राजोरी जिले के गंभीर मुगला में मुठभेड़ के बाद से चल रहा ऑपरेशन शेरूवाली तीसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। जंगल में छिपे आतंकियों को ढेर करने या उन्हें बाहर निकलने पर मजबूर करने के लिए सेना ने संदिग्ध ठिकानों पर गोले दागे। बीच-बीच में गोलीबारी भी की। इस बीच सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर बैग, खाने-पीने का सामान और अन्य उपयोगी सामग्री बरामद की है। सूत्रों के अनुसार, इलाके में खून के निशान भी मिले हैं, जिससे माना जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान कुछ आतंकी घायल हुए हैं। मुठभेड़ क्षेत्र में लश्कर-ए-ताइबा के दो वरिष्ठ कमांडरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त टीमें पूरे इलाके की घेराबंदी कर लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं।मुठभेड़ के बाद शुरू हुआ ऑपरेशन लगातार जारी है। जंगल में छिपे आतंकियों को ढेर करने के लिए सुरक्षाबलों की ओर से गोलीबारी की गई। हालांकि आतंकियों की ओर से अब तक किसी जवाबी फायरिंग की सूचना नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों के अब भी घने जंगलों में छिपे होने की आशंका है। खून के निशान और आतंकी ठिकाना मिलने के बाद सेना, स्पेशल पैरा कमांडो, जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमों ने पहाड़ी और जंगल वाले इलाकों में तलाशी अभियान और तेज कर दिया है। अभियान क्षेत्र के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और कई रास्तों को सील कर दिया गया है।सुरक्षा एजेंसियां पूरे ऑपरेशन को बेहद गोपनीय और सावधानीपूर्वक तरीके से अंजाम दे रही हैं ताकि कोई भी आतंकी भागने में सफल न हो सके। आतंकियों की तलाश के लिए ड्रो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
ऑपरेशन शेरूवाली: गंभीर मुगला में खून के निशान मिले, लश्कर के दो कमांडरों के घिरने की आशंका, सेना ने दागे गोले
राजोरी जिले के गंभीर मुगला में मुठभेड़ के बाद से चल रहा ऑपरेशन शेरूवाली तीसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। जंगल में छिपे आतंकियों को ढेर करने या उन्हें बाहर निकलने पर मजबूर करने के लिए सेना ने संदिग्ध ठिकानों पर गोले दागे। बीच-बीच में गोलीबारी भी की। इस बीच सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर बैग, खाने-पीने का सामान और अन्य उपयोगी सामग्री बरामद की है। सूत्रों के अनुसार, इलाके में खून के निशान भी मिले हैं, जिससे माना जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान कुछ आतंकी घायल