कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और गृह मंत्री जी परमेश्वर दिल्ली पहुंच गए हैं। राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं के बीच यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। कांग्रेस हाईकमान के साथ होने वाली बैठकों पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अगले दो से तीन दिनों में मुख्यमंत्री पद को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है। हालांकि कांग्रेस नेतृत्व की ओर से अभी तक किसी बड़े फैसले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया विशेष विमान से गृह मंत्री जी परमेश्वर के साथ दिल्ली पहुंचे। वहीं उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी अलग से दिल्ली रवाना हुए। लंबे समय से कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। डीके शिवकुमार समर्थक लगातार उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग उठाते रहे हैं। ऐसे में तीनों बड़े नेताओं का एक साथ दिल्ली पहुंचना राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व राज्यसभा चुनाव, कैबिनेट फेरबदल और विधान परिषद चुनाव जैसे मुद्दों पर चर्चा कर सकता है। इसके अलावा संगठन और सरकार के बीच तालमेल को लेकर भी बातचीत होने की संभावना है। कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी के भीतर चर्चा जारी है और दूसरे मुद्दों पर अटकलें नहीं लगानी चाहिए। हालांकि राजनीतिक हलकों में मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं लगातार बनी हुई हैं।मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि उन्हें दिल्ली बैठक के लिए बुलाया गया है, लेकिन एजेंडा की जानकारी नहीं दी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें