प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास: नॉर्वे शतरंज खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने, कार्लसन को भी दी मात

भारतीय शतरंज के युवा सितारे और ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने इतिहास रचते हुए प्रतिष्ठित नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। उन्होंने अंतिम राउंड में जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की और इस टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। 20 वर्षीय प्रज्ञानंद ने अंतिम दिन बेहद दबाव में खेलते हुए क्लासिकल जीत दर्ज की, जिसके उन्हें पूरे 3 अंक मिले। इस जीत के साथ उन्होंने कुल 18 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया। दिन की शुरुआत में वह 15 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर थे, लेकिन आखिरी राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन कर उन्होंने सभी को पीछे छोड़ दिया।इस जीत की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि प्रज्ञानंद ने इस टूर्नामेंट में विश्व नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को दो बार क्लासिकल मुकाबलों में हराया। यह उपलब्धि किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए बेहद खास मानी जा रही है। इतना ही नहीं, इस टूर्नामेंट में भारतीय विश्व चैंपियन डी गुकेश भी हिस्सा थे, लेकिन वह खिताब की दौड़ से बाहर हो गए। इसके बावजूद प्रज्ञानंद ने भारत की उम्मीदों को जिंदा रखते हुए शानदार प्रदर्शन किया।प्रज्ञानंद के लिए यह टूर्नामेंट आसान नहीं रहा। शुरुआती दौर में उनका प्रदर्शन औसत रहा, लेकिन दूसरे हाफ में उन्होंने जबरदस्त वापसी की और लगातार बेहतर खेल दिखाया। उनकी यह जीत उनके आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती का प्रमाण मानी जा रही है।खिताबी मुकाबला तब निर्णायक बना जब अमेरिका के ग्रैंडमास्टर वेसली सो अपनी बढ़त को बनाए नहीं रख सके और ड्रॉ के बाद आर्मागेडन टाई-ब्रेक में फंस गए। इस स्थिति ने प्रज्ञानंद के लिए दरवाजे खोल दिए और उन्होंने मौके का पूरा फायदा उठा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 6, 2026 · 2 min · National Desk

तृणमूल कांग्रेस: ममता की संभावित संसदीय पारी पर चर्चा, सीट छोड़ने को तैयार नहीं यूसुफ पठान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित पराजय के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की राष्ट्रीय राजनीति में अधिक सक्रिय भूमिका को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, यदि ममता बनर्जी भविष्य में लोकसभा का रुख करती हैं तो बहरामपुर सीट उनके लिए प्रमुख विकल्पों में से एक हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, इसी सिलसिले में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के माध्यम से बहरामपुर के सांसद यूसुफ पठान तक सीट छोड़ने का संदेश पहुंचाए जाने की चर्चा सियासी गलियारों में है। सूत्रों का दावा है कि यूसुफ ने इस्तीफे से इनकार कर दिया है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 6, 2026 · 1 min · National Desk

भांगड़ विस्फोट मामला: टीएमसी के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला गिरफ्तार, एनआईए ने घोषित किया था फरार

एनआईए के अनुसार, गुरुवार सुबह शौकत मोल्ला के जीवनतला स्थित आवास पर छापेमारी की गई थी। लेकिन वह घर पर मौजूद नहीं थे। एजेंसी ने उनके बेटे इमरान मोल्ला से पूछताछ की और तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई भांगड़ के दक्षिण बामुनिया इलाके में विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले हुए बम विस्फोट मामले की जांच के सिलसिले में की गई। इस विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हुई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। कोर्ट में पेश किए गए शौकत के करीबी लोग सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को शौकत मोल्ला के करीबी कुछ लोगों को अदालत में पेश किया गया था और उनसे भी पूछताछ की गई। जांच एजेंसी लगातार शौकत की तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि सहयोगियों पर कार्रवाई तेज होने के बाद उन्होंने आत्मसमर्पण करने का मन बना लिया था और रात में न्यू टाउन स्थित एनआईए कार्यालय जाने की तैयारी कर रहे थे। ये भी पढ़ें: आपराधिक नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही एनआईए हालांकि, एनआईए ने इससे पहले ही बारुईपुर इलाके से उन्हें हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी अब उससे विस्फोट मामले और कथित आपराधिक नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है। भांगड़ विस्फोट मामले की जांच पहले राज्य पुलिस कर रही थी। बाद में आईएसएफ के अध्यक्ष और भांगड़ विधायक नौशाद सिद्दीकी ने एनआईए जांच की मांग की थी। इसके बाद मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी गई थी। जांच के दौरान कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और उसी कड़ी में शौकत मोल्ला पर भी शिकंजा कसता गया। तृणमूल कांग्रेस की ओर से फिलहाल इस गिरफ्तारी पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं एनआईए भी मामले की जांच का हवाला देते हुए विस्तृत जानकारी देने से बच रह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 6, 2026 · 2 min · National Desk

Putin on India: 'भारतीय दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली लोगों में शामिल', पुतिन बोले- भारत-रूस सहयोग और होगा मजबूत

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर भारत और भारतीयों की खुलकर प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच दशकों पुराना भरोसेमंद और भाईचारे वाला संबंध है, जो समय के साथ और मजबूत हुआ है। पुतिन ने भारतीयों की प्रतिभा, शिक्षा और तकनीकी कौशल को विश्व स्तर पर पहचान मिलने की बात कही। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि 1947 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से भारत और रूस के रिश्ते लगातार मजबूत बने हुए हैं। उन्होंने इन संबंधों को “भरोसे, सम्मान और भाईचारे” पर आधारित बताया। पुतिन ने कहा कि भारत के लोग बेहद प्रतिभाशाली और उच्च शिक्षित हैं। उन्होंने विशेष रूप से भारतीयों की कोडिंग और तकनीकी क्षेत्रों में विशेषज्ञता का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी क्षमताओं को दुनिया भर में सम्मान और पहचान मिली है। रूसी राष्ट्रपति के अनुसार, भारतीय पेशेवरों ने सूचना प्रौद्योगिकी, सॉफ्टवेयर विकास और अन्य आधुनिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसकी चर्चा वैश्विक स्तर पर होती है।अपने संबोधन के दौरान पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए कुछ कदमों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में पैदा हुई परिस्थितियों के कारण भारत को कुछ एहतियाती कदम उठाने पड़े थे। पुतिन के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से निजी वाहनों के सीमित उपयोग और लंबी दूरी की यात्राओं से बचने की अपील की थी। उन्होंने इसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उठाया गया एक जिम्मेदार कदम बताया।रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में रूस भारत और एशियाई देशों की जरूरतों को पूरा करने के लिए हरसंभव सहयोग कर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 6, 2026 · 2 min · National Desk

बगावत के बीच ममता की दो-टूक: 2029 की रणनीति के लिए TMC की नई टीम अहम; पार्टी में असंतोष की अटकलों को हवा कैसे?

विधानसभा चुनाव में करारी हार और पार्टी के भीतर उभरे असंतोष के बीच तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को संगठन में व्यापक फेरबदल की घोषणा की। पार्टी के भीतर विद्रोह का केंद्र रहे अभिषेक बनर्जी को राष्ट्रीय महासचिव पद पर बरकरार रखते हुए ममता ने साफ संकेत दिया कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व पर उनका भरोसा कायम है। हालांकि, उनके साथ राज्यसभा सांसद डोला सेन और डेरेक ओ’ब्रायन को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव नियुक्त कर संगठन में संतुलन साधने की कोशिश भी की गई है। कालीघाट में आयोजित बैठक में ममता ने पार्टी के पुनर्गठन का खाका पेश किया। इससे दो दिन पहले तृणमूल ने अपने सभी संगठनात्मक और प्रकोष्ठ स्तर के पदाधिकारियों को भंग कर दिया था। नए संगठन में सबसे बड़ा बदलाव प्रदेशअध्यक्ष पद पर हुआ है। पार्टी की स्थापना काल से इस जिम्मेदारी को संभाल रहे 75 वर्षीय सुब्रत बख्शी की जगह पूर्व मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य को पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। तृणमूल के नए प्रमुख पदाधिकारी राष्ट्रीय महासचिव- अभिषेक बनर्जी। राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव- डोला सेन, डेरेक ओ’ ब्रायन। प्रदेश अध्यक्ष- चंद्रिमा भट्टाचार्य। युवा तृणमूल अध्यक्ष- सायनी घोष। महिला तृणमूल अध्यक्ष- माला राय। श्रमिक संगठन अध्यक्ष- मलय घटक। छात्र संगठन अध्यक्ष- प्रियंका अधिकारी। अभिषेक बनर्जी को पद पर बनाए रखकर नेतृत्व पर भरोसा दोहराया। संगठनात्मक असंतोष को देखते हुए टीम में नए शक्ति केंद्र जोड़े। चुनावी पराजय के बाद जवाबदेही का संकेत देते हुए प्रदेश अध्यक्ष बदला। बागी नेताओं को कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं देकर अनुशासन का संदेश दिया। 2029 के लोकसभा चुनाव और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 5, 2026 · 2 min · National Desk

Earthquake Today: शिमला सहित हिमाचल में कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, कुछ मकानों में आईं दरारें

हिमाचल प्रदेश की शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में शुक्रवार रात करीब 10:04 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई। भूकंप का केंद्र चंबा जिले में 32.289 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.434 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था, जबकि इसकी गहराई मात्र 5 किलोमीटर दर्ज की गई, जिसके कारण झटके अपेक्षाकृत अधिक महसूस किए गए। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से यह जानकारी दी गई है। करीब तीन सेकेंड तक धरती कांपती रही। भूकंप से जान-माल के नुकसान की प्राथमिक सूचना नहीं है, लेकिन लोग डर के मारे अपने-अपने घरों से बाहर निकल कर खुले स्थानों की ओर भागे। शिमला, कांगड़ा, कुल्लू और चंबा जिले व आसपास के कई क्षेत्रों में झटके दर्ज किए गए। वहीं चंबा में देर रात 11:03 बजे फिर से भूकंप का झटका महसूस किया गया। जिले के होली क्षेत्र में भूकंप से कुछ मकानों में दरारें आने की सूचना है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 5, 2026 · 1 min · National Desk

रूस: पुतिन बोले- हम जंग खत्म करने के लिए तैयार, बशर्ते यूक्रेन को करने होंगे समझौते; G7 पर भी साधा निशाना

पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग में दुनिया की प्रमुख समाचार एजेंसियों के प्रमुखों के साथ बातचीत की। पुतिन ने कहा कि रूस अपनी वायु रक्षा को मजबूत कर रहा है, ताकि यूक्रेन के ड्रोन हमलों का जवाब दिया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि रूसी लोगों की देशभक्ति और इच्छाशक्ति उनके लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करेगी। जेलेंस्की ने पुतिन को लिखा खुला पत्र इसी बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पुतिन को एक खुला पत्र लिखा। जेलेंस्की ने दोनों नेताओं के बीच सीधी बैठक की अपील की, ताकि युद्ध को शांतिपूर्ण तरीके से खत्म किया जा सके। जेलेंस्की ने कहा, शांति तभी संभव है जब दोनों देश सीधे बातचीत करें। उन्होंने पूर्ण युद्धविराम की भी मांग की। क्रेमलिन ने पुष्टि की कि उसे यह पत्र मिल गया है। ‘यूक्रेन के स्वीकार करने होंगे समझौते, तभी खत्म होगी जंग’ पत्रकारों से बातचीत में पुतिन ने कहा कि रूस उन प्रस्तावों के आधार पर समझौते के लिए तैयार है, जिन पर ट्रंप के साथ अलास्का के एंकोरेज में हुई बैठक में चर्चा की गई थी। उन्होंने कहा कि रूस उन ‘समझौतों’ को मानने को तैयार है। लेकिन यूक्रेन को भी इन्हें स्वीकार करना होगा, तभी संघर्ष जल्दी खत्म हो सकता है। पुतिन ने यह भी दावा किया कि रूसी सेना ने हाल ही में करीब 2440 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया है और कई मोर्चों पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि लुहांस्क क्षेत्र करीब पूरी तरह रूस के नियंत्रण में है, डोनेत्स्क का 85 फीसदी और जापोरिज्जिया का करीब 80 फीसदी हिस्सा भी रूस के कब्जे में है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन चाहता है कि रूस अपनी सैन्य कार्रवाई रोक दे। लेकिन बेहतर होगा कि युद्ध को पूरी तरह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 5, 2026 · 2 min · National Desk

TMC की नई राष्ट्रीय कार्यसमिति: पूर्व CM ममता के फैसले- चंद्रिमा WB अध्यक्ष, कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यसमिति का एलान कर दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को लेकर कई अहम फैसले हुए। पार्टी ने अपनी टीम में नए और पुराने चेहरों को जगह दी है। #WATCH | Kolkata, West Bengal: TMC MP Kalyan Banerjee announces decisions made in the party’s National Working Committee Meeting - 1. Derek O’Brien and Dola Sen will be joint secretaries at the national level to assist Abhishek Banerjee who is the national general secretary 2.… pic.twitter.com/dQBHxWGLnv — ANI (@ANI) June 5, 2026 Kolkata, West Bengal: After meeting former CM Mamata Banerjee, TMC MLA Kunal Ghosh says, “Today there was a meeting under the leadership of TMC Chairperson Mamata Banerjee. About 99% of members were present, some physically and some virtually, from different places and other… pic.twitter.com/zBIzGbARob — IANS (@ians_india) June 5, 2026 अभिषेक बनर्जी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बने रहेंगे। उनकी सहायता के लिए डेरेक ओ’ब्रायन और डोला सेन को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बनाया गया है। पश्चिम बंगाल इकाई की कमान अब चंद्रिमा भट्टाचार्य संभालेंगी। उन्होंने बीमार सुब्रत बख्शी की जगह ली है। सजदा अहमद और नैना बंद्योपाध्याय को राज्य में पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है।पार्टी ने अलग-अलग विंग के अध्यक्षों के नाम भी तय कर दिए हैं। सायोनी घोष युवा टीएमसी की अध्यक्ष बनी रहेंगी। माला रॉय को अखिल भारतीय तृणमूल महिला कांग्रेस और प्रियंका अधिकारी को छात्र विंग की जिम्मेदारी मिली है। प्रवक्ताओं की टीम में डेरे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 5, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi on GDP: 'रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की राह पर भारत'; कहा- वैश्विक संकट के बीच अर्थव्यवस्था मजबूत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दमन दौरे पर देश की आर्थिक वृद्धि दर को लेकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा, दिल्ली से रवाना होने के बाद अब से कुछ ही देर पहले जीडीपी ग्रोथ रेट के आंकड़े सामने आए हैं। दमन के लोगों के साथ खुशी साझा करने की बात पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, अभी जो खबर और आंकड़े सामने आए हैं, वो सचमुच प्रसन्नता देने वाली है। मैं चाहता हूं कि ये खुशी आपके साथ बांटूं। पीएम मोदी ने कहा, आज जो आंकड़े सामने आए हैं, उनसे साफ है कि भारत की अर्थव्यवस्था की नींव कितनी मजबूत है। वर्ष 2025-26 में, यानी जो वित्त वर्ष पूरा हुआ है, इसमें भारत ने 7.7 फीसदी की विकास दर हासिल की है। 31 मार्च को खत्म हुए पिछली तिमाही में भारत की ग्रोथ रेट 7.8 फीसदी रही है। ये दुनिया में तेज गति से आगे बढ़ने वाली इकोनॉमी है। हर भारतीय को गर्व का एहसास हो, ऐसी है देश के आर्थिक विकास की गति।प्रधानमंत्री ने देश में हो रहे विकास कार्यों को रेखांकित करते हुए कहा, आज देश में बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया जा रहा है। गरीब कल्याण को लेकर बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। इन सारे प्रयासों का नतीजा है कि देश बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है। दुनिया संकटों में घिरी है। सारी दुनिया की अर्थव्यवस्था सवालिया निशानों से घिरी है। वैश्विक संकट के बुरे से बुरे दौर में भी 140 करोड़ देशवासियों के सामूहिक प्रयासों से भारत खुद को संभालने के साथ-साथ सबसे आगे रहने में इसके प्रयास सफल हो रहे हैं। देशवासियों को आर्थिक क्षेत्र की नई ऊंचाई प्राप्त करने के लिए बधाई।पश्चिम एशिया में तीन महीने से अधि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 5, 2026 · 2 min · National Desk

UP Police SI DV PST Admit Card: दारोगा भर्ती के डीवी-पीएसटी का प्रवेश पत्र जारी, 15 जून से होगा आयोजन

UP Police SI DV PST Hall Ticket: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उप निरीक्षक (SI) नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत अभिलेखों की संवीक्षा (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड ने बताया है कि इस भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए प्रवेश पत्र 5 जून 2026 से उपलब्ध करा दिए गए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 5, 2026 · 1 min · National Desk