सिद्धारमैया बनाम शिवकुमार: कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता परिवर्तन पर सस्पेंस बरकरार, जानें कब हो सकता है फैसला

कर्नाटक कांग्रेस में लंबे समय से चल रही नेतृत्व की खींचतान अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस राज्यसभा चुनाव के बाद कर्नाटक में नेतृत्व को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच लंबी बैठक हुई। हालांकि बैठक के बाद पार्टी ने साफ तौर पर किसी नेतृत्व परिवर्तन से इनकार किया, लेकिन अंदरखाने में चर्चा तेज बनी हुई है। दिल्ली में हुई बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से कहा कि नेतृत्व परिवर्तन की बातें केवल अटकलें हैं। उन्होंने कहा कि बैठक पूरी तरह राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव पर केंद्रित रही। उनके साथ सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार भी मौजूद थे। सिद्धारमैया ने भी साफ कहा कि नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मीडिया की अटकलें हैं। वहीं कैबिनेट फेरबदल के सवाल पर भी उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई। इसके बावजूद कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में अलग-अलग बैठकों ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि बैठक में केवल राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों पर चर्चा हुई। लेकिन सूत्रों का कहना है कि सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच चल रही सत्ता की लड़ाई पर भी शीर्ष नेतृत्व ने अलग-अलग बातचीत की। माना जा रहा है कि अगले महीने होने वाले राज्यसभा चुनाव के बाद पार्टी कर्नाटक में नेतृत्व को लेकर अंतिम फैसला कर सकती है।कांग्रेस के भीतर सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सिद् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 27, 2026 · 2 min · National Desk

CBSE: सीबीएसई ने ओएसएम पोर्टल में हैकिंग के दावों को नकारा, वायरल यूआरएल को बताया 'टेस्टिंग साइट'

सीबीएसई ने दावों को बताया भ्रामक अब सीबीएसई ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर जिस पोर्टल के समझौता होने का दावा किया गया, वह वास्तविक मूल्यांकन प्रणाली का हिस्सा नहीं था। बोर्ड के अनुसार शोधकर्ता ने जिस यूआरएल का उल्लेख किया, वह केवल परीक्षण के लिए इस्तेमाल होने वाली वेबसाइट थी, जहां आंतरिक परीक्षण और समीक्षा के लिए नमूना डेटा रखा गया था। Clarification Regarding Claim of Compromise of CBSE OSM Portal In a post made by a user on social media, it has been claimed that the CBSE On Screen Marking (OSM) bearing URL: https://t.co/lwAeAFWwo1 was compromised by him on 26.02.2026. This has also formed the basis for a few… — CBSE HQ (@cbseindia29) May 26, 2026 hi, I’m the researcher behind the OSM report: 1. If this was test data – how I was able to log in with prod user data completely? I have a screen recording of it and proof of CERT-In acknowledging it. 2. cbse1/cbse2/cbse3/cbse4.onmark.co.in had the same vulnerabilities i have… — nisarga (@ni5arga) May 26, 2026 सीबीएसई ने स्पष्ट किया कि वास्तविक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए इस्तेमाल किया गया पोर्टल अलग था और उसमें किसी तरह की सुरक्षा चूक सामने नहीं आई है। बोर्ड ने कहा कि परीक्षण वेबसाइट पर न तो वास्तविक मूल्यांकन डेटा मौजूद था और न ही छात्रों के अंक या अन्य संवेदनशील जानकारी।बोर्ड ने अपने स्पष्टीकरण में कहा, ‘बोर्ड सभी संबंधित पक्षों को यह आश्वासन देना चाहता है कि मूल्यांकन के वास्तविक कार्य के लिए उपयोग में लाए जा रहे प्लेटफॉर्म की सुरक्षा और अखंडता सुनिश्चित करने हेतु, किस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 26, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम बंगाल: पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में शिकायत, सनातन धर्म पर टिप्पणी का आरोप

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। उनके खिलाफ सिलीगुड़ी स्थित साइबर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें उन पर सनातन धर्म को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। यह शिकायत अधिवक्ता रिंकी चटर्जी सिंह द्वारा दर्ज कराई गई है। शिकायत में दावा किया गया है कि ममता बनर्जी के बयान से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और यह समाज में तनाव पैदा कर सकता है। जानकारी के अनुसार, चुनाव से पहले और वर्ष 2025 में हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि 2025 में कोलकाता में ईद के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हिंदू समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। इसके अलावा, चुनाव से पहले भी ऐसे ही बयान देने की बात सामने आई है। शिकायतकर्ता रिंकी चटर्जी ने दावा किया कि उन्होंने वर्ष 2025 में भी इस मामले में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई और उन्हें प्रताड़ना का सामना भी करना पड़ा।प्रसिद्ध गायक-गीतकार और पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद कबीर सुमन एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ कोलकाता में पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें उन पर महिलाओं और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले कथित बयान देने का आरोप लगाया गया है। यह शिकायत जातिर कथा नामक एक संगठन द्वारा दर्ज कराई गई है। संगठन के सदस्यों का आरोप है कि कबीर सुमन ने महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और ऐसे बयान दिए जिससे हिंदू धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।संगठन के सदस्यों ने कहा कि वे इस मामले में कानूनी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 26, 2026 · 2 min · National Desk

RCB vs GT Live Score: पांचवीं बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची आरसीबी, क्वालिफायर-1 में गुजरात को दी मात

11:43 PM, 26-May-2026 RCB vs GT Match Live: फाइनल में पहुंची आरसीबी गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है। आरसीबी ने कप्तान रजत पाटीदार की विस्फोटक पारी से 20 ओवर में पांच विकेट पर 254 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 19.3 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई। गुजरात के पास अभी भी फाइनल में जाने का एक मौका है। टीम अब हैदराबाद और राजस्थान के बीच बुधवार को होने वाले एलिमिनेटर की विजेता टीम से शुक्रवार को क्वालिफायर-2 में भिड़ेगी। आरसीबी ने इस तरह कुल पांचवीं बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई है। टीम इससे पहले, 2009, 2011, 2016 और 2025 में फाइनल में पहुंची थी। टीम ने पिछले सीजन पंजाब किंग्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था और टीम खिताब का बचाव करने से एक कदम दूर है। गुजरात के लिए इस मैच में कुछ अच्छा नहीं रहा। टीम के गेंदबाज जहां महंगे साबित हुए, वहीं बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे राहुल तेवतिया ने भले ही अर्धशतक लगाया, लेकिन टीम का अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। गुजरात के लिए सबसे ज्यादा रन तेवतिया ने बनाए जो 68 रन बनाकर आउट हुए। आरसीबी की ओर से जैकब डफी ने तीन विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार, रासिख सलाम डार और क्रुणाल पांड्या ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, जोश हेजलवुड को एक सफलता मिली। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है। आरसीबी ने कप्तान रजत पाटीदार की विस्फोटक पारी से 20 ओवर में पांच विकेट पर 254 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 19.3 ओवर में 162 रन पर ऑलआ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 26, 2026 · 2 min · National Desk

Congress: कांग्रेस हाईकमान ने कहा- कर्नाटक में सीएम पद के लिए कोई खींचतान नहीं, अटकलों में कोई सच्चाई नहीं

और पढ़ें कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मंगलवार को कांग्रेस के शीर्ष कमान की बैठक हुई। बैठक के बाद पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि पूरी चर्चा केवल आगामी राज्यसभा चुनाव और कर्नाटक में विधान परिषद चुनावों पर केंद्रित थी। उन्होंने कहा कि जो भी अटकलें लगाई जा रही हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है। ये केवल आशंकाएं हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

May 26, 2026 · 1 min · National Desk

RCB vs GT Live Score: आरसीबी को लगा चौथा झटका, क्रुणाल अर्धशतक से चूके; पाटीदार के साथ साझेदारी टूटी

09:01 PM, 26-May-2026 RCB vs GT Match Live: पाटीदार का पचासा आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने 21 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। पाटीदार ने छक्का लगाकर अपना पचासा पूरा किया। पाटीदार इस मैच में दमदार बल्लेबाजी कर रहे हैं जिससे आरसीबी का स्कोर 17वें ओवर में ही 200 के पार पहुंच गया है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने 21 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। पाटीदार ने छक्का लगाकर अपना पचासा पूरा किया। पाटीदार इस मैच में दमदार बल्लेबाजी कर रहे हैं जिससे आरसीबी का स्कोर 17वें ओवर में ही 200 के पार पहुंच गया है। 08:59 PM, 26-May-2026 RCB vs GT Match Live: क्रुणाल अर्धशतक से चूके कगिसो रबाडा ने क्रुणाल पांड्या को आउट कर आरसीबी को चौथा झटका दिया है। क्रुणाल शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन ऐसा करने से चूक गए। क्रुणाल 28 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। क्रुणाल और पाटीदार के बीच चौथे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी हुई। कगिसो रबाडा ने क्रुणाल पांड्या को आउट कर आरसीबी को चौथा झटका दिया है। क्रुणाल शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन ऐसा करने से चूक गए। क्रुणाल 28 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। क्रुणाल और पाटीदार के बीच चौथे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी हुई। 08:55 PM, 26-May-2026 RCB vs GT Match Live: क्रुणाल-पाटीदार की विस्फोटक बल्लेबाजी क्रुणाल और पाटीदार की विस्फोटक बल्लेबाजी जारी है जिससे आरसीबी का स्कोर 170 रन के पार पहुंच गया है। पाटीदार और क्रुणाल के बीच अब तक 88 रनों की साझेदारी हो गई है। क्रुणाल और पाटीदार की विस्फोटक बल्लेबाजी जारी है जिससे आर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 26, 2026 · 2 min · National Desk

'जम्मू-कश्मीर पर किसी को भी टिप्पणी करने का हक नहीं': चीन-पाकिस्तान को भारत की दो टूक; CPEC पर भी जताई आपत्ति

और पढ़ें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा? मंत्रालय ने कहा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमेशा से भारत के अभिन्न और अविभाज्य हिस्से रहे थे, हैं और हमेशा रहेंगे। इस पर टिप्पणी करने का किसी अन्य देश को कोई अधिकार नहीं है। सीपीईसी पर जताया कड़ा विरोध इसके अलावा, भारत ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजना का भी कड़ा विरोध किया, क्योंकि इसमें भारत के संप्रभु क्षेत्र आते हैं। मंत्रालय ने कहा कि अन्य देशों की ओर से पाकिस्तान के गैरकानूनी और बलपूर्वक कब्जे को वैधता देने के प्रयास को स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को प्रभावित करता है। यह बात पाकिस्तान और चीन को कई बार स्पष्ट रूप से बताई जा चुकी है। ये भी पढ़ें: मंत्रालय ने कहा, भारत ने ‘सीमा पार जल संसाधन सहयोग’ के संदर्भों को भी देखा है। दोनों देशों (पाकिस्तान-चीन) की कोई साझा सीमा नहीं है, इसलिए इस तरह के कथित सहयोग का सवाल ही नहीं उठता। भारत ने पाकिस्तान और चीन के बीच 1963 के तथाकथित सीमा समझौते को कभी स्वीकार नहीं किया है। चीन-पाकिस्तान ने बयान में क्या कहा? चीन और पाकिस्तान ने मंगलवार को आपसी रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने तथा सीपीईसी के तहत परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने पर नई सहमति जताई है। इसके तहत ग्वादर बंदरगाह को एक बड़े क्षेत्रीय संपर्क केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना भी शामिल है। दोनों देशों ने कहा कि वे पहले से तय ढांचे के तहत सीपीईसी की परियोजनाओं में तीसरे देशों की भागीदारी का भी स्वागत करते हैं। यह बयान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली कियांग से मुलाक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 26, 2026 · 2 min · National Desk

Punjab Nikay Chunav 2026: सीएम के पूर्व ओएसडी को हिरासत में लिया, दोपहर 12 बजे तक 31.6 फीसदी मतदान

12:43 PM, 26-May-2026 दोपहर 12 बजे 31.6 फीसदी मतदान राज्य चुनाव आयुक्त राजकमल चाैधरी ने बताया कि दोपहर 12 बजे 31.6 फीसदी मतदान हो चुका है। पूरे प्रदेश में ओवरऑल चुनाव शांतिपूर्ण चल रहा है। आठ निगमों के 396 वार्डों, 75 परिषदों के 1282 वार्डों और 20 नगर पंचायतों के 218 वार्डों में चुनाव करवाए जा रहे हैं। राज्य चुनाव आयुक्त राजकमल चाैधरी ने बताया कि दोपहर 12 बजे 31.6 फीसदी मतदान हो चुका है। पूरे प्रदेश में ओवरऑल चुनाव शांतिपूर्ण चल रहा है। आठ निगमों के 396 वार्डों, 75 परिषदों के 1282 वार्डों और 20 नगर पंचायतों के 218 वार्डों में चुनाव करवाए जा रहे हैं। 12:30 PM, 26-May-2026 सीएम के पूर्व ओएसडी प्रो. ओंकार सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया सीएम मान के पूर्व ओएसडी प्रोफेसर ओंकार सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रोफेसर ओंकार सिंह कुछ माह पहले आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। धूरी में काउंसिल चुनाव के दौरान ओंकार सिंह के खिलाफ कार्रवाई हुई है। एसएसपी डाॅ. रवजोत ग्रेवाल ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को बताया कि एहतियातन प्रो. ओंकार सिंह को डिटेन किया गया है। रवनीत बिट्टू ने एसएसपी और एसपी को फटकार लगाई है। सीएम मान के पूर्व ओएसडी प्रोफेसर ओंकार सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रोफेसर ओंकार सिंह कुछ माह पहले आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। धूरी में काउंसिल चुनाव के दौरान ओंकार सिंह के खिलाफ कार्रवाई हुई है। एसएसपी डाॅ. रवजोत ग्रेवाल ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को बताया कि एहतियातन प्रो. ओंकार सिंह को डिटेन किया गया है। रवनीत बिट्टू ने एसएसपी और एसपी को फटकार लगाई है। 12:29 PM, 26-May-2026 भुच्चो मंडी आप विधायक मास्टर जगसीर सिंह का विरोध …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 26, 2026 · 2 min · National Desk

Assam: विधानसभा के पहले ही सत्र में UCC बिल पेश, CM सरमा बोले- महिलाओं के अधिकारों की रक्षा हमारी प्राथमिकता

यूसीसी विधेयक को लेकर क्या बोले? चुनाव परिणामों का किया जिक्र बकरीद को लेकर क्या बोले सरमा? सदन में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने अपने वादे के मुताबिक पहले ही सत्र में UCC विधेयक पेश किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम इस बात का प्रमाण है कि सरकार अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरमा ने कहा कि महिलाओं को समान अधिकार और न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने हालिया असम चुनाव परिणामों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों ने साफ कर दिया है कि जनता ने व्यक्तिगत हमलों और प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग की मौत के राजनीतिकरण को पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों ने विकास और सकारात्मक राजनीति को समर्थन दिया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चुनाव में एनडीए ने 102 सीटों तक पहुंच बनाई और गठबंधन के उम्मीदवारों को पिछले चुनाव की तुलना में 15 लाख अधिक वोट मिले। उन्होंने बताया कि बीजेपी उम्मीदवारों को 81.92 लाख से ज्यादा वोट मिले, जबकि एजीपी को 14 लाख और बीपीएफ को 8 लाख वोट प्राप्त हुए। कुल मिलाकर एनडीए ने एक करोड़ वोटों का आंकड़ा पार कर लिया।सरमा ने कहा कि एनडीए ने सभी अनुसूचित जनजाति (ST) आरक्षित सीटों और चाय जनजाति बहुल सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित सीटों में से सिर्फ एक सीट छोड़कर बाकी सभी पर गठबंधन ने कब्जा जमाया।मुख्यमंत्री ने बकरीद के दौरान कई ईदगाह समितियों द्वारा गाय की कुर्बानी से परहेज करने के फैसले की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी धर्मग्रंथ में गायकी कुर्बानी को अनिवार् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 26, 2026 · 2 min · National Desk

क्वाड देशों के बीच होर्मुज पर चर्चा: अमेरिका और भारत का रूख क्या, ईरान में जंग पर जापान-ऑस्ट्रेलिया क्या बोले?

क्वाड देशों ने ऊर्जा बाजार को स्थिर और पारदर्शी बनाने की बात कही है। इसके लिए आपूर्ति शृंखला को मजबूत और विविध बनाया जाएगा। समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय जहाजों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं होनी चाहिए। यह वैश्विक आर्थिक स्थिरता के लिए आवश्यक है।इस योजना में विकासशील और छोटे द्वीपीय देशों का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रशांत क्षेत्र के छोटे देशों की ऊर्जा जरूरतें पूरी की जाएंगी। चारों देशों ने क्षेत्रीय पहलों की सराहना की है।एशिया की ऊर्जा स्थिरता के लिए ‘पावर एशिया’ कार्यक्रम।दक्षिण एशिया के पड़ोसी देशों को ऊर्जा सुरक्षा में समर्थन।दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए दो अरब डॉलर का निवेश कोष। इसके साथ ही आसियान पावर ग्रिड को समर्थन और फिजी को तीन करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की वित्तीय सहायता।भविष्य की चुनौतियों के लिए एक नई कार्य योजना तैयार की जाएगी। इसके तहत तकनीक, प्रबंधन, नीति और बाजार विश्लेषण पर मिलकर काम होगा। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए संयुक्त अभ्यास भी किए जाएंगे। इसका एक मुख्य उद्देश्य सामरिक तेल भंडारों को मजबूत करना है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाने के लिए सहयोग जारी रहेगा। इस पूरे तालमेल को बेहतर बनाने के लिए जल्द ही ‘क्वाड फ्यूल सिक्योरिटी फोरम’ बनाया जाएगा। यह फोरम उच्च स्तरीय चर्चा और सहयोग को आगे बढ़ाएगा।क्वाड देशों का यह साझा बयान होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर व्यापारिक जहाजों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा संकल्प है। सामरिक तेल भंडारों को मजबूत करने और ‘फ्यूल सिक्योरिटी फोरम’ के गठन से वैश्विक बाजार की अस्थिरता को रोकने और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 26, 2026 · 2 min · National Desk