सोमवार देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ा और धूलभरी तेज आंधी चलने लगी। इसी दौरान पड़ोसी जनपद एटा के अवागढ़ से सवारियां लेकर एक ई-रिक्शा फरिहा की तरफ आ रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा फरिहा थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वी सिंह चिढ़रई के पास पहुंचा, तभी सड़क किनारे नीम का पेड़ आंधी में उखड़कर सीधे ई-रिक्शा के ऊपर आ गिरा। पेड़ गिरते ही चीख-पुकार मच गई और ई-रिक्शा मलबे के ढेर में तब्दील हो गया। पेड़ की चपेट में आने से ऊपर से गुजर रहे बिजली के हाईटेंशन तार भी टूट गए, जिससे पूरे क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई।हादसे के बाद मार्ग पर दोनों ओर काफी लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही सीओ जसराना प्रेमप्रकाश पांडेय कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मलबे और भारी तने के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए तत्काल बुलडोजर मंगाया गया। पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक पांच लोग दम तोड़ चुके थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने तत्काल राहत कार्य का जायजा लिया और घायलों को त्वरित इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। डीएम ने बताया कि हादसे की सूचना शासन को भेज दी गई है और मृतकों के परिजनों को आपदा राहत कोष से उचित मुआवजा दिलाने के लिए वार्ता भी जारी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
यूपी में बड़ा हादसा: आंधी-बारिश का कहर, ई-रिक्शा पर गिरा नीम का पेड़; पांच की माैत, मां-बेटा गंभीर घायल
सोमवार देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ा और धूलभरी तेज आंधी चलने लगी। इसी दौरान पड़ोसी जनपद एटा के अवागढ़ से सवारियां लेकर एक ई-रिक्शा फरिहा की तरफ आ रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा फरिहा थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वी सिंह चिढ़रई के पास पहुंचा, तभी सड़क किनारे नीम का पेड़ आंधी में उखड़कर सीधे ई-रिक्शा के ऊपर आ गिरा। पेड़ गिरते ही चीख-पुकार मच गई और ई-रिक्शा मलबे के ढेर में तब्दील हो गया। पेड़ की चपेट में आने से ऊपर से गुजर रहे बिजली के हाईटेंशन तार भी टूट गए, जिससे पूरे क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई।हादसे