद रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि फायरिंग के वक्त सत्ताधारी पार्टी का एक नेता भी मौजूद था जो अपने समर्थकों के साथ वहां पर आया था और जब लोगों ने उनका विरोध किया तो वह गाड़ी लेकर वहां से भाग गए। बठिंडा के वार्ड नंबर 3 में वोटिंग शुरू होने से पहले सुबह करीब 5:00 बजे फायरिंग करने का मामला सामने आया है वार्ड नंबर 3 में आजाद उम्मीदवार ने सत्ताधर पार्टी के लोगों पर वार्ड में पैसे बांटने और उनके द्वारा रोकने पर उन पर जानलेवा हमला करते हुए सरेआम फायरिंग करने के आरोप लगाए हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद बठिंडा शहरी विधायक जगरूप सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने एसएसपी को फोन कर पूरे मामले की निपक्ष जांच करने और आरोपी लोगों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए। फायरिंग के रोष में आजाद उम्मीदवार और उनके समर्थकों ने धरना भी दिया। उनका आरोप है कि सत्ताधर पार्टी के लोग सरेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं और पैसे देकर वोट खरीद रहे हैं। उन्होंने आरोप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 26, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी में बड़ा हादसा: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, छह की मौत और 24 यात्री घायल

और पढ़ें लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही प्राइवेट स्लीपर बस औरास थाना इलाके में नींभाखेड़ा गांव के पास अंडरपास पर डिवाइडर में टकरा कर पलट गई। हादसे में छह यात्रियों की मौत गई, जबकि 24 लोग घायल हुए हैं। अनुमान जताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आ गई। इस कारण बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पलट गई। बस के शीशे टूट गए और कई यात्री बस से बाहर जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही प्राइवेट स्लीपर बस औरास थाना इलाके में नींभाखेड़ा गांव के पास अंडरपास पर डिवाइडर में टकरा कर पलट गई। हादसे में छह यात्रियों की मौत गई, जबकि 24 लोग घायल हुए हैं।अनुमान जताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आ गई। इस कारण बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पलट गई। बस के शीशे टूट गए और कई यात्री बस से बाहर जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। औरास थाना क्षेत्र के किलोमीटर 262 पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही यात्रियों से भरी एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इस भीषण हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 24 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 26, 2026 · 2 min · National Desk

ईरान के परमाणु भंडार पर ट्रंप सख्त: बोले- यूरेनियम खत्म करना जरूरी, अमेरिकी राष्ट्रपति की चेतावनी से बढ़ी हलचल

और पढ़ें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के संवर्धित यूरेनियम को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि इस परमाणु सामग्री, जिसे उन्होंने ‘न्यूक्लियर डस्ट’ कहा, को या तो तुरंत अमेरिका को सौंप दिया जाएगा ताकि उसे वहां ले जाकर पूरी तरह नष्ट किया जा सके, या फिर बेहतर विकल्प के तौर पर ईरान के साथ मिलकर उसी जगह पर नष्ट किया जाएगा। ट्रंप के मुताबिक, इस प्रक्रिया की निगरानी किसी परमाणु एजेंसी, जैसे एटॉमिक एनर्जी कमीशन या उसके समान किसी अंतरराष्ट्रीय संस्था की मौजूदगी में की जाएगी। उनका कहना है कि पूरी कार्रवाई पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए ताकि दुनिया को भरोसा रहे कि इस परमाणु सामग्री का इस्तेमाल हथियार बनाने में नहीं किया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 26, 2026 · 1 min · National Desk

Maharshtra: सिद्धिविनायक मंदिर बनेगा और भव्य, शिंदे बोले- इस परियोजना से श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई सुविधाएं

#WATCH | Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis and Dy CM Eknath Shinde performed the bhoomipujan of the first phase of beautification works of Shree Siddhivinayak Ganpati Temple premises in Mumbai. (25.05) pic.twitter.com/GrGhKRG7vx — ANI (@ANI) May 25, 2026 सुविधा क्या मिलेगा पार्किंग आधुनिक पार्किंग व्यवस्था कतार प्रबंधन आसान और तेज दर्शन व्यवस्था कॉरिडोर धूप, गर्मी और बारिश से राहत सुरक्षा सुरक्षित आवागमन की सुविधा एकनाथ शिंदे ने बताया कि सिद्धिविनायक मंदिर करीब 225 साल पुराना है और इसकी नींव वर्ष 1801 में रखी गई थी। समय के साथ यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती गई। त्योहारों और विशेष अवसरों पर मंदिर परिसर में भारी भीड़ देखने को मिलती है। इसी वजह से मंदिर परिसर को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने और दर्शन व्यवस्था को आसान बनाने के लिए कॉरिडोर परियोजना शुरू की गई है। सरकार का लक्ष्य है कि अगले दो वर्षों में यह परियोजना पूरी कर ली जाए।सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने बताया कि इस परियोजना के तहत श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक पार्किंग सुविधा, बेहतर कतार प्रबंधन और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था विकसित की जाएगी। इसके अलावा ऐसा कॉरिडोर बनाया जाएगा, जहां भक्तों को गर्मी, धूप और बारिश से राहत मिल सके। ट्रस्ट का कहना है कि श्रद्धालुओं को अब दर्शन के दौरान पहले की तरह लंबी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उद्देश्य यह है कि भक्तों को आध्यात्मिक अनुभव के साथ आधुनिक सुविधाएं भी मिलें।एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में धार्मिक स्थलों के विकास और पुनर्निर्माण पर व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 26, 2026 · 2 min · National Desk

ऑपरेशन शेरूवाली: गंभीर मुगला में खून के निशान मिले, लश्कर के दो कमांडरों के घिरने की आशंका, सेना ने दागे गोले

राजोरी जिले के गंभीर मुगला में मुठभेड़ के बाद से चल रहा ऑपरेशन शेरूवाली तीसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। जंगल में छिपे आतंकियों को ढेर करने या उन्हें बाहर निकलने पर मजबूर करने के लिए सेना ने संदिग्ध ठिकानों पर गोले दागे। बीच-बीच में गोलीबारी भी की। इस बीच सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर बैग, खाने-पीने का सामान और अन्य उपयोगी सामग्री बरामद की है। सूत्रों के अनुसार, इलाके में खून के निशान भी मिले हैं, जिससे माना जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान कुछ आतंकी घायल हुए हैं। मुठभेड़ क्षेत्र में लश्कर-ए-ताइबा के दो वरिष्ठ कमांडरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त टीमें पूरे इलाके की घेराबंदी कर लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं।मुठभेड़ के बाद शुरू हुआ ऑपरेशन लगातार जारी है। जंगल में छिपे आतंकियों को ढेर करने के लिए सुरक्षाबलों की ओर से गोलीबारी की गई। हालांकि आतंकियों की ओर से अब तक किसी जवाबी फायरिंग की सूचना नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों के अब भी घने जंगलों में छिपे होने की आशंका है। खून के निशान और आतंकी ठिकाना मिलने के बाद सेना, स्पेशल पैरा कमांडो, जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमों ने पहाड़ी और जंगल वाले इलाकों में तलाशी अभियान और तेज कर दिया है। अभियान क्षेत्र के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और कई रास्तों को सील कर दिया गया है।सुरक्षा एजेंसियां पूरे ऑपरेशन को बेहद गोपनीय और सावधानीपूर्वक तरीके से अंजाम दे रही हैं ताकि कोई भी आतंकी भागने में सफल न हो सके। आतंकियों की तलाश के लिए ड्रो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 26, 2026 · 2 min · National Desk

Karnataka: दिल्ली पहुंचे CM सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार और गृह मंत्री परमेश्वर, कांग्रेस आलाकमान पर टिकी नजरें

कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और गृह मंत्री जी परमेश्वर दिल्ली पहुंच गए हैं। राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं के बीच यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। कांग्रेस हाईकमान के साथ होने वाली बैठकों पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अगले दो से तीन दिनों में मुख्यमंत्री पद को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है। हालांकि कांग्रेस नेतृत्व की ओर से अभी तक किसी बड़े फैसले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया विशेष विमान से गृह मंत्री जी परमेश्वर के साथ दिल्ली पहुंचे। वहीं उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी अलग से दिल्ली रवाना हुए। लंबे समय से कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। डीके शिवकुमार समर्थक लगातार उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग उठाते रहे हैं। ऐसे में तीनों बड़े नेताओं का एक साथ दिल्ली पहुंचना राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व राज्यसभा चुनाव, कैबिनेट फेरबदल और विधान परिषद चुनाव जैसे मुद्दों पर चर्चा कर सकता है। इसके अलावा संगठन और सरकार के बीच तालमेल को लेकर भी बातचीत होने की संभावना है। कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी के भीतर चर्चा जारी है और दूसरे मुद्दों पर अटकलें नहीं लगानी चाहिए। हालांकि राजनीतिक हलकों में मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं लगातार बनी हुई हैं।मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि उन्हें दिल्ली बैठक के लिए बुलाया गया है, लेकिन एजेंडा की जानकारी नहीं दी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 26, 2026 · 2 min · National Desk

पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्रा से दुष्कर्म-हत्या के दोषी को दोहरा मृत्युदंड; विजय सरकार ने किया स्वागत

और पढ़ें तमिलनाडु के थूथुकुड़ी जिला पॉक्सो कोर्ट ने सोमवार को 12वीं कक्षा की एक छात्रा से दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी धर्मा मुनिस्वरन को दोहरी फांसी की सजा सुनाई। इस साल मार्च में विलाथिकुलम इलाके में यह घटना हुई थी, जिसने पूरे राज्य को झकझोर दिया था। नाबालिगों के खिलाफ अपराधों में न्याय सुनिश्चित करने के लिए इस मामले की सुनवाई तेजी से की गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 26, 2026 · 1 min · National Desk

देश के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी: तेलंगाना के जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी; दिल्ली में बिजली की मांग बढ़ी

आईएमडी के मौसम केंद्र ने अगले सात दिनों के लिए जारी चेतावनी में कहा कि सोमवार को पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडेम और खम्मम जिलों के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। विभाग ने यह भी कहा कि आदिलाबाद, निजामाबाद, हैदराबाद और अन्य जिलों में रात के समय भी गर्मी बनी रह सकती है।विकाराबाद, संगारेड्डी, मेडक और अन्य जिलों में गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मंगलवार को भी जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडेम और खम्मम जिलों में लू का असर जारी रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने कहा कि 27 और 28 मई को भी कुछ इलाकों में लू चल सकती है।राज्य के राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने 23 मई को कहा था कि इस गर्मी में राज्य में लू के कारण 16 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की सहायता देगी।पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को आज राहत मिल सकती है। आईएमडी ने गरज के साथ बारिश और आंधी का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा कि गुरुवार से राज्य के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है।पुरुलिया और पश्चिम बर्धमान जैसे जिलों में तेज गर्मी का असर देखा गया और तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। मौसम कार्यालय ने कहा कि अगले दो दिनों तक गर्मी बनी रहेगी। लेकिन उसके बाद बारिश और आंधी के कारण तापमान में कमी आ सकती है।कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा, जिससे लोगों को परेशानी हुई। वहीं, उत्तर बंगाल के जिलों में हल्की से मध् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 26, 2026 · 2 min · National Desk

Twisha Sharma Case: दिल्ली से पहुंची CBI की विशेष टीम ने दर्ज की FIR, भोपाल पुलिस से केस डायरी भी ली कब्जे में

और पढ़ें हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के कहने के बाद सोमवार रात तक सीबीआई त्विषा शर्मा केस की जांच अपने हाथ में ले ली। सीबीआई ने ट्विशा शर्मा हत्याकांड में एफआईआर दर्ज कर ली है। सीबीआई ने कटारा हिल्स पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को दोबारा दर्ज कराया है। सीबीआई दिल्ली मुख्यालय के अधिकारियों की एक टीम देर शाम भोपाल पहुंच चुकी है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने भोपाल पुलिस से यह मामला अपने हाथ में ले लिया है। सीबीआई कल से जांच शुरू करेगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 26, 2026 · 1 min · National Desk