IND vs AFG Live Score: भारत को लगा पहला झटका, रोहित शर्मा आउट हुए; यशस्वी के साथ साझेदारी टूटी

07:28 PM, 20-Jun-2026 IND vs AFG Live: रोहित आउट हुए भारत को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा है। रोहित मोहम्मद नबी की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। रोहित ने 69 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 79 रन बनाकर आउट हुए। रोहित और यशस्वी के बीच पहले विकेट के लिए 170 रनों की साझेदारी हुई। भारत को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा है। रोहित मोहम्मद नबी की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। रोहित ने 69 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 79 रन बनाकर आउट हुए। रोहित और यशस्वी के बीच पहले विकेट के लिए 170 रनों की साझेदारी हुई। 07:20 PM, 20-Jun-2026 IND vs AFG Live: रोहित-यशस्वी की शानदार साझेदारी रोहित और यशस्वी के बीच शानदार साझेदारी जारी है। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 150+ रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है। रोहित और यशस्वी के बीच शानदार साझेदारी जारी है। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 150+ रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है। 07:03 PM, 20-Jun-2026 IND vs AFG Live: रोहित का अर्धशतक रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। रोहित और यशस्वी के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो चुकी है। रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। रोहित और यशस्वी के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो चुकी है। 06:44 PM, 20-Jun-2026 IND vs AFG Live: यशस्वी का पचासा यशस्वी जायसवाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 38 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। यशस्वी और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए शानदार साझेदारी जारी है। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी पूरी होने के करीब है। यशस्वी जायसवाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 38 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 20, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान का सबसे आलीशान विमान, डोनाल्ड ट्रंप के नए एयर फोर्स वन में क्या खास?

नए एयर फोर्स वन में क्या है खास? रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने विमान का प्रदर्शन करते हुए कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी का धन्यवाद किया और इसे दुनिया का सबसे शानदार विमान बताया। ट्रंप ने कहा कि यह विमान अमेरिका को वैश्विक मंच पर बेहतर तरीके से प्रस्तुत करेगा और अन्य देशों के नेताओं के विमानों की तुलना में अधिक प्रभावशाली होगा। उन्होंने दावा किया कि विमान को ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’ बनाने के लिए तैयार किया गया है। ट्रंप के मुताबिक, इसके अंदर इस्तेमाल की गई लकड़ी, सामग्री और इंजन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्तर के हैं।आइये जानते हैं इस नए एयर फोर्स वन में क्या खास है? आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति को नए विमान की जरूरत क्यों पड़ी? विमान के लिए कैसे तैयारियां की गईं? ट्रंप के पास यह विमान कैसे पहुंचा? क्या एयर फोर्स वन में शामिल पुराने विमान अब रिटायर हो जाएंगे? नए विमान में क्या-क्या सुविधाएं हैं? अमेरिकी वायुसेना ने इस पर क्या कहा है? ट्रंप की आगे की योजना क्या है?सीएनबीसी के अनुसार, नए विमान की सबसे बड़ी पहचान इसका बदला हुआ रंग है। दशकों से एयर फोर्स वन की पहचान रहे हल्के नीले रंग की जगह अब विमान को गहरे नीले, लाल और सफेद रंग में रंगा गया है। विमान के एक हिस्से पर राष्ट्रपति की मुहर और पीछे की पूंछ पर विशाल अमेरिकी झंडा लगाया गया है।रिपोर्ट मुताबिक, यह ‘बोइंग 747-8 आई विमान’ राष्ट्रपति के मौजूदा विमानों से लगभग 18 फीट लंबा है। इसके पंखों का फैलाव करीब 30 फीट अधिक है और केबिन भी ज्यादा चौड़ा है। इसी वजह से इसे पैलेस इन स्काई यानी आसमान का महल कहा जा रहा है। इस विमान को औपचारिक रूप से वीसी-25बी ब्रिज विमान के नाम से जाना जाता है।इस विमान के पंखों में म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 20, 2026 · 2 min · National Desk

NEET Exam: क्या लेकर जाएं, ड्रेस कोड क्या है? नीट के अभ्यर्थी केंद्र जाने से पहले देख लें नियमों की यह लिस्ट

ड्रेस कोड (NEET UG Dress Code): क्या पहनें और क्या नहीं? सुरक्षा और निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए एनटीए के ड्रेस कोड के नियम बेहद सख्त हैं। नियमों का पालन न करने पर चेकिंग के दौरान समय खराब हो सकता है। छात्रों (Male Candidates) के लिए नियम: क्या पहनें: हल्के रंग के साधारण कपड़े जैसे हाफ-स्लीव्स (आधी आस्तीन) की टी-शर्ट या शर्ट। पैंट या ट्राउजर बिल्कुल साधारण होने चाहिए, जिनमें कम से कम पॉकेट हों। हल्के रंग के साधारण कपड़े जैसे हाफ-स्लीव्स (आधी आस्तीन) की टी-शर्ट या शर्ट। पैंट या ट्राउजर बिल्कुल साधारण होने चाहिए, जिनमें कम से कम पॉकेट हों। क्या न पहनें: पूरी आस्तीन (Full sleeves) के कपड़े, बड़े बटन वाले कुर्ते, ज़िप वाले या भारी कढ़ाई वाले कपड़े, जैकेट या हुडी पहनने की मनाही है। छात्राओं (Female Candidates) के लिए नियम: क्या पहनें: आधी आस्तीन (Half sleeves) के हल्के रंग के टॉप, साधारण कुर्ती या सलवार-सूट पहना जा सकता है। कपड़े बिल्कुल प्लेन होने चाहिए। आधी आस्तीन (Half sleeves) के हल्के रंग के टॉप, साधारण कुर्ती या सलवार-सूट पहना जा सकता है। कपड़े बिल्कुल प्लेन होने चाहिए। क्या न पहनें: भारी कढ़ाई, कसीदाकारी, ब्रोच, बड़े बटन या ज्यादा लेयर वाले फैंसी कपड़े। इसके अलावा पलाजो या लेगिंग्स पहनने से भी बचना चाहिए। जूते-चप्पल को लेकर नियम: क्या पहनें: पैरों में साधारण स्लीपर्स (चप्पल) या कम हील वाली खुली सैंडल ही पहनें। पैरों में साधारण स्लीपर्स (चप्पल) या कम हील वाली खुली सैंडल ही पहनें। क्या न पहनें: बंद जूते, बूट्स या ऊंची हील वाले फुटवियर पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। धार्मिक या पारंपरिक पोशाक: जो अभ्यर्थी अपनी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पारंपरिक पोशा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

June 20, 2026 · 2 min · National Desk

'ये तकनीकी गड़बड़ी नहीं': कैसे पहुंचा केंद्र Abu Dhabi? NTA ने दी चौंकाने वाली जानकारी, जानें किससे हुई गलती

राहुल गांधी ने सरकार और एनटीए को घेरा था इस मामले पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने लिखा था कि जो सिस्टम एक बच्चे को अपने ही शहर में सेंटर नहीं दे सकता, उसे परीक्षा कराने का कोई हक नहीं है। राहुल गांधी ने एनटीए से पूछा था कि आखिर परीक्षा से ठीक एक दिन पहले ऐसा हुआ भी कैसे? पूरा मामला जानने के लिए ग्राफिक पर क्लिक कर पढ़ें: हालांकि, राहुल गांधी के इस हमले के बाद अब एनटीए ने अपने डिजिटल सबूतों के साथ स्पष्ट कर दिया है कि केंद्र में बदलाव छात्र के अकाउंट से ही किया गया था, लेकिन छात्र का साल खराब न हो, इसलिए एजेंसी ने तुरंत हस्तक्षेप कर उसे नागपुर में ही नया केंद्र आवंटित कर दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 20, 2026 · 1 min · National Desk

PM Kisan 23rd Installment Live: पीएम मोदी-CM शुभेंद्रु मंच पर मौजूद, बस कुछ देर में जारी होगी 23वीं किस्त

PM Kisan 23rd Installment Live: पीएम मोदी-CM शुभेंद्रु मंच पर मौजूद, बस कुछ देर में जारी होगी 23वीं किस्त Live PM Kisan 23rd Installment Live: पीएम मोदी-CM शुभेंद्रु मंच पर मौजूद, बस कुछ देर में जारी होगी 23वीं किस्त यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 20 Jun 2026 04:48 PM IST खास बातें PM Kisan 23rd Installment Date Time Live Updates, pmkisan.gov.in Status Check: पीएम किसान योजना के तहत आज यानी 20 जून को 23वीं किस्त जारी होनी है। पीएम मोदी अब से कुछ देर बाद ही पश्चिम बंगाल से 23वीं किस्त जारी करेंगे। खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें लाइव अपडेट 04:44 PM, 20-Jun-2026 PM Kisan Status Check 23th Installment: अभी मंच पर चल रहा है संगीत मंच पर रविंद्र संगीत चल रहा है कुछ कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं 04:35 PM, 20-Jun-2026 PM Kisan 23th Installment Date Time: शुभेंद्रु अधिकारी बोल रहे हैं मंच पर मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल मौजूद हैं साथ में पश्चिम बंगला के सीएम शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद हैं और वे जनता क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 20, 2026 · 2 min · National Desk

CJP Protest: परीक्षा घोटालों के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, जवाबदेही की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर जुटी भीड़

कथित परीक्षा अनियमितताओं, बार-बार होने वाले पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर युवा नेतृत्व वाले संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपना दूसरा बड़ा प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र और समर्थक शामिल हुए। प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। छात्र हाथों में तख्तियां लेकर सरकार से परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और छात्रों के हितों की रक्षा से जुड़े सवालों के जवाब मांग रहे थे। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और परीक्षा प्रबंधन में कथित खामियों के खिलाफ आवाज उठाई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 20, 2026 · 1 min · National Desk

Amit Shah: 'शिवसेना-शिंदे गुट कहने का दौर खत्म', अंबाबाई कॉरिडोर के मंच से शाह बोले- अब सिर्फ एक ही शिवसेना

अमित शाह ने शिवसेना को लेकर क्या कहा? अंबाबाई कॉरिडोर परियोजना को लेकर क्या घोषणा हुई? मोदी सरकार के 12 वर्षों को लेकर शाह ने क्या कहा? सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक स्थलों पर क्या बोले अमित शाह? विकसित भारत और भाजपा के विस्तार पर क्या कहा? कोल्हापुर की जनसभा में अमित शाह ने कहा कि एक समय ऐसा था जब एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले दल को ‘शिवसेना-शिंदे गुट’ के नाम से जाना जाता था। लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है और केवल एक शिवसेना ही अस्तित्व में है। उनके इस बयान को महाराष्ट्र की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शाह ने सीधे तौर पर यह संदेश देने की कोशिश की कि शिवसेना को लेकर जो भ्रम या विभाजन की चर्चा थी, वह अब समाप्त हो चुकी है। उनके इस बयान को आगामी राजनीतिक रणनीति और गठबंधन की मजबूती के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।अमित शाह ने अपने संबोधन में कोल्हापुर स्थित माता अंबाबाई मंदिर के जीर्णोद्धार और कॉरिडोर निर्माण कार्य का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार मंदिर के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े स्तर पर काम कर रही है। शाह के अनुसार, अंबाबाई कॉरिडोर परियोजना पर करीब 1500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे लाखों श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। शाह ने इसे महाराष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बताया।गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में ऐसे कई काम हुए हैं जिन्हें कभी असंभव माना जाता था। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले लोग मानते थे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 20, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर कत्ल: योग एक्सप्रेस में सीट के लिए पीट-पीटकर मार डाला, पंकज पर लात-घूंसों से हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंकज धामा योग एक्सप्रेस ट्रेन में जनरल डिब्बे में चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी कुछ अन्य यात्रियों के साथ उसका विवाद हो गया, यात्रियों के बीच भारी धक्का-मुक्की शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि अन्य यात्रियों ने पंकज पर लातों और घूंसों से बेरहमी से हमला कर दिया। इस हमले के दौरान पंकज अचेत होकर गिर पड़ा। घटना के समय प्लेटफार्म पर मौजूद रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के एक सिपाही ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 20, 2026 · 1 min · National Desk

हरिद्वार भूमि घोटाला: 2022 में लिखी गई थी पटकथा, डंपिंग यार्ड से शुरू हुआ खेल, ऐसे खुली भ्रष्टाचार की परतें

2022 में लिखी गई भूमि खरीद की पूरी पटकथा वर्ष 2022 में तत्कालिन जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय के कार्यकाल में लिख दी गई थी भूमि खरीद की पूरी पटकथा सितंबर 2024 -हरिद्वार नगर निगम ने सराय गांव में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (कूड़ा निस्तारण) परियोजना के लिए करीब 2.307 हेक्टेयर भूमि खरीदने की प्रक्रिया शुरू की। -भूमि डंपिंग यार्ड के पास स्थित थी और कृषि भूमि से व्यावसायिक उपयोग में परिवर्तन की प्रक्रिया भी हुई। अक्टूबर-नवंबर 2024 -भूमि की कीमत तय की गई और नगर निगम ने लगभग 54 करोड़ रुपये में खरीद का सौदा किया। -बाद में आरोप लगे कि भूमि की वास्तविक बाजार कीमत इससे काफी कम थी और भूमि परियोजना के लिए उपयुक्त भी नहीं थी। दिसंबर 2024 – अप्रैल 2025 -खरीद प्रक्रिया, मूल्यांकन और अनुमोदन को लेकर शिकायतें सामने आने लगीं। - राजस्व और नगर निगम के अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठे। 29 मई 2025 -शासन को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंपी गई। -रिपोर्ट में भूमि खरीद में गंभीर अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई। 3 जून 2025 -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आईएएस अधिकारियों सहित 10 अधिकारियों को निलंबित किया। -विजिलेंस जांच के आदेश दिए गए। -भूमि की रजिस्ट्री निरस्त करने और भुगतान की वसूली की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 20, 2026 · 2 min · National Desk

UP: 'तूने मारा है, मेरा नाम मत लेना, अब नहीं बचोगे, सामने आई प्रेमी से बेटे का कत्ल कराने वाली मां की चैट

1 of 15 Meerut Murder Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें अर्पित ने अंगदवीर की हत्या के दस मिनट बाद ही गुरप्रीत को व्हाट्सएप पर मैसेज कर कहा कि काम हो गया है। गुरप्रीत ने मैसेज किया किसी ने देखा तो नहीं। इसके बाद लिखा कि पुलिस के हाथ फुटेज लग गई हैं अब नहीं बचोगे… कॉल मत करना। इसके बाद दोनों आरोपियों ने अपनी व्हाट्सएप चैट डिलीट कर दी थी। मेरठ के बहसूमा थाना इलाके के रामराज से छह साल के मासूम अंगदवीर की अपहरण कर हत्या की साजिश में शुक्रवार को उसकी मां गुरप्रीत कौर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गुरप्रीत वारदात के पहले और बाद में अपने प्रेमी मुख्य आरोपी अर्पित पाराशर के संपर्क में थी। 2 of 15 पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि व्हाट्सएप चैट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर गुरप्रीत कौर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसने वारदात की साजिश में शामिल होने का जुर्म कबूल किया है। आरोपियों की डिलीट की गई चैट रिकवर की तो गुरप्रीत के साजिश में शामिल होने का पुख्ता साक्ष्य मिल गया। 3 of 15 गुरप्रीत की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी मां खुद बेटे को लेकर घर से निकली थी जांच और पूछताछ में सामने आया है कि मंगलवार को गुरप्रीत ने अर्पित पाराशर को व्हाट्सएप कॉल कर अपने घर के पास बुलाया था। अर्पित के पहुंचने पर वह अपने बेटे अंगदवीर को लेकर घर से निकली थी। विज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 20, 2026 · 2 min · National Desk