PM Modi France Visit LIVE: पीएम पहुंचे फ्रांस, भारतीय समुदाय से मिले; G7 देशों के सम्मेलन समेत कई अहम बैठकें

11:59 PM, 13-Jun-2026 फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी का भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस के नीस शहर पहुंचने पर वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। होटल पहुंचते ही बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग उनके स्वागत के लिए एकत्रित हुए और देशभक्ति के माहौल के बीच तिरंगा लहराते हुए उनका अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री के स्वागत के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। भारतीय समुदाय के सदस्यों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी-मोदी’ जैसे नारों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान होटल परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। #WATCH | Nice, France: Prime Minister Narendra Modi receives a warm welcome from members of the Indian diaspora upon his arrival at the hotel. Members of the Indian community gathered in large numbers, waving the tricolour and raising slogans to greet the Prime Minister.… pic.twitter.com/0EvJrjAuVQ — ANI (@ANI) June 13, 2026 प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की दो देशों की आधिकारिक यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के तहत वह विभिन्न कार्यक्रमों और उच्चस्तरीय बैठकों में हिस्सा लेंगे। फ्रांस पहुंचने के बाद भारतीय समुदाय द्वारा मिले इस आत्मीय स्वागत ने दोनों देशों के बीच मजबूत सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों की झलक भी पेश की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 14, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिका-ईरान के बीच डील कब: डोनाल्ड ट्रंप ने शांति समझौते को लेकर क्या कहा? 106 दिनों बाद खत्म होगा गतिरोध

ट्रंप ने अपने बयान में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए साल 2015 के परमाणु समझौते (जेसीपीओए) पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि ओबामा की वह डील ईरान के लिए परमाणु हथियार हासिल करने का एक बेहद आसान, खूबसूरत और सुगम रास्ता थी।उनका कहना है कि अगर वह समझौता लागू रहता, तो ईरान के पास छह साल पहले ही परमाणु बम आ गया होता। ईरान अब तक उसका इस्तेमाल भी कर चुका होता। ट्रंप ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने ईरान को सैकड़ों अरब डॉलर का भुगतान किया। इसमें 1.7 अरब डॉलर यानी 16,202.32 करोड़ रुपये की नकद राशि भी शामिल थी, जो सीधे कैश के रूप में दी गई।डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनका नया समझौता ओबामा की डील के बिल्कुल विपरीत है। यह ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए एक अभेद्य दीवार की तरह काम करेगा। उनका दावा है कि अब ईरान परमाणु हथियार नहीं चाहता है। इस समझौते के बाद वे किसी भी कीमत पर, चाहे खरीद के जरिए हो, विकास के जरिए या किसी अन्य माध्यम से, परमाणु हथियार हासिल नहीं कर पाएंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि इस पूरी डील में पिछली सरकार की तरह किसी भी तरह के धन का लेनदेन नहीं होगा।भविष्य की रणनीति साझा करते हुए ट्रंप ने कहा कि जब स्थितियां पूरी तरह शांत हो जाएंगी, तब अमेरिकी सेना अपने खूबसूरत बी-2 बॉम्बर्स और शानदार पायलटों की मदद से ईरान के मजबूत ग्रेनाइट पहाड़ों के नीचे गहराई में दबे ‘न्यूक्लियर डस्ट’ को बाहर निकालेगी।इस परमाणु सामग्री को डाउनब्लेंड करके पूरी तरह नष्ट कर दिया जाएगा। यह प्रक्रिया ईरान या अमेरिका, कहीं भी पूरी की जा सकती है। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि यह पूरी प्रक्रिया बेहद तेजी से, आसानी से और सुगमता से पूरी होगी। हालांकि, उन्हो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 14, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs AFG: भारत ने जीता पहला वनडे, शुभमन गिल इस मामले में बने नंबर-2; रोहित ने भी हासिल की बड़ी उपलब्धि

IND vs AFG: भारत ने जीता पहला वनडे, शुभमन गिल इस मामले में बने नंबर-2; रोहित ने भी हासिल की बड़ी उपलब्धि भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। शनिवार को धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में बारिश ने खलल डाली थी, जिसकी वजह से मैच शुरू होने में देरी हुई। अंपायर्स ने ओवरों में कटौती के बाद मैच 25-25 ओवर कराने का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने रहमानुल्लाह गुरबाज की शतकीय पारी की मदद से 24.5 ओवर में 10 विकेट पर 194 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 22.5 ओवर में तीन विकेट पर 195 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेली। वह 66 गेंदों में 84 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, केएल राहुल भी 19 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 39 रनों की नाबाद पारी खेलने में कामयाब हुए। बतौर ओपनर रोहित ने पूरे किए 16 हजार अंतरराष्ट्रीय रन 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार हुई। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी हुई। रोहित इस दौरान 16 रन बनाकर रनआउट हो गए। हालांकि, उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। बतौर ओपनर उन्होंने 16 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लिए। गिल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि रो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 13, 2026 · 2 min · National Desk

केंद्रीय मंत्री के संपर्क में असंतुष्ट गुट: ममता खेमे का अगला कदम क्या, कल्याण बनर्जी और सौगत रॉय क्या बोले?

कल्याण बनर्जी ने साफ शब्दों में कहा कि जब हमें 2024 में पांच साल के कार्यकाल का जनादेश मिला था, तो कम से कम पांच साल तक हमें सिर्फ पार्टी के काम पर ध्यान देना चाहिए था। चुनाव तो अपने समय पर होने ही हैं। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि अगर हम 2029 में और अधिक सीटें जीतकर वापस आते हैं, तो क्या भाजपा के सभी सदस्य इस्तीफा दे देंगे? कल्याण बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस तरह का बिखराव पहली बार हो रहा है। इसे राज्य के राजनीतिक इतिहास में हमेशा एक काले अध्याय के रूप में याद किया जाएगा।पार्टी में मची इस टूट से आहत कल्याण बनर्जी ने अतीत का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के राजनेता चाहे कांग्रेस काल के हों, सीपीएम काल के हों या वाम मोर्चा के दौर के, वे कभी भी इस तरह से बिखरे हुए नहीं थे। राज्य में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ और सिर्फ निजी लालच की वजह से आज यह स्थिति पैदा हुई है। इन स्वार्थी लोगों ने ही मिलकर इस काले अध्याय को लिखा है। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि बंगाल की जनता बेहद समझदार है और वह अंततः इन लोगों को करारा जवाब देगी।टीएमसी के भीतर मचे आंतरिक गतिरोध और वरिष्ठ नेता सुदीप बंदोपाध्याय के पार्टी का साथ छोड़ने पर कल्याण बनर्जी ने बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अगर सुदीप-दा चले गए हैं, तो चले जाएं। बहुत से लोग पार्टी छोड़कर गए हैं और सुदीप-दा भी चले गए हैं। इससे क्या फर्क पड़ता है? इससे कोई अंतर नहीं आने वाला। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि जो लोग छोड़कर गए हैं, उन्हें कभी न कभी तो चुनाव का सामना करना ही पड़ेगा। जब वे जनता के बीच जाएंगे, तो आम लोग उन्हें अच्छी तरह सबक सिखाएंगे।कल्याण बनर्जी ने कें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 13, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi France Visit LIVE: पीएम मोदी फ्रांस दौरे पर पहुंचे, नीस में G7 देशों के सम्मलेन समेत कई अहम बैठकें

10:29 PM, 13-Jun-2026 PM Modi France Visit LIVE: पीएम मोदी फ्रांस दौरे पर पहुंचे, नीस में G7 देशों के सम्मेलन समेत कई अहम बैठकें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के नीस पहुंच गए हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 13 से 14 जून तक नीस और इसके बाद 16 से 18 जून तक एवियन और पेरिस की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। नीस में 14 जून को प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। दोनों नेता यहां ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का मिलकर शुभारंभ भी करेंगे। इस कार्यक्रम में भारत, फ्रांस और अन्य देशों के प्रमुख स्टार्टअप और वेंचर कैपिटल फंड शामिल होंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 13, 2026 · 1 min · National Desk

UP: साढ़े तीन लाख शिक्षक और कर्मचारियों को कैशलेस इलाज देने की प्रक्रिया शुरू, कर्मचारियों को देनी होगी डिटेल

स्टेट हेल्थ एजेंसी (साचीज़) की सीईओ अर्चना वर्मा ने बताया कि योजना के औपचारिक शुभारंभ से पहले विभाग पात्र कर्मचारियों का डेटा एकत्र करने और उसे त्रुटिरहित बनाने में जुटी है। पूर्व में कई मामलों में उपलब्ध कराए गए रिकॉर्ड में नाम, जन्मतिथि, आधार अथवा पारिवारिक विवरण में अंतर होने के कारण कार्ड जारी होने की प्रक्रिया प्रभावित होती थी। ऐसे मामलों में आवेदन लंबित रह जाते थे। इसी समस्या को दूर करने के लिए इस बार डेटा सैनेटाइजेशन पर विशेष जोर दिया गया है।साचीज़ द्वारा विकसित डेटा कलेक्शन पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों और उनके आश्रितों का विवरण एकरूप प्रारूप में जुटाया जा रहा है। अब तक 3.5 लाख से अधिक पात्र कर्मचारियों का डेटा संकलित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि डेटा शुद्ध होने से कार्ड निर्गत करने की प्रक्रिया तेज होगी और अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सकेगा। योजना के तहत जारी होने वाले मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड के माध्यम से लाभार्थी सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में उपचार करा सकेंगे। इलाज का खर्च निर्धारित सीमा तक सीधे योजना के माध्यम से वहन किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों को गंभीर बीमारी या आकस्मिक चिकित्सा खर्च के समय आर्थिक दबाव का सामना नहीं करना पड़ेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 13, 2026 · 1 min · National Desk

'भूकंप की तरह कांप उठी धरती': चश्मदीद ने बताया आंखों देखा हाल, असम विमान हादसे में देश ने खो दिए पांच जांबाज

स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार सार्जेंट जितेंद्र शर्मा अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत अग्निवीरवायु दानिश आलम हादसे के वक्त मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बेहद खौफनाक मंजर देखा। एक चश्मदीद ने हादसे की भयावहता बयां करते हुए बताया, ‘एक विमान यहां आया और लैंड करने लगा। लैंडिंग से ठीक पहले उससे सफेद धुआं निकला। इसके तुरंत बाद विमान से काला धुआं निकलने लगा और जोर से आवाज होने लगी। उस तेज आवाज के बाद पूरा इलाका इस तरह हिलने लगा जैसे कोई बड़ा भूकंप आ गया हो। जब लोग वहां इकट्ठा हुए, तब देखा कि वहां एक विमान दुर्घटनाग्रस्त पड़ा था।‘इस बड़े हादसे के बाद देश और राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वायुसेना के पांचों जांबाज जवानों को नमन किया। हादसे में बलिदान हुए वायुसेना के पांच वीर योद्धाओं के नाम इस प्रकार हैं।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के प्रति इन जांबाज जवानों के साहस और सेवा को हमेशा गर्व और कृतज्ञता के साथ याद रखा जाएगा। दुख की इस घड़ी में पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है। मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि असम सरकार सैन्य अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह तैयार है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम में हुए वायुसेना के इस दर्दनाक विमान हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि असम में भारतीय वायुसेना के विमान हादसे में हमारे पांच वीर जवानों की बलिदान की खबर अत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 13, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs AFG Live Score: भारत की पारी शुरू, रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर; अफगानिस्तान ने 194 रन बनाए

08:19 PM, 13-Jun-2026 IND vs AFG Live Score: भारत की पारी शुरू भारत की पारी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की पारी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। 08:02 PM, 13-Jun-2026 IND vs AFG Live: अफगानिस्तान ने भारत को 195 रनों का लक्ष्य दिया अफगानिस्तान ने भारत को 195 रनों का लक्ष्य दिया है। शनिवार को धर्मशाला में खेले जा रहे मुकाबले की शुरुआत देरी से हुई। बारिश के कारण मैच 5:45 बजे शुरू हुआ और ओवरों में कटौती की गई। अंपायर्स ने 25-25 ओवर का मैच कराने का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने 24.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 194 रन बनाए। उनके लिए रहमानुल्लाह गुरबाज ने शतकीय पारी खेली। वहीं, भारत के लिए डेब्यू करने वाले गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी को दो-दो सफलताएं मिलीं। अफगानिस्तान ने भारत को 195 रनों का लक्ष्य दिया है। शनिवार को धर्मशाला में खेले जा रहे मुकाबले की शुरुआत देरी से हुई। बारिश के कारण मैच 5:45 बजे शुरू हुआ और ओवरों में कटौती की गई। अंपायर्स ने 25-25 ओवर का मैच कराने का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने 24.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 194 रन बनाए। उनके लिए रहमानुल्लाह गुरबाज ने शतकीय पारी खेली। वहीं, भारत के लिए डेब्यू करने वाले गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी को दो-दो सफलताएं मिलीं। 07:44 PM, 13-Jun-2026 IND vs AFG Live Score: ओमरजई और गजनफर आउट अजमतुल्लाह ओमरजई 26 और अल्लाह गजनफर शून्य रन बनाकर आउट हो गए। अफगानिस्तान ने 22 ओवर में आठ विकेट पर 182 रन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 13, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की पारी शुरू, गुरबाज और जादरान क्रीज पर; भारत ने गेंदबाजी चुनी

05:49 PM, 13-Jun-2026 IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की पारी शुरू अफगानिस्तान की पारी शुरू हो चुकी है। रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से पहला ओवर अर्शदीप सिंह फेंक रहे हैं। अफगानिस्तान की पारी शुरू हो चुकी है। रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से पहला ओवर अर्शदीप सिंह फेंक रहे हैं। 05:22 PM, 13-Jun-2026 IND vs AFG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा। अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफी, अल्लाह गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी। शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफी, अल्लाह गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी। 05:17 PM, 13-Jun-2026 IND vs AFG Live Score: भारत ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि इस मैच में दो खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं, जिनमें हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ शामिल हैं। इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल, प्रिंस यादव और कुलदीप यादव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 13, 2026 · 2 min · National Desk

Khabaron Ke Khiladi: '370 की बिरयानी' जैसे विवाद पर कैसे लगेगी रोक? विश्लेषकों ने बताया सोशल अनुशासन का रास्ता

एक कॉमेडी शो में कही गई ‘370 की बिरयानी’ की टिप्पणी पर इस पूरे हफ्ते विवाद होता रहा। मामला इतना बढ़ा कि कॉमेडियन प्रणीत मोरे से लेकर अपनी टिप्पणी की वजह से चर्चा में हिमांशु तक को माफी मांगनी पड़ी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तक ने इस मामले में प्रतिक्रिया दी। इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में भी इस पर चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, पीयूष पंत, समीर चौगांवकर, मिहिर रंजन और अनुराग वर्मा मौजूद रहे। तमाम तरह के स्टेज शो पहले भी होते थे, लेकिन इस तरह की अश्लीलता, इस तरह के विवाद पहले नहीं होते थे। ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। एक दायरे में रहकर लक्ष्मण रेखा लांघे बिना आप बेहतर तरह से कॉमेडी कर सकते हैं। ऐसे उदाहरण भी रहे हैं। इस तरह के मामलों की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए कठोर कानूनी कदम उठाने की जरूरत है। मुझे लगता है कि सबको मिलकर इसे रोकना होगा। अनुराग वर्मा: ये वायरल होने की एक अंधी दौड़ चल रही है। कोई वायरल होने के लिए ट्रेन के सामने खड़ा हो जा रहा है। कोई बंदूक लेकर सोशल मीडिया पर नजर आता है। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात ये है कि इस तरह की सनक करने वाले लोग सफल भी हो रहे हैं। अंधेरे कमरे में हंसने वाले लोग ही बाहर निकलकर हंगामा भी करते हैं। ये दोहरा रवैया सबसे पहले खत्म करना होगा। पीयूष पंत: आपके व्यवहार की, आपकी भाषा की एक सीमारेखा होनी चाहिए। राजनीति में भी हमने ये देखा है। जिस क्रिएटर को प्रधानमंत्री की तरफ से अवॉर्ड मिलता है उसकी ओर से किस तरह की टिप्पणी आती है ये भी हमने देखा है। पाश्चात्य संस्कृति में आप इस तरह की चीजें देखते हैं। भारत में इस तरह की चीजें स्वीकार नहीं की जाती हैं। मिहिर रंजन: जो लोग इस तरह की चीजें कह रहे हैं, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 13, 2026 · 2 min · National Desk