केतन हत्याकांड: धक्का देने से पहले सिया ने क्यों बदली अपनी जगह? बैठने के इशारे के पीछे थी ये बड़ी साजिश

केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। पुलिस ने रविवार को दावा किया कि सिया गोयल का बैठना केवल कथित प्रेमी चेतन चौधरी को धक्का देने का संकेत नहीं था, बल्कि यह उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी सोची-समझी योजना का हिस्सा था। वहीं चेतन ने पुलिस से बचने के लिए वारदात वाले दिन कार की जगह स्कूटर का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने रविवार को बताया कि केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल का घटनास्थल वाली जगह पर बैठना, केवल अपने कथित प्रेमी चेतन चौधरी को केतन को लोहागढ़ किले से नीचे धकेलने का इशारा नहीं था, बल्कि यह पक्का करना भी था कि गिरते समय वह केतन की पहुंच से दूर रहे।पुलिस के अनुसार, योजना के तहत सिया को पानी पीने या जूते के फीते बांधने का बहाना बनाकर बैठना था। यही चेतन के लिए संकेत था कि वह मौके पर पहुंचकर अनजान केतन को चट्टान से धक्का दे देगा। उन्होंने योजना को बखूबी अंजाम भी दिया। अधिकारी के मुताबिक, दोनों ने योजना के अनुसार वारदात को अंजाम दिया। जांच अधिकारियों ने बताया कि बैठने का संकेत इसलिए चुना गया था ताकि धक्का दिए जाने के दौरान सिया, केतन की पहुंच से दूर रहे। उन्हें आशंका थी कि यदि धक्का लगने के बाद केतन गिरते समय सिया को पकड़ने की कोशिश करता, तो वह भी खाई में गिर सकती थी। इसलिए पूरी योजना उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाई गई थी।सह-आरोपी चौधरी ने भी 18 जून को गोयल और अग्रवाल का पीछा करते समय अपनी मौजूदगी छिपाने का पूरा ध्यान रखा था। पुलिस ने बताया कि उसने जानबूझकर पुणे से लोहागढ़ किले तक (लगभग 90 किमी की दूरी) कार के बजाय स्कूटर से यात्रा की। जांच अधिकारियों का कहना है कि उसने टोल प्लाजा पर कार की पहचान होने की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 29, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs IRE Highlights: रोमांचक मुकाबले में एक रन से जीता आयरलैंड, भारत को हराकर अपने नाम की सीरीज

10:22 PM, 28-Jun-2026 IND vs IRE Live Score: आयरलैंड की जीत आयरलैंड ने गेंदबाजों के दम पर रोमांचक मुकाबले में भारत को एक रन से हराया। आयरलैंड ने इस तरह टी20 की विश्व चैंपियन भारत को दो मैचों सीरीज में 2-0 से हराया। आयरलैंड ने पहली बार भारत से सीरीज अपने नाम की है। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 153 रन ही बना सकी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की यह पहली सीरीज थी और भारत का प्रदर्शन इसमें निराशाजनक रहा। भारत के लिए दूसरे टी20 में तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 20 रनों की पारी खेली। हर्षित राणा ने अंतिम ओवर में दमदार बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन वह आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। हर्षित 10 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। आयरलैंड की ओर से जय मूंदड़ा और मैथ्यू होलार्ड ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि मैथ्यू हम्फ्रे और हेरी टेक्टर को एक-एक विकेट मिला। आयरलैंड ने गेंदबाजों के दम पर रोमांचक मुकाबले में भारत को एक रन से हराया। आयरलैंड ने इस तरह टी20 की विश्व चैंपियन भारत को दो मैचों सीरीज में 2-0 से हराया। आयरलैंड ने पहली बार भारत से सीरीज अपने नाम की है। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 153 रन ही बना सकी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की यह पहली सीरीज थी और भारत का प्रदर्शन इसमें निराशाजनक रहा।भारत के लिए दूसरे टी20 में तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 20 रनों की पारी खेली। हर्षित राणा ने अंतिम ओवर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 2 min · National Desk

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा खुलासा, पांच जून को ही ट्रस्ट ने आरोपियों से बरामद कराए थे 58 लाख

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने पर पांच जून को ही ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने आरोपियों से लगभग 58 लाख रुपये बरामद कर लिए थे। शेष रुपये आरोपियों ने बैंक खातों से निकलवाकर आठ जून तक वापस कर दिए थे। इसके बावजूद एफआईआर न दर्ज कराने से ट्रस्ट के पदाधिकारी लगातार निशाने पर हैं। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला छह जून को सार्वजनिक जरूर हुआ था लेकिन मंदिर ट्रस्ट के लोगों को चार जून को इसकी भनक लग गई थी। पांच जून को ही ट्रस्ट के पदाधिकारी और परिसर में तैनात एसआईएस के सुरक्षाकर्मियों ने आरोपियों के घर से रकम बरामद की। पहले ही दिन 58 लाख रुपये बरामद कर लिए गए। इनमें टीम अधिकांश के घर गई, जहां आरोपियों ने स्वयं लाकर रुपये रिसीव कराए।इसके साथ ही उनसे लिखित रूप से प्राप्ति ली गई, जिस पर उनके परिजनों के हस्ताक्षर भी कराए गए। शेष रकम आरोपियों ने अपने बैंक खाते में जमा करवा दिए थे, जिन्हें परिजनों के साथ निकलवाकर ट्रस्ट को सौंपा गया। आठ जून तक यह रकम 79.85 लाख रुपये बरामद कर लिए। इसके बावजूद 20 दिन तक आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई। इसी से ट्रस्ट की भूमिका लगातार सवालों के घेरे में है और ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर भी तरह-तरह के आरोप लग रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, गणना कार्य में लगे कर्मचारी लंबे समय से रकम पार कर रहे थे। ऐसे में चोरी की रकम अधिक होने की उम्मीद है। सबसे ज्यादा शक की सुई टिन्नू यादव की ओर घूम रही है, जिसके पास बड़ी मात्रा में चढ़ावा में प्राप्त हुए धातुएं भी मिलने का दावा किया जा रहा है। ट्रस्ट से जुड़े लोग सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने के लिए ऐसा करने की बात कर रहे हैं, जबकि आमजन इसमें उनकी संलिप्तता की भी आशंका जता रहे हैं।चोरी का मामला उजागर होने के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 2 min · National Desk

सऊदी के रास तनुरा में भीषण हादसा: अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी 14 यात्रियों की दर्दनाक मौत; जांच शुरू

सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) के मुताबिक, इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी 14 लोग सऊदी अरब के ही नागरिक थे। यह दुर्घटना रास तनुरा क्षेत्र में हुई, जो फारस की खाड़ी के तट पर स्थित सऊदी अरामको का एक बेहद महत्वपूर्ण तेल और औद्योगिक हब माना जाता है। ऊर्जा मंत्रालय ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं और सहानुभूति प्रकट की हैं।मंत्रालय ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद संबंधित अधिकारियों को काम पर लगा दिया गया है। हेलिकॉप्टर के क्रैश होने के असली कारणों का पता लगाने के लिए एक उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल प्रशासन की ओर से हेलिकॉप्टर के मॉडल या इस बात की जानकारी साझा नहीं की गई है कि इस हादसे से अरामको के तेल परिचालन पर कोई असर पड़ा है या नहीं।सऊदी अरामको दुनिया की सबसे बड़ी तेल और गैस कंपनियों में से एक है, जिसका मालिकाना हक सऊदी अरब की सरकार के पास है। सऊदी अरब की पूरी अर्थव्यवस्था और कमाई काफी हद तक इसी कंपनी पर टिकी हुई है।इस कंपनी की शुरुआत साल 1933 में अमेरिकी कंपनियों के साथ मिलकर एक समझौते के तहत हुई थी। इसके बाद, साल 1980 में सऊदी सरकार ने इसे पूरी तरह अपने कंट्रोल में ले लिया। आज इस कंपनी का मुख्यालय सऊदी अरब के ‘धहरान’ शहर में है।अरामको के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल का खजाना है। यह हर दिन लाखों बैरल कच्चे तेल का उत्पादन करती है और पूरी दुनिया को ऊर्जा सप्लाई करती है।दुनिया का सबसे बड़ा पारंपरिक तेल क्षेत्र, जिसे ‘गवार’ कहा जाता है, वह भी अरामको के ही कब्जे में है।यह कंपनी सिर्फ कच्चा तेल ही नहीं निकालती, बल्कि उसे रिफाइन करने, पेट्रोकेमिकल्स बनाने और नेचुरल गैस (प्राकृतिक गैस) के का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: प्रदेश में कल से सक्रिय होगा मानसून, 66 जिलों में गरज-चमक का अलर्ट हुआ जारी; इन जिलों में होगी बारिश

उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक के लिए परिस्थितियां तेजी से अनुकूल हो रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और छिटपुट बारिश के आसार हैं। वहीं 30 जून से प्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। हालांकि फिलहाल दो दिन यूपी के सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली जैसे दक्षिणी जिलों में तपिश भरी गर्मी बरकरार रहने वाली है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 1 min · National Desk

केतन हत्याकांड: 10 घंटों के लिए गायब हो गया था चेतन, पुलिस को गुमराह करने के लिए रचा गजब खेल; ऐसे हुआ खुलासा

सुबह 7 बजे: जांचकर्ताओं के मुताबिक, 18 जून की सुबह करीब सात बजे चेतन चौधरी ने अपने मोबाइल का इंटरनेट बंद कर दिया। आरोप है कि उसने अपनी डिजिटल मौजूदगी छिपाने के लिए अन्य कदम भी उठाए। जांचकर्ताओं के मुताबिक, 18 जून की सुबह करीब सात बजे चेतन चौधरी ने अपने मोबाइल का इंटरनेट बंद कर दिया। आरोप है कि उसने अपनी डिजिटल मौजूदगी छिपाने के लिए अन्य कदम भी उठाए। दोपहर: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान चौधरी कथित तौर पर “डिजिटल स्टेल्थ” मोड में रहा। पुलिस का दावा है कि उसने सीमित बातचीत के लिए एक कर्मचारी का मोबाइल फोन इस्तेमाल किया और लोहागढ़ किले की ओर बढ़ता रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान चौधरी कथित तौर पर “डिजिटल स्टेल्थ” मोड में रहा। पुलिस का दावा है कि उसने सीमित बातचीत के लिए एक कर्मचारी का मोबाइल फोन इस्तेमाल किया और लोहागढ़ किले की ओर बढ़ता रहा। दोपहर 2 बजे: पुलिस का आरोप है कि करीब 33 डिग्री सेल्सियस तापमान होने के बावजूद चौधरी ने पहचान छिपाने के लिए मोटी सर्दियों वाली हुडी पहन रखी थी। जांच के अनुसार, वह किले के रास्ते पर केतन अग्रवाल और उनकी मंगेतर सिया गोयल का पीछा कर रहा था। पुलिस का आरोप है कि करीब 33 डिग्री सेल्सियस तापमान होने के बावजूद चौधरी ने पहचान छिपाने के लिए मोटी सर्दियों वाली हुडी पहन रखी थी। जांच के अनुसार, वह किले के रास्ते पर केतन अग्रवाल और उनकी मंगेतर सिया गोयल का पीछा कर रहा था। दोपहर 2:30 बजे: पुलिस के मुताबिक, विंचू काटा रिज के पास एक सुनसान स्थान पर सिया गोयल कथित तौर पर पहले से तय संकेत के तहत बैठ गईं। इसके बाद चौधरी छिपने की जगह से बाहर आया और कथित तौर पर केतन अग्रवाल को खाई में धक्का दे दिया, जिससे उनकी मौत हो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 2 min · National Desk

MEA : 'अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान', कराची आतंकी हमले के आरोप पर भारत ने इस्लामाबाद को दिया मुंहतोड़ जवाब

भारत ने कराची में हाल ही में हुए विस्फोट को लेकर पाकिस्तान की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए उसे अपने अंदर झांकने की भी नसीहत दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि कराची की घटना को लेकर पाकिस्तान द्वारा भारत पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय पाकिस्तान को अपने भीतर झांकना चाहिए। रणधीर जायसवाल ने कहा कि उसे अपनी सरजमीं पर मौजूद आतंकी ढांचे के खिलाफ विश्वसनीय कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद को राज्य की नीति के एक साधन के रूप में इस्तेमाल करने की अपनी प्रवृत्ति भी छोड़नी चाहिए।कराची शहर में सिंध रेंजर्स के एक कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा आईएसपीआर ने इस हमले के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था। पाकिस्तान ने हमलावर प्रतिबंधित संगठन जमात-उल-अहरार को ‘भारतीय समर्थित संगठन’ बताते हुए झूठे आरोप लगाए थे। यही नहीं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी आरोप लगाया है कि भारत पूरे क्षेत्र में ऐसे गुटों को बढ़ावा दे रहा है, जो उसकी जमीन पर आतंकी हमलों को अंजाम देते हैं।पाकिस्तान के कराची में पाकिस्तान रेंजर्स (सिंध) के गुलिस्तान-ए-जौहर कैंप पर शनिवार देर रात हुए आतंकी हमले में चार सुरक्षाकर्मी और छह हथियारबंद हमलावर मारे गए और एक घायल हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया।पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने रविवार को जारी बयान में दावा किया कि हमला जमात-उल-अहरार से जुड़े आतं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs IRE Live Score: टेक्टर और बेंजामिन के बीच साझेदारी जारी, भारत को विकेट की तलाश

07:14 PM, 28-Jun-2026 IND vs IRE Live Score: हैट्रिक से चूके शिवम दुबे आयरलैंड की पारी का 15वां ओवर करने आए शिवम दुबे ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए। शिवम ने पहले बेंजामिन को पवेलियन भेजा और फिर अगली ही गेंद पर गारेथ डेलानी को बोल्ड किया। हालांकि, वह हैट्रिक पूरी करने से चूक गए। आयरलैंड की पारी का 15वां ओवर करने आए शिवम दुबे ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए। शिवम ने पहले बेंजामिन को पवेलियन भेजा और फिर अगली ही गेंद पर गारेथ डेलानी को बोल्ड किया। हालांकि, वह हैट्रिक पूरी करने से चूक गए। 07:12 PM, 28-Jun-2026 IND vs IRE Live Score: आयरलैंड को चौथा झटका शिवम दुबे ने बेंजामिन क्लेटिज को आउट कर आयरलैंड को चौथा झटका दिया। बेंजामिन 23 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दुबे ने बेंजामिन क्लेटिज को आउट कर आयरलैंड को चौथा झटका दिया। बेंजामिन 23 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। 06:58 PM, 28-Jun-2026 IND vs IRE Live Score: बेंजामिन-टेक्टर की साझेदारी बेंजामिन और टेक्टर के बीच साझेदारी पनप रही है जिससे आयरलैंड का स्कोर 100 के करीब पहुंच गया है। बेंजामिन और टेक्टर के बीच साझेदारी पनप रही है जिससे आयरलैंड का स्कोर 100 के करीब पहुंच गया है। 06:37 PM, 28-Jun-2026 IND vs IRE Live Score: आयरलैंड को तीसरा झटका प्रिंस यादव ने लॉर्कन टकर को आउट कर आयरलैंड को तीसरा झटका दिया है। प्रिंस के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का यह पहला विकेट है। टकर 18 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए। प्रिंस यादव ने लॉर्कन टकर को आउट कर आयरलैंड को तीसरा झटका दिया है। प्रिंस के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का यह पहला विकेट है। टकर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 2 min · National Desk

धूप, लू और उमस का ट्रिपल अटैक: दिल्ली में 50°C महसूस हुई गर्मी, IMD ने बताई बारिश की दो तारीखें; अलर्ट जारी

1 of 7 दिल्ली में गर्मी से आदमी से लेकर जानवर तक परेशान - फोटो : PTI खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied दिल्ली-एनसीआर में रविवार को भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल नजर आए। दिल्ली में असल तापमान के मुकाबले गर्मी अधिक महसूस की गई। दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन हीट इंडेक्स यानी ‘महसूस होने वाला तापमान’ 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 2 of 7 गर्मी से परेशान लोग - फोटो : PTI रविवार को चली इस माह की पहली लू ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ धूप और तेज होती गई। धूप के चलते दिन में 11 बजे के बाद से ही लोगों का घरों से निकलना मुश्किल होने लगा। दोपहर एक-दो बजे लोगों को गर्म हवा के थपेड़ों का भी अहसास हुआ। हालांकि, बाद में कुछ स्थानों पर हल्के बादलों की आवाजाही हुई। इसके बावजूद मौसम गर्म बना रहा। इसके अलावा, रविवार के दिन इस महीने की पहली लू चली। 3 of 7 धूप से बचने के लिए पुल के नीचे खड़े लोग - फोटो : PTI मानसूम अभी काफी दूर दिन के साथ-साथ दिल्ली में रात के तापमान में भी इजाफा हुआ है। सफदरजंग मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा है। यह इस महीने की सबसे गर्म रात रही। इससे पहले 27 जून 30.8, 11 जून को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया था। इस महीने में सिर्फ तीन दिन ही ऐसे रहे हैं, जब न्यूनतम तापमान 30 या उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 2 min · National Desk

'अवसरों का सागर बनेगा हिंद महासागर': PM मोदी का बड़ा बयान, भारत-सेशेल्स के बीच किन-किन समझौतों पर लगी मुहर?

पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारा मानना है कि हिंद महासागर हमारा साझा घर है। इसकी सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि हमारी साझा जिम्मेदारी है। यही भारत के ‘महासागर’ विजन का मुख्य आधार है।’ पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारा मानना है कि भारत और सेशेल्स की रक्षा और सुरक्षा एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं।’ सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ अवॉर्ड उन देशों को समर्पित करता हूं जो जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।‘दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की व्यापक वार्ता हुई। पीएम मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की। इस दौरान क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर दोनों देशों के बीच कई समझौते हुए हैं। दोनों देशों के बीच किन-किन समझौतों पर लगी मुहर? भारत और सेशेल्स के रिश्तों में आज एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। दोनों देशों ने आपसी सहयोग को नए शिखर पर पहुंचा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में 19 बड़े समझौतों पर मुहर लगी। यह ऐतिहासिक मौका दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ का भी है। भारत ने हिंद महासागर के इस रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण द्वीप देश के साथ अपने सुरक्षा, डिजिटल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में संबंधों को और मजबूत कर लिया है। प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे हैं।विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस बैठक में दोनों देशों ने रक्षा और समुद्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 2 min · National Desk