T20I Captaincy: खराब फॉर्म की वजह से छिन सकती है सूर्यकुमार यादव की कप्तानी, इन दो खिलाड़ियों का नाम चर्चा में भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से बताया कि, हालिया समय में खराब प्रदर्शन और निरंतरता की कमी के कारण चयनकर्ता टी20 टीम की कप्तानी में बदलाव पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। यह खबर भारत के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम चयन से ठीक पहले सामने आई है। बीसीसीआई अब 2028 टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए भविष्य की टीम तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है और इसी रणनीति के तहत नए कप्तान की तलाश शुरू हो गई है। श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा प्रमुख दावेदार टी20 कप्तानी की दौड़ में श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों ने हाल के महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है और टीम प्रबंधन का भरोसा भी हासिल किया है। श्रेयस अय्यर को उनके नेतृत्व अनुभव और दबाव में खेलने की क्षमता के कारण मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है। वहीं, युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को भविष्य के कप्तान के रूप में देखा जा रहा है, जिन्होंने सीमित अवसरों में अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया है। हालिया फॉर्म बनी चिंता का कारण सूर्यकुमार यादव को टी20 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें