ईरान-US जंग: ट्रंप ने जिनपिंग-पुतिन की तटस्थता पर आभार जताया; कहा- मिनाब में स्कूल पर हमला जानबूझकर नहीं हुआ

ट्रंप ने खास तौर पर शी जिनपिंग का जिक्र करते हुए कहा कि वे बीजिंग दौरे के समय उनके साथ थे। उन्होंने कहा कि शी जिनपिंग पूरी तरह तटस्थ रहे, जिसकी वे सराहना करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने व्लादिमीर पुतिन का भी आभार जताया। ट्रंप ने कहा कि ये दोनों नेता चाहते तो अमेरिका की राह को अधिक कठिन बना सकते थे। ट्रंप के अनुसार, शी जिनपिंग ने इस संघर्ष को सुलझाने में सहयोग किया। चीन ने ईरान को बड़े हथियार या कंधे पर रखकर दागी जाने वाली मिसाइलें नहीं भेजीं। ट्रंप ने यह भी कहा कि चीन चाहता तो अपने तेल के जहाजों की सुरक्षा के लिए कई युद्धपोत वहां भेज सकता था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।इसके साथ ही, ट्रंप ने संघर्ष के दौरान ईरान में लड़कियों के एक स्कूल पर हुए हमले को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यह हमला जानबूझकर नहीं किया गया था। ट्रंप के अनुसार, युद्ध के दौरान ऐसी गलतियां हो सकती हैं। यह घटना 28 फरवरी को संघर्ष के पहले दिन हुई थी। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में 175 से अधिक बच्चों और शिक्षकों की मौत हुई थी।शुरुआत में ट्रंप ने बिना किसी सबूत के दावा किया था कि इस हमले के पीछे ईरान का हाथ है। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की जांच अभी चल रही है और वे जांच के निष्कर्षों को स्वीकार करेंगे। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि किसी ने भी स्कूल को जानबूझकर निशाना नहीं बनाया था।समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने पहले बताया था कि अमेरिकी सेना की शुरुआती आंतरिक जांच में इस घातक हमले के पीछे अमेरिकी बलों के होने के संकेत मिले थे। हालांकि, पेंटागन ने अभी किसी नतीजे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है औ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 18, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: टीएमसी और शिवसेना के बाद सपा में टूट की खबरें, 25 से 27 सांसदों के टूट जाने की बात; सपा ने किया पलटवार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सुभासपा अध्यक्ष और पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर में इन दिनों खूब जुबानी जंग जारी है। इसी कड़ी में राजभर ने बुधवार को भी सपा अध्यक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सपा अध्यक्ष से गठबंधन तोड़ने के कारणों पर जवाब मांगा है। उन्होंने सपा अध्यक्ष को घेरते हुए कहा कि मैने तो सिर्फ आपसे यही कहा था कि एसी से जरा बाहर निकलकर ज़मीन पर आइये, थोड़ी मेहनत कर लीजिए। आप तो एसी से निकलने को तैयार नहीं थे और नाराज होकर तोड़ लिया समझौता। हमें सम्मान मिला तो हम पिछड़े, शोषितों और वंचितों की आवाज़ उठाने भाजपा के साथ आए और बस उसी काम में लगे हैं। यहां एसी पीसी वाले कोई हैं नहीं। राजभर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अखिलेश पर निशाना साधते हुए लिखा है कि अभी तो उन्होंने सिर्फ राम गोपाल यादव की सिर्फ चिट्ठी का जिक्र किया है। अगर खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट के पापियों का नाम लिख देंगे तो भूचाल आ जाएगा। उन्होंने लिखा है कि आखिर रामगोपाल यादव किसे बचाने के लिए सौदा कर रहे हैं? उन्होंने तंज कसते हुए लिखा है कि सपा अध्यक्ष की लंका में आग लगने वाली है और वे दूसरों की चिंता कर रहे हैं। सुभासपा अध्यक्ष ने अखिलेश को पुराना मित्र बताते हुए लिखा है कि मित्रता के चलते पहले ही बता दे रहे हैं कि बचा सकते हैं तो सपा को बचा लीजिए। अपने सांसदों व विधायकों के हाथों में कुरान व गीता देकर शपथ करा लीजिए, सभी सच उगल देंगे। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर इशारा भी किया है कि विभीषण आपके ही साथ घूम रहा है, जो आपकी लंका में आग लगवाकर ही रहेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 18, 2026 · 2 min · National Desk

England vs Croatia: हाफ टाइम तक बराबरी, दूसरे हाफ में इंग्लैंड का हमला; क्रोएशिया की वापसी पर फिरा पानी

England vs Croatia: हाफ टाइम तक बराबरी, दूसरे हाफ में इंग्लैंड का हमला; क्रोएशिया की वापसी पर फिरा पानी फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-एल मुकाबले में इंग्लैंड ने दमदार प्रदर्शन करते हुए क्रोएशिया को 4-2 से शिकस्त दी। डलास स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने दो गोल दागे, जबकि जूड बेलिंघम और मार्कस रैशफोर्ड ने भी गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। दूसरी ओर, क्रोएशिया के लिए मार्टिन बातुरिना और पीटर मूसा ने गोल किए, लेकिन उनकी मेहनत टीम को हार से नहीं बचा सकी। केन ने दिलाई शुरुआती बढ़त इंग्लैंड ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की और 12वें मिनट में कप्तान हैरी केन ने पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। शुरुआती बढ़त के बाद इंग्लैंड ने खेल पर नियंत्रण बनाए रखा और लगातार क्रोएशियाई डिफेंस पर दबाव बनाया। क्रोएशिया की वापसी, फिर केन का दूसरा गोल पहले हाफ के 36वें मिनट में क्रोएशिया ने शानदार वापसी की। मार्टिन बातुरिना ने बेहतरीन गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। हालांकि, इंग्लैंड ने जल्द ही जवाब दिया और 42वें मिनट में हैरी केन ने अपना दूसरा गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। जब लग रहा था कि इंग्लैंड बढ़त के साथ ब्रेक में जाएगा, तभी अतिरिक्त समय में क्रोएशिया ने पलटवार किया। 45+5वें मिनट में पीटर मूसा ने गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 18, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर चंदा चोरी: एसआईटी को मिले सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ के सुबूत, टिन्नू यादव से लंबी पूछताछ

श्रीराम मंदिर की दान की राशि में हेरफेर के मामले में एसआईटी (विशेष जांच दल) की तफ्तीश तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। जांच में ऐसे साक्ष्य मिले हैं जिससे आशंका है कि सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ की गई थी ताकि रकम पार कर सुबूत मिटाए जा सकें। जांच टीम ने रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव से भी लंबी पूछताछ की है। वहीं, निगरानी करने वाले असल जिम्मेदार एसआईटी के सवालों के जवाब नहीं दे पा रहे हैं। एसआईटी की टीम सोमवार से अयोध्या में डेरा डाले है। पहले दिन करीब साढ़े सात घंटे और मंगलवार को 11 घंटे मंदिर परिसर में रहकर टीम ने जांच की थी। बुधवार को भी जांच का सिलसिला जारी रहा। सुबह करीब दस बजे एसआईटी की टीम मंदिर परिसर पहुंची। जहां ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समेत अन्य कई पदाधिकारी, कर्मचारी, पुजारी और बैंक कर्मी मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक टीम ने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति को गहनता से परखा। इसमें कुछ ऐसे तथ्य मिले हैं जिससे आशंका है कि चोरी करने वालों ने फुटेज से छेड़छाड़ की है।एसआईटी चंपत राय, गोपाल राव समेत राममंदिर ट्रस्ट के कई अन्य पदाधिकारियों व उनसे जुड़े लोगों से गहनता से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक ये लोग कई सवालों के जवाब नहीं दे पा रहे हैं। कई सवालों के गोलमोल जवाब दे रहे हैं। वहीं, दान के दिए गए रिकॉर्ड से भी एसआईटी संतुष्ट नहीं है क्योंकि उसमें भी कई चीजें अस्पष्ट हैं। इसलिए एसआईटी को जांच में अधिक समय लग रहा है। विशेष जांच दल ने पूछताछ के लिए करीब दो सौ लोगों की सूची तैयार की है। इनमें से सवा सौ लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इनमें से कुछ से कई बार पूछताछ की है।पकड़े गए पांच संदिग्धों से भी एसआईटी ने पूछताछ की है। उनके पास से रकम भी बरामद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 18, 2026 · 2 min · National Desk

Peace Deal: होर्मुज खोलने से 300 अरब डॉलर देने तक, अमेरिका-ईरान समझौते के मसौदे में क्या हैं 14 शर्तें?

इससे पहले अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान के साथ प्रस्तावित समझौते (एमओयू) का मसौदा सबके सामने रखा। यह खुलासा ऐसे समय किया गया, जब दस्तावेज की सामग्री को लेकर कई दिनों से गोपनीयता बनी हुई थी। अधिकारियों ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर मसौदे की जानकारी दी। ईरान ने अभी तक इस दस्तावेज को सार्वजनिक नहीं किया है। प्रस्तावित समझौते पर शुक्रवार को औपचारिक हस्ताक्षर होने की योजना है। मसौदा में क्या हैं अहम 14 शर्तें? अमेरिका, ईरान और मौजूदा युद्ध में उनके सहयोगी इस एमओयू पर हस्ताक्षर करके लेबनान सहित सभी मोर्चों पर सैन्य अभियानों को तत्काल और स्थायी रूप से समाप्त करने की घोषणा करेंगे। दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ युद्ध या सैन्य कार्रवाई शुरू नहीं करेंगे। बल प्रयोग या उसकी धमकी से बचेंगे। लेबनान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता सुनिश्चित करेंगे। अंतिम समझौते में इन प्रावधानों की पुष्टि की जाएगी। अमेरिका और ईरान एक-दूसरे की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करेंगे। एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेंगे। दोनों देश अधिकतम 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते पर बातचीत पूरी करने का प्रयास करेंगे। आपसी सहमति से इस अवधि को बढ़ाया जा सकेगा। एमओयू पर हस्ताक्षर होते ही अमेरिका ईरान के खिलाफ अपनी नौसैनिक नाकाबंदी और अन्य बाधाओं को हटाने की प्रक्रिया शुरू करेगा। 30 दिनों के भीतर नाकाबंदी पूरी तरह समाप्त कर देगा। इस अवधि में जहाजों की आवाजाही युद्ध-पूर्व स्तर के अनुरूप बहाल की जाएगी। अंतिम समझौते के 30 दिनों के भीतर अमेरिका ईरान के निकटवर्ती क्षेत्रों से अपनी सैन्य मौजूदगी भी हटाएगा। ईरान एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद 60 दिनों तक फारस की खाड़ी और ओमान स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 18, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम: आज नया पश्चिम विक्षोभ देगा दस्तक, इतने दिन बारिश की संभावना, पढ़ें पूर्वानुमान

सूरज ने फिर कड़े तेवर दिखाए दिल्ली में दो दिन बारिश होने के बाद बुधवार को एक बार फिर सूरज ने अपने कड़े तेवर दिखाए। इस दौरान लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। सुबह से ही निकल रही तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ था। साथ ही, गर्म हवा ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। इस दौरान अधिकतम तापमान 38.1 और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 85 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 51 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में दिल्ली में तीन एमएम बारिश दर्ज की गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 18, 2026 · 1 min · National Desk

US-Iran Deal: अमेरिका-ईरान समझौते का मसौदा आया सामने, यूरेनियम से लेकर होर्मुज और लेबनान तक कई शर्तें शामिल

यूरेनियम को लेकर समझौते में क्या प्रावधान हैं? लेबनान और होर्मुज को लेकर क्या शर्तें रखी गई हैं? अमेरिका, ईरान और उनके सहयोगी इस युद्ध को तत्काल और स्थायी रूप से खत्म करने पर सहमत होंगे, जिसमें लेबनान जैसे सभी मोर्चे शामिल हैं। दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ युद्ध या सैन्य कार्रवाई शुरू नहीं करेंगे और बल प्रयोग या उसकी धमकी से बचेंगे। लेबनान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता सुनिश्चित की जाएगी। दोनों देश एक-दूसरे की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करेंगे तथा आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेंगे। दोनों पक्ष अधिकतम 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते पर बातचीत पूरी करने का प्रयास करेंगे। आपसी सहमति से इस अवधि को बढ़ाया जा सकेगा। समझौते पर हस्ताक्षर होते ही अमेरिका ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकाबंदी और अन्य बाधाओं को हटाने की प्रक्रिया शुरू करेगा तथा 30 दिनों में इसे पूरी तरह समाप्त करेगा। अंतिम समझौते के बाद 30 दिनों के भीतर अमेरिका ईरान के निकटवर्ती क्षेत्रों से अपनी सेनाओं को हटाएगा। ईरान 60 दिनों तक फारस की खाड़ी और ओमान सागर के बीच वाणिज्यिक जहाजों को बिना शुल्क सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराएगा। तकनीकी और सैन्य बाधाओं को हटाने तथा बारूदी सुरंगों की सफाई के बाद 30 दिनों में सामान्य यातायात बहाल किया जाएगा। होर्मुज जलडमरूमध्य के भविष्य के प्रबंधन पर ईरान ओमान और अन्य तटीय देशों से बातचीत करेगा। अमेरिका अपने क्षेत्रीय साझेदारों के साथ मिलकर ईरान के पुनर्निर्माण और आर्थिक विकास के लिए कम से कम 300 अरब डॉलर की योजना तैयार करेगा। इसकी कार्यप्रणाली अंतिम समझौते में तय की जाएगी। अमेरिका अंतिम समझौते के तहत ईरान पर लगाए गए विभिन्न प्रकार के प्रतिबंधों को सम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 18, 2026 · 2 min · National Desk

England vs Croatia Live: हाफ-टाइम तक इंग्लैंड और क्रोएशिया 2-2 की बराबरी पर, रोमांचक मुकाबला जारी

02:24 AM, 18-Jun-2026 England vs Croatia Live: हाफ-टाइम फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच खेला जा रहा मुकाबला हाफ-टाइम तक बेहद रोमांचक रहा। पहले हाफ के अंत तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं। क्रोएशिया ने अतिरिक्त समय (45+5वें मिनट) में गोल दागकर इंग्लैंड की बढ़त खत्म कर दी और मुकाबले को बराबरी पर ला खड़ा किया। इंग्लैंड ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की और 12वें मिनट में कप्तान हैरी केन ने पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। शुरुआती बढ़त के बाद इंग्लैंड ने खेल पर नियंत्रण बनाए रखा और 22वें मिनट तक 1-0 से आगे रहा। इसी दौरान मुकाबले का पहला हाइड्रेशन ब्रेक भी लिया गया। हालांकि, 36वें मिनट में क्रोएशिया ने जोरदार वापसी की। मार्टिन बातुरिना ने शानदार गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके जवाब में इंग्लैंड ने महज छह मिनट बाद फिर बढ़त हासिल कर ली। 42वें मिनट में कप्तान हैरी केन ने अपना दूसरा गोल दागते हुए इंग्लैंड को 2-1 से आगे कर दिया। जब लग रहा था कि इंग्लैंड बढ़त के साथ ब्रेक में जाएगा, तभी क्रोएशिया ने अतिरिक्त समय में पलटवार किया। 45+5वें मिनट में पीटर मूसा ने गोल कर टीम को 2-2 की बराबरी दिला दी। इसी के साथ रेफरी ने हाफ-टाइम की सीटी बजाई। दूसरे हाफ में दोनों टीमें जीत के लिए पूरी ताकत झोंकेंगी और मुकाबले के और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच खेला जा रहा मुकाबला हाफ-टाइम तक बेहद रोमांचक रहा। पहले हाफ के अंत तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं। क्रोएशिया ने अतिरिक्त समय (45+5वें मिनट) में गोल दागकर इंग्लैंड की बढ़त खत्म कर दी और मुकाबले को बराबरी पर ला खड़ा किया। इंग्लैंड ने मैच की शुरुआ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 18, 2026 · 2 min · National Desk

Modi-Trump Meet: PM ने भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया, ट्रंप बोले- मोदी अपनी शर्तें मनवाने में सख्त

08:24 PM, 17-Jun-2026 ट्रंप ने अपने भारत दौरे को किया याद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘पिछली बार भारत का मेरा दौरा बहुत शानदार रहा था। हमने उस नए स्टेडियम का उद्घाटन किया था, और मुझे लगता है कि वहां 3000-4000 लोग थे। स्टेडियम में लगभग 150,000 लोगों के बैठने की जगह थी, और बाहर 2,50,000 लोग थे, और 1,00,000 लोग घास पर बैठे थे… मुझे नहीं पता कि वे रिकॉर्ड टूटे हैं या नहीं… लेकिन भारत में मेरा समय बहुत अच्छा बीता’। #WATCH | Evian, France: US President Donald Trump says, “We had a great visit last time in India. We opened up that new stadium, and I think there were 3000-4000 people. It seated about 150,000, and there were 250,000 outside, and there were 100,000 on the grass… I don’t know… pic.twitter.com/SypK1fRK0j — ANI (@ANI) June 17, 2026 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘पिछली बार भारत का मेरा दौरा बहुत शानदार रहा था। हमने उस नए स्टेडियम का उद्घाटन किया था, और मुझे लगता है कि वहां 3000-4000 लोग थे। स्टेडियम में लगभग 150,000 लोगों के बैठने की जगह थी, और बाहर 2,50,000 लोग थे, और 1,00,000 लोग घास पर बैठे थे… मुझे नहीं पता कि वे रिकॉर्ड टूटे हैं या नहीं… लेकिन भारत में मेरा समय बहुत अच्छा बीता’। 08:20 PM, 17-Jun-2026 तेल की कीमतों पर भी बोले राष्ट्रपति ट्रंप जब उनसे पूछा गया कि क्या रूस पर फिर से कोई प्रतिबंध लगाए जाएंगे, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘हम इस पर विचार कर रहे हैं। हम देख रहे हैं कि तेल की कीमतें कितनी नीचे आती हैं, वे तेजी से गिर रही हैं… कीमतें कम हो रही हैं और जल्द ही उस स्तर पर आ जाएंगी जो चार महीने पहले था। इसके अल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 17, 2026 · 2 min · National Desk

Portugal vs DR Congo Live: दूसरे हाफ का खेल जारी, पुर्तगाल और कॉन्गो 1-1 की बराबरी पर

11:44 PM, 17-Jun-2026 Portugal vs DR Congo Live: दूसरे हाफ का खेल जारी दूसरे हाफ का खेल जारी है। फिलहाल दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर हैं। अब देखना होगा कौन सी टीम बढ़त बनाने में कामयाब होती है। दूसरे हाफ का खेल जारी है। फिलहाल दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर हैं। अब देखना होगा कौन सी टीम बढ़त बनाने में कामयाब होती है। 11:44 PM, 17-Jun-2026 Portugal vs DR Congo Live: हाफ-टाइम हाफ-टाइम तक पुर्तगाल और कॉन्गो 1-1 की बराबरी पर हैं। मुकाबले की शुरुआत में पुर्तगाल के लिए छठवें मिनट में ही जोआओ नेव्स ने हेडर के जरिए गोल दागा। इसके बाद 45+5 मिनट में योन वीसा ने हेडर के जरिए गोल दागकर कॉन्गो को 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दिया। अब सभी की नजरें दूसरे हाफ पर होंगी। 11:43 PM, 17-Jun-2026 Portugal vs DR Congo Live: पहला हाइड्रेशन ब्रेक पुर्तगाल और कॉन्गो के बीच जारी मुकाबले में 24 मिनट का खेल पूरा हो चुका है और पहला हाइड्रेशन ब्रेक लिया गया है। पुर्तगाल ने छठवें मिनट में जोआओ नेव्स के गोल की मदद से 1-0 की बढ़त बना रखी है। 11:43 PM, 17-Jun-2026 Portugal vs DR Congo Live: छठवें मिनट में ही पुर्तगाल ने हासिल की बढ़त पुर्तगाल और डीआर कॉन्गो के बीच खेला जा रहा मुकाबला शुरुआत से ही रोमांचक स्थिति में बना हुआ है। जोआओ नेव्स ने छठवें मिनट में ही हेडर के जरिए गोल दागकर पुर्तगाल को 1-0 की बढ़त दिला दी है। 11:43 PM, 17-Jun-2026 Portugal vs DR Congo Live: पुर्तगाल और डीआर कॉन्गो के बीच मैच शुरू पुर्तगाल और डीआर कॉन्गो के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। सभी की नजरें अनुभवी खिलाड़ी रोनाल्डो पर हैं। अब देखना होगा पहले हाफ में कौन सी टीम गोल कर पाएगी। 11:42 PM, 17-Jun-2026 Portugal vs DR Congo Live: दोनों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 17, 2026 · 2 min · National Desk