'देश नकारात्मकता से आगे निकला': PM गुजरात दौरे पर विपक्ष पर बरसे- कहा इन्होंने देश को दूसरों पर निर्भर रखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात दौरे पर ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के तहत चल रही विकास परियोजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने सूरत के हजीरा के अलावा अंतरराज्यीय रोड नेटवर्क का उल्लेख करते हुए कहा कि कुछ लोग देश में निराशा का माहौल बनाने में लगे हैं। पीएम मोदी ने विपक्षी राजनीतिक दलों को आड़े हाथों लिया और बिना किसी का नाम लिए कहा कि ये लोग निराशा का माहौल बनाने के अलावा आत्मनिर्भर भारत अभियान का मजाक भी बनाते हैं। उन्होंने कांग्रेस या राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा, कुछ लोग भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली सफलता का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विदेश यात्रा के दौरान भी उन्हें बंगाल के जनादेश का जिक्र सुनने को मिला। हाल ही में कर्नाटक में बदले मुख्यमंत्री का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस राज्य में भी कांग्रेस को लेकर जनता में भारी आक्रोश है।पीएम मोदी ने भाजपा को मिलने वाली राजनीतिक सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि देश अराजकता, अनिश्चितता और निराशा को पसंद नहीं करता। कांग्रेस पिछले 12 वर्षों से अराजकता और अनिश्चितता फैला कर अपने लिए अवसर तलाश रही है, लेकिन देश की जनता बार-बार करारा जवाब दे रही है। आप लोगों ने तो कांग्रेस को हाशिए पर धकेल दिया है। जहां कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां की जनता कांग्रेस के कुशासन से तंग आ चुकी है। हिमाचल, हरियाणा और पंजाब की जनता ने भी कांग्रेस को नकारा हिमाचल में हुए निकाय चुनाव का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, वहां की जनता ने भी कांग्रेस के कुशासन को नकार दिया। पिछले साल हरियाणा और पंजाब की जनता ने भी कांग्रेस को स्पष्ट संदेश दिया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 5, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Fire: परिवारों से लेकर विदेशी तक शिकार, क्यों नहीं जाग रहीं सरकारें? कब-कहां अग्निकांडों से दहला देश

दिल्ली: विवेक विहार और हौज खास में आग की घटना 7. दिल्ली: हौज खास अग्निकांड पूर्वी दिल्ली के विवेक (विवेक विहार) इलाके में एक आवासीय इमारत में देर रात भीषण आग लग गई। यह हादसा एसी ब्लास्ट और उसके बाद हुए शॉर्ट-सर्किट के कारण हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि दूसरी और तीसरी मंजिल पर सो रहे लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। कुछ शव सीढ़ियों पर और कुछ बेड पर ही झुलसी हुई अवस्था में मिले।27 मई की रात लगभग 11:15 बजे दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके हौज खास में स्थित एक तीन मंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई। 1968 बैच के हरियाणा कैडर के वरिष्ठ, प्रतिष्ठित और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी धनेंद्र कुमार (80) की इस हादसे में मौत हो गई थी। शुरुआती पुलिस और फॉरेंसिक जांच के अनुसार, घर के ग्राउंड फ्लोर पर लगे एक पुराने एयर कंडीशनर के इंडोर यूनिट में अचानक हुए ब्लास्ट (धमाके) और शॉर्ट-सर्किट के कारण यह आग लगी। आग तेजी से लकड़ी के महंगे फर्नीचर, पर्दों और खिड़कियों में फैल गई। हादसे के वक्त घर में पूर्व आईएएस अधिकारी, उनकी पत्नी, बेटा और दो घरेलू सहायक मौजूद थे। उनके बेटे और सहायकों ने व्हीलचेयर पर रहने वाली उनकी पत्नी को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया। धनेंद्र कुमार बेडरूम से सटे बाथरूम के पास फंस गए। कमरा बहुत तेजी से घने जहरीले धुएं से भर गया, जिससे वे बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत्यु का प्राथमिक कारण धुएं के कारण दम घुटने को बताया गया।पूर्व आईएएस धनेंद्र कुमार और विवेक विहार की घटनाओं के बाद, जो सीधे एसी ब्लास्ट और हैवी शॉर्ट सर्किट से जुड़ी थीं, दिल्ली फायर सर्विसेज और एमसीडी ने संयुक्त रूप से सभी पुरानी आवासीय सोसायट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

June 5, 2026 · 2 min · National Desk

संभल में पुनर्वास की पहल: 1978 के दंगा पीड़ित परिवार को मिली जमीन, 46 साल बाद मंदिर में फिर गूंजी घंटियां

1978 के दंगा पीड़ित परिवार को दिया भूमि का पट्टा संभल शहर में 1978 के दंगे से पीड़ित परिवार के साथ न्याय हुआ। 48 वर्ष बाद पीड़ित परिवार को 100 वर्गमीटर का आवासीय भूमि का पट्टा आवंटित किया गया है। इस आवंटन के अभिलेख जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने पीड़ित परिवार को सौंपे। साथ ही भूमि पूजन कर नींव भी रखी गई है। इस दाैरान पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी व भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह मौजूद रहे। बृहस्पतिवार को जिले के प्रभारी मंत्री ने शेरखां सराय में रुक्मन रस्तोगी को भूमि का पट्टाभिलेख सौंपा। यह पट्टा दिवंगत रामशरण रस्तोगी के बेटे सुभाष चंद्र की पत्नी रुक्मनी रस्तोगी को सौंपा गया है। वर्ष 1978 में 29 मार्च के दंगे में रामशरण रस्तोगी की हत्या हो गई थी। उनके बेटे सुभाष चंद्र रस्तोगी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला था। इसके बाद परिवार संभल से पलायन कर गया था। पिछले वर्ष रामशरण रस्तोगी के पौत्र कपिल रस्तोगी ने अपनी माता के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर रामशरण की पुत्रवधू रुक्मन रस्तोगी को यह भूमि आवंटित की गई है। डीएम ने कहा कि पुनर्वास की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। डीएम ने बताया कि आवंटित भूमि पर पहले कब्रिस्तान की भूमि बताकर अवैध कब्जा कर लिया था, जिसे कब्जामुक्त कराया गया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 5, 2026 · 2 min · National Desk

Congress: मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक से राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, बोले- सर्वसम्मति से मुझे चुना गया

खरगे क्या बोले? कई दिग्गज कांग्रेस नेता रहे मौजूद कांग्रेस से और कौन-कौन उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने के बाद खरगे ने कहा कि आज मैंने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। सभी विधायकों और मेरे नेताओं ने सर्वसम्मति से मुझे चुना है। चुनाव 18 जून को होने हैं और मुझे विश्वास है कि सभी एकजुट रहेंगे और कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करेंगे।इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, केसी वेणुगोपाल और राज्य सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे। खरगे वर्तमान में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। उनका राज्यसभा कार्यकाल 25 जून को समाप्त हो रहा है, जिसके चलते उन्होंने पुनः उच्च सदन के लिए नामांकन दाखिल किया है।कांग्रेस ने कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा और एआईसीसी सचिव मंसूर अली खान को भी उम्मीदवार बनाया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, दोनों नेता जल्द ही अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।मंसूर अली खान ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बंगलूरू सेंट्रल सीट से चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली थी। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने वरिष्ठ नेताओं पर भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 5, 2026 · 2 min · National Desk

CJI: 'मानवता और न्याय के सामने AI सबसे बड़ी कानूनी चुनौती', सीजेआई बोले- इस दशक के फैसले तय करेंगे भविष्य

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने एआई को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि एआई अब केवल एक कल्पनात्मक तकनीक नहीं, बल्कि एक वास्तविकता बन चुकी है और यह अंतरराष्ट्रीय कानून के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस दशक में लिए जाने वाले निर्णय तकनीक, शक्ति, स्वतंत्रता और न्याय के बीच भविष्य के संबंधों को निर्धारित करेंगे। कानून की जिम्मेदारी बताई ब्रिटेन के बर्कबेक, लंदन विश्वविद्यालय में “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड इंटरनेशनल लॉ” विषय पर आयोजित सार्वजनिक व्याख्यान में सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि तकनीक न तो स्वभाव से अच्छी होती है और न ही बुरी। इसका प्रभाव इस बात पर निर्भर करता है कि समाज उसे किस कानूनी, राजनीतिक और नैतिक ढांचे के भीतर उपयोग करता है। कानून की जिम्मेदारी तकनीकी प्रगति का विरोध करना या उसके सामने बिना सवाल झुक जाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि तकनीकी शक्ति संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक वैधता और मानवीय गरिमा के प्रति जवाबदेह बनी रहे। एआई कैसे सभी क्षेत्रों को कर रहा प्रभावित? उन्होंने कहा कि एआई शासन, व्यापार, युद्ध, संचार, सार्वजनिक प्रशासन और यहां तक कि न्यायिक एवं संप्रभु शक्तियों के इस्तेमाल को भी तेजी से प्रभावित कर रहा है। सरकारें अब कल्याणकारी योजनाओं के आवंटन, आव्रजन आवेदनों के मूल्यांकन, सीमा निगरानी, वित्तीय नियमन और पुलिसिंग जैसे कार्यों में एल्गोरिदमिक प्रणालियों का उपयोग कर रही हैं। वहीं सेनाएं स्वायत्त सैन्य क्षमताओं का विकास कर रही हैं और अदालतें एआई से जुड़े साक्ष्यों, स्वचालित निर्णयों तथा डिजिटल न्यायिक प्रक्रिया जैसे सवालों से जूझ रही हैं। एआई न्यायिक व्यव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 5, 2026 · 2 min · National Desk

'सतत विकास ही भविष्य की राह': विश्व पर्यावरण दिवस पर PM मोदी का संदेश, बोले- संकल्प को और मजबूत करने का समय

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह दिन पर्यावरण की रक्षा और सतत विकास (सस्टेनेबल ग्रोथ) के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को फिर से मजबूत करने का अवसर है। पीएम ने दी शुभकामनाएं प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस की सभी को शुभकामनाएं। मैं पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित सभी लोगों की सराहना करता हूं। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें पर्यावरण की सुरक्षा और सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए अपने संकल्प को दोहराने की याद दिलाता है। Best wishes to everyone on World Environment Day. I would like to applaud all those passionate about environmental conservation. This is a day to reaffirm our commitment to protecting our environment and furthering growth that is sustainable. Numerous efforts by our Government… — Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2026 हरित क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों का किया जिक्र प्रधानमंत्री ने पिछले एक दशक में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि भारत की प्रमुख उपलब्धियों में हरित क्षेत्र (ग्रीन कवर) का विस्तार और कई वन्यजीव प्रजातियों की आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि शामिल है। विश्व पर्यावरण दिवस से जुड़ी कुछ खास बातें मोदी ने देशवासियों की भी प्रशंसा की और कहा कि लोगों ने यह साबित किया है कि सामूहिक प्रयास, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 5, 2026 · 2 min · National Desk

वादे से पलटे ट्रंप?: अमेरिका को दुनियाभर के संघर्षों में उलझा रहे राष्ट्रपति, एशिया से अफ्रीका तक उतारी सेना

वादे से पलटे ट्रंप?: अमेरिका को दुनियाभर के संघर्षों में उलझा रहे राष्ट्रपति, एशिया से अफ्रीका तक उतारी सेना ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने से पहले और इस दौरान दुनियाभर के युद्ध से अमेरिका को निकालने पर क्या वादे किए थे? कैसे ट्रंप धीरे-धीरे इन वादों से लगातार पलटे हैं? फिलहाल अमेरिका की सैन्य मौजूदगी को ट्रंप ने किस तरह बढ़ाया है? कैसे ट्रंप ने राष्ट्रपति के तौर पर अपने पहले कार्यकाल में भी कुछ ऐसे ही वादे तोड़े थे? आइये जानते हैं… डोनाल्ड ट्रंप 2024 में चुनाव जीतने से पहले तक लगातार अमेरिकी जनता से नए-नए वादे करते आ रहे थे। फिर चाहे अमेरिका को नई आर्थिक ऊंचाइयों पर ले जाने का वादा हो या फिर अमेरिकी जनता को महंगाई से बचाने का। इन अधिकतर वादों में से कई पर या तो काम जारी है या स्थितियां ट्रंप के अनुकूल नहीं हैं। हालांकि, एक वादा जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति अब तक खुद ही पलटते दिखे हैं, वह वादा है अमेरिका को दुनियाभर में जारी संघर्षों से निकालने का। अगर आंकड़ों पर गौर किया जाए तो सामने आता है कि ट्रंप के कार्यकाल में अमेरिका संघर्षों से निकलने के बजाय कुछ और नए युद्ध में उलझता ही चला गया। पहले जानें- अमेरिका को युद्ध से निकालने को लेकर क्या थे ट्रंप के वादे? डोनाल्ड ट्रंप ने 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी पेश करने के साथ चुनाव प्रचार के दौरान खुद क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 5, 2026 · 2 min · National Desk

The Bonus Market Updates: सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार; RBI के फैसले पर टिकी बाजार की नजर

सुबह 09:32 बजे के आंकड़ों के अनुसार, बीएसई सेंसेक्स 197.90 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की मजबूत छलांग के साथ 74,557.91 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी पीछे नहीं है और यह 51.41 अंक या 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,467.95 के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया है।शुरुआती कारोबार में बाजार को ऊपर खींचने में कुछ प्रमुख लार्ज-कैप शेयरों का बड़ा योगदान रहा है। आईटी और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के शेयरों में निवेशकों की भारी दिलचस्पी देखी गई। विशेष रूप से दिग्गज आईटी कंपनी इन्फोसिस और अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में 2-2 प्रतिशत की शानदार तेजी दर्ज की गई है, जिसने सूचकांकों को मजबूत समर्थन दिया है।बाजार विश्लेषकों का अनुमान है कि भारतीय शेयर बाजार निकट भविष्य में एक सीमित दायरे में ही कारोबार करेगा। इसका प्रमुख कारण यह है कि निवेशक इस समय घरेलू और वैश्विक दोनों तरह के कारकों को ध्यान में रखते हुए बेहद सावधानी के साथ अपनी रणनीति बना रहे हैं।बाजार सहभागियों की निगाहें अब पूरी तरह से भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजों पर केंद्रित हो गई हैं, जिनकी घोषणा शुक्रवार सुबह 10 बजे की जानी है। यह नीतिगत फैसला बाजार की आगे की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। निवेशकों को उम्मीद है कि इस बैठक से भविष्य में ब्याज दरों की दिशा, महंगाई के दृष्टिकोण, देश की आर्थिक विकास की संभावनाओं और मुद्रा स्थिरता से जुड़े अहम संकेत मिलेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 5, 2026 · 2 min · National Desk

ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी: 'अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई तो फिर भड़क सकती है जंग', सैन्य ताकत पर कही ये बात

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमताओं को गंभीर नुकसान पहुंचा है और यदि अमेरिकी सैनिकों पर हमला हुआ तो अमेरिका कड़ी प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं हटेगा। #WATCH | On restarting war with Iran, President Donald Trump says, “If they killed US Troops, it would be a good reason to do so…” (Source: Unrestricted Pool via Reuters) pic.twitter.com/4FLe4IwVNR— ANI (@ANI) June 4, 2026 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की सैन्य स्थिति को लेकर कहा कि देश की नौसैनिक और वायु शक्ति को बड़ा नुकसान पहुंचा है। उन्होंने दावा किया कि ईरान के कई सैन्य संसाधन अब प्रभावी स्थिति में नहीं हैं। ट्रंप ने मीडिया रिपोर्टों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ खबरों में ईरान को युद्ध में मजबूत स्थिति में दिखाया जा रहा है, जबकि वास्तविकता इससे अलग है। उनके अनुसार, ईरान की सैन्य संरचना को भारी क्षति पहुंची है।ईरान के साथ संभावित संघर्ष के सवाल पर ट्रंप ने स्पष्ट संकेत दिया कि अमेरिका अपने सैनिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाया जाता है या उनकी जान को खतरा पहुंचता है, तो यह अमेरिका की ओर से कड़ी कार्रवाई के लिए पर्याप्त कारण होगा। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिम एशिया में सुरक्षा हालात लगातार संवेदनशील बने हुए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 5, 2026 · 2 min · National Desk

Weather: 100 किमी की रफ्तार से आंधी-बारिश, खंभे उखड़े...दिल्ली-एनसीआर में पेड़ गिरे; 300 से ज्यादा वाहन दबे

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में बृहस्पतिवार सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में अचानक मौसम बदल गया। आसमान में छाए काले बादलों और धूल भरी आंधी-तूफान से दिन में ही अंधेरा छा गया और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। एक से डेढ़ घंटे बाद मौसम का कहर थमा, तो हर तरफ तबाही का मंजर देखने को मिला। इस साल मानसून तीन दिन देरी से आया है। मानसून ने लक्षद्वीप द्वीप समूह, केरलम व पुडुचेरी को आच्छादित कर लिया। अगले दो-तीन दिन में इसके गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश व कर्नाटक के हिस्सों के साथ तमिलनाडु के बाकी हिस्सों व पूर्वोत्तर के राज्यों तक पहुंचने के लिए हालात अनुकूल बने हुए हैं अगले 6-7 दिन के भीतर केरलम, तमिलनाडु और कर्नाटक में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है दिल्ली-एनसीआर में ही करीब 500 पेड़ व बिजली के खंभे-तार गिर गए। इनकी चपेट में आने से 300 से अधिक गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी-बारिश में कई घरों की खिड़कियों के शीशे चटक गए, टिन के छप्पर उड़ गए और सड़कों पर पानी भर गया। ग्रेटर नोएडा में तेज हवा से निर्माणाधीन इमारत से एक मजदूर नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।सबसे ज्यादा तबाही नोएडा व ग्रेटर नोएडा में देखने को मिली। दर्जनों सेक्टरों में पानी भर गया, पेड़ और उनकी टहनियां गिरने से वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। दिल्ली में बुराड़ी, मॉडल टाउन से महरौली, हौजखास, आरके पुरम, डिफेंस कॉलोनी, शाहदरा व आईटीओ, अक्षरधाम और एनसीआर में आंधी-तूफान एवं जोरदार बारिश का असर दिखा। कई जगह जाम लग गया और सड़कों पर घंटों वाहन रेंगते रहे। खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 5, 2026 · 2 min · National Desk