Mumbai: जहरीला कैप्सूल और निशाने पर 30000 लोग, कौन है फैयाज प्रेमजी, जिसकी साजिश कामयाब होती तो दहल जाता देश?

मुंबई में मुहर्रम जुलूस के दौरान कथित तौर पर जहरीले कैप्सूल बांटने की साजिश का खुलासा होने के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। पुलिस का दावा है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती, तो यह मामला बड़े जनहानि में बदल सकता था। पुलिस ने इस मामले में फैयाज निसार हुसैन प्रेमजी नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह लोगों को ‘विटामिन’ और ‘नेकी’ के नाम पर कथित रूप से जहरीले कैप्सूल बांट रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने यह साजिश अकेले रची थी या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क भी था। क्या जुलूस में लोगों की तबीयत बिगड़ने से खुला राज? मुंबई पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पिछले 15 दिनों से कथित रूप से इस पूरी योजना की तैयारी कर रखी थी। जांच में सामने आया है कि उसने डोंगरी इलाके में एक कमरा किराये पर लिया था, जहां से पूरी गतिविधि संचालित की जा रही थी। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने ऑनलाइन 30 हजार खाली कैप्सूल और बड़ी मात्रा में जिंक फॉस्फाइड मंगाया था। जिंक फॉस्फाइड का इस्तेमाल आमतौर पर चूहा मारने की दवा के रूप में किया जाता है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का मकसद बड़ी संख्या में लोगों को निशाना बनाना था। पुलिस के अनुसार, मुहर्रम जुलूस के दौरान सलमान सैयद और अली अब्बास सैयद नाम के लोगों ने कैप्सूल खाने के बाद तबीयत खराब होने की शिकायत की। सलमान ने बताया कि उन्हें एक महिला ने कैप्सूल दिया था, जो अपने बच्चों को भी वही कैप्सूल खिला रही थी। वहीं, अली अब्बास का कहना है कि उन्हें यह कहकर कैप्सूल दिया गया कि यह विटामिन का कैप्सूल है। दोनों की तबीयत बिगड़ने के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद जांच शुरू हुई और कथित साजिश का पर्दाफाश हुआ। कौन है फैयाज प् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 2 min · National Desk

पुणे हत्याकांड: केतन की मां ने मांगी फांसी, अपनों ने भी छोड़ा साथ; चेतन को पाने की हसरत में सबकुछ हारी सिया

पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिस बेटी के लिए परिवार ने सपनों का घर बसाने की तैयारी की थी, आज वही परिवार उसके खिलाफ सख्त सजा की मांग कर रहा है। पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में गिरफ्तार सिया गोयल को अब सिर्फ केतन के परिवार ही नहीं, बल्कि उसके अपने माता-पिता का भी साथ नहीं मिल रहा है। क्या बोले सिया के पिता? सिया की मां और पिता दोनों ने कहा है कि अगर उनकी बेटी दोषी साबित होती है तो उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। दूसरी ओर, केतन का परिवार भी इस मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है। इस बीच, जांच में सामने आए तथ्यों ने इस पूरे मामले को और भी सनसनीखेज बना दिया है। सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल ने इस पूरे मामले पर गहरी पीड़ा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वह अब भी इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि उनकी बेटी पर इतने गंभीर आरोप लगे हैं। प्रवीण गोयल ने कहा, “मेरी बेटी ने कभी मुझसे झूठ नहीं बोला और हमेशा सही रास्ते पर चलने की कोशिश की। इसलिए आज भी मेरे लिए यह मानना बेहद मुश्किल है कि वह ऐसा कोई कदम उठा सकती है।” सिया की मां ने क्या कहा? हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि जांच और अदालत में सिया दोषी साबित होती है, तो उसे किसी भी तरह की रियायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर मेरी बेटी दोषी है, तो उसे भी वही सजा मिलनी चाहिए जो कानून में ऐसे अपराध के लिए तय है। न्याय में कोई देरी नहीं होनी चाहिए।” सिया के पिता ने बताया कि बेटी की गिरफ्तारी के बाद उन्हें गहरा सदमा लगा और उनकी तबीयत भी बिगड़ गई। सिया की मां पूजा गोयल ने कहा कि परिवार ने सगाई से पहले कई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर चंदा चोरी: 'नौकरी छोड़ संघ से जुड़े, आपातकाल में 18 माह जेल में रहे'; UP के इस जिले के हैं चंपत राय

1 of 13 Ayodhya Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें 18 नवंबर 1946 को जनपद बिजनौर के नगीना में मोहल्ला सरायमीर के रामेश्वर प्रसाद और सावित्री देवी के घर जन्मे चंपत राय करीब साढ़े चार दशक पहले श्रीराम मंदिर आंदोलन में हिस्सा लेने व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हो गए थे और नगीना में परिवार को छोड़ दिया था। वह दस भाई-बहनों में दूसरे नंबर के हैं। 18 नवंबर 1946 को जनपद बिजनौर के नगीना में मोहल्ला सरायमीर के रामेश्वर प्रसाद और सावित्री देवी के घर जन्मे चंपत राय करीब साढ़े चार दशक पहले श्रीराम मंदिर आंदोलन में हिस्सा लेने व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हो गए थे और नगीना में परिवार को छोड़ दिया था। वह दस भाई-बहनों में दूसरे नंबर के हैं। अयोध्या के श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में चोरी की बात सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा देने वाले चंपत राय बंसल बिजनौर जिले के नगीना के रहने वाले हैं। उन्होंने प्रवक्ता पद छोड़ दिया था और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए। वह आपातकाल में जेल भी गए। 2 of 13 नगीना के सरायमीर में चंपत राय का पैतृक निवास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी चंपत राय के भाई संजय बंसल बताते हैं कि उनकी प्राथमिक शिक्षा कस्बे के प्राथमिक पाठशाला से हुई। हिंदू इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट किया। वर्ष 1967 में मेरठ कॉलेज, मेरठ से बीएससी और 1969 में एमएससी वर्धमान कॉलेज बिजनौर से करने के बाद 1970-71 में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 2 min · National Desk

पुणे हत्याकांड: गूगल पर सर्च किया डेथ पॉइंट, रटे थे पुलिस के सवालों के जवाब, सिया के खुलासों में और क्या?

पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक केतन की हत्या से पहले सिया और चेतन ने गूगल से काफी मदद ली थी और अपनी पूरी तैयारी पुख्ता की थी. उन्होंने केतन की हत्या कैसे करनी है… उसका पूरा रिहर्सल किया था. इसके साथ ही इस घटना को अंजाम देने के बाद वह कैसे सुरक्षित इस मामले से बाहर निकल सकते हैं, इसकी भी प्लानिंग पहले ही कर ली थी. पुलिस ने बताया कि सिया ने गूगल पर यह सर्च किया था कि आखिर घटना को कैसे अंजाम दिया जाए और इस घटना को अंजाम देने के लिए कौन सी जगह सही रहेगी? …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 1 min · National Desk

India-Seychelles: सेशेल्स ने दी पीएम मोदी को 'गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन' की उपाधि', जानिए क्या है इसका मतलब?

India-Seychelles: सेशेल्स ने दी पीएम मोदी को ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ की उपाधि’, जानिए क्या है इसका मतलब? India-Seychelles: सेशेल्स ने दी पीएम मोदी को ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ की उपाधि’, जानिए क्या है इसका मतलब? वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 28 Jun 2026 12:47 PM IST सार सेशेल्स के गोल्डन जुबिली नेशनल डे समारोह में शामिल होने राजधानी विक्टोरिया पहुंचे जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्टेट हाउस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद सेशेल्स ने पीएम मोदी को ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 1 min · National Desk

650 करोड़ के घोटाले में बड़ी कार्रवाई: पूर्व DGHS वत्सला अग्रवाल गिरफ्तार, सरकार ने 7 कर्मियों को किया निलंबित

सरकार ने 7 कर्मियों को किया निलंबित उधर, दिल्ली सरकार ने केंद्रीय खरीद एजेंसी (सीपीए) के विभिन्न स्टोर्स में जांच के अनियमितताएं मिलने पर पांच फार्मासिस्टों और दो अधिकारियों को तत्काल से प्रभाव निलंबित कर दिया है। सरकार का कहना है कि दवाओं की खरीद, भंडारण और प्रबंधन में लापरवाही सामने आने पर यह कार्रवाई की गई है। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय करते हुए इन कर्मचारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। हालांकि अभी तक इनके नाम सामने नहीं आए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 1 min · National Desk

West Asia LIVE: ईरान का अमेरिकी ठिकानों पर हमला, तेहरान की धमकी- युद्धविराम उल्लंघन का करारा जवाब देंगे

08:11 AM, 28-Jun-2026 ईरान का अमेरिकी ठिकानों पर हमला पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ता दिख रहा है। अमेरिका के हवाई हमले के बाद अब ईरान ने भी पलटवार किया है। ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया है। ईरान की सेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के बीच समन्वय स्थापित करने वाले केंद्र खातम अल अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता इब्राहिम अल फिकर ने अमेरिका को धमकी देते हुए कहा है कि अगर युद्धविराम का उल्लंघन किया गया तो करारा जवाब दिया जाएगा। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ता दिख रहा है। अमेरिका के हवाई हमले के बाद अब ईरान ने भी पलटवार किया है। ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया है। ईरान की सेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के बीच समन्वय स्थापित करने वाले केंद्र खातम अल अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता इब्राहिम अल फिकर ने अमेरिका को धमकी देते हुए कहा है कि अगर युद्धविराम का उल्लंघन किया गया तो करारा जवाब दिया जाएगा। 05:29 AM, 28-Jun-2026 युद्धविराम तोड़ने पर अमेरिका ने ईरान के ठिकानों पर फिर किया हमला : ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी विमानों ने एक बार फिर ईरान के मिसाइल और ड्रोन भंडारण केंद्रों तथा तटीय रडार ठिकानों पर हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान ने फिर से युद्धविराम समझौते का उल्लंघन किया है। ट्रंप ने कहा, अमेरिकी विमानों ने युद्धविराम समझौते का फिर से उल्लंघन करने पर ईरान के मिसाइल और ड्रोन भंडारण केंद्रों और तटीय रडार ठिकानों पर हमला किया है। ऐसा लगता है कि वे कभी नहीं सीखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि एक समय ऐसा भी आ सकता है, जब अमेरिका के लिए संयम बरतना संभव नहीं होगा और उसे सैन्य कार्रवाई पू …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 2 min · National Desk

हिमाचल में बड़ा हादसा: चंबा के चुराह में खाई में गिरी ऑल्टो कार, चार की दर्दनाक मौत; छिटक कर दूर गिरे शव

एचपी44ए-0494 नंबर की यह कार बैरासियूल नदी में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार लोगों के शव आसपास छिटक गए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले चार लोगों की पहचान हो गई है। प्रशासन ने मृतकों की सूची जारी कर दी है। मृतकों की सूची इस प्रकार है— शुकरदीन (52) पुत्र शक मोहम्मद, निवासी गांव करमुंड, डाकघर टिकरीगढ़, तहसील चुराह, जिला चंबा। सलमान (25) पुत्र ताज मोहम्मद, निवासी गांव करमुंड, डाकघर टिकरीगढ़, तहसील चुराह, जिला चंबा। ताशी उर्फ बिट्टू (41) पुत्र किशन चंद, निवासी गांव करमुंड, डाकघर टिकरीगढ़, तहसील चुराह, जिला चंबा। संजू (22) पुत्र खेम राज, निवासी गांव करमुंड, डाकघर टिकरीगढ़, तहसील चुराह, जिला चंबा। प्रशासन और पुलिस ने हादसे के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। एचपी44ए-0494 नंबर की यह कार बैरासियूल नदी में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार लोगों के शव आसपास छिटक गए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले चार लोगों की पहचान हो गई है। प्रशासन ने मृतकों की सूची जारी कर दी है।प्रशासन और पुलिस ने हादसे के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और मदद का प्रयास किया। उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर के चंदा चोर: किसी की 50 तो किसी की 100 गुना बढ़ी हैसियत, एसआईटी जांच में चढ़ावा गबन के पुख्ता सबूत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने आरोपियों की संपत्तियों समेत अन्य रहन-सहन संबंधी ब्योरा जुटाया है। मंदिर की नौकरी लगने के बाद कईयों की हैसियत 50 से लेकर 100 गुना तक बढ़ी पाई गई। इसी को एसआईटी ने आधार बनाकर तफ्तीश आगे बढ़ाई है। आरोपियों के अलावा ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों की भी संपत्तियां अचानक बढ़ी हैं। ये सभी जांच के दायरे में आ गए हैं। अब तक पुलिस ने जो कार्रवाई की है, वह एसआईटी की रिपोर्ट पर ही की है। वहीं, एसआईटी ने जो रिपोर्ट तैयार की, उसमें सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को शामिल किया है, जिससे आरोपियों की पहचान की गई है। वहीं, एसआईटी ने सभी आरोपियों की संपत्तियों की भी डिटेल जुटाई है, जिसमें टिन्नू, अनुकल्प, लवकुश और सुभाष की हैसियत से अधिक संपत्ति मिली। वहीं, उनकी लाइफस्टाइल में भी पूरी तरह बदलाव आया। जिसके पुख्ता सुबूत मिले हैं। टिन्नू व कुछ ट्रस्ट के पदाधिकारियों की संपत्ति 100 गुना तक बढ़ी। किसी ने जमीन, प्लॉट आदि खरीदे तो किसी ने हॉस्टल आदि का निर्माण कराया। खासकर ये संपत्तियां मंदिर से जुड़ने के बाद बनाई गईं। इससे स्पष्ट है कि गबन में उनकी बड़ी भूमिका रही।मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। मंदिर प्रबंधन ने जिन कर्मचारियों को नौकरी पर रखा, उनका पुलिस सत्यापन तक नहीं कराया जाता था। ये सीधे तौर पर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ है। सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी ने अपनी जांच में इस तथ्य को गंभीरता से शामिल किया है। इसमें सुधार के निर्देश दिए गए हैं।राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बेहद अहम है। यह देश के सबसे संवेदनशील धार्मिक स्थलों में से एक है। यही वजह है कि कई स्तर की सुरक्षा व्यवस्था है। जब एसआईटी ने जांच …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 2 min · National Desk

22 राज्यों तक पहुंचा मानसून: चार दिनों में कुछ और राज्यों में देगा दस्तक, कई जगहों पर पारा 40 डिग्री के पार

मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। देश के कुछ हिस्सों में जहां बारिश तबाही मचा रही है वहीं कुछ राज्यों में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। अरुणाचल में बादल फटने के बाद अब भी बाढ़ दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ रहा है और अब तक देश के 22 राज्यों में पहुंच चुका है। पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में जमकर बरसात हो रही है। लेकिन कुछ राज्य अब भी गर्मी की चपेट में हैं, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून 5 जुलाई तक बाकी राज्यों में भी दस्तक देगा। यूपी में इस बार मानसून एक हफ्ते से ज्यादा देर है और इसके अगले दो दिनों में दस्तक देने की उम्मीद है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 1 min · National Desk