आज से मूल सीमा शुल्क में कटौती: खाद्य तेल सस्ता होने का अनुमान, केंद्र सरकार ने घटाया आयात शुल्क

केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों पर मूल सीमा शुल्क घटाया है। कच्चे सोयाबीन और पाम तेल पर शुल्क 10 से 5 फीसदी, जबकि रिफाइंड पर 32.5 से 27.5 फीसदी हुआ। कच्चे सूरजमुखी तेल पर शुल्क 10 फीसदी से शून्य, और रिफाइंड पर 32.5 से 22.5 फीसदी किया गया। ये बदलाव 24 सितंबर, 2026 से प्रभावी होंगे। (खबर अपडेट की जा रही है) …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

September 24, 2026 · 1 min · National Desk

यूपी: चंपत राय, अनिल मिश्र और गोपाल राव को आरोपी न बनाए जाने पर उठे सवाल, अधिवक्ताओं के घेराव पर बुलाई पीएसी

दो ट्रक पीएसी तैनात राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में चार्जशीट दाखिल होने से पहले बुधवार को कचहरी परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दो ट्रक पीएसी बल तैनात किया गया था। चार्जशीट दाखिल होने की सूचना मिलते ही अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। उन्होंने विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट के बाहर घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा की अगुवाई में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अदालत पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने संघ की ओर से दाखिल प्रार्थनापत्र पर सुनवाई की मांग की। इसमें वरिष्ठ अधिवक्ता कृपाल चंद्र खरे, प्रिय नाथ सिंह, सौरभ मिश्रा, विजय बहादुर सिंह और निजामुद्दीन खान शामिल रहे। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि चार्जशीट पर संज्ञान लेने से पहले उनकी आपत्तियां सुनी जाएं। बाद में संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला जज रणंजय कुमार वर्मा से भी मुलाकात की। उन्होंने चार्जशीट पर संज्ञान से पहले आपत्तियों पर सुनवाई की मांग रखी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 24, 2026 · 1 min · National Desk

'प्रभाव कानून से ऊपर नहीं': राष्ट्रपति का वीडियो शेयर कर तुकाराम ने सेलिब्रिटीज को चेताया, ऐसा क्यों बोले?

उन्होंने अपने बयान में कहा, ‘प्रभाव का मतलब छूट नहीं है। यानी किसी का प्रभाव उसे कानून से सुरक्षा नहीं देता।’ मुंढे के मुताबिक, जब किसी खाद्य उत्पाद के प्रचार की बात आती है तो लोक स्वास्थ्य को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में ऐसे ों को लेकर कलाकारों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं, जिनसे व्यापक जनहित में चिंता पैदा हुई है।मुंढे ने अपने पोस्ट में कहा कि प्रभाव का इस्तेमाल ऐसी चीजों को बढ़ावा देने का लाइसेंस नहीं बन सकता, जो लोक स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकती हैं। उन्होंने लिखा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। उनके मुताबिक, किसी व्यावसायिक हित को लोक स्वास्थ्य से ज्यादा प्राथमिकता नहीं दी जा सकती।मुंढे का यह पोस्ट ऐसे समय आया है जब सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट, खासकर स्वास्थ्य को लेकर सवाल खड़े करने वाले उत्पादों के , चर्चा में हैं। महाराष्ट्र एफडीए ने अगस्त में अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची के से जुड़े मामले में नोटिस जारी किए थे। एफडीए ने इस को विमल पान मसाला के सरोगेट प्रमोशन से जोड़ा था।अपने पोस्ट के साथ मुंढे ने राष्ट्रपति के वीडियो को भी साझा किया। दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में फिल्म कलाकारों से स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह उत्पादों का प्रचार नहीं करने की अपील की थी। गुजरात के एकता नगर में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि लोकप्रिय फिल्म कलाकारों में देश के लोगों, खासकर युवाओं को प्रभावित करने की बड़ी क्षमता होती है। उनके मुताबिक, सफल कलाकार जब अनुशासित जीवनशैली के फायदे बताते हैं तो लाखों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 23, 2026 · 2 min · National Desk

अयोध्या: राम मंदिर कर्मियों के लिए गाइडलाइन तैयार कर रहे सीईओ, फीडबैक लेकर तय होंगे कामकाज के मानक

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र कर्मियों के लिए नई गाइडलाइन तैयार कर रहे हैं। इसके लिए मंदिर परिसर में अलग-अलग दायित्व संभाल रहे कर्मचारियों से फीडबैक लिया जा रहा है। इसके आधार पर उनके कामकाज, जिम्मेदारी, अनुशासन और श्रद्धालु सुविधाओं से जुड़े मानक तय किए जाएंगे। प्रस्तावित गाइडलाइन में कर्मियों की ड्यूटी, जिम्मेदारी, व्यवहार, समयपालन, कार्य की निगरानी और जवाबदेही को प्रमुखता दी जा रही है। मंदिर की विभिन्न व्यवस्थाओं में बड़ी संख्या में कर्मचारी तैनात हैं। ऐसे में सभी के लिए एक समान कार्यप्रणाली लागू करने की तैयारी है। जितेंद्र मिश्र ने कार्यभार संभालने के बाद से मंदिर की व्यवस्थाओं को जमीनी स्तर पर समझने पर जोर दिया है। वह अधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ कर्मचारियों से उनकी समस्याएं और कामकाज में आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों की जानकारी भी ले रहे हैं। फीडबैक के आधार पर मौजूदा व्यवस्था में सुधार और आवश्यक कार्यों के लिए स्पष्ट मानक तय किए जाएंगे।नई गाइडलाइन का प्रारूप तैयार होने के बाद इसे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के समक्ष रखा जाएगा। ट्रस्ट की सहमति मिलने के बाद इसे मंदिर परिसर में लागू किया जाएगा। इसके बाद तय मानकों के अनुपालन की निगरानी भी की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, इसका उद्देश्य व्यवस्था को व्यक्ति आधारित तरीके के बजाय निर्धारित प्रक्रिया और जवाबदेही के आधार पर संचालित करना है।नई व्यवस्था के तहत मंदिर परिसर में तैनात कर्मचारियों के लिए गेरुआ या पीले रंग की ड्रेस तय करने पर सहमति बनी है। हालांकि, रंग को लेकर अंतिम निर्णय होना बाकी है। ड्रेस में जेब नहीं होगी, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 23, 2026 · 2 min · National Desk

रूस से तेल खरीदने पर 100% टैरिफ का खतरा: जयशंकर ने रूबियो के सामने उठाई भारत की चिंता, क्या-क्या हुई बात?

100 प्रतिशत तक टैरिफ का प्रावधान: नए अमेरिकी कानून के तहत रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर राष्ट्रपति 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगा सकते हैं। नए अमेरिकी कानून के तहत रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर राष्ट्रपति 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगा सकते हैं। भारत और चीन भी दायरे में: कानून में रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों में भारत और चीन जैसे देशों को भी शामिल किया गया है। कानून में रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों में भारत और चीन जैसे देशों को भी शामिल किया गया है। भारत ने आर्थिक हितों की बात कही: नई व्यवस्था पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत ने कहा था कि वह अपने आर्थिक हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा। नई व्यवस्था पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत ने कहा था कि वह अपने आर्थिक हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा। ऊर्जा सुरक्षा पर भी जोर: नई दिल्ली ने यह भी स्पष्ट किया था कि देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। भारत की चिंता ऐसे समय सामने आई है, जब अमेरिका ने रूस और ईरान से जुड़े प्रतिबंधों को लेकर नया कानून बनाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह लिंडसे ओ. ग्राहम रूस और ईरान प्रतिबंध अधिनियम 2026 पर हस्ताक्षर किए थे। इस कानून के तहत राष्ट्रपति को रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार दिया गया है। इसमें भारत और चीन जैसे देश भी शामिल हैं।मुलाकात के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर बैठक को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका प्रमुख क्षेत्रीय प्राथमिकताओं को लेकर समन्वय कर रहे हैं। रूबियो ने यह भी कहा कि दोनों देश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 23, 2026 · 2 min · National Desk

‘धन ही सब कुछ नहीं’: राष्ट्रपति मुर्मू ने छात्रों को सेवा का बताया महत्व, कहा- देश और समाज के हित को रखें ऊपर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को छात्रों से कहा कि वे अपने काम के क्षेत्र में देश और समाज के हितों को सबसे ऊपर रखें। ऐसा करने से देश और समाज के साथ-साथ उनकी भी तरक्की होगी। राष्ट्रपति महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा के 75वें दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा तभी सही मायने में सार्थक होगी, जब इससे देश और समाज को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपनी शिक्षा का इस्तेमाल सिर्फ अपने और अपने परिवार के लिए करने से आगे बढ़कर सोचना चाहिए। यह विचार करना चाहिए कि वे समाज के बड़े हित में कैसे योगदान दे सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘अगर छात्र अपने काम के क्षेत्र में देश और समाज के हितों को सबसे ऊपर रखते हैं, तो देश और समाज के साथ-साथ उनकी भी तरक्की होगी।‘उन्होंने कहा कि ऐसी तरक्की से उन्हें बहुत संतुष्टि मिलेगी। उन्हें अपनी शिक्षा की सार्थकता का एहसास होगा। अगर आप इंजीनियर बन रहे हैं, तो ऐसी तकनीकें विकसित करें जिनसे लोगों का जीवन बेहतर हो। अगर आप डॉक्टर बन रहे हैं, तो चिकित्सा को सिर्फ एक पेशा न समझें। इसे एक सेवा मानें।‘उन्होंने कहा, ‘सेवा में ही मानवता और शांति निहित है। इससे संतुष्टि मिलती है। जीवन जीने के लिए संसाधनों की जरूरत तो होती है, लेकिन धन ही सब कुछ नहीं है। दूसरों की सेवा करने से ही सच्ची संतुष्टि मिलती है।’ राष्ट्रपति ने कहा कि वैज्ञानिकों को मानवता के हित में समस्याओं के समाधान पर काम करना चाहिए, जबकि कलाकारों और लेखकों को अपनी कला और रचनाओं के माध्यम से समाज की संवेदनशीलता को समृद्ध करना चाहिए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 23, 2026 · 2 min · National Desk

द बोनस मार्केट अपडेट: शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,400 के पार; जानें पूरा हाल

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 74,828.25 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी चढ़कर 23,446.80 अंक पर पहुंच गया।इस तेजी के साथ निफ्टी ने एक बार फिर 23,400 के स्तर के ऊपर कारोबार खत्म किया, जो बाजार में खरीदारी की वापसी को दिखाता है।बुधवार के कारोबार में ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त में रहे। मेटल सेक्टर करीब 2 फीसदी की तेजी के साथ सबसे प्रमुख प्रदर्शन करने वाले सेक्टरों में रहा।इसके अलावा वित्तीय सेवाएं, एफएमसीजी और पीएसयू बैंक इंडेक्स में भी मजबूत बढ़त दर्ज हुई। रियल्टी, ऑटो, फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, सीमेंट और हेल्थकेयर सेक्टर भी बढ़त के साथ बंद हुए।इससे बाजार की तेजी केवल चुनिंदा शेयरों तक सीमित नहीं रही और कई प्रमुख सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली।तेजी वाले बाजार में आईटी और मीडिया सेक्टर कमजोर रहे। इनमें गिरावट ने बाजार की कुल बढ़त को कुछ हद तक सीमित किया।खास तौर पर आईटी सेक्टर प्रमुख सेक्टरों में सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वालों में रहा। हालांकि मेटल, वित्तीय सेवाएं और अन्य प्रमुख सेक्टरों में खरीदारी का असर ज्यादा रहा।घरेलू बाजार के अलावा वैश्विक संकेत भी बुधवार को काफी हद तक शांत रहे। लंदन के समय सुबह 9:45 बजे स्टॉक्स यूरोप 600 में ज्यादा बदलाव नहीं था।अमेरिकी बाजार के प्रमुख फ्यूचर्स में भी सीमित हलचल रही। एसएंडपी 500 फ्यूचर्स और नैस्डेक 100 फ्यूचर्स लगभग सपाट रहे, जबकि डाव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज फ्यूचर्स में 0.1 फीसदी की बढ़त थी।एशियाई बाजारों में भी एमएससीआई एशिया पैसेफिक इंडेक्स लगभग सपाट रहा, जबकि एमएससीआई इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स 0.2 फीसदी ऊपर था।बुधवार का कारोबार बताता …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 23, 2026 · 2 min · National Desk

राजस्थान भाजपा में बड़ा फेरबदल: संजय भाटिया बने नए प्रदेश प्रभारी, कविता पाटीदार-कुलजीत चहल सह-प्रभारी नियुक्त

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राजस्थान के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। पार्टी ने हरियाणा से राज्यसभा सांसद संजय भाटिया को राजस्थान का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं अब तक राजस्थान प्रभारी रहे राधामोहन दास अग्रवाल को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। उनके साथ कविता पाटीदार और कुलजीत चहल को राजस्थान में सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। राजस्थान में प्रभारी स्तर पर यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब हाल ही में निकाय चुनाव संपन्न हुए हैं और अब प्रदेश में पंचायती राज चुनाव की तैयारियां तेज हैं। पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान किसी भी समय होने की संभावना के बीच भाजपा के केंद्रीय संगठन ने राजस्थान की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। ऐसे में नए प्रभारी के सामने आगामी पंचायत चुनाव में संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने की चुनौती होगी।वहीं राजस्थान से राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। पूनिया को पंजाब के साथ अब जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी भी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें हरियाणा के प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया है। भाजपा के इस संगठनात्मक फेरबदल को अलग-अलग राज्यों में पार्टी की आगामी रणनीति और संगठनात्मक जरूरतों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।राजस्थान में राधामोहन दास अग्रवाल के कार्यकाल के दौरान पार्टी ने विधानसभा के बाद निकाय चुनाव में भी संगठनात्मक स्तर पर काम किया। निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद उनके स्थान पर संजय भाटिया की नियुक्ति हुई है। चुनाव के दौरान ही प्रदेश प्रभारी की सक्रियता को लेकर पार्टी के राजनीतिक हलकों में च …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 23, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: खिड़कियों के शीशों में कंपन, वैष्णवी को तीन झटके; डीजे की तेज आवाज से स्कूल में सात साल की बच्ची की मौत

यूपी: खिड़कियों के शीशों में कंपन, वैष्णवी को तीन झटके; डीजे की तेज आवाज से स्कूल में सात साल की बच्ची की मौत जिस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी, स्कूल के बगल से गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा गुजर रही थी और तेज आवाज में डीजे बज रहा था। इस घटना से आहत होकर दो पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया। यही नहीं, सर्वसम्मति से नगर क्षेत्र में डीजे बजाने पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया, इसलिए मौत की स्पष्ट वजह सामने नहीं आ सकी। पिता सोनू तिवारी ने बताया कि स्कूल से बेटी की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी। बेटी को पहले से कोई बीमारी नहीं थी। सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। जिस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी, स्कूल के बगल से गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा गुजर रही थी और तेज आवाज में डीजे बज रहा था। इस घटना से आहत होकर दो पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया। यही नहीं, सर्वसम्मति से नगर क्षेत्र में डीजे बजाने पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया, इसलिए मौत की स्पष्ट वजह सामने नहीं आ सकी। पिता सोनू तिवारी ने बताया कि स्कूल से बेटी की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी। बेटी को पहले से कोई बीमार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 23, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: अधिकतर नए चेहरे पर दांव लगाएगी भाजपा, इन तीन को मिलेगा दोबारा मौका!; इस बार भी पहले जैसा ही जातीय समीकरण

यूपी: अधिकतर नए चेहरे पर दांव लगाएगी भाजपा, इन तीन को मिलेगा दोबारा मौका!; इस बार भी पहले जैसा ही जातीय समीकरण उत्तर प्रदेश में पार्टी की योजना वर्तमान आठ सांसदों में से कम से कम पांच सांसदों को दोबारा मौका नहीं देने की है। इनमें से एक दिनेश शर्मा पहले ही उपराज्यपाल बनने के कारण सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस बार भी जातीय समीकरण पहले जैसा ही होगा, मगर ज्यादातर चेहरे बदल जाएंगे। वर्तमान में आठ सांसदों में 4 अगड़ा, दो ओबीसी, एक अल्पसंख्यक और एक एससी बिरादरी से हैं। उत्तर प्रदेश में पार्टी की योजना वर्तमान आठ सांसदों में से कम से कम पांच सांसदों को दोबारा मौका नहीं देने की है। इनमें से एक दिनेश शर्मा पहले ही उपराज्यपाल बनने के कारण सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं।पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस बार भी जातीय समीकरण पहले जैसा ही होगा, मगर ज्यादातर चेहरे बदल जाएंगे। वर्तमान में आठ सांसदों में 4 अगड़ा, दो ओबीसी, एक अल्पसंख्यक और एक एससी बिरादरी से हैं। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पूर्व दस सीटों पर होने जा रहे राज्यसभा चुनाव में भाजपा सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए ज्यादातर नए चेहरे पर दांव लगाएगी। उत्तराखंड की इकलौती सीट पर भी भाजपा वर्तमान सांसद नरेश बंसल की जगह राज्य के कद्दावर नेता को उम्मीदवार बनाएगी। इस बार भी समीकरण करीब-करीब यही रहे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 23, 2026 · 2 min · National Desk