Ram Mandir: चढ़ावे में चोरी के मिले साक्ष्य, गोपाल राव-अनिल की भूमिका संदिग्ध; SIT कल सौंपेगी CM को रिपोर्ट

श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में गबन के सबूत मिले हैं। इसमें गणना और बैंक कर्मियों के साथ टिन्नू यादव की भूमिका सामने आई है। इन पर जल्द एफआईआर दर्ज हो सकती है। विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रारंभिक जांच में ट्रस्ट के पदाधिकारी अनिल मिश्रा के अलावा निर्माण सहायक गोपाल राव की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। दोनों के खिलाफ कई गवाह सामने आए हैं और ठोस साक्ष्य भी मिले हैं। एसआईटी की जांच में कुछ ऐसे तथ्य भी सामने आए हैं, जिनमें मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी सवालों के घेरे में हैं। अयोध्या से शनिवार को लखनऊ लौटी एसआईटी सोमवार को मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंप सकती है। उसके बाद दोषियों और जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो सकती है। 13 जून को गठित एसआईटी जांच के लिए 15 जून को अयोध्या पहुंची थी।इसमें शामिल लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, लखनऊ रेंज आईजी किरन एस व विशेष सचिव वित्त नील रतन ने छह दिन में ट्रस्ट के पदाधिकारियों, बैंक अधिकारियों, गणना कर्मियों व पकड़े गए संदिग्धों से लंबी पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, चढ़ावे की राशि में चोरी की पुष्टि हुई है। इसे संदिग्धों ने स्वीकारा भी है।एसआईटी ने तमाम लोगों के बयान दर्ज किए। टिन्नू से तीन दिन लगातार पूछताछ की गई। टिन्नू ने दान राशि की गणना से लेकर उसे जमा कराने की व्यवस्था में अनिल मिश्रा व गोपाल राव की भूमिका बताई। अन्य गवाहों ने भी इन दोनों के नाम प्रमुखता से लिए।एसआईटी ने करीब 150 लोगों से पूछताछ की। ⁠करीब 30 लोगों की भूमिका गबन में संदिग्ध मिली। इसमें ⁠ट्रस्ट के 3-4 पदाधिकारियों समेत प्रबंधन के 20-25 लोगों की लापरवाही सामने आई।राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक इंटरव्यू …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलेगा मौसम: उत्तर भारत में अगले पांच दिन होगी बारिश, हिमाचल से राजस्थान तक अलर्ट

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम के मिजाज में फिर बदलाव हो रहा है। अगले पांच दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान तक गरज और चमक के साथ बारिश होने और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इस दौरान, मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के चलते भारी से बहुत भारी बारिश होने और आंधी आने की भी संभावना है। कुछ राज्यों में कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 1 min · National Desk

Shashi Tharoor: पीएम की तारीफ पर कांग्रेस ने साधा निशाना, शशि थरूर पलटवार कर बोले- मैं अपने बयान पर कायम हूं

वैश्विक मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर और उनकी पार्टी के बीच पिछले दो वर्षों में कई बार मतभेद सामने आए हैं। यह विवाद शुक्रवार को फिर उभर आया, जब शशि थरूर ने जी-7 शिखर सम्मेलन में भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर पीएम मोदी के संदेश का समर्थन किया। कांग्रेस ने इस पर नाराजगी जताई, जबकि भाजपा ने इसे लेकर पार्टी पर निशाना साधा। My senior colleague Dr Shashi Tharoor’s admiration for PM Modi appears to have transcended the limitations of the physical world. He now seems capable of hearing what Modi doesn’t even say. According to the official MEA readout of the Modi–Trump meeting on the sidelines of the… pic.twitter.com/6U7BFRxAgZ— Pawan Khera 🇮🇳 ಪವನ್ ಖೇರಾ (@Pawankhera) June 20, 2026 For those who believe I “heard” words that @narendramodi never said at the G-7, I was merely alluding to widely published reports about his remarks. If you want to hear a report, here’s one:https://t.co/dWkVwhWY0N Otherwise this was Google Gemini’s summary: “At the G7… — Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) June 20, 2026 दरअसल, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने थरूर की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन पर कटाक्ष किया। उन्होंने लिखा, “मेरे वरिष्ठ सहयोगी डॉ. शशि थरूर की प्रधानमंत्री मोदी के प्रति प्रशंसा शायद अब भौतिक दुनिया की सीमाओं से भी आगे निकल गई है। अब ऐसा लगता है कि वे वह भी सुन सकते हैं, जो मोदी ने कहा ही नहीं।“पवन खेड़ा ने आगे कहा, “थरूर जी को किसी तरह ऐसे मजबूत दावे, सख्त जवाब और अडिग कूटनीति सुनाई दे गई, जिनका आधिका …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 2 min · National Desk

India Slams Pakistan: 'राष्ट्रपति की बात बेतुकी, आंतरिक मुद्दे पर बोलने का हक नहीं'; जरदारी को भारत की दो-टूक

भारत ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की टिप्पणी को शनिवार को सख्ती से खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय ने दो टूक शब्दों में इसे अनुचित और भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की कोशिश बताया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत पाकिस्तान के राष्ट्रपति के बयानों को पूरी तरह खारिज करता है। उन्होंने भारत से जुड़े मुद्दों पर टिप्पणी करने के उनके अधिकार पर भी सवाल उठाया। रणधीर जायसवाल ने एक बयान में कहा, “भारत पाकिस्तान के राष्ट्रपति द्वारा की गई अनुचित टिप्पणियों को पूरी तरह खारिज करता है। किसी भी स्थिति में उन्हें भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।” पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने कथित तौर पर मुस्लिम ऐतिहासिक स्थलों को ध्वस्त किए जाने का मुद्दा उठाया था।आसिफ अली जरदारी की यह टिप्पणी उस समय सामने आई, जब भारतीय रेलवे ने काशी रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के पास स्थित गंज शहीदा मस्जिद के परिसर में रह रहे लोगों को 20 जून तक जगह खाली करने का नोटिस जारी किया था।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पाकिस्तान के मानवाधिकार रिकॉर्ड की भी आलोचना करते हुए कहा कि अपने ही देश की स्थिति को देखते हुए राष्ट्रपति की यह टिप्पणी अनुचित है। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के अपने मानवाधिकार रिकॉर्ड की स्थिति बेहद खराब है और यह पूरी दुनिया में चर्चा का विषय रही है। ऐसे में उनकी टिप्पणियां विशेष रूप से हास्यास्पद हैं।“जायसवाल ने आगे कहा कि पाकिस्तान में विभिन्न धर्मों के अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव और उत्पीड़न का लंबा इतिहास रहा है और इसको लेकर उसे व्यापक आलोचना का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा, “विभिन्न आस्थाओं से जुड़े अल्पसंख्य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 21, 2026 · 2 min · National Desk

Trump vs Meloni: पहले वीडियो से दो-टूक जवाब, ट्रंप पर फिर बरसीं इतालवी PM मेलोनी; कहा- आपकी दोस्ती से मदद नहीं

अपनी लोकप्रियता को लेकर मेलोनी ने ट्रंप से दो-टूक लहजे में कहा, ‘यह आपके साथ मेरे रिश्तों पर निर्भर नहीं है। मेरी लोकप्रियता इटली के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की मेरी क्षमता पर निर्भर करती है, और मैंने हमेशा यही किया है।’ उन्होंने कहा कि इटली में अमेरिकी सैन्य ठिकानों के मामले में भी मैंने यही किया। उनके इस्तेमाल से जुड़े समझौतों का हमने हमेशा सम्मान किया है, और जब तक मैं प्रधानमंत्री हूं, उनका उल्लंघन नहीं किया जा सकता। इटली एक संप्रभु देश बना हुआ है। मेलोनी ने कहा कि मेरी लोकप्रियता के बारे में आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं। मेरा सुझाव है कि आप अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दें।अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा-फ्रांस में जी-7 बैठक के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी बार-बार मेरे साथ तस्वीर खिंचवाने की मांग कर रही थीं। इटली में उनकी लोकप्रियता घट रही है, संभवतः इसलिए क्योंकि उन्होंने ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने या विकसित करने से रोकने के मामले में अमेरिका का साथ नहीं दिया। (हालांकि नाटो ने भी ऐसा ही किया था।) उन्होंने हमें इटली के हवाई अड्डों की रनवे और लैंडिंग स्ट्रिप्स का उपयोग करने की अनुमति तक नहीं दी, जिससे हमें बड़ी लॉजिस्टिक असुविधा हुई। यह तब है जब अमेरिका इटली और अन्य तथाकथित नाटो सहयोगियों की सुरक्षा पर हर साल सैकड़ों अरब डॉलर खर्च करता है। अब, जब अमेरिका ने ईरान को सैन्य रूप से हरा दिया है, तो वह अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए फिर से दोस्ती करना चाहती हैं। लेकिन अब नहीं’।एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि फ्रांस के एवियन में आयोजित 52वें जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी ने उनके साथ एक तस्वीर खिंचवाने के लिए ‘भीख …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 20, 2026 · 2 min · National Desk

CJP Protest Live: जंतर मंतर पर रातभर धरने की तैयारी, सीजेपी समर्थकों का हटने से इनकार; भारी पुलिस बल तैनात

जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी को प्रदर्शन की अनुमति बढ़ाने से दिल्ली पुलिस ने इनकार कर दिया है। पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों से धरना स्थल खाली करने की अपील कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने तीसरी बार लाउडस्पीकर के जरिए चेतावनी जारी करते हुए प्रदर्शन समाप्त कर निर्धारित स्थल खाली करने को कहा है। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी मौके पर डटे हुए हैं। वहीं प्रदर्शन के दौरान एक महिला बेहोश हो गई। 09:31 PM, 20-Jun-2026 CJP Protest Live: जंतर मंतर पर रातभर धरने की तैयारी, सीजेपी समर्थकों का हटने से इनकार; भारी पुलिस बल तैनात दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन तय समय सीमा के बाद भी जारी है। पुलिस ने धरना स्थल खाली करने की अपील की, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं हटे। अभिजीत दीपके ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा और कार्यकर्ता रातभर जंतर मंतर पर डटे रहेंगे। अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति की अवधि बढ़ाने की भी अपील की। हालांकि दीपके की अपील के बाद दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के प्रदर्शन की अनुमति बढ़ाने से इनकार कर दिया है। दीपके ने कहा कि यदि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार सकारात्मक पहल करती है तो बातचीत का रास्ता भी खुल सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 20, 2026 · 2 min · National Desk

Netherlands vs Sweden Live: नीदरलैंड ने हासिल की 3-0 से बढ़त, दूसरे हाफ में स्वीडन पर बढ़ा दबाव

11:25 PM, 20-Jun-2026 Netherlands vs Sweden Live: हाफ-टाइम हाफ-टाइम तक नीदरलैंड ने स्वीडन पर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। स्ट्राइकर ब्रायन ब्रॉबी ने पहले हाफ में दो बेहतरीन गोल दागकर नीदरलैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। मैच की शुरुआत से ही नीदरलैंड ने आक्रामक खेल दिखाया। इसका फायदा टीम को पांचवें मिनट में मिला, जब ब्रायन ब्रॉबी ने शानदार फिनिश के साथ गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। शुरुआती गोल के बाद स्वीडन की टीम दबाव में नजर आई, जबकि नीदरलैंड लगातार हमले करता रहा।पहले हाफ के 17वें मिनट में ब्रायन ब्रॉबी ने एक बार फिर अपना कमाल दिखाया। उन्होंने शानदार मूव को गोल में बदलते हुए अपना दूसरा और टीम का दूसरा गोल दागा। इस गोल के साथ नीदरलैंड ने स्वीडन पर 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली। दो गोल से पिछड़ने के बाद स्वीडन ने वापसी की कोशिश की, लेकिन नीदरलैंड की मजबूत रक्षापंक्ति और मिडफील्ड ने उसे ज्यादा मौके नहीं दिए। स्वीडिश खिलाड़ियों ने कुछ हमले जरूर बनाए, लेकिन वे उन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सके। पहले हाफ में गेंद पर नियंत्रण और आक्रमण दोनों मामलों में नीदरलैंड का पलड़ा भारी रहा। ब्रॉबी के दो गोलों की बदौलत टीम ने हाफ-टाइम तक 2-0 की बढ़त अपने नाम कर ली। अब दूसरे हाफ में स्वीडन की कोशिश वापसी करने की होगी, जबकि नीदरलैंड इस बढ़त को जीत में बदलने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 20, 2026 · 2 min · National Desk

34 मिनट लेट ट्रेन, 60 सेकंड का ठहराव और लाश: दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर कत्ल की इनसाइट स्टोरी, उठ रहे कई सवाल

1 of 5 शाहदरा रेलवे स्टेशन पर हत्या - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह योग एक्सप्रेस का ठहराव महज दो मिनट का था, लेकिन यही दो मिनट दिल्ली मेट्रो के गार्ड पंकज धामा की जिंदगी पर भारी पड़ गए। 34 मिनट की देरी से पहुंची ट्रेन में उतरने के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गया। आरोपियों ने पंकज को लात-घूंसों से पीटा, फिर उसी ट्रेन में सवार होकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल पंकज को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं हो सकी और उन्हें ई-रिक्शा से जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। 2 of 5 शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक - फोटो : अमर उजाला अपने गांव लौटने के लिए शाहदरा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे पंकज 35 वर्षीय पंकज धामा आईपी एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन पर ड्यूटी पूरी करने के बाद वह अपने गांव लौटने के लिए शाहदरा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। शनिवार सुबह ट्रेन संख्या 19031 योग एक्सप्रेस निर्धारित समय से 34 मिनट देरी से शाहदरा स्टेशन पहुंची। सप्ताहांत होने के कारण स्टेशन पर यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ थी। हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों की संख्या भी अधिक बताई जा रही है। 3 of 5 शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक - फोटो : अमर उजाला आठ लोगों को हिरासत में ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 20, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: छह दिन जांच के बाद SIT लखनऊ रवाना, सीएम को सौंपेगी रिपोर्ट! जल्द खुलेंगे बंद राज

अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा विवाद की छह दिन जांच करने के बाद एसआईटी लखनऊ के लिए रवाना हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी सोमवार को मुख्यमंत्री को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप सकती है। टीम ने रवाना से पहले संदेह के घेरे में आए लोगों से पूछताछ की। राम मंदिर से लेकर तीनों बैंकों के कर्मचारियों से गणना कर्मियों से पूछताछ की। इन सबको मिलाकर कड़ी जोड़ी गई। कई पदाधिकारियों पर गाज गिर सकती है। कई लोगों पर कार्रवाई हो सकती है।राम मंदिर दानपात्र और कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच राम कचहरी चारों धाम मंदिर के महंत एवं सरयू नित्य आरती के अध्यक्ष शशिकांत दास ने अपना पक्ष सामने रखा है। उन्होंने इंजीनियर दीनानाथ वर्मा द्वारा लगाए गए आरोपों से स्वयं को पूरी तरह अलग बताते हुए कहा कि उन्होंने केवल श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को कैंप कार्यालय के संचालन के लिए अपना भवन निःशुल्क उपलब्ध कराया था।महंत शशिकांत दास ने बताया कि तत्कालीन जिलाधिकारी अनुज झा, ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और अन्य पदाधिकारियों के अनुरोध पर उन्होंने राम कचहरी चारों धाम मंदिर परिसर स्थित अपना नवनिर्मित भवन ट्रस्ट को दिया था। इसके बदले उन्होंने कभी कोई किराया या शुल्क नहीं लिया। उन्होंने कहा कि कैंप कार्यालय बाद में रामनिवास स्थानांतरित कर दिया गया, जिसके बाद ट्रस्ट ने परिसर का उपयोग बंद कर दिया। महंत ने स्पष्ट किया कि वह न तो दीनानाथ वर्मा को जानते हैं और न ही उनसे कभी मुलाकात हुई है। निर्माण कार्यों अथवा कथित कमीशनखोरी के आरोपों की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।श्रीराम मंदिर से जुड़े विवादों की चर्चाओं के बीच अब एक और नया आरोप सामने आया है। राम मंदिर निर्माण …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 20, 2026 · 2 min · National Desk

Khabaron Ke Khiladi: राम मंदिर में चंदे की चोरी लापरवाही या नीयत में खोट का नतीजा, खबरों के खिलाड़ी ने बताया

Khabaron Ke Khiladi: राम मंदिर में चंदे की चोरी लापरवाही या नीयत में खोट का नतीजा, खबरों के खिलाड़ी ने बताया श्रीनिवास: सियासत को इससे दूर ही रखें तो ठीक होगा। 2021 में महिपाल सिंह नाम का एक लेखाधिकारी होता था, उसने शिकायत की थी। शिकायत के बाद वो लेखाधिकारी ही ट्रस्ट से बाहर हो गया। मुझे लगता है कि चंपत राय को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। पूरे प्रांगण में 800 कैमरे लगे हैं, उसके बाद भी चोरी कैसे हो गई। जब राम मंदिर आंदोलन चल रहा था, तब से लेकर आजतक चंदे का कोई लेखा-जोखा नहीं आया। इस मामले की एफआईआर कराकर ठीक ढंग से जांच होनी चाहिए। सियासत को इससे दूर ही रखें तो ठीक होगा। 2021 में महिपाल सिंह नाम का एक लेखाधिकारी होता था, उसने शिकायत की थी। शिकायत के बाद वो लेखाधिकारी ही ट्रस्ट से बाहर हो गया। मुझे लगता है कि चंपत राय को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। पूरे प्रांगण में 800 कैमरे लगे हैं, उसके बाद भी चोरी कैसे हो गई। जब राम मंदिर आंदोलन चल रहा था, तब से लेकर आजतक चंदे का कोई लेखा-जोखा नहीं आया। इस मामले की एफआईआर कराकर ठीक ढंग से जांच होनी चाहिए। राम मंदिर की दान राशि हेरफेर का मामला इस हफ्ते सुर्खियों में रहा। जिन लोगों के हाथ में मंदिर की व्यवस्था थी वो सभी सवालों के घेरे में हैं। ट्रस्ट के पदाधिकारियों और कर्मचारियों से लेकर चंदे की गणना में लगे बैंक कर्मी तक सवाल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 20, 2026 · 2 min · National Desk