खुफिया रिपोर्ट में खुलासा: यूक्रेन युद्ध खत्म होने के बाद किसी नाटो देश पर हमला कर सकता है रूस, कर रहा तैयारी? डच रक्षा मंत्रालय की खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस, यूक्रेन युद्ध खत्म होने के एक साल के भीतर नाटो के किसी सदस्य देश के खिलाफ सीमित सैन्य कार्रवाई कर सकता है।यह जानकारी सोमवार को नीदरलैंड की वार्षिक रक्षा नीति दस्तावेज़ में जारी की गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस लंबे समय तक यूरोप के साथ टकराव की तैयारी कर रहा है। एक साल के भीतर हमला रूसी हमला संभव: रिपोर्ट मंत्रालय के अनुसार, रूसी सेना की तैयारियां बताती हैं कि मॉस्को यूरोप के साथ लंबे समय तक तनाव के लिए खुद को तैयार कर रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सबसे खराब स्थिति में (यूक्रेन) युद्ध खत्म होने के एक साल के भीतर नाटो देशों पर सीमित हमला संभव हो सकता है। सुरक्षा रणनीति पर दोबारा विचार कर रहे यूरोपीय देश यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब यूरोपीय देश रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के चलते अपनी सुरक्षा रणनीति पर फिर से विचार कर रहे हैं। 7 से 8 जुलाई को अंकारा में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन में भी रूस से पैदा खतरे और सामूहिक रक्षा को मजबूत करने पर चर्चा होने की उम्मीद है। रूसी हमलों में 11 नागरिकों की मौत यूक्रेन में भी युद्ध तेज होता जा रहा है। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रू …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें